< मीका 4 >
1 कि अंत के दिनों में वह पर्वत और पहाड़ जिस पर याहवेह का भवन है; उसे दृढ़ और ऊंचा किया जायेगा, और सब जाति के लोग बहती हुई नदी के समान उस ओर आएंगे.
И будет в последния дни явлена гора Господня, уготована над верхи гор, и вознесется выше холмов, и потщатся к ней людие,
2 और जाति के लोग कहेंगे, “आओ, हम याहवेह के पर्वत, याकोब के परमेश्वर के भवन को चलें. कि वह हमें अपने नियम सिखाएं, और हम उनके मार्गों पर चलें.” क्योंकि ज़ियोन से व्यवस्था निकलेगी, और येरूशलेम से याहवेह का वचन आएगा.
и приидут языцы мнози и рекут: приидите, взыдем на гору Господню и в дом Бога Иаковля: и покажут нам путь Его, и пойдем по стезям Его: яко от Сиона изыдет закон, и слово Господне из Иерусалима,
3 परमेश्वर जनताओं के बीच न्याय करेंगे और लोगों की परेशानियां दूर करेंगे. तब वे अपनी तलवारों को पीट-पीटकर हल के फाल तथा अपने भालों को हंसिया बना लेंगे. एक देश दूसरे के विरुद्ध तलवार नहीं उठायेगा, तथा उन्हें फिर कभी लड़ने के लिए तैयार नहीं किया जाएगा.
и разсудит среде людий многих и изобличит языки крепки даже до земли дальния: и раскуют мечы своя на рала и сулицы своя на серпы, и не ктому возмет язык на язык меча, и не научатся ксему воевати.
4 हर एक जन अपनी ही अंगूर की लता और अपने ही अंजीर के वृक्ष के नीचे बैठेगा, और उन्हें कोई नहीं डराएगा, क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह ने कहा है.
И почиет кийждо под лозою своею и кийждо под смоковницею своею, и не будет устрашающаго, зане уста Господа Вседержителя глаголаша сия.
5 सब जातियां अपने-अपने देवताओं का नाम लेकर चलें तो चलें, पर हम सदा-सर्वदा याहवेह अपने परमेश्वर का नाम लेकर चलेंगे.
Яко вси людие пойдут кийждо в путь свой, а мы пойдем во имя Господа Бога нашего в век и далечае.
6 “उस दिन,” यह याहवेह की घोषणा है, “मैं लंगड़ों को इकट्ठा करूंगा; मैं बंधुवा लोगों को और उन लोगों को भी इकट्ठा करूंगा जिन्हें मैंने दुःख दिया है.
В той день, глаголет Господь, соберу сокрушенную, и отриновенную прииму, и ихже отринух:
7 मैं लंगड़ों को अपना बचा हुआ भाग, और भगाये हुओं को एक मजबूत जाति बनाऊंगा. तब उस समय से लेकर सदा-सर्वदा तक याहवेह ज़ियोन पर्वत से उन पर शासन करते रहेंगे.
и положу сокрушенную во останок и отриновенную в язык крепок, и воцарится Господь над ними в горе Сионе отныне и до века.
8 जहां तक तुम्हारा सवाल है, हे झुंड की चौकसी के मचान, हे ज़ियोन की पुत्री के सुरक्षा गढ़, तुम्हें तुम्हारे पहले का राज्य दे दिया जाएगा; येरूशलेम की पुत्री को राजपद दिया जाएगा.”
И ты, столпе паствы мгляный, дщи Сионя, к тебе приидет и внидет власть первая, царство из Вавилона дщери Иерусалимли.
9 तुम उच्च स्वर में क्यों चिल्ला रही हो, क्या तुम्हारा कोई राजा नहीं है? क्या तुम्हारा शासन करनेवाला नाश हो गया है, कि तुम जच्चा स्त्री के समान दर्द से छटपटा रही हो?
И ныне вскую познала еси зло? Не бе ли тебе царя? Или совет твой погибе, яко обыдоша тя болезни, аки раждающия?
10 हे ज़ियोन की बेटी, जच्चा स्त्री की तरह दर्द से छटपटाओ, क्योंकि अब तुम्हें शहर छोड़कर खुले मैदान में डेरा डालना ज़रूरी है. तुम बाबेल जाओगी; और तुम बचाई जाओगी. वहां याहवेह तुम्हें तुम्हारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ाएंगे.
Болезнуй и мужайся и приближайся, дщи Сионя, яко раждающая: зане ныне изыдеши из града и вселишися на поли и дойдеши Вавилона: оттуду изимет тя и оттуду избавит тя Господь Бог твой от руки враг твоих.
11 पर अब तो तुम्हारे विरुद्ध में बहुत से राष्ट्र इकट्ठे हुए हैं. वे कहते हैं, “उसे अशुद्ध होने दो, ज़ियोन की दुर्गति हमारे आनंद का विषय हो!”
И ныне собрашася на тя языцы мнози глаголющии: порадуемся: и воззрят на Сион очи наши.
12 पर वे याहवेह के विचारों को नहीं जानते हैं; वे उसकी उस योजना को नहीं समझते, कि उसने उन्हें पूलियों के समान खलिहान में इकट्ठा किया है.
Сии же не разумеша помышления Господня и не домыслишася совета Его, яко собра их аки снопы гуменныя.
13 “हे ज़ियोन की बेटी, उठ और दांवनी कर, क्योंकि मैं तुम्हें लोहे के सींग दूंगा; मैं तुम्हें पीतल के खुर दूंगा, और तुम बहुत सी जातियों को टुकड़े-टुकड़े कर दोगी.” तुम उनकी लूटी गई चीज़ें याहवेह को, और उनकी संपत्ति सारे पृथ्वी के प्रभु को अर्पित करोगी.
Востани и измлати их, дщи Сионя, яко роги твоя положу железны и пазнокти твоя положу медяны, и истончиши люди многи, и возложиши Господеви множество их и крепость их Господеви всея земли.