< मीका 3 >
1 तब मैंने कहा, “हे याकोब के अगुओ, हे इस्राएल के शासको, सुनो. क्या तुम्हें न्याय से प्रेम नहीं करना चाहिये,
Eu disse, “Por favor, ouçam, seus chefes de Jacob, e governantes da casa de Israel: Não é para você conhecer a justiça?
2 तुम जो भलाई से घृणा करते हो और बुराई से प्रेम करते हो; तुम जो मेरे लोगों की खाल और उनकी हड्डियों से मांस नोच लेते हो;
Você que odeia o bem, e amar o mal; que lhes arrancam a pele, e sua carne de fora de seus ossos;
3 तुम जो मेरे लोगों का मांस खाते हो, उनकी खाल खींच लेते हो और उनके हड्डियों को टुकड़े-टुकड़े कर देते हो; उनकी अस्थियों को चूर्ण कर देते हो तुम जो उनको कड़ाही में पकाने वाले मांस या बर्तन में रखे मांस की तरह काट डालते हो?”
que também comem a carne do meu povo, e descascar-lhes a pele de cima, e quebrar seus ossos, e cortá-los em pedaços, como para a panela, e como carne dentro do caldeirão.
4 तब वे याहवेह को पुकारेंगे, पर याहवेह उनकी नहीं सुनेंगे. उनके बुरे कामों के कारण उस समय वह अपना मुख उनसे छिपा लेंगे.
Então eles irão chorar para Yahweh, mas ele não lhes responderá. Sim, ele esconderá seu rosto deles naquele momento, porque eles fizeram seus atos malignos”.
5 याहवेह का यह कहना है: “वे भविष्यवक्ता जो मेरे लोगों को भटका देते हैं, यदि उनको खाने को कुछ मिलता है, तब वे शांति की घोषणा करते हैं, पर जो व्यक्ति उनको खिलाने से मना करता है, उसके विरुद्ध लड़ाई करने को तैयार हो जाते हैं.
Yahweh diz a respeito dos profetas que desviam meu povo para aqueles que alimentam seus dentes, eles proclamam, “Paz!” e quem não cuida de sua boca, eles preparam guerra contra ele:
6 इसलिये तुम्हें बिना बताये तुम्हारे ऊपर रात्रि आ जाएगी, और बिना बताये तुम्हारे ऊपर अंधेरा छा जाएगा. इन भविष्यवक्ताओं के लिये सूर्यास्त हो जाएगा, और दिन रहते उन पर अंधेरा छा जाएगा.
“Portanto, a noite acabou para você, sem visão, e é escuro para você, que você não divinize; e o sol se porá sobre os profetas, e o dia será negro sobre eles.
7 भविष्यदर्शी लज्जित होंगे और भविष्य बतानेवाले कलंकित होंगे. वे सब लज्जा से अपना मुंह ढांप लेंगे क्योंकि उन्हें परमेश्वर से कोई उत्तर न मिलेगा.”
Os videntes ficarão desapontados, e os adivinhadores confundiram. Sim, todos eles devem cobrir os lábios, pois não há resposta de Deus”.
8 पर जहां तक मेरा सवाल है, मैं याहवेह के आत्मा के साथ सामर्थ्य से, तथा न्याय और बल से भरा हुआ हूं, ताकि याकोब को उसका अपराध, और इस्राएल को उसका पाप बता सकूं.
Mas quanto a mim, estou cheio de poder pelo Espírito de Yahweh, e de julgamento, e de poder, para declarar a Jacob sua desobediência, e para Israel seu pecado.
9 हे याकोब के अगुओ, हे इस्राएल के शासको, यह बात सुनो, तुम जो न्याय को तुच्छ समझते हो और सब सही बातों को बिगाड़ते हो;
Por favor, ouçam isto, seus chefes da casa de Jacob, e governantes da casa de Israel, que abominam a justiça, e perverter toda a equidade,
10 तुम जो ज़ियोन को रक्तपात से, और येरूशलेम को दुष्टता से भरते हो.
que constroem Zion com sangue, e Jerusalém com iniqüidade.
11 उसके अगुए घूस लेकर न्याय करते हैं, उसके पुरोहित दाम लेकर शिक्षा देते हैं, और उसके भविष्यवक्ता पैसों के लिये भविष्य बताते हैं. तौभी वे याहवेह की मदद की कामना करते हुए कहते हैं, “क्या याहवेह हमारे मध्य में नहीं हैं? कोई भी विपत्ति हमारे ऊपर नहीं आएगी.”
Seus líderes julgam por subornos, e seus padres ensinam por um preço, e seus profetas contam fortunas por dinheiro; mas eles se apoiam em Yahweh, e dizem, “Yahweh não está entre nós? Nenhum desastre virá sobre nós”.
12 इसलिये तुम्हारे ही कारण, ज़ियोन पर खेत के सदृश हल चला दिया जाएगा, येरूशलेम खंडहर हो जाएगा, तथा भवन की पहाड़ी वन में पूजा-स्थल का स्वरूप ले लेगी.
Portanto, Zion para seu bem será arado como um campo, e Jerusalém se tornará um amontoado de escombros, e a montanha do templo como os lugares altos de uma floresta.