< मरकुस 16 >
1 शब्बाथ समाप्त होते ही मगदालावासी मरियम, याकोब की माता मरियम तथा शालोमे ने मसीह येशु के शरीर को तेल से अभिषेक के उद्देश्य से सुगंध द्रव्य मोल लिए.
Og da Sabbaten var forbi, købte Maria Magdalene og Maria, Jakobs Moder, og Salome vellugtende Salver for at komme og salve ham.
2 सप्ताह के पहले दिन भोर के समय जब सूर्य उदय हो ही रहा था, वे कब्र की गुफ़ा पर आ गईं.
Og meget aarle paa den første Dag i Ugen komme de til Graven, da Solen var staaet op.
3 वे आपस में यह विचार कर रही थी, “कब्र के द्वार पर से हमारे लिए पत्थर कौन हटाएगा?”
Og de sagde til hverandre: „Hvem skal vælte os Stenen fra Indgangen til Graven?”
4 किंतु जब उन्होंने कब्र की ओर दृष्टि की तो पाया कि कब्र द्वार पर से पत्थर लुढ़का हुआ था, जबकि वह बहुत बड़ा था.
Og da de saa op, bleve de var, at Stenen var væltet fra; (thi den var meget stor).
5 कब्र में प्रवेश करने पर उन्होंने दायीं ओर एक युवा व्यक्ति को बैठे हुए देखा, जो उज्जवल, सफ़ेद वस्त्रों में था. वे हैरान रह गईं.
Og da de kom ind i Graven, saa de en Yngling sidde ved den højre Side, iført et hvidt Klædebon, og de forfærdedes.
6 उस व्यक्ति ने उन्हें बुलाकर कहा, “आश्चर्य मत कीजिए. आप यहां नाज़रेथवासी येशु को, जिन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया था, खोज रही हैं. वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. वह यहां नहीं है. यह देखिए, यही है वह जगह, जहां उन्हें रखा गया था.
Men han siger til dem: „Forfærdes ikke! I lede efter Jesus af Nazareth, den korsfæstede; han er opstanden, han er ikke her, se, der er Stedet, hvor de lagde ham.
7 मगर अब उनके शिष्यों और पेतरॉस को यह सूचना दे दीजिए कि वह उनके पहले ही गलील प्रदेश पहुंच जाएंगे. उनसे आपकी भेंट वहीं होगी—ठीक वैसा ही जैसा उन्होंने कहा था.”
Men gaar bort, siger til hans Disciple og til Peter, at han gaar forud for eder til Galilæa; der skulle I se ham, som han har sagt eder.”
8 कांपते हुए तथा भौंचक्का वे बाहर आईं और कब्र की गुफ़ा से भागीं. डर के कारण उन्होंने किसी से कुछ न कहा.
Og de gik ud og flyede fra Graven; thi Skælven og Forfærdelse betog dem; og de sagde ikke noget til nogen; thi de frygtede.
9 (note: The most reliable and earliest manuscripts do not include Mark 16:9-20.) जब सप्ताह के पहले दिन तड़के मसीह येशु जीवित हुए, उन्होंने सबसे पहले स्वयं को मगदालावासी मरियम पर प्रकट किया, जिसमें से उन्होंने सात दुष्टात्माओं को निकाला था.
(note: The most reliable and earliest manuscripts do not include Mark 16:9-20.) [Men da han var opstanden aarle den første Dag i Ugen, aabenbaredes han først for Maria Magdalene, af hvem han havde uddrevet syv onde Aander.
10 उसने जाकर विलाप तथा रोते हुए अपने साथियों को इसका समाचार दिया.
Hun gik hen og forkyndte det for dem, der havde været med ham, og som sørgede og græd.
11 उन्होंने इस पर विश्वास नहीं किया कि मसीह येशु अब जीवित हैं तथा मरियम ने उन्हें देखा है.
Og da disse hørte, at han levede og var set af hende, troede de det ikke.
12 इसके बाद मसीह येशु दो अन्यों पर भी, जब वे अपने गांव की ओर जा रहे थे, प्रकट हुए.
Men derefter aabenbaredes han for to af dem paa Vejen i en anden Skikkelse, medens de gik ud paa Landet.
13 इन्होंने जाकर अन्यों को भी इस विषय में बताया किंतु उन्होंने भी इस पर विश्वास न किया.
Og disse gik hen og forkyndte de andre det. Ikke heller dem troede de.
14 तब वह ग्यारह शिष्यों पर भी प्रकट हुए. वे सब चौकी पर बैठे हुए थे. उन्होंने शिष्यों के अविश्वास तथा मन की कठोरता की उल्लाहना की क्योंकि उन्होंने उनके जीवित होने के बाद देखनेवालों का विश्वास नहीं किया था.
Siden aabenbaredes han for de elleve selv, medens de sade til Bords, og han bebrejdede dem deres Vantro og Hjerters Haardhed, fordi de ikke havde troet dem, som havde set ham opstanden.
15 मसीह येशु ने उन्हें आदेश दिया, “सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि में सुसमाचार का प्रचार करो.
Og han sagde til dem: „Gaar ud i al Verden og prædiker Evangeliet for al Skabningen!
16 वह, जिसने विश्वास किया है तथा जिसका बपतिस्मा हो चुका है, बचा रहेगा; किंतु वह, जिसने विश्वास नहीं किया है, दंडित होगा.
Den, som tror og bliver døbt, skal blive frelst; men den, som ikke tror, skal blive fordømt.
17 जिन्होंने विश्वास किया है, उन्हें ये अद्भुत चमत्कार चिह्न दिखाने की क्षमता प्रदान की जाएगी: मेरे नाम में वे दुष्टात्माओं को निकालेंगे, वे अन्य भाषाओं में बातें करेंगे,
Men disse Tegn skulle følge dem, som tro: I mit Navn skulle de uddrive onde Aander; de skulle tale med nye Tunger;
18 वे सांपों को अपने हाथों में ले लेंगे, घातक विष पी लेने पर भी उनकी कोई हानि न होगी और वे रोगियों पर हाथ रखेंगे और वे स्वस्थ हो जाएंगे.”
de skulle tage paa Slanger, og dersom de drikke nogen Gift, skal det ikke skade dem; paa syge skulle de lægge Hænder, og de skulle helbredes.”
19 प्रभु येशु जब उनसे यह कह चुके, वह स्वर्ग में उठा लिए गए. वहां वह परमेश्वर की दायीं ओर बैठ गए.
Saa blev Herren, efter at han havde talt med dem, optagen til Himmelen og satte sig ved Guds højre Haand.
20 शिष्य लौट गए तथा सभी जगह इसकी घोषणा की. प्रभु उनके साथ सक्रिय थे तथा वह अपनी प्रतिज्ञा की सच्चाई अद्भुत चमत्कारों के द्वारा करते रहे.
Men de gik ud og prædikede alle Vegne, idet Herren arbejdede med og stadfæstede Ordet ved de medfølgende Tegn.]