< लैव्यव्यवस्था 24 >
1 फिर याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी,
Још рече Господ Мојсију говорећи:
2 “इस्राएलियों को कहना कि वे दीये के लिए जैतून का निकाला हुआ शुद्ध तेल लायें, जिससे दिया हमेशा जलता रहे,
Заповеди синовима Израиљевим нека ти донесу уље маслиново чисто, цеђено, за видело, да жишци горе вазда.
3 अहरोन इसे शाम से सुबह तक नियमित रूप से मिलनवाले तंबू में साक्षी पर्दे के बाहर याहवेह के सामने सजाकर रखा करे; यह तुम्हारी सारी पीढ़ियों के लिए हमेशा के लिए एक विधि है.
Пред завесом сведочанства у шатору од састанка Арон ће их намештати да горе од вечера до јутра пред Господом вазда законом вечним од колена до колена.
4 अहरोन दीपकों को याहवेह के सामने कुन्दन के दीपदान पर सजाकर नियमित रूप से रखे.
На свећњак чисти намештаће жишке пред Господом вазда.
5 “इसके बाद तुम मैदा लेकर इससे बारह बाटियां बनाना; हर एक बाटी दो किलो मैदे से बनाई जाए.
И узми белог брашна, и испеци дванаест колача, сваки колач да буде од две десетине ефе.
6 तुम इन्हें याहवेह के सामने कुन्दन की मेज़ पर क्रमानुसार दो पंक्तियों में रखना; हर एक पंक्ति में छः-छः.
И постави их у два реда, по шест у један ред, на чистом столу пред Господом.
7 हर एक पंक्ति पर शुद्ध लोबान रखना कि यह बाटी के लिए स्मरण दिलाने वाली याहवेह के लिए अग्निबलि हो जाए.
И на сваки ред метни када чистог, да буде за сваки хлеб спомен, жртва огњена Господу.
8 वह हर एक शब्बाथ इसे याहवेह के सामने सुव्यवस्थित रीति से नियमित रूप से रखे; इस्राएल के घराने के लिए यह एक हमेशा की विधि है.
Сваке суботе нека их поставља свештеник пред Господом вазда узимајући од синова Израиљевих законом вечним.
9 यह भोजन अहरोन तथा उनके पुत्रों के लिए होगा, और वे इसको पवित्र स्थान में ही खाएंगे क्योंकि यह याहवेह की अग्निबलियों में से उनके लिए परम पवित्र है, उनका सदैव का भाग है.”
И биће Аронови и синова његових, који ће јести на месту светом, јер им је светиња над светињама од огњених жртава Господњих законом вечним.
10 तभी अचानक यह हुआ कि एक इस्राएली स्त्री का पुत्र, जिसका पिता एक मिस्री था, इस्राएल के घराने के बीच जा पहुंचा और छावनी में ही उस इस्राएली स्त्री के पुत्र और एक इस्राएली पुरुष के बीच मार-पीट हो गई.
А изађе син једне Израиљке, коме је отац био Мисирац, међу синове Израиљеве, и свади се у логору син жене Израиљке с неким Израиљцем.
11 उस इस्राएली स्त्री के पुत्र ने परमेश्वर की निंदा करके परमेश्वर को शाप दिया. तब उसे मोशेह के सामने लाया गया. उस युवक की माता का नाम शेलोमीथ था, जो दान के गोत्र के दिबरी की पुत्री थी.
И псујући син жене Израиљке похули на име Божије, те га доведоше к Мојсију; а мати му беше по имену Саломита, кћи Давријина, од племена Дановог.
12 उन्होंने उसे हवालात में रख लिया कि उसके सामने याहवेह की आज्ञा स्पष्ट की जा सके.
И метнуше га у затвор докле им се каже шта ће чинити с њим по речи Господњој.
13 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
А Господ рече Мојсију говорећи:
14 “जिसने परमेश्वर को शाप दिया है, उसे छावनी से बाहर लाया जाए, और जिन्होंने उसे ऐसा कहते हुए सुना है, वे उसके सिर पर अपने हाथ रखें; इसके बाद सारी सभा उसका पथराव करे.
Изведи тог псовача напоље из логора, и нека сви који су чули метну руке своје на главу његову, и нека га сав народ заспе камењем.
15 इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दी जाए, ‘जो अपने परमेश्वर को शाप देता है, वह स्वयं अपने पाप का बोझ उठाएगा.
А синовима Израиљевим кажи и реци: Ко би год похулио Бога свог, носиће грех свој.
16 उसे, जो याहवेह के नाम की निंदा करता है; निश्चित ही मृत्यु दंड दिया जाए; निःसंदेह सारी सभा उसका पथराव करे. चाहे कोई परदेशी हो या देशी, इस प्रकार जब कोई याहवेह के नाम की निंदा करता है, तो उसे मृत्यु दंड दिया ही जाएगा.
Ко би ружио име Господње, да се погуби, сав народ да га заспе камењем; и дошљак и домородац који би ружио име Господње, да се погуби.
17 “‘यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे मनुष्य की हत्या कर देता है, तो निश्चित ही उसे मृत्यु दंड दिया जाए.
И ко убије човека, да се погуби.
18 यदि कोई व्यक्ति किसी पशु की हत्या कर देता है, तो वह इसके नुकसान की भरपाई करे, प्राण के बदले प्राण.
А ко убије живинче, нека врати друго, живинче за живинче.
19 यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी को चोट पहुंचाता है, तो जैसा उसने किया है, उसके साथ ठीक वैसा ही किया जाए:
И ко рани ближњег свог, како учини тако да му буде:
20 अंग-भंग के बदले अंग-भंग; आंख के बदले आंख, दांत के बदले दांत; जैसे उसने एक व्यक्ति को चोट पहुंचाई है, उसे भी ठीक वैसे ही चोट पहुंचाई जाए.
Улом за улом, око за око, зуб за зуб; како оштети тело човеку, онако да му се учини.
21 इसी प्रकार वह व्यक्ति जिसने किसी पशु की हत्या की थी, वह इसके नुकसान की भरपाई करेगा, किंतु उसे, जो किसी मनुष्य की हत्या कर देता है, मृत्यु दंड दिया जाए.
Ко убије живинче, да врати друго; али ко убије човека, да се погуби.
22 तुम्हारे बीच एक ही नियम हो, परदेशी तथा देशी, दोनों के लिए एक, क्योंकि मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.’”
Закон да вам је један, дошљаку да буде као и рођеном у земљи. Јер сам ја Господ Бог ваш.
23 इसके बाद मोशेह ने इस्राएल के घराने को आदेश दिया और वे उस व्यक्ति को छावनी के बाहर ले आए, जिसने परमेश्वर को शाप दिया था, उसका पथराव किया. इस प्रकार इस्राएल के घराने ने वैसा ही किया, ठीक जैसी आज्ञा याहवेह ने मोशेह को दी थी.
И Мојсије каза синовима Израиљевим, а они изведоше псовача напоље из логора, и засуше га камењем; и учинише синови Израиљеви како Господ заповеди Мојсију.