< मीका 2 >

1 धिक्कार है उन पर जो बुरे कार्यों की योजना बनाते रहते हैं, जो अपने बिछौने पर पड़े हुए षड़्‍यंत्र रचते हैं! पौ फटते ही अपनी युक्ति को पूरा करते हैं क्योंकि सत्ता उनके हाथ होती है.
Ak vai, tiem, kas domā netaisnību un sataisa ļaunumu uz savām cisām; rīta gaismā tie to izdara, jo viņu roka to iespēj.
2 वे दूसरों के खेत का लोभ करके उसे हड़प भी लेते हैं, वे दूसरों के घर भी छीन लेते हैं. वे लोगों के घरों को छल करके ले लेते हैं, और उनके पुरखों की संपत्ति को लूट लेते हैं.
Un tie iekāro tīrumus un tos laupa, un namus, un tos paņem; tā tie dara varas darbu pie vīra un viņa nama, pie cilvēka un viņa mantas.
3 इसलिये याहवेह का यह कहना है: “मैं इन लोगों के विरुद्ध विपत्ति लाने की योजना बना रहा हूं, जिससे तुम अपने आपको नहीं बचा सकते. तुम गर्व से सिर उठाकर फिर कभी न चल सकोगे, क्योंकि यह विपत्ति का समय होगा.
Tādēļ Tas Kungs tā saka: redzi, Es domāju ļaunumu pret šo cilti, no tā jūs savus kaklus neizvilksiet un nestaigāsiet tik grezni; jo laiks ir ļauns.
4 उस दिन लोग तुम्हारा हंसी उड़ाएंगे; वे इस शोक गीत के साथ तुम्हें ताना मारेंगे: ‘हम पूर्णतः नाश हो गये हैं; मेरे लोगों की संपत्ति बांट दी गई है. परमेश्वर इसे मुझसे ले लेते हैं! वे हमारे खेत विश्‍वासघातियों को दे देते हैं.’”
Tai dienā cels sakāmu vārdu par jums un gauži žēlosies: „tas noticis“, sacīs: „mēs pavisam postīti! Manu ļaužu tiesa top izmīta; kā Viņš man to atrauj! Atkāpējiem Viņš izdala mūsu tīrumus.“
5 इसलिये याहवेह के सभा में भूमि को लाटरी के द्वारा बांटने के लिए तुम्हारे पास कोई न होगा.
Tāpēc tev nebūs neviena, kas tev zemi mēros un dalīs Tā Kunga draudzē.
6 उनके भविष्यवक्ता कहते हैं, “भविष्यवाणी मत करो; इन बातों के बारे में भविष्यवाणी मत करो; हमारे ऊपर कलंक नहीं लगेगा.”
„Nesludinājiet!” Tā tie sludina. Ja tiem nesludinās, tad negods nezudīs.
7 हे याकोब के वंशजों, क्या यह कहा जाना चाहिये, “क्या याहवेह धीरज नहीं धरते? क्या वे ऐसा कार्य करते हैं?” “क्या मेरे वचन से उसकी भलाई नहीं होती जो न्याय के रास्ते पर चलता है?
Tu, ko sauc par Jēkaba namu, vai tad Tas Kungs nepacietīgs? Vai tādi ir viņa darbi? Vai Mani vārdi nav laipnīgi tam, kas staigā, kā piederās?
8 हाल ही में मेरे लोग एक शत्रु के समान उठ खड़े हुए हैं. तुम उन व्यक्तियों के मंहगे कपड़े छीन लेते हो जो बेफिक्र होकर जाते रहते हैं, मानो वे युद्ध से लौट रहे हों.
Bet nesen Mani ļaudis cēlās kā ienaidnieki; jūs laupāt no apģērba mēteli tiem, kas mierīgi iet garām un nemeklē kara.
9 तुम मेरे लोगों के महिलाओं को उनके खुशहाल घरों से निकाल देते हो. तुम उनकी संतान से मेरी आशीष को हमेशा के लिये छीन लेते हो.
Jūs izdzenāt Manu ļaužu sievas no viņu skaistiem namiem, jūs atņemat viņu bērniņiem Manu glītumu mūžam.
10 चलो उठो, यहां से चले जाओ! यह तुम्हारे आराम की जगह नहीं है, क्योंकि यह अशुद्ध हो गई है, यह नाश हो गई है, और इसका कोई उपचार नहीं है.
Ceļaties un ejat projām, jo šī zeme jums nebūs par dusu tās nešķīstības dēļ, kas pavisam maitāt samaitā.
11 यदि कोई झूठा और धोखा देनेवाला व्यक्ति आकर यह कहता है, ‘मैं तुम्हारे पास बहुत ही अंगूर की दाखमधु और जौ की दाखमधु होने की भविष्यवाणी करूंगा,’ तो ऐसा व्यक्ति इन लोगों के लिए उपयुक्त भविष्यवक्ता होगा!
Ja es būtu tāds vīrs, kas pēc vēja un viltības grābstās un melotu, ja es tev sludinātu par vīnu un dzērienu, tad es būtu pravietis priekš šiem ļaudīm.
12 “हे याकोब, निश्चित रूप से मैं तुम सबको एकत्र करूंगा; मैं निश्चित रूप से इस्राएल के बचे लोगों को इकट्ठा करूंगा. जैसे भेड़ें भेड़शाला में एकत्र की जाती हैं, जैसे चरागाह में झुंड एकत्रित किया जाता है, वैसे ही मैं उन्हें इकट्ठा करूंगा; उस जगह में लोगों की भीड़ लग जाएगी.
Pulcināt Es tevi sapulcināšu, Jēkab, lasīt Es salasīšu kopā Israēla atlikušos, Es tos kā avis likšu stiprā kūtī, kā ganāmu pulku viņu laidaros, - tur no cilvēkiem rībēs.
13 वह, जो बाड़े को तोड़कर रास्ता खोलता है, वह उनके आगे-आगे जाएगा; वे द्वार को तोड़कर बाहर चले जाएंगे. उनका राजा उनके आगे-आगे जाएगा, स्वयं याहवेह उनका अगुआ होंगे.”
Lauzējs staigās viņu priekšā, tie lauzīsies iekšā un ieies pa vārtiem un atkal izies tur ārā, un viņu ķēniņš tiem ies priekšā, un Tas Kungs būs viņu vadonis.

< मीका 2 >