< लैव्यव्यवस्था 25 >

1 याहवेह ने मोशेह को सीनायी पर्वत पर आज्ञा दी,
Jahve reče Mojsiju na Sinajskom brdu:
2 “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो: ‘जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे, जो मैं तुम्हें दूंगा, तब याहवेह के लिए उस देश में एक शब्बाथ होगा.
“Govori Izraelcima i kaži im: Kad uđete u zemlju koju vam dajem, neka ta zemlja održava Jahvin subotni počinak.
3 तुम छः वर्ष तो अपने खेत में बीज बोओगे और अंगूर की बारी की छंटाई तथा उसकी उपज इकट्ठा करोगे,
Šest godina zasijavaj svoju njivu, šest godina svoj vinograd obrezuj i beri njegov plod.
4 किंतु सातवें वर्ष में भूमि के लिए शब्बाथ-विश्राम होगा याहवेह के लिए शब्बाथ; न तो तुम अपने खेतों में बीज बोना और न ही अपनी अंगूर की बारी की छंटाई करना.
Ali sedme godine neka i zemlja uživa subotnji počinak, Jahvinu subotu: svoje njive ne zasijavaj niti obrezuj svoga vinograda.
5 उपज इकट्ठा करने के बाद अपने आप उगी हुई उपज इकट्ठा न करना; यह भूमि के लिए शब्बाथ वर्ष होगा.
Što samo od sebe uzraste na tvojoj njivi nemoj žeti niti beri grožđe s neobrezane loze. Neka to bude zemlji godina počivanja.
6 शब्बाथ काल में भूमि से उत्पन्‍न उपज तुम सभी के भोजन के लिए होंगी—तुम्हारे लिए, तुम्हारे दासों और दासियों के लिए, मजदूरों के लिए, तुम्हारे बीच रह रहे विदेशियों के लिए, तुम्हारे पशुओं और तुम्हारे देश के जंगली पशुओं के लिए; यह उपज सभी के भोजन के लिए होगी.
Zemljišni počinak neka vam priskrbi prehranu: tebi, tvome sluzi, tvojoj sluškinji, tvome najamniku koji s tobom živi;
7
a i tvojoj stoci i zvjeradi u tvojoj zemlji neka njezini plodovi služe za hranu.”
8 “‘तुम सात शब्बाथ वर्षों की भी गिनती करना; सात गुणा सात वर्ष, कि ये सात शब्बाथ वर्ष अर्थात् उनचास वर्ष हों.
“Nabroj sedam sedmica takvih godina, sedam puta sedam godina. Sedam sedmica godina iznosit će ti četrdeset devet godina.
9 सातवें माह के दसवें दिन ऊंची आवाज से तुरही फूंकोगे. प्रायश्चित दिवस पर पूरे देश में तुरही फूंकोगे.
A onda zaori u trubu! U sedmome mjesecu, desetoga dana toga mjeseca, na Dan pomirenja, zatrubite u trubu širom svoje zemlje.
10 तुम्हें पचासवें वर्ष को पवित्र करना होगा और सारे देश के निवासियों के लिए छुटकारे की घोषणा करनी होगी. यह वर्ष तुम्हारे लिए योवेल वर्ष कहलाएगा और तुममें से हर एक की पैतृक संपत्ति अपने-अपने परिवार को लौट आएगा.
Tu pedesetu godinu proglasite svetom! Zemljom proglasite oslobađanje svim njezinim stanovnicima. To neka vam bude jubilej, oprosna godina. Neka se svatko vaš vrati na svoju očevinu; neka se svatko vrati k svome rodu!
11 पचासवां वर्ष योवेल वर्ष के रूप में मनाया जाए; इस वर्ष न तो तुम बीज बोना, न अपने आप उगी हुई फसल इकट्ठी करोगे और न उन अंगूर की लताओं से अंगूर इकट्ठा करोगे, जिन्हें छांटा न गया हो.
Ta pedesetogodišnjica neka vam je jubilejska godina: nemojte sijati, nemojte žeti što samo od sebe uzraste niti berite grožđe s neobrezane loze.
12 क्योंकि यह योवेल है; यह तुम्हारे लिए पवित्र होगा. तुम खेतों की उपज को खा सकते हो.
Jer jubilej vam mora biti svet! Hranite se onim što njiva donese od sebe.
13 “‘इस योवेल वर्ष में तुममें से हर एक अपनी पैतृक भूमि को लौट जाएगा.
Te jubilejske godine neka se svatko vrati na svoju očevinu.
14 “‘यदि तुम अपने पड़ोसी को कुछ भी बेचो अथवा उससे कुछ भी खरीदो, तो तुम एक दूसरे से छल न करना.
Zato, kad prodajete imanje svome sunarodnjaku ili kupujete od svoga sunarodnjaka, nemojte nanositi štete svome bratu!
15 जब तुम अपने पड़ोसी से भूमि खरीदो, तो उसका मूल्य पिछले योवेल के बाद के वर्षों के अनुसार होना आवश्यक है, तथा बेचनेवाला भी इसका मूल्य अगले योवेल के पहले के वर्षों का ध्यान रखकर करे.
Od svoga sunarodnjaka kupuj, odbivši samo broj godina poslije jubileja, a on neka ti proda prema broju proizvodnih godina.
16 यदि अगले योवेल तक के वर्षों की संख्या अधिक है, तो मूल्य बढ़ेगा, यदि वर्षों की संख्या कम है, तो मूल्य भी कम होगा. वस्तुतः वह व्यक्ति, जो भूमि को बेच रहा है, तुम्हें कटनियों की संख्या बेच रहा है.
Što više godina, više i cijenu povisi; što manje godina, neka je i cijena manja. Jer, ono što ti on prodaje jest broj ljetina.
17 इसलिये तुम एक दूसरे से छल न करना, परंतु अपने परमेश्वर के प्रति श्रद्धा की भावना रखना; क्योंकि मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.
Neka nitko od vas ne nanosi štete svome sunarodnjaku, nego se boj Boga svoga! Jer ja sam Jahve, Bog vaš.
18 “‘इसलिये तुम मेरी विधियों को मानना और मेरी आज्ञाओं का पालन कर उन्हें व्यवहार में लाना कि इस प्रकार तुम इस देश में सुरक्षापूर्वक निवास कर सको.
Vršite moje zakone i moje naredbe; vjerno ih provodite u djelo pa ćete u sigurnosti živjeti na zemlji.
19 तब भूमि अपनी उपज उत्पन्‍न करेगी, ताकि तुम इसको भरपेट खाया करो, और इस प्रकार तुम इस देश में सुरक्षापूर्वक रह सको.
Zemlja će davati svoj rod, jest ćete do sitosti i živjet ćete u sigurnosti.
20 किंतु यदि तुम्हारा विचार यह हो, “यदि हमने सातवें वर्ष बीज नहीं बोया और उपज इकट्ठा नहीं की तो हम उस वर्ष क्या खाएंगे?”
Ako biste rekli: 'Čime ćemo se hraniti te sedme godine kad ne budemo ni sijali ni brali plodova?'
21 तब छठे वर्ष में मैं तुम्हारे लिए अपनी आशीषों को आदेश दूंगा कि भूमि तीन वर्षों के लिए पर्याप्‍त उपज उत्पन्‍न करे.
evo, blagoslov ću svoj pustiti na vas: šesta godina rodom će roditi za tri godine.
22 जब तुम आठवें वर्ष बीज बोओगे, तो तब भी तुम बीते वर्षों में इकट्ठा की गई उपज को खा सकोगे, आठवें वर्ष की उपज आने पर भी तुम नौवें वर्ष तक इसको खा सकोगे.
Kad budete sijali osme godine, hranit ćete se starim prihodom sve do devete godine; dok ne dođe njezin prihod, jest ćete stari.”
23 “‘भूमि सदा के लिए बेची न जाए, क्योंकि भूमि तो मेरी है; तुम तो मेरे साथ परदेशी और बाहरी मात्र हो.
“Zemlja se ne smije prodati potpuno, jer zemlja pripada meni, dok ste vi samo stranci i gosti kod mene.
24 जब भी भूमि को खरीदो, तो खरीददार यह ध्यान रखे कि बेचनेवाले को इसके छुड़ाने का अधिकार है.
Zato u svakome kraju gdje imate zemljišne posjede morate dopustiti otkupljivanje zemlje.
25 “‘यदि तुम्हारा कोई संबंधी इतना निर्धन हो जाता है कि उसे अपनी संपत्ति के अंश को बेचना पड़ता है, तो उसके नज़दीकी छुड़ाने वाला आकर उस संपत्ति को खरीद ले, जो उसके संबंधी द्वारा बेची गई है.
Ako tvoj brat zapadne u škripac te moradne prodati dio svoje očevine, neka dođe njegov najbliži izbavitelj i otkupi što je njegov brat prodao.
26 और यदि उस व्यक्ति का कोई छुड़ाने वाला नहीं है, किंतु वह स्वयं ही इतना समृद्ध हो गया है, और अपनी भूमि को छुड़ाने के लिए उसके पास पर्याप्‍त धन है,
Ako nema koga da mu ga otkupi, a poslije i sam postane imućan te stekne sredstva da je otkupi,
27 तो वह इसके बेचे गए वर्षों से गिनती करे और जिस व्यक्ति को उसने यह बेचा था, उसे इसका बाकी मूल्य चुका दे, और इस प्रकार उसे अपनी संपत्ति दोबारा प्राप्‍त हो जाएगी.
neka prebroji godine od prodaje, isplati kupcu svotu za preostalo vrijeme i vrati se na svoju očevinu.
28 किंतु, यदि उसके पास इसे दोबारा प्राप्‍त करने के लिए पर्याप्‍त धन नहीं है, तब जो कुछ उसने बेचा है, वह सब योवेल वर्ष तक उसके खरीददार के पास ही रहेगा; किंतु योवेल वर्ष में यह छूटकर इसके असली स्वामी के पास लौट जाएगा.
Ako nema sredstava da je vrati, onda prodano neka ostane u rukama kupca do jubilejske godine. A stupivši u jubilej, neka se vrati na svoju očevinu.
29 “‘इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति शहरपनाह वाले नगर में अपने घर को बेचता है, तो उसके छुड़ाने का अधिकार उसके बेचने के दिन से एक वर्ष तक मान्य रहेगा; छुड़ाने का उसका अधिकार पूरे एक वर्ष तक बना रहेगा.
Ako tko proda stojnu kuću u gradu zidom obzidanu, može je otkupiti dokle se ne navrši godina poslije prodaje; otkupni rok neka je, dakle, jedna godina.
30 किंतु यदि पूरे एक वर्ष की अवधि में इसको नहीं खरीदा गया, तब उस शहरपनाह वाले नगर में उस घर का अधिकार स्थायी रूप से उसके खरीददार और उसकी आनेवाली सभी पीढ़ियों का हो जाएगा; यह घर योवेल वर्ष में छुड़ाया नहीं जाएगा.
Ako je ne otkupi u roku od godine, onda kuća u gradu zidom opasana prelazi potpuno kupcu i njegovim potomcima: ni za jubileja neka se ne vraća.
31 किंतु बिना शहरपनाह वाले गांवों के घरों को खेतों के बराबर समझा जाए; इनको छुड़ाया जा सकता है, और वे योवेल वर्ष में छुड़ा दिए जाएंगे.
Ali kuće po selima što nemaju zidova oko sebe neka se smatraju kao posjedi u polju; mogu se otkupljivati. U jubileju kupac mora iz njih izići.
32 “‘जहां तक लेवियों के नगरों का संबंध है, लेवियों को अपने नगरों के घरों के, जो उनकी संपत्ति हैं, छुड़ाने का स्थायी अधिकार है.
Kuće koje u levitskim gradovima pripadaju levitima mogu leviti otkupiti u svako vrijeme.
33 इसलिये जो कुछ भी लेवियों का है, उसको छुड़ाया जा सकता है और नगर में उनकी संपत्ति से बेचा गया वह घर योवेल वर्ष में छुड़ा दिया जाएगा, क्योंकि इस्राएल के घराने के बीच लेवियों के नगरों के घर उनकी संपत्ति हैं.
Ako se koji levit ne posluži svojim pravom otkupa, onda će kuća što bude prodana u gradu njegova vlasništva biti za jubileja vraćena. Jer kod Izraelaca kuće u gradovima levita njihovo su vlasništvo.
34 किंतु उनके नगरों के चारों ओर की चराई की भूमि को न बेचा जाए, क्योंकि यह उनकी स्थायी संपत्ति है.
Neograđena zemlja oko njihovih gradova ne može se prodati, jer je ona njihovo vlasništvo za sva vremena.”
35 “‘यदि तुम्हारा कोई भाई-बन्धु कंगाल हो जाए, और यदि वह अपना हाथ तुम्हारे सामने फैलाए, तो तुम उसकी ठीक उसी प्रकार सहायता करना, मानो वह कोई विदेशी अथवा यात्री हो ताकि वह तुम्हारे साथ रह सके.
“Ako tvoj brat zapadne u škripac i ne mogne održavati svoje odnose s tobom, primi ga; i neka s tobom živi kao stranac ili gost.
36 उससे ब्याज अथवा लाभ न लिया जाए, बल्कि तुम अपने परमेश्वर के प्रति श्रद्धा रखना कि तुम्हारा भाई-बन्धु तुम्हारे साथ रह सके.
Ne uzimaj od njega ni lihve ni kamata. Boga se svoga boj, i neka tvoj brat živi s tobom!
37 तुम उसे न तो अपना धन ब्याज पर दोगे और न ही भोजन लाभ कमाने के लालच से.
Ne uzajmljuj mu novac na kamate niti mu lihvarski davaj svoju hranu.
38 मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें मिस्र देश से इसलिये निकालकर लाया हूं, कि तुम्हें कनान देश प्रदान करूं, और तुम्हारे लिए तुम्हारा परमेश्वर हो जाऊं.
Ja, Jahve, Bog vaš, izbavio sam vas iz zemlje egipatske da vam dadem zemlju kanaansku i budem vaš Bog.
39 “‘यदि तुम्हारा कोई भाई-बन्धु इतना कंगाल हो जाए कि स्वयं को तुम्हें बेच दे, तो तुम उससे दास के समान सेवा न लेना.
Ako li tvoj brat padne u škripac dok je s tobom u urednim odnosima te se moradne tebi prodati, nemoj ga prisiliti da služi kao rob; neka bude kod tebe kao najamnik ili nadničar.
40 वह तुम्हारे साथ मजदूरी पानेवाले व्यक्ति के समान रहे, मानो कि वह कोई यात्री हो. वह तुम्हारे साथ योवेल वर्ष तक काम करेगा.
Neka služi kod tebe do jubilejske godine.
41 फिर वह तुम्हारे अधिकार से मुक्त हो जाएगा, वह और उसके साथ उसकी संतान अपने गोत्र और अपने पूर्वजों की संपत्ति को लौट जाएगी.
Onda neka bude slobodan da ode od tebe - i on i njegova djeca s njim; neka ide natrag svome rodu i opet zaposjedne svoju djedovinu.
42 क्योंकि इस्राएल तो मेरे सेवक हैं, जिन्हें मैं मिस्र से निकालकर लाया था; उनको दास के समान बेचा न जाए.
TÓa oni su moji službenici, ja sam ih izbavio iz zemlje egipatske; oni se ne smiju prodavati kao robovi.
43 तुम उस पर कठोरता पूर्वक शासन न करना, बल्कि अपने परमेश्वर के प्रति श्रद्धा बनाए रखना.
Nemoj s njim grubo postupati! Boga se svoga boj!
44 “‘जहां तक तुम्हारे दास-दासियों का संबंध है, तुम अपने पड़ोसी गैर-यहूदी देशों से दास और दासियां प्राप्‍त कर सकते हो.
A robove i ropkinje, budeš li ih htio imati, možete kupiti, i muške i ženske, od naroda koji su oko vas.
45 तुम अपने बीच रह रहे यात्रियों से भी दासों को कर सकते हो तथा उनके गोत्रों से भी जिनका जन्म तुम्हारे देश में ही हुआ है, और वे तुम्हारे बीच ही रह रहे हैं; वे भी तुम्हारी संपत्ति हो सकते हैं.
Možete ih kupovati i od pridošlica koji s vama borave; od njihovih obitelji što žive s vama i rođeni su u vašoj zemlji. Takvi mogu postati vašim vlasništvom.
46 तुम उन्हें संपत्ति के समान अपने पुत्रों के अधिकार में स्थायी मीरास के रूप में भी दे सकते हो; तथा उनका प्रयोग स्थायी दासों के समान कर सकते हो. किंतु तुम इस्राएल के घराने में से अपने भाई-बंधुओं पर कठोरता पूर्वक शासन न करना.
Njih možete predati u nasljedstvo svojoj djeci da ih zavazda naslijede u baštinu. Prema njima možete postupati kao prema robovima. Ali prema svojoj braći, Izraelcima, nitko ne smije grubo postupati.
47 “‘यदि तुम्हारे साथ का कोई विदेशी अथवा यात्री धनी हो जाए, और तुम्हारा कोई भाई-बन्धु कंगाल तथा वह स्वयं को उस विदेशी अथवा यात्री, या उस विदेशी के कुल को बेच दे,
Ako se stranac s tobom nastanjen obogati, a tvoj brat, u svojim odnosima prema njemu, zapadne u škripac te se proda strancu koji je s tobom nastanjen ili kojemu god potomku strančeve obitelji,
48 तो उसके बिकने के बाद उसको निकाला जा सकता है. उसके भाई-बंधुओं में से कोई एक भाई उसको छुड़ा सकता है,
on ima pravo i nakon prodaje biti otkupljen. Neka ga otkupi netko od njegove braće;
49 उसका चाचा अथवा उसके चाचा का पुत्र और उसके परिवार से कोई उसका कोई सगा संबंधी उसको छुड़ा सकता है, अथवा यदि वह धनी हो जाए, तो वह स्वयं को ही छुड़ा सकता है.
ili neka ga otkupi njegov stric, njegov rođak ili bilo tko od njegove obitelji koji bude od njegove krvi. Ili, ako ima sredstava, neka se sam otkupi.
50 वह अपने खरीददार के साथ अपने बिकने के दिन से लेकर योवेल वर्ष तक के समय की गिनती करे; उसके बिकने का मूल्य उसके द्वारा पिछले वर्षों के अनुसार हो. उसके द्वारा उसके स्वामी के साथ बिताया गया समय किसी मज़दूर द्वारा बिताए गए समय के समान ही है.
Sa svojim kupcem neka proračuna vrijeme od godine kad mu se prodao do jubilejske godine. Cijena za njegovo oslobođenje neka bude prema broju godina. Vrijeme što ga je proveo sa svojim vlasnikom neka se procijeni kao vrijeme jednog najamnika.
51 किंतु यदि योवेल वर्ष तक अभी अनेक वर्ष बाकी हैं, तो वह अपने छुड़ाए जाने के लिए अपने बिकने के दाम के बराबर में लौटा दे.
Ako ostaje još mnogo godina, neka isplati za svoju otkupninu u omjeru svoje prodajne svote.
52 और यदि योवेल वर्ष में अभी कुछ ही वर्ष बाकी रह गए हैं, तो वह अपने स्वामी के साथ इनकी गिनती करे और उन वर्षों के अनुसार अपने छुड़ाने के मूल्य को लौटा दे.
A ako ostaje samo nekoliko godina do jubilejske godine, neka izračuna pa isplati za svoj otkup prema godinama službe.
53 वह उसके साथ हर एक वर्ष मज़दूर के अनुसार ही रहेगा और वह तुम्हारे सामने उस पर कठोरता पूर्वक शासन न करे.
Prema njemu neka bude kao prema najamniku koji se iznajmljuje od godine na godinu. Neka se na tvoje oči s njim ne postupa grubo.
54 “‘किंतु यदि इनमें से किसी भी रीति से उसको छुड़ाया नहीं गया, तो योवेल वर्ष में वह छूट जाएगा; वह और उसके साथ उसकी संतान भी.
Ne bude li iskupljen ovako, onda i on i njegova djeca s njim neka odu u jubilejskoj godini.
55 क्योंकि इस्राएल का घराना मेरा दास है; ये मेरे वे दास हैं, जिन्हें मैं मिस्र देश से छुड़ाकर लाया हूं. मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.
Jer Izraelci su moji službenici; oni su moji službenici koje sam ja izveo iz zemlje egipatske, ja, Jahve, Bog vaš.”

< लैव्यव्यवस्था 25 >