< मत्ती 21 >
1 जब वे येरूशलेम नगर के पास पहुंचे और ज़ैतून पर्वत पर बैथफ़गे नामक स्थान पर आए, येशु ने दो चेलों को इस आज्ञा के साथ आगे भेजा,
Jisu la ninyigv lvbwlaksu vdwv Jerusalem vngchi dvlvbv rito, bunu Betpej gv Olib Moodw lo aatoku. Hoka Jisu lvbwlaksu anyi gonyi vngcho moto
2 “सामने गांव में जाओ. वहां पहुंचते ही तुम्हें एक गधी बंधी हुई दिखाई देगी. उसके साथ उसका बच्चा भी होगा. उन्हें खोलकर मेरे पास ले आओ.
svbv mingvrila: “nonugv vnglwkjiku nampum vlo vngnyika, okv Vjakgobv nonu hoka siak go kuu nga lvkobv takpv namgo kaapare. Um nonu paksoklaila ngoogv dookuso boolwk tvka.
3 यदि कोई तुमसे इस विषय में प्रश्न करे तो तुम उसे यह उत्तर देना, ‘प्रभु को इनकी ज़रूरत है.’ वह व्यक्ति तुम्हें आज्ञा दे देगा.”
Okv nyi gunv ogugo minbolo, ninyia ‘Ahtu sum dinchidu,’ vla minlaka; okv vbvminku bolo hv vjakgobv bunua boomu reku.”
4 यह घटना भविष्यवक्ता द्वारा की गई इस भविष्यवाणी की पूर्ति थी:
Svbvrinam si nyijwk gv ogugo minpv nama jvjv modukubv ritoku:
5 ज़ियोन की बेटी को यह सूचना दो: तुम्हारे पास तुम्हारा राजा आ रहा है; वह नम्र है और वह गधे पर बैठा हुआ है, हां, गधे के बच्चे पर, बोझ ढोनेवाले के बच्चे पर.
“Jayon gv pamtv nga minji teka, Kaatoka, nonugv Dvbv ngv nonu gvlo aarikunv! Nw nyanyak nvgo okv nw siak kuu nyi riokw manv gv aolo dootola.”
6 शिष्यों ने येशु की आज्ञा का पूरी तरह पालन किया
Vkvlvgabv lvbwlaksu vdwv vngla Jisu gv bunua ritokv vnam a riji toku:
7 और वे गधी और उसके बच्चे को ले आए, उन पर अपने बाहरी कपड़े बिछा दिए और येशु उन कपड़ो पर बैठ गए.
bunu siak hala okv hvkvgv kuu nga boolwk jitoku, bunugv jekok ka ho pipv jitoku okv Jisu gecha toku.
8 भीड़ में से अधिकांश ने मार्ग पर अपने बाहरी कपड़े बिछा दिए. कुछ अन्यों ने पेड़ों की टहनियां काटकर मार्ग पर बिछा दीं.
Twngtv rungnv nyipam go bunugv jvkok ka lamtvlo pipv jinya toku, okv kvvbi vdwv singnv vdwlokv hakbv paalin nyala lamtvlo pipv jinya toku.
9 येशु के आगे-आगे जाती हुई तथा पीछे-पीछे आती हुई भीड़ ये नारे लगा रही थी “दावीद के पुत्र की होशान्ना!” “धन्य है, वह जो प्रभु के नाम में आ रहे हैं.” “सबसे ऊंचे स्थान में होशान्ना!”
Nyipam v Jisu gv kokwng habobv vngkar nyato ho vngkarnv vdwv gokrap nyato, “Dabid gv Kuunyilo nga hartv nyato! Ahtu gv amin bv aanv sum Pwknvyarnv ninyia aya jirung laka! Pwknvyarnvnyi hartvdu!”
10 जब येशु ने येरूशलेम नगर में प्रवेश किया, पूरे नगर में हलचल मच गई. उनके आश्चर्य का विषय था: “कौन है यह?”
Vdwlo Jisu Jerusalem lo aalwk tokudw, pamtv gv nyi mvnwngngv chikchakyayak bv ritoku. Nyi vdwv tvvkato, “Si yvvla?”
11 भीड़ उन्हें उत्तर दे रही थी, “यही तो हैं वह भविष्यद्वक्ता—गलील के नाज़रेथ के येशु.”
Nyipam v mirwkto, “Si Galili gv Najaret lokv nyijwk Jisu kv,”
12 येशु ने मंदिर में प्रवेश किया और उन सभी को मंदिर से बाहर निकाल दिया, जो वहां लेनदेन कर रहे थे. साथ ही येशु ने साहूकारों की चौकियां उलट दीं और कबूतर बेचने वालों के आसनों को पलट दिया.
Jisu Pwknvyarnvnaam lo aatoku okv hoka pioknv rvvnv vdwa mvyakmvchak jitoku. Nw morko lwkko lwkpiknv tvbul am, okv taakw pioknv gv dooging ngaaka dutap durap mvji toku,
13 येशु ने उन्हें फटकारते हुए कहा, “पवित्र शास्त्र का लेख है: मेरा मंदिर प्रार्थना का घर कहलाएगा किंतु तुम इसे डाकुओं की खोह बना रहे हो.”
okv bunua mintoku, “So si Darwknv Kitaplo lvkpvdo hoka Pwknvyarnv mindu, ‘Ngoogv Pwknvyarnvnaam a kumkunaam bv vdunv.’ Vbvritola nonuno sum dvcho nvgv tosi siging kobv mvpv!”
14 मंदिर में ही, येशु के पास अंधे और लंगड़े आए और येशु ने उन्हें स्वस्थ किया.
Nyikchingnv okv lvpiknv ho Pwknvyarnvnaam arwng hoka nw gvlo aanya toku, okv nw bunua mvpu toku.
15 जब प्रधान पुरोहितों तथा शास्त्रियों ने देखा कि येशु ने अद्भुत काम किए हैं और बच्चे मंदिर में, “दावीद की संतान की होशान्ना” के नारे लगा रहे हैं, तो वे अत्यंत गुस्सा हुए.
Nyibu butvnv vdwv la okv Pvbv tamsarnv vdwv Jisu gv lamrwpadubv mvnam rinam a kaala okv vmi vdwgv “Dabid gv Kuunyilo nga hartvdu” vla goknam a tvvla haachi nyatoku.
16 और येशु से बोले, “तुम सुन रहे हो न, ये बच्चे क्या नारे लगा रहे हैं?” येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “हां, क्या आपने पवित्र शास्त्र में कभी नहीं पढ़ा, बालकों और दूध पीते शिशुओं के मुख से आपने अपने लिए अपार स्तुति का प्रबंध किया है?”
Vkvlvgabv bunu Jisunyi tvvkato, “Bunugv ogugo minam a no tvvpa dunvre?” “Tvvnam gvbv ngo tvvpadu,” vla Jisu mirwkto. “Nonuno Darwknv Kitap so vdwloka puri rikw mapvi? ‘Nonu vmi vdwala okv anga vdwa risarrima la alvyaungbv hartv modubv ripv.’”
17 येशु उन्हें छोड़कर नगर के बाहर चले गए तथा आराम के लिए बैथनियाह नामक गांव में ठहर गए.
Jisu bunua vngyula okv Betani pamtv lo vnglinlaku, hoka nw ayu yuplwk toku.
18 भोर को जब वह नगर में लौटकर आ रहे थे, उन्हें भूख लगी.
Nw gv pamtv bv vngkur rikulo, logo nvgv arukamchi lamtv hoka Jisu kano toku.
19 मार्ग के किनारे एक अंजीर का पेड़ देखकर वह उसके पास गए किंतु उन्हें उसमें पत्तियों के अलावा कुछ नहीं मिला. इस पर येशु ने उस पेड़ को शाप दिया, “अब से तुझमें कभी कोई फल नहीं लगेगा.” तुरंत ही वह पेड़ मुरझा गया. (aiōn )
Nw lamtv adar hoka koksitkokrik singnv nvgo kaapala ho aalwk toku, vbvritola ogu guka kaapama anvv vmwng. Vkvlvgabv nw singnv nga minto, “No vdwlo lvkoka asi svvlin kumare!” singnv nvngv vjakgobv sinyuk toku. (aiōn )
20 यह देख शिष्य हैरान रह गए. उन्होंने प्रश्न किया, “अंजीर का यह पेड़ तुरंत ही कैसे मुरझा गया?”
Lvbwlaksu vdwv hum kaatokula tvngarvnga nyatoku. Bunu tvkato, koksitkokrik singnv ngv vjakgobv oguaingbv sinda yinv gubvri?”
21 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम इस सच्चाई को समझ लो: यदि तुम्हें विश्वास हो—संदेह तनिक भी न हो—तो तुम न केवल वह करोगे, जो इस अंजीर के पेड़ के साथ किया गया परंतु तुम यदि इस पर्वत को भी आज्ञा दोगे, ‘उखड़ जा और समुद्र में जा गिर!’ तो यह भी हो जाएगा.
Jisu mirwkto, “Ngo nonua jvjvbv midunv, vdwlo nonu mvngsarmanam go kamabv mvngjwng bolo, nonu ka rilare ngoogv so koksitkokrik singnv nga rinam aingbv. Okv svbv mwngchikma, vbvritola nonu vbvka so gv moodw a minyure, ‘Gudungla no atuv svmasa bolo orlwksuto vbolo,’ hv vbv rijire.
22 प्रार्थना में विश्वास से तुम जो भी विनती करोगे, तुम उसे प्राप्त करोगे.”
Nonuno mvngjwng bolo, nonu ogugo kumla koopvdw um paare.”
23 येशु ने मंदिर में प्रवेश किया और जब वह वहां शिक्षा दे ही रहे थे, प्रधान पुरोहित और पुरनिए उनके पास आए और उनसे पूछा, “किस अधिकार से तुम ये सब कर रहे हो? कौन है वह, जिसने तुम्हें इसका अधिकार दिया है?”
Jisu Pwknvyarnvnaam lo aakur toku; okv ninyigv tamsar rilo, nyibu butvnv vdwv, nyigagaatv vdwv nw gvlo aala tvvkato, “No ogubv mvngla so vdw sum rimin dunv? Nam svbv rila dubv yvvla tujupkunam a jinv ngv?”
24 येशु ने इसके उत्तर में कहा, “मैं भी आपसे एक प्रश्न करूंगा. यदि आप मुझे उसका उत्तर देंगे तो मैं भी आपके इस प्रश्न का उत्तर दूंगा कि मैं किस अधिकार से यह सब करता हूं:
Jisu bunua mirwkto, “Ngo nonua gaamgo tvvkare, okv nonuno nga mirwk bolo, ngo ka so vdw sum ogubv rila dunvdw um ngo nonua minjire.
25 योहन का बपतिस्मा किसकी ओर से था—स्वर्ग की ओर से या मनुष्यों की ओर से?” इस पर वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे, “यदि हम कहते हैं, ‘स्वर्ग की ओर से,’ तो वह हमसे कहेगा, ‘तब आपने योहन में विश्वास क्यों नहीं किया?’
Jon gv baptisma jinammv ogolokv aapvnv: hv Pwknvyarnv gvlokv aapv nvri vmalo nyi gvlo kri?” Bunugv aralo larrap minsuto, “Ngonu ogugo mirwksidubv? Ngonu Pwknvyarnv gvlokv, vla mirwk bolo, nw ngonua minre, vbvrinamv, ogulvgabv nonu Jonnyi mvngjwng mapvnv?”
26 किंतु यदि हम कहते हैं, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तब हमें भीड़ से भय है; क्योंकि सभी योहन को भविष्यवक्ता मानते हैं.”
Vbvritola ngonu ‘Nyi gvlokv’ vla minse ngaaka busudo, ogulvgavbolo mvnwngngv Jonnyi nyijwk akobv mvngnya dukunv.”
27 उन्होंने आकर येशु से कहा, “आपके प्रश्न का उत्तर हमें मालूम नहीं.” येशु ने भी उन्हें उत्तर दिया, “मैं भी आपको नहीं बताऊंगा कि मैं किस अधिकार से ये सब करता हूं.
Vkvlvgabv bunu Jisunyi “Ngonu chimakv” vla mirwk toku. Okv nw bunua mintoku, “Ngooka nonua minjimare ngo so vdwsum ogubv rila pvnvdw.”
28 “इस विषय में क्या विचार है आपका? एक व्यक्ति के दो पुत्र थे. उसने बड़े पुत्र से कहा, ‘हे पुत्र, आज जाकर दाख की बारी का काम देख लेना.’
“Vjak, nonuno ogugo mvngdu? Ho hoka nyi ako dooto, hv kuunyilo anyigo dooto. Nw achiyagv dookulo aala okv minto, ‘Kuunyilo, silu no anggor rongo vlo vngla riteka.’
29 “उसने उत्तर दिया, ‘नहीं जाऊंगा.’ परंतु कुछ समय के बाद उसे पछतावा हुआ और वह दाख की बारी चला गया.
‘Ngo vngnwng ma,’ vla hv mirwkto, vbvritola koching so hv mvngdin lakula vngtoku.
30 “पिता दूसरे पुत्र के पास गया और उससे भी यही कहा. उसने उत्तर दिया, ‘जी हां, अवश्य.’ किंतु वह गया नहीं.
Vbvrikunamv abu angv kuunyilo gunvlo vngla vbvdvdvbv mintoku. ‘Tamsarbo, vkv vla mirwkto, vbvritola nw vngmato.
31 “यह बताइए कि किस पुत्र ने अपने पिता की इच्छा पूरी की?” उन्होंने उत्तर दिया: “बड़े पुत्र ने.” येशु ने उनसे कहा, “सच यह है कि समाज से निकाले लोग तथा वेश्याएं आप लोगों से पहले परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कर जाएंगे.
Yvvla anyi lokv abu gv mvnglwkbv rinv angv?” “Achi ya angv,” vla bunu mirwkto. Vkvlvgabv Jisu bunua mintoku, “Ngo nonua minjidunv: Lampu naayanv okv yookar nvngv nonua Pwknvyarnv gv Karv tolo vngchoyare.
32 बपतिस्मा देनेवाले योहन आपको धर्म का मार्ग दिखाते हुए आए, किंतु आप लोगों ने उनका विश्वास ही न किया. किंतु समाज के बहिष्कृतों और वेश्याओं ने उनका विश्वास किया. यह सब देखने पर भी आपने उनमें विश्वास के लिए पश्चाताप न किया.
Jon nonu gvlo aala alvnv lamtv nga naamu dubv kaatam jitoku, okv nonuno ninyia mvngjwng mato; vbvritola lampu naayanv vdwv okv yookarnv vdwv ninyia mvngjwng toku. Okv um nonu kaagv rilaka, nonu koching so ka mvngdin nyama okv ninyia mvngjwng kuma.
33 “एक और दृष्टांत सुनिए: एक गृहस्वामी था, जिसने एक दाख की बारी लगायी, चारदीवारी खड़ी की, रसकुंड बनाया तथा मचान भी. इसके बाद वह दाख की बारी किसानों को पट्टे पर देकर यात्रा पर चला गया.
Jisu minto, “Kvvbi minchisinam godv tvvrianyato. “Kvvlo gwngda mooku atu go dooto, nw anggor rongo go mvlwkto, hum svlung rakyumto, anggor nyumjik dubv ungrung ako dupv toku, okv kaaria nvdubv aokoloknv taabio go mvtoku. Vbvrikunamv nw anggor rongo nga rwktin tinlwk pikula adubv moing vngyu toku.
34 जब उपज तैयार होने का समय आया, तब उसने किसानों के पास अपने दास भेजे कि वे उनसे उपज का पहले से तय किया हुआ भाग इकट्ठा करें.
Vdwlo anggor naakumdwv aato kudw, nw ninyigv nyira vdwa rwktin vdwgvlo anggor naakum kunamha ninyigv baak am naarwk modubv vla vngmuto.
35 “किसानों ने उसके दासों को पकड़ा, उनमें से एक की पिटाई की, एक की हत्या तथा एक का पथराव.
Rwktin vdwv ninyigv nyira nga naatung toku, akonyi dvngto, kvvbia mvkito, okv kvvbi gunyi vlwng orkito.
36 अब गृहस्वामी ने पहले से अधिक संख्या में दास भेजे. इन दासों के साथ भी किसानों ने वही सब किया.
Lvkodv nyi angv nyira vngmuto, vngcho monam vdwa kaiyanv go, okv rwktin vdwv ho vdwaka vbvdvdvbv mvritto.
37 इस पर यह सोचकर कि वे मेरे पुत्र का तो सम्मान करेंगे, उस गृहस्वामी ने अपने पुत्र को किसानों के पास भेजा.
Ataranya ngaku nw ninyigv kuunyilo nga bunu gvlo vngmu toku. Nw mintoku, “Bunu ngoogv kuunyilo nga jvjvbv mvngdv yiku nvpv.”
38 “किंतु जब किसानों ने पुत्र को देखा तो आपस में विचार किया, ‘सुनो! यह तो वारिस है, चलो, इसकी हत्या कर दें और पूरी संपत्ति हड़प लें.’
Vbvritola rwktin vdwv vdwlo kuunyilo nga kaapa tokudw, bunu mimi sunyato, ‘Si atu gv kuunyilo ngv, klai mvki laju ninyia, okv ngonu ninyigv yikungyira nga paadu kubv!’
39 इसलिये उन्होंने पुत्र को पकड़ा, उसे बारी के बाहर ले गए और उसकी हत्या कर दी.
Vkvlvgabv bunu ninyia naatungla anggor rongo agum bv dvlin la okv mvki toku.
40 “इसलिये यह बताइए, जब दाख की बारी का स्वामी वहां आएगा, इन किसानों का क्या करेगा?”
Jisu tvvkato, “Vjak, vdwlo anggor rongo atuv aarikunyi ho rongo rwktin vdwa ogubv mvri kudw?”
41 उन्होंने उत्तर दिया, “वह उन दुष्टों का सर्वनाश कर देगा तथा दाख की बारी ऐसे किसानों को पट्टे पर दे देगा, जो उसे सही समय पर उपज का भाग देंगे.”
Bunu mirwksito, “Nw jvjvbv ho nyi alvmanv vdwa mvki reku, okv anggor rongo nga naala kula ninyigv paasv nga jidw lo jilwk jikunv kvvbi rwktin lo tinlwk reku.”
42 येशु ने उनसे कहा, “क्या आपने पवित्र शास्त्र में कभी नहीं पढ़ा: “‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने अनुपयोगी घोषित कर दिया था, वही कोने का मुख्य पत्थर बन गया. यह प्रभु की ओर से हुआ और यह हमारी दृष्टि में अनूठा है’?
Jisu bunua minto, “Darwknv Kitaplo ogugo minpvdw um nonu vdwloka puri rikw mapv nvri? ‘Naam mvnv vdwgv arin kaama vla toa kunam vlwng ngv mvnwngnga arin doyachoknv gubv ritoku. So si Ahtu gv riku namv; si achialvbv kaasartabo rungnv goku!’
43 “इसलिये मैं आप सब पर यह सत्य प्रकाशित कर रहा हूं: परमेश्वर का राज्य आपसे छीन लिया जाएगा तथा उस राष्ट्र को सौंप दिया जाएगा, जो उपयुक्त फल लाएगा.
“Okv vkvlvgabv ngo nonua minjidunv,” Jisu mindvjito, “Pwknvyarnv gv Karv nga nonu gvlo konga naalakula okv alvbv apwasi svvlin jikunv nyi vdwlo jireku.”
44 वह, जो इस पत्थर पर गिरेगा, टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा किंतु जिस किसी पर यह पत्थर गिरेगा उसे कुचलकर चूर्ण बना देगा.”
Yvvdw so vlwng aolo lo hopv rinv hv atung ayung reku; okv vlwng angv akonvgv aolo hopv ridw hum amwkamak dubv mvreku.
45 प्रधान पुरोहित और फ़रीसी यह दृष्टांत सुनकर यह समझ गए कि प्रभु येशु ने उन पर ही यह दृष्टांत कहा है.
Nyibu butvnv vdwv la okv parisis vdwv Jisu gv minchisila minam a tvvtokula nw bunugv lvkwng nga mindu nvgo vla tvvchin nyatoku,
46 इसलिये उन्होंने येशु को पकड़ने की कोशिश तो की, किंतु उन्हें भीड़ का भय था, क्योंकि लोग येशु को भविष्यवक्ता मानते थे.
vkvlvgabv bunu ninyia naatung dubv rikwto. Vbvritola bunu nyitwng nga busu nyato, ogulvgavbolo nyitwng ngv Jisunyi nyijwk gubv mvngnyato.