< लूका 1 >
1 अनेक व्यक्तियों ने उन घटनाओं को लिखकर इकट्ठा करने का कार्य किया है, जो हमारे बीच में घटी.
Яко ж бо многі заходились опоряджувати повість про добре знані нам речі,
2 ये सबूत हमें उनसे प्राप्त हुए हैं, जो प्रारंभ ही से इनके प्रत्यक्षदर्शी और परमेश्वर के वचन के सेवक रहे.
як передали нам ті, що з почину були самовидцями й слугами слова;
3 मैंने स्वयं हर एक घटनाओं की शुरुआत से सावधानीपूर्वक जांच की है. इसलिये परम सम्मान्य थियोफ़िलॉस महोदय, मुझे भी यह उचित लगा कि आपके लिए मैं यह सब क्रम के अनुसार लिखूं
то здалось і менї гаразд, довідавшись од почину про все пильно, поряду тобі написати, високоповажний Теофиле,
4 कि जो शिक्षाएं आपको दी गई हैं, आप उनकी विश्वसनीयता को जान लें.
щоб знав певноту того, чого тебе навчено.
5 यहूदिया प्रदेश के राजा हेरोदेस के शासनकाल में अबीयाह दल के एक पुरोहित थे, जिनका नाम ज़करयाह था. उनकी पत्नी का नाम एलिज़ाबेथ था, जो हारोन की वंशज थी.
Був за Ірода, царя Юдейського, один сьвященик, на ймя Захарія, з черги Авиїної, а жінка його з дочок Ааронових, а ймя її Єлисавета.
6 वे दोनों ही परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी तथा प्रभु के सभी आदेशों और नियमों के पालन में दोषहीन थे.
Були ж праведні обоє перед Богом, ходячи у всіх заповідях та наказах Господнїх безпорочні.
7 उनकी कोई संतान न थी क्योंकि एलिज़ाबेथ बांझ थी और वे दोनों ही अब बूढ़े हो चुके थे.
і не було в них дитини: бо Єлисавета була неплідна, й обоє постарілись у днях своїх.
8 अपने दल की बारी के अनुसार जब ज़करयाह एक दिन परमेश्वर के सामने अपनी पुरोहित सेवा भेंट कर रहे थे,
Стало ся ж, як служив він порядком черги своєї перед Богом,
9 उन्हें पुरोहितों की रीति के अनुसार पर्ची द्वारा चुनाव कर प्रभु के मंदिर में प्रवेश करने और धूप जलाने का काम सौंपा गया था.
то, звичаєм сьвященства, довелось йому кадити, увійшовши в церкву Господню.
10 धूप जलाने के समय बाहर सभी लोगों का विशाल समूह प्रार्थना कर रहा था.
А все множество народу молилось ізнадвору під час кадження.
11 तभी ज़करयाह के सामने प्रभु का एक दूत प्रकट हुआ, जो धूप वेदी की दायीं ओर खड़ा था.
Явив ся ж йому ангел Господень, стоячи правобіч жертівнї кадильної.
12 स्वर्गदूत को देख ज़करयाह चौंक पड़े और भयभीत हो गए
І вжахнув ся Захарія побачивши, і страх обняв його.
13 किंतु उस स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरो, ज़करयाह! तुम्हारी प्रार्थना सुन ली गई है. तुम्हारी पत्नी एलिज़ाबेथ एक पुत्र जनेगी. तुम उसका नाम योहन रखना.
Рече ж до него ангел: Не лякай ся, Захаріє: бо вислухана молитва твоя, і жінка твоя Єлисавета вродить сина тобі, й даси ймя йому Йоан.
14 तुम आनंदित और प्रसन्न होंगे तथा अनेक उसके जन्म के कारण आनंद मनाएंगे.
І буде радість тобі й веселість; і многі різдвом його радувати муть ся.
15 यह बालक प्रभु की दृष्टि में महान होगा. वह दाखरस और मदिरा का सेवन कभी न करेगा तथा माता के गर्भ से ही पवित्र आत्मा से भरा हुआ होगा.
Буде бо великий перед Господем, і вина нї міцного напитку не пити ме; й Духом сьвятим сповнить ся ще з утроби матери своєї.
16 वह इस्राएल के वंशजों में से अनेकों को प्रभु—उनके परमेश्वर—की ओर लौटा ले आएगा.
І многих синів Ізраїлевих наверне до Господа Бога їх.
17 वह एलियाह की आत्मा और सामर्थ्य में प्रभु के आगे चलनेवाला बनकर पिताओं के हृदय संतानों की ओर तथा अनाज्ञाकारियों को धर्मी के ज्ञान की ओर फेरेगा कि एक राष्ट्र को प्रभु के लिए तैयार करें.”
І йти ме він перед Ним духом і силою Ілиї, щоб навернути серця батьків до дїтей, і неслухняних до мудрости праведних, приготовити Господеві людей готових.
18 ज़करयाह ने स्वर्गदूत से प्रश्न किया, “मैं कैसे विश्वास करूं—क्योंकि मैं ठहरा एक बूढ़ा व्यक्ति और मेरी पत्नी की आयु भी ढल चुकी है?”
І рече Захарія до ангела: По чім же знати му се? я бо старий, і жінка моя ізстарілась у днях своїх.
19 स्वर्गदूत ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं गब्रिएल हूं. मैं नित परमेश्वर की उपस्थिति में रहता हूं. मुझे तुम्हें यह बताने और इस शुभ समाचार की घोषणा करने के लिए ही भेजा गया है.
І озвавшись ангел, рече йому: Я Гавриїл, що стою перед Господем; і послано мене промовити до тебе та сповістити тебе про се.
20 और सुनो! जब तक मेरी ये बातें पूरी न हो जाए, तब तक के लिए तुम गूंगे हो जाओगे, बोलने में असमर्थ, क्योंकि तुमने मेरे वचनों पर विश्वास नहीं किया, जिसका नियत समय पर पूरा होना निश्चित है.”
І ось замовкнеш і не зможеш говорити, аж по день, коли станеть ся се, за те що не поняв віри словам моїм, котрі справдять ся пори своєї.
21 बाहर ज़करयाह का इंतजार कर रहे लोग असमंजस में पड़ गए कि उन्हें मंदिर में इतनी देर क्यों हो रही है.
І ждав народ Захарії, і дивував ся, що барить ся він у церкві.
22 जब ज़करयाह बाहर आए, वह उनसे बातें करने में असमर्थ रहे. इसलिये वे समझ गए कि ज़करयाह को मंदिर में कोई दर्शन प्राप्त हुआ है. वह उनसे संकेतों द्वारा बातचीत करते रहे और मौन बने रहे.
Вийшовши ж він, не зміг промовити до них; і постерегли вони, що видїннє бачив у церкві; бо він кивав до них, і зоставсь нїмий.
23 अपने पुरोहित सेवाकाल की समाप्ति पर ज़करयाह घर लौट गए.
І сталось, як сповнились днї служення його, пійшов до господи своєї.
24 उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ ने गर्भधारण किया और यह कहते हुए पांच माह तक अकेले में रहीं,
Після ж тих днїв зачала Єлисавета, жінка його, й втаїлась пять місяцїв, говорячи:
25 “प्रभु ने मुझ पर यह कृपादृष्टि की है और समूह में मेरी लज्जित स्थिति से मुझे उबार लिया है.”
Що так менї дав Господь у ті днї, як зглянув ся, зняти з мене докір між людьми.
26 छठे माह में स्वर्गदूत गब्रिएल को परमेश्वर द्वारा गलील प्रदेश के नाज़रेथ नामक नगर में
Місяця ж шестого післав Бог ангела Гавриїла в город Галилейський, званий Назарет,
27 एक कुंवारी कन्या के पास भेजा गया, जिसका विवाह योसेफ़ नामक एक पुरुष से होना निश्चित हुआ था. योसेफ़, राजा दावीद के वंशज थे. कन्या का नाम था मरियम.
до дїви, зарученої чоловікові, на ймя Йосифові, з дому Давидового; а ймя дїви Мария.
28 मरियम को संबोधित करते हुए स्वर्गदूत ने कहा, “प्रभु की कृपापात्री, नमस्कार! प्रभु आपके साथ हैं.”
І прийшовши ангел до неї, рече: Радуй ся, благодатная. Господь з тобою; благословенна єси між женами.
29 इस कथन को सुन वह बहुत ही घबरा गईं कि इस प्रकार के नमस्कार का क्या अर्थ हो सकता है.
Вона ж, побачивши його, вжахнулась словами його, та й подумала, що б се було за витаннє таке.
30 स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरिए, मरियम! क्योंकि आप परमेश्वर की कृपा की पात्र हैं.
І рече ангел їй: Не лякай ся, Мариє: знайшла бо єси ласку в Бога.
31 सुनिए! आप गर्भधारण कर एक पुत्र को जन्म देंगी. आप उनका नाम येशु रखें.
І ось зачнеш ти в утробі твоїй, і вродиш Сина, й наречеш імя Йому Ісус.
32 वह महान होंगे. परम प्रधान के पुत्र कहलाएंगे और प्रभु परमेश्वर उन्हें उनके पूर्वज दावीद का सिंहासन सौंपेंगे,
Сей буде великий, і Сином Вишнього звати меть ся, і дасть Йому Господь Бог престол Давида, отця Його:
33 वह याकोब के वंश पर हमेशा के लिए राज्य करेंगे तथा उनके राज्य का अंत कभी न होगा.” (aiōn )
і царювати ме Він над домом Якововим по віки, й царству Його не буде кінця. (aiōn )
34 मरियम ने स्वर्गदूत से प्रश्न किया, “यह कैसे संभव होगा क्योंकि मैं तो कुंवारी हूं?”
Рече ж Мария до ангела: Як буде се, коли чоловіка не знаю?
35 स्वर्गदूत ने उत्तर दिया, “पवित्र आत्मा आप पर उतरेंगे तथा परम प्रधान का सामर्थ्य आप पर छाया करेगा. इसलिये जो जन्म लेंगे, वह पवित्र और परमेश्वर-पुत्र कहलाएंगे.
І озвавшись ангел, рече їй: Дух сьвятий найде на тебе, й сила Вишнього отїнить тебе; тим і, що вродить ся сьвяте, звати меть ся Сином Божим.
36 और यह भी सुनिए आपकी परिजन एलिज़ाबेथ ने अपनी वृद्धावस्था में एक पुत्र गर्भधारण किया है. वह, जो बांझ कहलाती थी, उन्हें छः माह का गर्भ है.
І ось Єлисавета, родичка твоя і вона також зачала, сина в старості своїй, і се шестий місяць званій неплідною.
37 परमेश्वर के लिए असंभव कुछ भी नहीं.”
Бо не буде неможливе у Бога всяке слово.
38 मरियम ने कहा, “देखिए, मैं प्रभु की दासी हूं. मेरे लिए वही सब हो, जैसा आपने कहा है.” तब वह स्वर्गदूत उनके पास से चला गया.
Рече ж Мария: Се рабиня Господня: нехай станеть ся менї по слову твоєму. І пійшов від неї ангел.
39 मरियम तुरंत यहूदिया प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के एक नगर को चली गईं.
Уставши ж Мария тими днями, пійшла швидко в підгіррє, у город Юдин;
40 वहां उन्होंने ज़करयाह के घर पर जाकर एलिज़ाबेथ को नमस्कार किया.
і ввійшла в господу Захаріїну, і виталась із Єлисаветою.
41 जैसे ही एलिज़ाबेथ ने मरियम का नमस्कार सुना, उनके गर्भ में शिशु उछल पड़ा और एलिज़ाबेथ पवित्र आत्मा से भर गईं.
І сталось, як почула Єлисавета витаннє Мариїне, кинулась дитина в утробі її; і сповнилась Єлисавета Духом сьвятим,
42 वह उल्लसित शब्द में बोल उठी, “तुम सभी नारियों में धन्य हो और धन्य है तुम्हारे गर्भ का फल!
і промовила голосом великим, і рече: Благословенна єси між женами, й благословенний плід утроби твоєї.
43 मुझ पर यह कैसी कृपादृष्टि हुई है, जो मेरे प्रभु की माता मुझसे भेंट करने आई हैं!
І звідкіля менї се, що прийшла мати Господа мого до мене?
44 देखो तो, जैसे ही तुम्हारा नमस्कार मेरे कानों में पड़ा, हर्षोल्लास से मेरे गर्भ में शिशु उछल पड़ा.
Ось бо, як дійшов голос витання твого до ушей моїх, кинулась з радости дитина в утробі моїй.
45 धन्य है वह, जिसने प्रभु द्वारा कही हुई बातों के पूरा होने का विश्वास किया है!”
І благословенна, що увірувала, бо сповнить ся, що сказано їй від Господа.
46 इस पर मरियम के वचन ये थे: “मेरा प्राण प्रभु की प्रशंसा करता है
І рече Мария: Величає душа моя Господа,
47 और मेरी अंतरात्मा परमेश्वर, मेरे उद्धारकर्ता में आनंदित हुई है,
і зрадував ся дух мій у Бозї Спасї моїм,
48 क्योंकि उन्होंने अपनी दासी की दीनता की ओर दृष्टि की है. अब से सभी पीढ़ियां मुझे धन्य कहेंगी,
що споглянув на смиреннє слуги своєї: ось бо від нинї блаженною звати муть мене всї роди:
49 क्योंकि सामर्थ्यी ने मेरे लिए बड़े-बड़े काम किए हैं. पवित्र है उनका नाम.
бо зробив менї велике Сильний; і сьвяте імя Його.
50 उनकी दया उनके श्रद्धालुओं पर पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है.
І милості Його від роду до роду на боячих ся Його.
51 अपने भुजबल से उन्होंने प्रतापी काम किए हैं और अभिमानियों को बिखरा दिया है.
Зробив силу рукою своєю, розсипав гордих у думках сердець їх;
52 परमेश्वर ने राजाओं को उनके सिंहासनों से नीचे उतार दिया तथा विनम्रों को उठाया है.
поскидав потужних з престолів, і підняв угору смиренних;
53 उन्होंने भूखों को उत्तम पदार्थों से तृप्त किया तथा सम्पन्नों को खाली लौटा दिया.
голодних сповнив добром, а багатих одіслав упорожнї;
54 उन्होंने अपने सेवक इस्राएल की सहायता अपनी उस करुणा के स्मरण में की,
прийняв Ізраїля, слугу свого, на спомин милости,
55 जिसकी प्रतिज्ञा उसने हमारे बाप-दादों से करी थी और जो अब्राहाम तथा उनके वंशजों पर सदा-सर्वदा रहेगी.” (aiōn )
(як промовив до батьків наших) Авраамові й насінню його по віки. (aiōn )
56 लगभग तीन माह एलिज़ाबेथ के साथ रहकर मरियम अपने घर लौट गईं.
Пробувала ж Мария з нею місяцїв зо три, та й вернулась до домівки своєї.
57 एलिज़ाबेथ का प्रसवकाल पूरा हुआ और उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया.
Єлисаветї ж сповнив ся час родити, й вродила вона сина.
58 जब पड़ोसियों और परिजनों ने यह सुना कि एलिज़ाबेथ पर यह अनुग्रह हुआ है, तो वे भी उनके इस आनंद में सम्मिलित हो गए.
І чули сусіде її і родина її, що Господь показав велику милость свою до неї, і радувались із нею.
59 आठवें दिन वे शिशु के ख़तना के लिए इकट्ठा हुए. वे शिशु को उसके पिता के नाम पर ज़करयाह पुकारने लगे.
І сталось, восьмого дня прийшли обрізати хлопятко, і хотіли назвати його ймям батька його, Захарією.
60 किंतु शिशु की माता ने उत्तर दिया; “नहीं! इसका नाम योहन होगा!”
І озвавшись мати його, каже: Нї, а нехай назветь ся Йоаном.
61 इस पर उन्होंने एलिज़ाबेथ से कहा, “आपके परिजनों में तो इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है!”
І казали до неї: Що нікого нема в родині твоїй, щоб звав ся імям сим.
62 तब उन्होंने शिशु के पिता से संकेत में प्रश्न किया कि वह शिशु का नाम क्या रखना चाहते हैं?
Кивали ж батькові його, як схотів би назвати його.
63 ज़करयाह ने एक लेखन पट्ट मंगा कर उस पर लिख दिया, “इसका नाम योहन है.” यह देख सभी चकित रह गए.
І, попросивши таблицї, написав слова: Йоан буде ймя йому. І дивувались усї.
64 उसी क्षण उनकी आवाज लौट आई. उनकी जीभ के बंधन खुल गए और वह परमेश्वर की स्तुति करने लगे.
Відкрили ся яе уста його зараз, і язик його, й заговорив, прославляючи Бога.
65 सभी पड़ोसियों में परमेश्वर के प्रति श्रद्धा भाव आ गया और यहूदिया प्रदेश के सभी पर्वतीय क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी.
І був на всїх страх, що жили кругом них; і по всьому підгіррю Юдейському пронеслись усї слова ті.
66 निःसंदेह प्रभु का हाथ उस बालक पर था. जिन्होंने यह सुना, उन्होंने इसे याद रखा और यह विचार करते रहे: “क्या होगा यह बालक!”
І положили всі, хто чув, у серці своїм, кажучи: Що ж то за дитина се буде! І рука Господня була з ним.
67 पवित्र आत्मा से भरकर उनके पिता ज़करयाह इस प्रकार भविष्यवाणियों का वर्णानुभाषण करना शुरू किया:
І Захарія, батько його, сповнив ся Духом сьвятим, і прорік, глаголючи:
68 “धन्य हैं प्रभु, इस्राएल के परमेश्वर, क्योंकि उन्होंने अपनी प्रजा की सुधि ली और उसका उद्धार किया.
Благословен Господь Бог Ізраїлїв, що одвідав і зробив ізбавленнє народові своєму,
69 उन्होंने हमारे लिए अपने सेवक दावीद के वंश में एक उद्धारकर्ता पैदा किया है,
і підняв ріг спасення нам у дому Давида, слуги свого,
70 (जैसा उन्होंने प्राचीन काल के अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से प्रकट किया) (aiōn )
(як промовляв устами сьвятих од віку пророків своїх, ) (aiōn )
71 शत्रुओं तथा उन सबसे, जो हमसे घृणा करते हैं, बचाए रखा
спасеннє од ворогів наших і з руки всіх ненавидників наших,
72 कि वह हमारे पूर्वजों पर अपनी कृपादृष्टि प्रदर्शित करें तथा अपनी पवित्र वाचा को पूरा करें;
щоб зробити милость отцям нашим, і спогадати завіт свій сьвятий,
73 वही वाचा, जो उन्होंने हमारे पूर्वज अब्राहाम से स्थापित की थी:
клятьбу, що кляв ся перед Авраамом, отцем нашим,
74 वह हमें हमारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ाएंगे,
та що дасть нам без страху, з рук ворогів наших визволившись,
75 कि हम पवित्रता और धार्मिकता में निर्भय हो जीवन भर उनकी सेवा कर सकें.
служити Йому в сьвятостї та праведності перед Ним, по всі днї життя нашого.
76 “और बालक तुम, मेरे पुत्र, परम प्रधान परमेश्वर के भविष्यवक्ता कहलाओगे; क्योंकि तुम उनका मार्ग तैयार करने के लिए प्रभु के आगे-आगे चलोगे,
А ти, дитино, пророком Вишнього звати меш ся: ходити меш бо перед лицем Господнім, готовити дороги Його;
77 तुम परमेश्वर की प्रजा को उसके पापों की क्षमा के द्वारा उद्धार का ज्ञान प्रदान करोगे.
щоб давати знаннє спасення народові Його в оставленню гріхів їх,
78 हमारे परमेश्वर की अत्यधिक कृपा के कारण, स्वर्ग से हम पर प्रकाश का उदय होगा,
по благій милості Бога нашого, в котрій одвідав нас Схід з висоти,
79 उन पर, जो अंधकार और मृत्यु की छाया में हैं; कि इसके द्वारा हमारा मार्गदर्शन शांति के मार्ग पर हो.”
щоб засияв сидячим у темряві і тїнї смертній, щоб направити ноги наші на дорогу впокою.
80 बालक योहन का विकास होता गया तथा वह आत्मिक रूप से भी बलवंत होते गए. इस्राएल के सामने सार्वजनिक रूप से प्रकट होने के पहले वह बंजर भूमि में निवास करते रहे.
Хлопятко ж росло та міцніло духом, і пробувало в пустині аж до дня явлення свого перед Ізраїлем.