< मरकुस 15 >

1 भोर होते ही प्रधान पुरोहितों, नेतागण तथा शास्त्रियों ने सारी महासभा का सत्र बुलाकर विचार किया और मसीह येशु को, जो अभी भी बंधे हुए थे, ले जाकर पिलातॉस को सौंप दिया.
Odmah izjutra glavari svećenički zajedno sa starješinama i pismoznancima - cijelo Vijeće - upriličili su vijećanje pa Isusa svezali, odveli i predali Pilatu.
2 पिलातॉस ने मसीह येशु से पूछा, “क्या यहूदियों के राजा तुम हो?” मसीह येशु ने इसके उत्तर में कहा, “आपने सच कहा है.”
I upita ga Pilat: “Ti li si kralj židovski?” On mu odgovori: “Ti kažeš.”
3 प्रधान पुरोहित मसीह येशु पर अनेक आरोप लगाते रहे.
I glavari ga svećenički teško optuživahu.
4 इस पर पिलातॉस ने मसीह येशु से पूछा, “कोई उत्तर नहीं दोगे? देखो, ये लोग तुम पर आरोप पर आरोप लगाते चले जा रहे हैं!”
Pilat ga opet upita: “Ništa ne odgovaraš? Gle, koliko te optužuju.”
5 किंतु मसीह येशु ने कोई उत्तर न दिया. यह पिलातॉस के लिए आश्चर्य का विषय था.
A Isus ništa više ne odgovori te se Pilat čudio.
6 उत्सव के अवसर पर वह किसी एक बंदी को, लोगों की विनती के अनुसार, छोड़ दिया करता था.
O Blagdanu bi im pustio uznika koga bi zaiskali.
7 कारागार में बार-अब्बास नामक एक बंदी था. वह अन्य विद्रोहियों के साथ विद्रोह में हत्या के आरोप में बंदी बनाया गया था.
A zajedno s pobunjenicima koji u pobuni počiniše umorstvo bijaše u okove bačen čovjek zvani Baraba.
8 भीड़ ने पिलातॉस के पास जाकर उनकी प्रथापूर्ति की विनती की.
I uziđe svjetina te poče od Pilata iskati ono što im običavaše činiti.
9 इस पर पिलातॉस ने उनसे पूछा, “अच्छा, तो तुम यह चाह रहे हो कि मैं तुम्हारे लिए यहूदियों के राजा को छोड़ दूं?”
A on im odgovori: “Hoćete li da vam pustim kralja židovskoga?”
10 अब तक पिलातॉस को यह मालूम हो चुका था कि प्रधान पुरोहितों ने मसीह येशु को जलनवश पकड़वाया था.
Znao je doista da ga glavari svećenički bijahu predali iz zavisti.
11 किंतु प्रधान पुरोहितों ने भीड़ को उकसाया कि वे मसीह येशु के स्थान पर बार-अब्बास को छोड़ देने की विनती करें.
Ali glavari svećenički podjare svjetinu da traži neka im radije pusti Barabu.
12 इस पर पिलातॉस ने उनसे पूछा, “तो फिर मैं इसका क्या करूं, जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो?”
Pilat ih opet upita: “Što dakle da učinim s ovim kojega zovete kraljem židovskim?”
13 वे फिर चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ!”
A oni opet povikaše: “Raspni ga!”
14 “क्यों,” पिलातॉस ने उनसे पूछा, “क्या अपराध किया है इसने?” इस पर वे उग्र हो बलपूर्वक चिल्लाते हुए बोले, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ!”
Reče im Pilat: “Ta što je zla učinio?” Povikaše još jače: “Raspni ga!”
15 भीड़ को संतुष्ट करने के उद्देश्य से पिलातॉस ने उनके लिए बार-अब्बास को विमुक्त कर दिया तथा मसीह येशु को कोड़े लगवाकर क्रूस-मृत्युदंड के लिए उनके हाथों में सौंप दिया.
Hoteći ugoditi svjetini, Pilat im pusti Barabu, a Isusa izbičeva i preda da se razapne.
16 मसीह येशु को सैनिक प्राइतोरियम अर्थात् किले के भीतर, महल के आंगन में ले गए और वहां उन्होंने सारी रोमी सैनिक टुकड़ी इकट्ठा कर ली.
Vojnici ga odvedu u unutarnjost dvora, to jest u pretorij, pa sazovu cijelu četu
17 उन्होंने मसीह येशु को वहां ले जाकर बैंगनी रंग का वस्त्र पहना दिया तथा कांटों को गूंधकर मुकुट का रूप देकर उसे उनके ऊपर रख दिया
i zaogrnu ga grimizom; spletu trnov vijenac i stave mu na glavu
18 और उन्हें प्रणाम करके कहने लगे, “यहूदियों के राजा, आपकी जय!”
te ga stanu pozdravljati: “Zdravo, kralju židovski!”
19 वे मसीह येशु के सिर पर सरकंडों से मारते जा रहे थे. इसके अतिरिक्त वे उन पर थूक रहे थे और उपहास में उनके सामने घुटने टेककर झुक रहे थे.
I udarahu ga trskom po glavi, pljuvahu po njemu i klanjahu mu se prigibajući koljena.
20 जब वे उपहास कर चुके, उन्होंने वह बैंगनी वस्त्र उतार लिया और उनके वस्त्र उन्हें दोबारा पहना दिए और उन्हें क्रूस पर चढ़ाने के लिए ले जाने लगे.
A pošto ga izrugaše, svukoše mu grimiz i obukoše mu njegove haljine. I izvedu ga da ga razapnu.
21 मार्ग में उन्हें कुरेनायॉस नगरवासी शिमओन नामक व्यक्ति मिला, जो अलेक्सान्दरॉस तथा रूफ़ॉस का पिता था, जिसे उन्होंने मसीह येशु का क्रूस उठाकर ले चलने के लिए विवश किया.
I prisile nekog prolaznika koji je dolazio s polja, Šimuna Cirenca, oca Aleksandrova i Rufova, da mu ponese križ.
22 वे मसीह येशु को लेकर गोलगोथा नामक स्थल पर आए, जिसका अर्थ है “खोपड़ी का स्थान.”
I dovuku ga na mjesto Golgotu, što znači Lubanjsko mjesto.
23 उन्होंने मसीह येशु को गन्धरस मिला हुआ दाखरस देना चाहा किंतु मसीह येशु ने उसे स्वीकार न किया.
I nuđahu mu piti namirisana vina, ali on ne uze.
24 तब उन्होंने मसीह येशु को क्रूस पर चढ़ा दिया. उन्होंने मसीह येशु के वस्त्र बांटने के लिए पासा फेंका कि वस्त्र किसे मिलें.
Kad ga razapeše, razdijele među se haljine njegove bacivši za njih kocku - što će tko uzeti.
25 यह दिन का तीसरा घंटा था जब उन्होंने मसीह येशु को क्रूस पर चढ़ाया था.
A bijaše treća ura kad ga razapeše.
26 उनके दोषपत्र पर लिखा था: यहूदियों का राजा.
Bijaše napisan i natpis o njegovoj krivici: “Kralj židovski.”
27 मसीह येशु के साथ दो राजद्रोहियों को भी क्रूस पर चढ़ाया गया था—एक उनकी दायीं ओर, दूसरा बायीं ओर. [
A zajedno s njime razapnu i dva razbojnika, jednoga njemu zdesna, drugoga slijeva.
28 यह होने पर पवित्र शास्त्र का यह लेख पूरा हो गया: उसकी गिनती अपराधियों के साथ की गई.]
29 आते जाते यात्री उपहास-मुद्रा में सिर हिला-हिला कर मज़ाक उड़ा रहे थे, “अरे ओ मंदिर को नाश कर, तीन दिन में उसको दुबारा बनानेवाले!
Prolaznici su ga pogrđivali mašući glavama: “Ej, ti, koji razvaljuješ Hram i sagradiš ga za tri dana,
30 बचा ले अपने आपको—उतर आ क्रूस से!”
spasi sam sebe, siđi s križa!”
31 इसी प्रकार प्रधान पुरोहित भी शास्त्रियों के साथ मिलकर आपस में उनका उपहास कर रहे थे, “अन्यों को तो बचाता रहा, स्वयं को नहीं बचा सकता!
Slično i glavari svećenički s pismoznancima rugajući se govorahu jedni drugima: “Druge je spasio, sebe ne može spasiti!
32 यह मसीह—यह इस्राएल का राजा, अभी क्रूस से नीचे उतरे, तो हम उसमें विश्वास कर लेंगे!” मसीह येशु के साथ क्रूस पर चढ़ाए गए राजद्रोही भी उनकी ऐसी ही निंदा कर रहे थे.
Krist, kralj Izraelov! Neka sad siđe s križa da vidimo i povjerujemo!” Vrijeđahu ga i oni koji bijahu s njim raspeti.
33 मध्याह्न सारे क्षेत्र पर अंधकार छा गया, जो तीन बजे तक छाया रहा.
A o šestoj uri tama nasta po svoj zemlji - sve do ure devete.
34 नवें घंटे मसीह येशु ने ऊंचे शब्द में पुकारते हुए कहा, “एलोई, एलोई, लमा सबख़थानी?” जिसका अर्थ है, “मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, आपने मुझे क्यों छोड़ दिया है?”
O devetoj uri povika Isus iza glasa: “Eloi, Eloi lama sabahtani?” To znači: “Bože moj, Bože moj, zašto si me ostavio?”
35 पास खड़े व्यक्तियों में से कुछ ने यह सुनकर कहा, “अरे! सुनो-सुनो! एलियाह को पुकार रहा है!”
Neki od nazočnih čuvši to govorahu: “Gle, Iliju zove.”
36 यह सुन एक व्यक्ति ने दौड़कर एक स्पंज को दाख के सिरके में डुबाकर उसे सरकंडे पर रख यह कहते हुए मसीह येशु को पीने के लिए दिया, “अब उसे छोड़ दो; चलो देखें, क्या एलियाह इसे क्रूस से नीचे उतारने आते हैं या नहीं.”
A jedan otrča, natopi spužvu octom, natakne na trsku i pruži mu piti govoreći: “Pustite da vidimo hoće li doći Ilija da ga skine.”
37 ऊंचे शब्द में पुकारने के साथ मसीह येशु ने अपने प्राण त्याग दिए.
A Isus zavapi jakim glasom i izdahnu.
38 मंदिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक फटकर दो भागों में बट गया.
I zavjesa se hramska razdrije nadvoje, odozgor dodolje.
39 क्रूस के सामने खड़े रोमी शताधिपति ने मसीह येशु को इस रीति से प्राण त्यागते देखकर कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि यह व्यक्ति परमेश्वर का पुत्र था.”
A kad satnik koji stajaše njemu nasuprot vidje da tako izdahnu, reče: “Zaista, ovaj čovjek bijaše Sin Božji!”
40 कुछ महिलाएं दूर खड़ी हुई यह सब देख रही थी. इनमें मगदालावासी मरियम, कनिष्ठ याकोब और योसेस की माता मरियम तथा शालोमे थी.
Izdaleka promatrahu i neke žene: među njima Marija Magdalena i Marija, majka Jakova Mlađega i Josipa, i Saloma -
41 मसीह येशु के गलील प्रवास के समय ये ही उनके पीछे चलते हुए उनकी सेवा करती रही थी. अन्य अनेक स्त्रियां भी थी, जो मसीह येशु के साथ येरूशलेम आई हुई थी.
te su ga pratile kad bijaše u Galileji i posluživale mu - i mnoge druge koje uziđoše s njim u Jeruzalem.
42 यह शब्बाथ के पहले का तैयारी का दिन था. शाम हो गई थी.
A uvečer, budući da je bila Priprava, to jest predvečerje subote,
43 अरिमथिया नगरवासी योसेफ़ ने, जो महासभा के प्रतिष्ठित सदस्य थे और स्वयं परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा कर रहे थे, साहसपूर्वक पिलातॉस से मसीह येशु का शव ले जाने की अनुमति मांगी.
dođe Josip iz Arimateje, ugledan vijećnik, koji također isčekivaše kraljevstvo Božje: odvaži se, uđe k Pilatu i zaiska tijelo Isusovo.
44 पिलातॉस को विश्वास नहीं हो रहा था कि मसीह येशु के प्राण निकल चुके हैं; इसलिये उसने शताधिपति को बुलाकर उससे प्रश्न किया कि क्या मसीह येशु की मृत्यु हो चुकी है?
Pilat se začudi da je već umro pa dozva satnika i upita ga je li odavna umro.
45 शताधिपति से आश्वस्त होकर पिलातॉस ने योसेफ़ को मसीह येशु का शव ले जाने की अनुमति दे दी.
Kad sazna od satnika, darova Josipu tijelo.
46 योसेफ़ ने एक कफ़न मोल लिया, मसीह येशु का शव उतारा, उसे कफ़न में लपेटा और चट्टान में खोदी गई एक कंदरा-क़ब्र में रखकर कब्र द्वार पर एक बड़ा पत्थर लुढ़का दिया.
Josip kupi platno, skine tijelo i zavije ga u platno te položi u grob, koji bijaše izduben iz stijene. I dokotrlja kamen na grobna vrata.
47 मगदालावासी मरियम तथा योसेस की माता मरियम यह देख रही थी कि मसीह येशु के शव को कहां रखा गया था.
A Marija Magdalena i Marija Josipova promatrahu kamo ga polažu.

< मरकुस 15 >