< मत्ती 20 >

1 “स्वर्ग-राज्य दाख की बारी के उस स्वामी के समान है, जो सबेरे अपने उद्यान के लिए मज़दूर लाने निकला.
Јер је царство небеско као човек домаћин који ујутру рано изиђе да наима посленике у виноград свој.
2 जब वह मज़दूरों से एक दीनार रोज़ की मज़दूरी पर सहमत हो गया, उसने उन्हें दाख की बारी में काम करने भेज दिया.
И погодивши се с посленицима по грош на дан посла их у виноград свој.
3 “सुबह नौ बजे जब वह दोबारा नगर चौक से जा रहा था, उसने वहां कुछ मज़दूरों को बेकार खड़े पाया.
И изишавши у трећи сат, виде друге где стоје на тргу беспослени,
4 उसने उनसे कहा, ‘तुम भी जाकर मेरे दाख की बारी में काम करो. जो कुछ सही होगा, मैं तुम्हें दूंगा.’
И њима рече: Идите и ви у мој виноград, и шта буде право даћу вам.
5 तब वे चले गए. “वह दोबारा बारह बजे और तीन बजे नगर चौक में गया और ऐसा ही किया.
И они отидоше. И опет изишавши у шести и девети сат, учини тако.
6 लगभग शाम पांच बजे वह दोबारा वहां गया और कुछ अन्यों को वहां खड़े पाया. उसने उनसे प्रश्न किया, ‘तुम सारे दिन यहां बेकार क्यों खड़े रहे?’
И у једанаести сат изишавши нађе друге где стоје беспослени, и рече им: Што стојите овде сав дан беспослени?
7 “उन्होंने उसे उत्तर दिया, ‘इसलिये कि किसी ने हमें काम नहीं दिया.’ “उसने उनसे कहा, ‘तुम भी मेरे दाख की बारी में चले जाओ.’
Рекоше му: Нико нас не најми. Рече им: Идите и ви у мој виноград, и шта буде право примићете.
8 “सांझ होने पर दाख की बारी के स्वामी ने प्रबंधक को आज्ञा दी, ‘अंत में आए मज़दूरों से प्रारंभ करते हुए सबसे पहले काम पर लगाए गए मज़दूरों को उनकी मज़दूरी दे दो.’
А кад би у вече, рече господар од винограда к приставу свом: Дозови посленике и подај им плату почевши од последњих до првих.
9 “उन मज़दूरों को, जो ग्यारहवें घंटे काम पर लगाए गए थे, एक-एक दीनार मिला.
И дошавши који су у једанаести сат најмљени примише по грош.
10 इस प्रकार सबसे पहले आए मज़दूरों ने सोचा कि उन्हें अधिक मज़दूरी प्राप्‍त होगी किंतु उन्हें भी एक-एक दीनार ही मिला.
А кад дођоше први, мишљаху да ће више примити: И примише и они по грош.
11 जब उन्होंने इसे प्राप्‍त किया तब वे भूस्वामी के खिलाफ बड़बड़ाने लगे,
И примивши викаху на господара.
12 ‘अंत में आए इन मज़दूरों ने मात्र एक ही घंटा काम किया है और आपने उन्हें हमारे बराबर ला दिया, जबकि हमने दिन की तेज धूप में कठोर परिश्रम किया.’
Говорећи: Ови последњи један сат радише, и изједначи их с нама који смо се читав дан мучили и горели.
13 “बारी के मालिक ने उन्हें उत्तर दिया, ‘मित्र मैं तुम्हारे साथ कोई अन्याय नहीं कर रहा. क्या हम एक दीनार मज़दूरी पर सहमत न हुए थे?
А он одговарајући рече једном од њих: Пријатељу! Ја теби не чиним криво; Ниси ли погодио са мном по грош?
14 जो कुछ तुम्हारा है उसे स्वीकार कर लो और जाओ. मेरी इच्छा यही है कि अंत में काम पर आए मज़दूर को उतना ही दूं जितना तुम्हें.
Узми своје па иди; А ја хоћу и овом последњем да дам као и теби.
15 क्या यह न्याय संगत नहीं कि मैं अपनी संपत्ति के साथ वह करूं जो मैं चाहता हूं? क्या मेरा उदार होना तुम्हारी आंखों में खटक रहा है?’
Или зар ја нисам властан у свом чинити шта хоћу? Зар је око твоје зло што сам ја добар?
16 “इसलिये वे, जो अंतिम हैं पहले होंगे तथा जो पहले हैं, वे अंतिम.”
Тако ће бити последњи први и први последњи; јер је много званих, а мало избраних.
17 जब येशु येरूशलेम नगर जाने पर थे, उन्होंने मात्र अपने बारह शिष्यों को अपने साथ लिया. मार्ग में येशु ने उनसे कहा,
И пошавши Исус у Јерусалим узе насамо дванаест ученика на путу, и рече им:
18 “यह समझ लो कि हम येरूशलेम नगर जा रहे हैं, जहां मनुष्य के पुत्र को पकड़वाया जाएगा, प्रधान पुरोहितों तथा शास्त्रियों के हाथों में सौंप दिया जाएगा और वे उसे मृत्यु दंड के योग्य घोषित करेंगे.
Ево идем у Јерусалим, и Син човечији биће предан главарима свештеничким и књижевницима; и осудиће Га на смрт;
19 इसके लिए मनुष्य के पुत्र को गैर-यहूदियों के हाथों में सौंप दिया जाएगा कि वे उसका ठट्ठा करें, उसे कोड़े लगवाएं और उसे क्रूस पर चढ़ाएं किंतु वह तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित किया जाएगा.”
И предаће Га незнабошцима да Му се ругају и да Га бију и разапну; и трећи дан устаће.
20 ज़ेबेदियॉस की पत्नी अपने पुत्रों के साथ येशु के पास आईं तथा येशु के सामने झुककर उनसे एक विनती करनी चाही.
Тада приступи к Њему мати синова Зеведејевих са својим синовима клањајући Му се и молећи Га за нешто.
21 येशु ने उनसे पूछा, “आप क्या चाहती हैं?” उन्होंने येशु को उत्तर दिया, “यह आज्ञा दे दीजिए कि आपके राज्य में मेरे ये दोनों पुत्र, एक आपके दायें तथा दूसरा आपके बायें बैठे.”
А Он јој рече: Шта хоћеш? Рече Му: Заповеди да седу ова моја два сина, један с десне стране Теби, а један с леве стране Теби, у царству Твом.
22 येशु ने दोनों भाइयों से उन्मुख हो कहा, “तुम समझ नहीं रहे कि तुम क्या मांग रहे हो! क्या तुममें उस प्याले को पीने की क्षमता है, जिसे मैं पीने पर हूं?” “हां, प्रभु,” उन्होंने उत्तर दिया.
А Исус одговарајући рече: Не знате шта тражите; можете ли пити чашу коју ћу ја пити и крстити се крштењем којим се ја крстим? Рекоше Му: Можемо.
23 इस पर येशु ने उनसे कहा, “सचमुच मेरा प्याला तो तुम पियोगे, किंतु किसी को अपने दायें या बायें बैठाना मेरा अधिकार नहीं है. यह उनके लिए है, जिनके लिए यह मेरे पिता द्वारा तैयार किया गया है.”
И рече им: Чашу дакле моју испићете, и крстићете се крштењем којим се ја крстим; али да седете с десне стране мени и с леве, не могу ја дати, него коме је уготовио Отац мој.
24 यह सुन शेष दस शिष्य इन दोनों भाइयों पर नाराज़ हो गए;
И кад чуше осталих десет ученика, расрдише се на та два брата.
25 किंतु येशु ने उन सभी को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “वे, जो इस संसार में शासक हैं, अपने लोगों पर प्रभुता करते हैं तथा उनके बड़े अधिकारी उन पर अपना अधिकार दिखाया करते हैं.
А Исус дозвавши их рече: Знате да кнезови народни заповедају народу, и поглавари управљају њим.
26 तुममें ऐसा नहीं है, तुममें जो महान बनने की इच्छा रखता है, वह तुम्हारा सेवक बने,
Али међу вама да не буде тако; него који хоће да буде већи међу вама, да вам служи.
27 तथा तुममें जो कोई श्रेष्ठ होना चाहता है, वह तुम्हारा दास हो.
И који хоће међу вама да буде први, да вам буде слуга.
28 ठीक जैसे मनुष्य का पुत्र यहां इसलिये नहीं आया कि अपनी सेवा करवाए, परंतु इसलिये कि सेवा करे, और अनेकों की छुड़ौती के लिए अपना जीवन बलिदान कर दे.”
Као што ни Син човечији није дошао да Му служе, него да служи и да душу своју у откуп да за многе.
29 जब वे येरीख़ो नगर से बाहर निकल ही रहे थे, एक बड़ी भीड़ उनके साथ हो ली.
И кад је излазио из Јерихона за Њим иђаше народ многи.
30 वहां मार्ग के किनारे दो अंधे व्यक्ति बैठे हुए थे. जब उन्हें यह अहसास हुआ कि येशु वहां से जा रहे हैं, वे पुकार-पुकारकर विनती करने लगे, “प्रभु! दावीद की संतान! हम पर कृपा कीजिए!”
И гле, два слепца сеђаху крај пута, и чувши да Исус пролази повикаше говорећи: Помилуј нас Господе, сине Давидов!
31 भीड़ ने उन्हें झिड़कते हुए शांत रहने की आज्ञा दी, किंतु वे और भी अधिक ऊंचे शब्द में पुकारने लगे, “प्रभु! दावीद की संतान! हम पर कृपा कीजिए!”
А народ прећаше им да ућуте; а они још већма повикаше говорећи: Помилуј нас Господе, сине Давидов!
32 येशु रुक गए, उन्हें पास बुलाया और उनसे प्रश्न किया, “क्या चाहते हो तुम? मैं तुम्हारे लिए क्या करूं?”
И уставивши се Исус дозва их, и рече: Шта хоћете да вам учиним?
33 उन्होंने उत्तर दिया, “प्रभु! हम चाहते हैं कि हम देखने लगें.”
Рекоше Му: Господе, да се отворе очи наше.
34 तरस खाकर येशु ने उनकी आंखें छुई. तुरंत ही वे देखने लगे और वे येशु के पीछे हो लिए.
И смилова се Исус, и дохвати се очију њихових, и одмах прогледаше очи њихове, и отидоше за Њим.

< मत्ती 20 >