< मरकुस 13 >
1 जब मसीह येशु मंदिर से बाहर निकल रहे थे, उनके एक शिष्य ने उनका ध्यान मंदिर परिसर की ओर खींचते हुए कहा, “देखिए, गुरुवर, कितने विशाल हैं ये पत्थर और कितने बड़े हैं ये भवन!”
Awo Jesu nakali kweenda kuzwa mucikombelo, umwi wabasikwiiya bakwe wakati kuli nguwe, “Muyiisi langa imabwe aziyako zigambwa!”
2 मसीह येशु ने उससे कहा, “तुम्हें ये भवन बड़े लग रहे हैं! सच तो यह है कि एक दिन इन भवनों का एक भी पत्थर दूसरे पर रखा न दिखेगा—हर एक पत्थर भूमि पर होगा.”
Wakati kulinguwe, “Ulizibwene na iziyako zipati eezi? Takwe ibwe lyomwe litakasyale atala alimwi litakwe kwakukolomwedwa ansi”.
3 मसीह येशु ज़ैतून पर्वत पर मंदिर की ओर मुख किए हुए बैठे थे. एकांत पाकर पेतरॉस, याकोब, योहन तथा आन्द्रेयास ने मसीह येशु से यह प्रश्न किया,
Awo nakakkala achilundu chama Oliva chilengene achikombelo, Pita a Jemusi a Endulu bakabuzya chakusisikizya,
4 “हमको यह बताइए कि यह कब घटित होगा तथा इन सबके निष्पादन (पूरा किया जाना) के समय का लक्षण क्या होगा?”
“Twambile eezi zintu ziyochitikana lili? Niinzi chiyooba chitondezyo chazintu eezi kuti zyamba kuchitika?”
5 तब मसीह येशु ने यह वर्णन करना प्रारंभ किया: “इस विषय में सावधान रहना कि कोई तुम्हें भरमाने न पाए
Jesu wakatalika kubambila, “Amukachenjele kuti kutakabi uyomwena.
6 क्योंकि मेरे नाम में अनेक यह दावा करते आएंगे, ‘मैं ही मसीह हूं’ और इसके द्वारा अनेकों को भरमा देंगे.
Bangi bayoza muzina lyangu kabati, 'Ndime nguwe', pesi bayoyena bangi.
7 तुम युद्धों के विषय में तो सुनोगे ही साथ ही उनके विषय में उड़ते-उड़ते समाचार भी. ध्यान रहे कि तुम इससे घबरा न जाओ क्योंकि इनका होना अवश्य है—किंतु इसे ही अंत न समझ लेना.
Chiindi nimuyomvwa inkondo ampuwo zyankondo, mutakalikatazyi; ezi zintu kuleede zikachitike, pesi mamanino anoli katanasika pe.
8 राष्ट्र-राष्ट्र के तथा, राज्य-राज्य के विरुद्ध उठ खड़ा होगा. हर जगह अकाल पड़ेंगे तथा भूकंप आएंगे, किंतु ये सब घटनाएं प्रसववेदना का प्रारंभ मात्र होंगी.
Nkaambo inyika iyobukilana enyika, abwami buyobukilana abwaminyina. Kuyoba kuteketa kwamasena mangi anzala zyiingi. Ezi matalikilo amachise akutumbuka.
9 “फिर भी चौकस रहना. वे तुम्हें पकड़कर न्यायालय को सौंप देंगे, यहूदी सभागृहों में तुम्हें कोड़े लगाए जाएंगे, मेरे लिए तुम्हें शासकों तथा राजाओं के सामने प्रस्तुत किया जाएगा कि तुम उनके सामने मेरे गवाह हो जाओ.
Amukalinde. Bayomupeda kukubetekwa, alimwi muyowumwa muzikombelo. Muyoyima kunembo lyabendelezi abaami nkambo kangu, kuti bukabe bukamboni kuli mbabo.
10 यह ज़रूरी है कि इसके पहले सभी राष्ट्रों में सुसमाचार का प्रचार किया जाए.
Pesi makani mabotu ayotalika kukambawuka kunyika zyoonse.
11 जब तुम बंदी बनाए जाओ और तुम पर मुकद्दमा चलाया जाए तो यह चिंता न करना कि तुम्हें वहां क्या कहना है. तुम वही कहोगे, जो कुछ तुम्हें वहां उसी समय बताया जाएगा क्योंकि वहां तुम नहीं परंतु पवित्र आत्मा अपना पक्ष प्रस्तुत कर रहे होंगे.
Alimwi nibayomwanga akumupeda, mutakalikatazyi ikuti muyotyeni. Nkambo muchiindi echo nzimutakambe muyozipegwa; teensi ndinywe mutanowambule, pesi Muuya Usalala.
12 “भाई अपने भाई को तथा पिता अपनी संतान को हत्या के लिए पकड़वाएगा. बालक अपने माता-पिता के विरुद्ध हो जाएंगे और उनकी हत्या का कारण बन जाएंगे.
Mukulana uyoozya mwanike kulufu, a wisi kumwanakwe. Bana bayobukilana abazyali babo bakabatole kulufu.
13 मेरे कारण सभी तुमसे घृणा करेंगे किंतु उद्धार वही पाएगा, जो अंत तक धीरज धरेगा तथा स्थिर रहेगा.
Muyosungwa abantu boonse nkambo kazina lyangu. Pesi utajatilile mane kukabe kumamanino, oyo muntu uyofutulwa.
14 “उस समय, जब तुम उस विनाशकारी घृणित वस्तु को ऐसे स्थान में खड़ी दिखे, जो उसका निर्धारित स्थान नहीं है—पाठक इसे समझ ले—तब वे, जो यहूदिया प्रदेश में हों पर्वतों पर भागकर जाएं.
Nimuyobona chisesemyo chalunyonyoko kachimvwi mpuchitelede kwimikila (Oyo ubala ngamvwisye), abanolimu Judiya abachijile mumalundu,
15 वह, जो घर की छत पर हो, घर में से सामान लेने नीचे न आए.
akube kuti oyo uli achiluli changanda ataseluki kuya mun'anda naba kuti kuyotola chintu mukati,
16 वह, जो खेत में हो, अपना कपड़ा लेने पीछे न लौटे.
ayoyo uli mulukuba atakabwedi kukutola chisamo.
17 दयनीय होगी गर्भवती और शिशुओं को दूध पिलाती स्त्रियों की स्थिति!
Pesi maawe kuli babo balamada ababo banyonsya bana batete mumazuba ayo!
18 प्रार्थना करते रहो, ऐसा न हो कि तुम्हें जाड़े में भागना पड़े
Amukombe kuti ezi zitakachitikani mumpeyo.
19 क्योंकि वह महाक्लेश काल होगा—ऐसा कि जो न तो सृष्टि के प्रारंभ से आज तक देखा गया, न ही इसके बाद दोबारा देखा जाएगा.
Nkambo ayo anoli mazuba akupengana kupati, atakabawo kuzwa kumatalikilo, awo Leza nakalenge nyika, kusikila lino, pe, nikuba kuti achiza alimwi.
20 “यदि प्रभु द्वारा इसकी काल-अवधि घटाई न जाती, तो कोई भी जीवित न रहता. कुछ चुने हुए विशेष लोगों के लिए यह अवधि घटा दी जाएगी.
Na kuti Mwami takafwiinsya mazuba, takwe mubuli walikuzofutulwa. Pesi nkaambo kababo basale abo basalala, wakafwiinsya mazuba.
21 उस समय यदि कोई आकर तुम्हें सूचित करे, ‘सुनो-सुनो, मसीह यहां हैं,’ या ‘वह वहां हैं,’ तो विश्वास न करना,
Ino kuti umwi akatedi kulindime, 'Amulange, ngoyu Kilisito!' na kuti 'Amulange, ngulya!' mutakasyomi pe.
22 क्योंकि अनेक झूठे मसीह तथा अनेक झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे. वे प्रभावशाली चमत्कार चिह्न दिखाएंगे तथा अद्भुत काम करेंगे कि यदि संभव हुआ तो परमेश्वर द्वारा चुने हुओं को भी भटका दें.
Nkambo kuyoba aba Kilisito bakubeja aba sinsimi bakubeja batakalibonye alimwi kuyoba zitondezyo azigambyo atakaboneke, na kuti chali chuba, basale.
23 सावधान रहना, मैंने समय से पूर्व ही तुम्हें इसकी चेतावनी दे दी है.
Amukalindile! Ndamwambila zintu zyoonse kunembo lyachiindi.
24 “उन दिनों में क्लेश के तुरंत बाद, “‘सूर्य अंधेरा हो जाएगा, और चंद्रमा प्रकाश न देगा;
Pesi musule lyamazuba akupenzegwa, zuba liyoba mudima, amweezi tukoyopa mumuni,
25 तथा आकाश से तारे नीचे गिरने लगेंगे. आकाशमंडल की शक्तियां हिलायी जाएंगी.’
Nyenyezi ziyoloka kuzwa kujulu, alawo manguzu alikujulu ayoteketegwa.
26 “तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्न प्रकट होगा, और वे मनुष्य के पुत्र को आकाश में बादलों पर सामर्थ्य और प्रताप के साथ आता हुआ देखेंगे.
Alimwi nibatakabone Mwana waMuntu kazamumayoba amanguzu a bulemu.
27 मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, जो चारों दिशाओं से, पृथ्वी के एक छोर से आकाश के दूसरे छोर तक जाकर उनके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे.
Alimwi uyotuma bangelo bakwe, uyobunganya aamwi basale bakwe kuzwa kumyuya yone, kuzwa kumamanino anyika kusika kumamanino ajulu.
28 “अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो: जब उसमें कोंपलें फूटने लगती और पत्तियां निकलने लगती हैं तो तुम जान लेते हो कि गर्मी का समय पास है.
Amwiiye chiiyo kuzwa kumukuyu. Awo ntabi niyisyukila matu, mwaziba kuti minza aswena.
29 इसी प्रकार तुम जब भी इन सभी घटनाओं को देखो तो समझ लेना कि वह पास है—द्वार पर ही है.
Mbubobo, na kuti mwabona zintu kazchitikana, muzibe kuti waswena, afwifwi amilyango.
30 सच्चाई तो यह है कि इन घटनाओं के हुए बिना इस युग का अंत नहीं होगा.
Nchobeni, ndamwambila, olu luzubo talukoyoyinda ezi zintu kazitana chitikana.
31 आकाश तथा पृथ्वी खत्म हो जाएंगे किंतु मेरे कहे हुए शब्द कभी नहीं.
Ijulu anyika ziyoyinda, pesi majwi angu takoyinda pe.
32 “वैसे उस दिन तथा उस समय के विषय में किसी को भी मालूम नहीं है—न स्वर्गदूतों को और न ही पुत्र को—परंतु मात्र पिता को ही यह मालूम है.”
Pesi buzuba obo achiindi, takwe muntu uzi, nikuba bangelo kujulu, na kuti Mwana, pesi kuti Taata.
33 अब इसलिये कि तुम्हें उस विशेष क्षण के घटित होने के विषय में कुछ भी मालूम नहीं है, सावधान रहो, सतर्क रहो.
Muchengele! Mulange, nkambo tamuzi kuti chiindinzi. Amwi malembe achiindi alembedwe muchiGilikki: Muchenjele! Mulange akukomba.
34 यह स्थिति ठीक वैसी ही है जैसी उस व्यक्ति की, जो अपनी सारी गृहस्थी अपने दासों को सौंपकर दूर यात्रा पर निकल पड़ा. उसने हर एक दास को भिन्न-भिन्न ज़िम्मेदारी सौंपी और द्वारपाल को भी सावधान रहने की आज्ञा दी.
Zilimbuli muntu winka musinzo - wabusiya nganda yakwe wakwiibikka mumanza abalanda bakwe kuti bayibambe, umwi awumwi amulimu wakwe, wawabambila balinda nganda kuti amubuke.
35 “इसी प्रकार तुम भी सावधान रहो क्योंकि तुम यह नहीं जानते कि घर का स्वामी लौटकर कब आएगा—शाम को, आधी रात या भोर को मुर्गे की बांग के समय.
Aboobo amuchenjele nkambo tamuzi kuti simalelo wanganda nabola kunganda; zilakonzya kuba goko, na kuti akati kamansiku, awo mukuku niwulila, na kuti bwacha.
36 ऐसा न हो कि उसका आना अचानक हो और तुम गहरी नींद में पाए जाओ.
Na kuti asike mpawawo, atakajani mulilede.
37 जो मैं तुमसे कह रहा हूं, वह सभी से संबंधित है: सावधान रहो.”
Nzindimwambila nywebo nditi kumuntu woonse: Linda!”