< मरकुस 3 >

1 मसीह येशु एक यहूदी सभागृह में थे, जहां एक व्यक्ति था, जिसका हाथ लक़वा मारा हुआ था.
Zvino wakapindazve musinagoge, zvino kwakange kune munhuko wakange ane ruoko rwakawonyana.
2 कुछ व्यक्ति इस अवसर की ताक में थे कि शब्बाथ पर मसीह येशु उस व्यक्ति को स्वस्थ करें और वे उन पर दोष लगा सकें.
Zvino vakamutarisisa kuona kana angamuporesa nesabata, kuti vamupomere.
3 मसीह येशु ने उस व्यक्ति को, जिसका हाथ सूख गया था, आज्ञा दी, “उठो! सबके सामने खड़े हो जाओ!”
Zvino akati kumunhu waiva neruoko rwakawonyana: Simuka uende pakati.
4 तब अन्यों को संबोधित करते हुए मसीह येशु ने पूछा, “शब्बाथ पर क्या करना व्यवस्था के अनुसार है—भला या बुरा? जीवन की रक्षा या विनाश?” वे सब मौन बने रहे.
Akati kwavari: Zviri pamutemo here kuita zvakanaka nemasabata, kana kuita zvakaipa? Kuponesa upenyu, kana kuuraya? Asi vakanyarara.
5 तब उन सब पर गुस्से से भरी दृष्टि डालते हुए, उनके मन की कठोरता पर व्यथित होकर मसीह येशु ने उस व्यक्ति से कहा, “अपना हाथ आगे बढ़ाओ.” उसने अपना हाथ आगे बढ़ाया—उसका हाथ पुनःस्वस्थ हो गया था.
Zvino wakati aringa-ringa kwavari, nekutsamwa, ane shungu nekuda kwekuoma kwemoyo wavo, akati kumunhu: Tandavadza ruoko rwako, ndokutandavadza, ruoko rwake ndokuporeswa rwukagwinya serumwe.
6 इसलिये फ़रीसी बाहर चले गए तथा राजा हेरोदेस के समर्थकों के साथ येशु की हत्या का षड़्‍यंत्र रचने लगे.
VaFarisi vakabuda pakarepo vakarangana neVaHerodhe vachimupikisa kuti vangamuparadza sei.
7 मसीह येशु अपने शिष्यों के साथ झील के पास चले गए. एक विशाल भीड़, जो गलील तथा यहूदिया प्रदेश से आकर इकट्ठी हुई थी, उनके पीछे-पीछे चल रही थी.
Zvino Jesu akabva nevadzidzi vake vakaenda kugungwa; chaunga chikuru chikamutevera chichibva kuGarirea, nekuJudhiya,
8 मसीह येशु के बड़े-बड़े कामों का वर्णन सुनकर येरूशलेम नगर, इदूमिया प्रदेश, यरदन नदी के पार के क्षेत्र तथा सोर और सीदोन से भी अनेकों अनेक इस भीड़ में सम्मिलित हो गए थे.
nekuJerusarema, nekuIdhumeya, nemhiri kwaJoridhani, nevakapoteredza Tire neSidhoni, chaunga chikuru, vakati vanzwa makuriro ezvinhu zvaanoita vakauya kwaari.
9 इस विशाल भीड़ के दबाव से बचने के उद्देश्य से मसीह येशु ने शिष्यों को एक नाव तैयार रखने की आज्ञा दी.
Akataura kuvadzidzi vake kuti igwa diki rimugarire nekuda kwechaunga, kuti varege kumutsikirira.
10 मसीह येशु ने अनेकों को स्वास्थ्यदान दिया था इसलिये वे सभी, जो रोगी थे, मात्र उन्हें छू लेने के उद्देश्य से उन पर गिरे पड़ते थे.
Nokuti wakange aporesa vazhinji zvekuti vaiwira pamusoro pake kuti vamubate vese vakange vane zvirwere.
11 जब कभी दुष्टात्मा उनके सामने आती थी, वे उनके सामने गिरकर चिल्ला-चिल्लाकर कहती थी, “आप परमेश्वर के पुत्र हैं!”
Nemweya yetsvina, payakamuona yakawira pasi pamberi pake, ikadanidzira ichiti: Imwi muri Mwanakomana waMwari.
12 किंतु मसीह येशु ने उन्हें चेतावनी दी कि वे यह किसी से न कहें.
Akairairisa zvikuru kuti irege kumubudisa pachena.
13 इसके बाद मसीह येशु पर्वत पर चले गए. वहां उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया, जिन्हें उन्होंने सही समझा और वे उनके पास आए.
Zvino wakakwira mugomo, akadanira kwaari vaakange achida iye; vakauya kwaari.
14 मसीह येशु ने बारह को चुना कि वे उनके साथ रहें, वह उन्हें प्रचार के लिए निकाल सकें
Akagadza gumi nevaviri, kuti vave naye, nokuti avatume kunoparidza,
15 और उन्हें दुष्टात्मा निकालने का अधिकार हो.
uye vave nesimba rekuporesa zvirwere nekubudisa madhimoni.
16 मसीह येशु द्वारा चुने हुए बारह के नाम इस प्रकार हैं: शिमओन (जिन्हें उन्होंने पेतरॉस नाम दिया),
NaSimoni akamutumidza zita rinonzi Petro,
17 ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब तथा उनके भाई योहन, (जिनको उन्होंने उपनाम दिया था, बोएनेरगेस, जिसका अर्थ होता है “गर्जन के पुत्र”),
naJakobho waZebhedhi, naJohwani munin'ina waJakobho; akavatumidza mazita anonzi Bowanegesi, ndokuti, vanakomana vekutinhira;
18 आन्द्रेयास, फ़िलिप्पॉस, बारथोलोमेयॉस, मत्तियाह, थोमॉस, हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब, थद्देइयॉस, शिमओन कनानी
naAndiriya, naFiripi, naBhatoromiyo, naMatewu, naTomasi, naJakobho waArifiyosi, naTadhiyo, naSimoni muKenani,
19 तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने मसीह येशु के साथ धोखा किया.
naJudhasi Isikariyoti, iye wakamutengesawo. Ndokubva vapinda mumba.
20 जब मसीह येशु किसी के घर में थे तो दोबारा एक बड़ी भीड़ वहां इकट्ठी हो गयी—यहां तक कि उनके लिए भोजन करना भी असंभव हो गया.
Chaunga chikaunganazve zvekuti vakange vasingagoni kunyange kudya chingwa.
21 जब मसीह येशु के परिवार जनों को इसका समाचार मिला तो वे मसीह येशु को अपने संरक्षण में अपने साथ ले जाने के लिए वहां आ गए—उनका विचार था कि मसीह येशु अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.
Vekwake vakati vachizvinzwa vakabuda kunomubata; nokuti vakati: Anopenga.
22 येरूशलेम नगर से वहां आए हुए शास्त्रियों का मत था कि मसीह येशु में बेलज़बूल समाया हुआ है तथा वह दुष्टात्माओं के नायक की सहायता से दुष्टात्मा निकाला करते हैं.
Nevanyori vakaburuka vachibva kuJerusarema vakati: Ana Bheerizebhuri, uye kuti: Anobudisa madhimoni nemutungamiriri wemadhimoni.
23 इस पर मसीह येशु ने उन्हें अपने पास बुलाकर उनसे दृष्टान्तों में कहना प्रारंभ किया, “भला शैतान ही शैतान को कैसे निकाल सकता है?
Zvino akavadanira kwaari, akati kwavari nemifananidzo: Satani angagona kubudisa Satani sei?
24 यदि किसी राज्य में फूट पड़ चुकी है तो उसका अस्तित्व बना नहीं रह सकता.
Kana ushe hwakapesana huchizvipikisa, ushe uhwo hahungagoni kumira.
25 वैसे ही यदि किसी परिवार में फूट पड़ जाए तो वह स्थायी नहीं रह सकता.
Kana imba yakapesana ichizvipikisa, imba iyo haigoni kumira.
26 यदि शैतान अपने ही विरुद्ध उठ खड़ा हुआ है और वह बंट चुका है तो उसका अस्तित्व बना रहना असंभव है—वह तो नाश हो चुका है!
Uye kana Satani achizvimukira, akapesana, haangagoni kumira, asi anoguma.
27 कोई भी किसी बलवान व्यक्ति के यहां ज़बरदस्ती प्रवेश कर उसकी संपत्ति उस समय तक लूट नहीं सकता जब तक वह उस बलवान व्यक्ति को बांध न ले. तभी उसके लिए उस बलवान व्यक्ति की संपत्ति लूटना संभव होगा.
Hakuna angagona kupinda mumba mechikakarara, akapamba nhumbi dzacho, kunze kwekuti atanga kusunga chikakarara, ndokuzopamba imba yacho.
28 मैं तुम पर एक अटूट सच प्रकट कर रहा हूं: मनुष्य द्वारा किए गए सभी पाप और निंदा क्षमा योग्य हैं.
Zvirokwazvo ndinoti kwamuri: Zvivi zvese zvichakanganwirwa kuvanakomana vevanhu, nekunyomba kwese kwavanonyomba nako;
29 किंतु पवित्र आत्मा के विरुद्ध की गई निंदा किसी भी प्रकार क्षमा योग्य नहीं है. वह व्यक्ति अनंत पाप का दोषी है.” (aiōn g165, aiōnios g166)
asi ani nani anonyomba achipikisa Mweya Mutsvene haana kanganwiro kusvikira narinhi asi ane mhosva yekutongwa kusingaperi. (aiōn g165, aiōnios g166)
30 मसीह येशु ने यह सब इसलिये कहा था कि शास्त्रियों ने उन पर दोष लगाया था कि मसीह येशु में दुष्टात्मा समाया हुआ है.
Nokuti vakati: Ane mweya wetsvina.
31 तभी मसीह येशु की माता और उनके भाई वहां आ गए. वे बाहर ही खड़े रहे. उन्होंने संदेश भेजकर उन्हें बाहर बुलवाया.
Zvino kwakauya vanin'ina namai vake, vakamira kunze, vakatumira nhume kwaari vachimudana.
32 भीड़ उन्हें घेरे हुए बैठी थी. उन्होंने मसीह येशु को बताया, “वह देखिए! आपकी माता तथा आपके भाई और बहिन बाहर आपकी तलाश कर खड़े हैं.”
Chaunga chakange chigere chakamukomba; vakati kwaari: Tarirai, mai venyu nevanin'ina venyu vari panze vanokutsvakai.
33 “कौन हैं मेरी माता और कौन हैं मेरे भाई?” मसीह येशु ने पूछा.
Akavapindura achiti: Mai vangu ndiani kana vanin'ina vangu?
34 तब अपनी दृष्टि अपने आस-पास बैठे भीड़ पर डालते हुए उन्होंने कहा, “ये हैं मेरी माता तथा मेरे भाई!
Zvino akaringa-ringa kupoteredza avo vakange vagere vakamukomba akati: Tarirai mai vangu nevanin'ina vangu.
35 जो कोई परमेश्वर की इच्छा को पूरी करता है, वही है मेरा भाई, मेरी बहन तथा मेरी माता.”
Nokuti ani nani anoita kuda kwaMwari, ndiye munin'ina wangu nehanzvadzi yangu namai.

< मरकुस 3 >