< मत्ती 7 >
1 “किसी पर भी दोष न लगाओ, तो लोग तुम पर भी दोष नहीं लगाएंगे
Leka kuakenkya ulamulwa, nuewe uzuleke kukenkigwa ulamulwa.
2 क्योंकि जैसे तुम किसी पर दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा तथा माप के लिए तुम जिस बर्तन का प्रयोग करते हो वही तुम्हारे लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
Ulamulwa nuapeza, nue uziza lamuilwa. Ningele nuiapimila nuewe uziza pimilwa yiyo yiyo.
3 “तुम भला अपने भाई की आंख के कण की ओर उंगली क्यों उठाते हो जबकि तुम स्वयं अपनी आंख में पड़े लट्ठे की ओर ध्यान नहीं देते?
Kuniki nukugoza ikipande kamuti nikikoli muliho la mnyandugu ako, kunu shuine ikipande kigogo nikikoli muliho lako?
4 या तुम भला यह कैसे कह सकते हो ‘ज़रा ठहरो, मैं तुम्हारी आंख से वह कण निकाल देता हूं,’ जबकि तुम्हारी अपनी आंख में तो लट्ठा पड़ा हुआ है?
Uhumile ule kulunga kumunyandugu ako, kilaja nukuhegelye igogo nikikoli muliho lako, kunu uewe igogo likoli muliho lako?
5 अरे पाखंडी! पहले तो स्वयं अपनी आंख में से उस लट्ठे को तो निकाल! तभी तू स्पष्ट रूप से देख सकेगा और अपने भाई की आंख में से उस कण को निकाल सकेगा.
Wimieli uewe; hangi heja igogo nilikoli muliho lako, hangi pang'wanso ukuhuma kuona iza nukuheja igogo la miti nilikoli muliho la munyandugu ako.
6 “वे वस्तुएं, जो पवित्र हैं, कुत्तों को न दो और न सूअरों के सामने अपने मोती फेंको, कहीं वे उन्हें अपने पैरों से रौंदें, मुड़कर तुम्हें फाड़ें और टुकड़े-टुकड़े कर दें.
Leka kuipa mbwa iko nikigila imilandu, hangi leka kuigumila ingulima insailo kuutongeela ao. Uhumile kuigazanja nukuipambata namigulu, hangi akupilukila nukutamulanga inino inino.
7 “विनती करो, तो तुम्हें दिया जाएगा; खोजो, तो तुम पाओगे; द्वार खटखटाओ, तो वह तुम्हारे लिए खोल दिया जाएगा
Lompa, nuewe ukupegwa, duma nuewe ukulija, pindula nuewe ukuluguilwa.
8 क्योंकि हर एक, जो विनती करता है, उसकी विनती पूरी की जाती है, जो खोजता है, वह प्राप्त करता है और वह, जो द्वार खटखटाता है, उसके लिए द्वार खोल दिया जाता है.
Wihi nuilompa wisingiilya, nuyu wihi nuiduma wilija, nu muntu wihi nuipindula wiluguilwa.
9 “तुममें ऐसा कौन है कि जब उसका पुत्र उससे रोटी की मांग करता है तो उसे पत्थर देता है
Ang'wi ukoli muntu kitalanyu, ung'wana agalompe indya ukumpa igwe?
10 या मछली की मांग करने पर सांप?
Angwe ukumulompa nsamaki, nungwenso amupe nzoka?
11 जब तुम दुष्ट होने पर भी अपनी संतान को उत्तम वस्तुएं प्रदान करना जानते हो तो तुम्हारे स्वर्गीय पिता उन्हें, जो उनसे विनती करते हैं, कहीं अधिक बढ़कर वह प्रदान न करेंगे, जो उत्तम है?
Ang'wi unye nimiabe mumanyile kuapa iana anyu ipegwa niza, au Tata nukuli kigulu singaukuapa nangulu imaintu nimaza ao nimulompa?
12 इसलिये हर एक परिस्थिति में लोगों से तुम्हारा व्यवहार ठीक वैसा ही हो जैसे व्यवहार की आशा तुम उनसे अपने लिए करते हो क्योंकि व्यवस्था तथा भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षा भी यही है.
Kululo gwa, ayo nuilowa kitumilwa niako, nuewe uitumile iako uu. Kunsoko nuanso uzipilya numunyakidagu.
13 “संकरे द्वार में से प्रवेश करो क्योंकि विशाल है वह द्वार और चौड़ा है वह मार्ग, जो विनाश तक ले जाता है और अनेक हैं, जो इसमें से प्रवेश करते हैं.
Ingili kukiila ikihepeelo nikipinyi. Kunsoko ikihepeelo nikigali ni nzila ningali ihongile kuubi hangi antu idu ikiila inzila nanso.
14 क्योंकि सकेत है वह द्वार तथा कठिन है वह मार्ग, जो जीवन तक ले जाता है और थोड़े ही हैं, जो इसे प्राप्त करते हैं.
Ikihepeelo nikipinyi, ikihepeelo nikipinyi ingi nzila nilongoe kuupanga hangi akehu niahumile kumiona.
15 “झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे बीच आ जाते हैं, किंतु वास्तव में वे भूखे भेड़िये होते हैं.
Ihambe nianyakidagu niautelee, azile aze atugae ndili ya nkolo, nianso mbugi ni ntaki.
16 उनके स्वभाव से तुम उन्हें पहचान जाओगे. न तो कंटीली झाड़ियों में से अंगूर और न ही गोखरु से अंजीर इकट्ठे किए जाते हैं.
Kuntendo yao mukualinga. Iantu ahumile na kukungula indya mumija, ang'wi itini mumibaruti.
17 वस्तुतः हर एक उत्तम पेड़ उत्तम फल ही फलता है और बुरा पेड़ बुरा फल.
Kululo umuti nuuza wituga indya ninziza, nu muti nuubi wituga ndya nimbi.
18 यह संभव ही नहीं कि उत्तम पेड़ बुरा फल दे और बुरा पेड़ उत्तम फल.
Umuti nuuza shanga uhumile kutuga indya nimbi. Nu muti nuubi shaukutuga indya ninza.
19 जो पेड़ उत्तम फल नहीं देता, उसे काटकर आग में झोंक दिया जाता है.
Muti wihi nishaukutuga indya ninza ukuteng'wa nukugung'wa mumoto.
20 इसलिये उनके स्वभाव से तुम उन्हें पहचान लोगे.
Kululo ukualinga kukiila ntendo yao.
21 “मुझे, ‘प्रभु, प्रभु,’ संबोधित करता हुआ हर एक व्यक्ति स्वर्ग-राज्य में प्रवेश नहीं पाएगा परंतु प्रवेश केवल वह पाएगा, जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी करता है.
Singa ihi nimbila, mukulu mukulu, akingila mutemi wa kilunde, aoiti du niituma ulowa wang'wa Tata nana nuakigulu.
22 उस अवसर पर अनेक मुझसे प्रश्न करेंगे, ‘प्रभु, क्या हमने आपके नाम में भविष्यवाणी न की, क्या हमने आपके ही नाम में दुष्टात्माओं को न निकाला और क्या हमने आपके नाम में अनेक आश्चर्यकर्म न किए?’
Antu idu azimbila uluhiku nulanso, mukumukulu kua lina lako, shaikuhegelye iamintunga kua lina lako, hangi kukiila lina lako shaikitumile ne nimakulu?
23 मैं उनसे स्पष्ट कहूंगा, ‘मैं तो तुम्हें जानता भी नहीं. दुष्टो! चले जाओ मेरे सामने से!’
Pang'wanso ziza aila kimazali, shanumulingile unyenye! Hegi kitalane, unye nimituma nimabi!
24 “इसलिये हर एक की तुलना, जो मेरी इन शिक्षाओं को सुनकर उनका पालन करता है, उस बुद्धिमान व्यक्ति से की जा सकती है, जिसने अपने भवन का निर्माण चट्टान पर किया.
Kululo wihi niwija inkani yane nukuityata ukimpyana numuntu numuhugu nauzengile inyumba akwe migulya nigwe.
25 आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई और उस भवन पर थपेड़े पड़े, फिर भी वह भवन स्थिर खड़ा रहा क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर थी.
Mbula ikakua, imazi akizula, nung'wega ukiza ukamikua inyumba pihi, kunsoko aizengilwe migulya migwe.
26 इसके विपरीत हर एक जो, मेरी इन शिक्षाओं को सुनता तो है किंतु उनका पालन नहीं करता, वह उस निर्बुद्धि के समान होगा जिसने अपने भवन का निर्माण रेत पर किया.
Uyu niwija ulukani lane, ahite kulukela, ikimpyanigwa numuntu numupungu nuzengele inyumba mihanga hanga.
27 आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई, उस भवन पर थपेड़े पड़े और वह धराशायी हो गया—भयावह था उसका विनाश!”
Mbula ikaza, mazi akaza, nung'wega ukaza ukamikua ikagwa, nungwi wake ukatula ukulu.
28 जब येशु ने यह शिक्षाएं दीं, भीड़ आश्चर्यचकित रह गई
Ikapika matungo u Yesu naiwakondya kuligitya inkani nianso, umilundo ukakuilwa numanyisi wakwe.
29 क्योंकि येशु की शिक्षा-शैली अधिकारपूर्ण थी, न कि शास्त्रियों के समान.
Kululo aiwiamanyisa anga muntu nukite uhumi, hangi singa anga aandiki ao.