< मत्ती 28 >

1 शब्बाथ के बाद, सप्‍ताह के पहले दिन, जब भोर हो ही रही थी, मगदालावासी मरियम तथा वह अन्य मरियम, येशु की कंदरा-क़ब्र पर आईं.
ביום ראשון השכם בבוקר, בעלות השחר, הלכו מרים המגדלית ומרים השנייה אל הקבר.
2 उसी समय एक बड़ा भूकंप आया क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से प्रकट हुआ था. उसने कब्र के प्रवेश से पत्थर लुढ़काया और उस पर बैठ गया.
לפתע התחוללה רעידת אדמה חזקה, ומלאך ירד מהשמים, הזיז את האבן שחסמה את הפתח וישב עליה.
3 उसका रूप बिजली-सा तथा उसके कपड़े बर्फ के समान सफ़ेद थे.
פניו האירו כברק, ובגדיו היו צחורים כשלג.
4 पहरुए उससे भयभीत हो मृतक के समान हो गए.
כשראו השומרים את המלאך, הם התעלפו מרוב בהלה ונפלו על הארץ כמתים.
5 स्वर्गदूत ने उन स्त्रियों को संबोधित किया, “मत डरो! मुझे मालूम है कि तुम क्रूस पर चढ़ाए गए येशु को खोज रही हो.
”אל תפחדנה“, פנה המלאך אל הנשים.”אני יודע שאתן מחפשות את ישוע שנצלב.
6 वह यहां नहीं हैं क्योंकि वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं—ठीक जैसा उन्होंने कहा था. स्वयं आकर उस स्थान को देख लो, जहां उन्हें रखा गया था.
אולם הוא אינו נמצא כאן. ישוע קם לתחייה בדיוק כפי שהבטיח. היכנסו, תראו את המקום שבו שכב.
7 अब शीघ्र जाकर उनके शिष्यों को यह सूचना दो कि वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. और हां, वह तुम लोगों से पूर्व गलील प्रदेश जा रहे हैं. तुम उन्हें वहीं देखोगी. याद रखना कि मैंने तुमसे क्या-क्या कहा है.”
עכשיו לכו מהר אל תלמידיו ותאמרו להם שישוע קם מן המתים, והולך לפניכם לגליל. אתם תראו אותו שם. זהו, אמרתי לכם!“
8 वे वहां से भय और अत्यंत आनंद के साथ जल्दी से शिष्यों को इसकी सूचना देने दौड़ गईं.
הנשים רצו מן הקבר מבוהלות מאוד, אך מלאות שמחה, ומיהרו למצוא את התלמידים ולמסור להם את בשורת המלאך.
9 मार्ग में ही सहसा येशु उनसे मिले और उनका अभिनंदन किया. उन्होंने उनके चरणों पर गिरकर उनकी वंदना की.
בשעה שרצו נגלה אליהן ישוע.”שלום לכן“, אמר, והן נפלו לרגליו והשתחוו לפניו.
10 येशु ने उनसे कहा, “डरो मत! मेरे भाइयों तक यह समाचार पहुंचा दो कि वे गलील प्रदेश को प्रस्थान करें, मुझसे उनकी भेंट वहीं होगी.”
”אל תפחדו“, הרגיע אותן ישוע.”לכו ואמרו לאחי ללכת מיד לגליל כדי לפגוש אותי שם.“
11 वे जब मार्ग में ही थी, कुछ प्रहरियों ने नगर में जाकर प्रधान पुरोहितों को इस घटना की सूचना दी.
כשהיו הנשים בדרכן העירה, באו השומרים אל ראשי הכוהנים וסיפרו להם מה שקרה,
12 उन्होंने पुरनियों को इकट्ठा कर उनसे विचार-विमर्श किया और पहरुओं को बड़ी धनराशि देते हुए उन्हें यह आज्ञा दी,
הזקנים התכנסו לאסיפת חרום והחליטו לשחד את השומרים, כדי שיספרו שגופת ישוע נגנבה בזמן שישנו.
13 “तुम्हें यह कहना होगा, ‘रात में जब हम सो रहे थे, उसके शिष्य उसे चुरा ले गए.’
14 यदि राज्यपाल को इसके विषय में कुछ मालूम हो जाए, हम उन्हें समझा लेंगे और तुम पर कोई आंच न आने देंगे.”
”אם יגיע הדבר הזה לאוזני המושל, “הסבירו,”נעמוד לצדכם ונפייס אותו.“
15 धनराशि लेकर पहरुओं ने वही किया जो उनसे कहा गया था. यहूदियों में यही धारणा आज तक प्रचलित है.
וכך קיבלו אנשי המשמר את השוחד ואמרו מה שנתבקשו לומר. גרסתם הופצה בין היהודים, אשר עד היום מאמינים בה.
16 ग्यारह शिष्यों ने गलील को प्रस्थान किया. वे येशु द्वारा पहले से बताए हुए पर्वत पर पहुंचे.
בינתיים הלכו אחד־עשר התלמידים אל הגליל, כדי לפגוש את ישוע על אותו הר שאמר להם מראש.
17 उन्होंने वहां येशु को देखा और उनकी वंदना की परंतु कुछ को अभी भी संदेह था.
כשראו אותו התלמידים הם השתחוו לפניו, למרות שחלקם הטילו ספק שאכן היה זה ישוע.
18 येशु ने पास आकर उनसे कहा, “सारा अधिकार—स्वर्ग में तथा पृथ्वी पर—मुझे दिया गया है.
”ניתנה לי כל סמכות בשמים ובארץ“, אמר להם ישוע.
19 इसलिये यहां से जाते हुए तुम सारे राष्ट्रों को मेरा शिष्य बनाओ और उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम में बपतिस्मा दो.
”משום כך לכו ועשו תלמידים בכל העולם. הטבילו אותם בשם האב, הבן ורוח הקודש,
20 उन्हें इन सभी आदेशों का पालन करने की शिक्षा दो, जो मैंने तुम्हें दिए हैं. याद रखो: जगत के अंत तक मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं.” (aiōn g165)
ולמדו אותם לעשות את כל אשר ציוויתי אתכם. היו סמוכים ובטוחים שאהיה אתכם עד סוף העולם!“ (aiōn g165)

< मत्ती 28 >