< लैव्यव्यवस्था 20 >
1 याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी,
INkosi yasikhuluma kuMozisi isithi:
2 “इस्राएल वंशजों को तुम ये आदेश भी देना: ‘इस्राएल वंशजों में से कोई भी व्यक्ति अथवा इस्राएल में रह रहे परदेशियों में से कोई भी, जो अपनी संतान में से किसी को भी मोलेख को भेंट करता है, निश्चयतः उसका वध कर दिया जाए; उस देश के निवासी उस पर पथराव करें.
Tshono futhi ebantwaneni bakoIsrayeli uthi: Ngulowo lalowo wabantwana bakoIsrayeli, loba owabezizweni abahlala njengabezizwe koIsrayeli, onikela okwenzalo yakhe kuMoleki, uzabulawa lokubulawa, abantu belizwe bazamkhanda ngamatshe.
3 मैं भी उस व्यक्ति से मुंह फेर लूंगा और उसे प्रजा से निकाल बाहर कर दूंगा, क्योंकि उसने अपनी संतानों में से कुछ को मेरे पवित्र स्थान को अशुद्ध और मेरे पवित्र नाम को भ्रष्ट करने के लिए मोलेख के लिए भेंट किया है.
Mina-ke ngizamisa ubuso bami bumelane lalowomuntu, ngimqume asuke phakathi kwabantu bakibo, ngoba enikele okwenzalo yakhe kuMoleki, ukuze angcolise indlu yami engcwele, eyise ibizo lami elingcwele.
4 यदि उस देश के निवासी उस व्यक्ति को अनदेखा कर दें, जिसने अपनी संतान में से किसी को मोलेख को भेंट किया है, और उसका वध न करें,
Uba-ke abantu belizwe befihla lokufihla amehlo abo kulowomuntu nxa enikela okwenzalo yakhe kuMoleki, ukuze bangambulali,
5 तो मैं स्वयं उस व्यक्ति एवं उसके परिवार से मुंह फेर लूंगा और उन्हें प्रजा से निकाल बाहर कर दूंगा; उस व्यक्ति को और उन सभी लोगों को, जो मोलेख के प्रति श्रद्धा दिखा करके मेरे साथ विश्वास को तोड़ने में उस व्यक्ति का साथ देते हैं.
mina ngizamisa ubuso bami bumelane lalowomuntu njalo bumelane losapho lwakhe, ngimqume labo bonke abaphinga emva kwakhe, ukuthi baphinge belandela uMoleki, basuke phakathi kwabantu bakibo.
6 “‘जहां तक उस व्यक्ति का प्रश्न है, जो तांत्रिकों और ओझाओं की ओर फिर गया हो, मेरे साथ विश्वास तोड़ने में उनका साथ देता है, मैं उस व्यक्ति से भी मुंह फेर लूंगा और उसे मेरी प्रजा से अलग कर दूंगा.
Umphefumulo, ophendukela-ke kulabo abalamadlozi lakwabalumbayo ukuphinga ubalandela, ngizamisa ubuso bami bumelane lalowomphefumulo, ngiwuqume usuke phakathi kwabantu bakibo.
7 “‘इसलिये तुम स्वयं को शुद्ध करो और पवित्र बनो, क्योंकि मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.
Ngakho zingcweliseni libe ngcwele, ngoba ngiyiNkosi uNkulunkulu wenu.
8 तुम मेरी विधियों का पालन करते हुए उनको मानना; मैं ही वह याहवेह हूं, जो तुम्हें शुद्ध करता हूं.
Njalo gcinani izimiso zami, lizenze. NgiyiNkosi elingcwelisayo.
9 “‘यदि कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अपने पिता अथवा अपनी माता को शाप देता है, तो निश्चय ही उसका वध कर दिया जाए; उसने अपने पिता और माता को शाप दिया है; उसके लहू का दोष उसी पर होगा.
Ngoba ngulowo lalowo othuka uyise kumbe unina uzabulawa lokubulawa; uthukile uyise kumbe unina; igazi lakhe liphezu kwakhe.
10 “‘यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी से व्यभिचार करता है, तो जिसने अपने मित्र की पत्नी के साथ व्यभिचार किया है, निश्चय ही उस व्यभिचारी और उस व्यभिचारिणी दोनों का वध किये जाए.
Lendoda efeba lomfazi womuntu, efeba lomkamakhelwane wayo, izabulawa lokubulawa, isifebe lesifebekazi.
11 “‘यदि कोई व्यक्ति अपने पिता की पत्नी से सहवास कर लेता है, तो उसने अपने पिता का अपमान किया है; इसलिये अवश्य है कि उन दोनों का वध कर दिया जाए; उन दोनों के लहू का दोष उन्हीं पर होगा.
Lendoda elala lomkayise yembule ubunqunu bukayise; bobabili bazabulawa lokubulawa; igazi labo liphezu kwabo.
12 “‘यदि कोई व्यक्ति अपनी बहू से सहवास करता है, तो निश्चय ही उन दोनों का वध कर दिया जाए; उन्होंने पारिवारिक व्यभिचार किया है, उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा.
Lendoda elala lomalokazana wayo, bobabili bazabulawa lokubulawa; benze ingxube; igazi labo liphezu kwabo.
13 “‘यदि कोई पुरुष किसी पुरुष के साथ वैसा ही सहवास करता है जैसा किसी स्त्री के साथ, तो उन्होंने एक घृणित काम किया है; निश्चित ही उन दोनों का वध कर दिया जाए. उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा.
Lendoda elala lowesilisa njengokulala lowesifazana, bobabili benze isinengiso; bazabulawa lokubulawa; igazi labo liphezu kwabo.
14 “‘यदि कोई पुरुष किसी स्त्री एवं उसकी माता से विवाह करता है, तो यह महापाप है; उसको एवं उन दोनों स्त्रियों को आग में जला दिया जाए, कि तुम्हारे बीच कोई महापाप न रह जाए.
Lendoda ethatha umfazi kanye lonina, kuyinkohlakalo. Bazatshiswa ngomlilo, yena labo, ukuze kungabi khona inkohlakalo phakathi kwenu.
15 “‘यदि कोई व्यक्ति किसी पशु से सहवास करता है, तो निश्चित ही उस व्यक्ति का वध कर दिया जाए, और निश्चित ही उस पशु का भी.
Lendoda elala lenyamazana, izabulawa lokubulawa, futhi lizayibulala inyamazana.
16 “‘यदि कोई स्त्री किसी पशु से सहवास करती है, तो तुम उस स्त्री एवं पशु का वध कर देना; निश्चित ही उनका वध कर दिया जाए. उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा.
Lowesifazana osondela lakuyiphi inyamazana ukulala layo, uzabulala owesifazana lenyamazana; bazabulawa lokubulawa; igazi labo liphezu kwabo.
17 “‘यदि कोई अपनी बहन से अर्थात् अपने पिता की पुत्री अथवा अपनी सौतेली माता की पुत्री से विवाह करता है, जिसके कारण वह उस कन्या को बिना वस्त्र के देख लेता है, तथा वह कन्या उसको बिना वस्त्र के देख लेती है, तो यह लज्जा जनक कार्य है, और उन्हें लोगों के बीच में से निकाल दिया जाए. वह व्यक्ति, जिसने अपनी बहन की लज्जा को उघाड़ा है; अपने अधर्म का बोझ स्वयं उठाएगा.
Lendoda ethatha udadewabo, indodakazi kayise loba indodakazi kanina, ibone ubunqunu bakhe, laye abone ubunqunu bayo, kulihlazo; njalo bazaqunywa emehlweni abantwana babantu bakibo; yembule ubunqunu bukadadewabo; izathwala ububi bayo.
18 “‘यदि कोई व्यक्ति किसी ऋतुमती से संभोग कर उसकी लज्जा को उघाड़ता है, उसने उसके ऋतुस्राव के स्रोत को उघाड़ा है और उस स्त्री ने अपने रक्त प्रवाह को उघाड़ा है, उन दोनों को लोगों के बीच में से निकाल दिया जाए.
Lendoda elala lowesifazana ogulayo, yembule ubunqunu bakhe, inqunule umthombo wakhe, laye wembule umthombo wegazi lakhe, bobabili bazaqunywa basuke phakathi kwabantu bakibo.
19 “‘तुम अपनी मौसी अथवा अपनी फूफी की लज्जा को न उघाड़ना, क्योंकि ऐसे व्यक्ति ने अपने कुटुंबी को नग्न किया है; वे अपने अधर्म का बोझ स्वयं उठाएंगे.
Njalo ungembuli ubunqunu bukadadewabo kanyoko, loba obukadadewabo kayihlo; ngoba wembule isihlobo sakhe; bazathwala ububi babo.
20 “‘यदि कोई व्यक्ति अपनी चाची से संभोग करता है, तो उसने अपने चाचा की लज्जा को उघाड़ा है; वे अपने पाप का बोझ स्वयं उठाएंगे. उनकी मृत्यु निसंतान होगी.
Lendoda elala lomkamfowabo kayise, yembule ubunqunu bomfowabo kayise; bazathwala isono sabo; bafe bengelabantwana.
21 “‘यदि कोई व्यक्ति अपनी भाभी से विवाह करता है, यह घिनौना काम है, उसने अपने भाई की लज्जा को उघाड़ा है. वे निसंतान ही रह जाएंगे.
Lendoda ethatha umkamfowabo, kuyikungcola; yembule ubunqunu bukamfowabo; bazakuba ngabangelabantwana.
22 “‘तुम मेरी सभी विधियों और मेरे सभी नियमों का पालन करते हुए उनका अनुसरण करना, कि वह देश तुम्हें निकाल न फेंके, जिसमें मैं तुम्हें बस जाने के लिए ले जा रहा हूं.
Ngakho gcinani zonke izimiso zami lezahlulelo zonke zami, lizenze, ukuze ilizwe engililetha kulo ukuhlala kulo lingalihlanzi.
23 इसके अलावा तुम उन जनताओं की रीति रस्मों पर मत चलना, जिन्हें मैं तुम्हारे सामने से निकाल दूंगा, क्योंकि उन्होंने ये सब कुकर्म किए, इसलिये मैंने उनसे घृणा की है.
Njalo lingahambi ngezimiso zesizwe engisixotshayo phambi kwenu; ngoba benze zonke lezizinto; ngakho nganengwa yibo.
24 अतःएव मैंने तुम्हें आदेश दिया, “तुम्हें उनके देश पर अधिकार कर लेना है, मैं स्वयं इस देश को तुम्हारे अधिकार में कर दूंगा, जहां दूध और शहद की बहुतायत है.” मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जिसने तुम्हें उन लोगों से अलग किया है.
Kodwa ngathi kini: Lizakudla ilifa lelizwe labo; mina ngizalinika ukuthi lidle ilifa lalo, ilizwe eligeleza uchago loluju. NgiyiNkosi uNkulunkulu wenu, olehlukanise labezizwe.
25 “‘तुम्हें शुद्ध एवं अशुद्ध पशुओं, शुद्ध एवं अशुद्ध पक्षियों के बीच भेद स्पष्ट रखना होगा; किसी पशु, पक्षी अथवा कोई भी प्राणी, जो भूमि पर रेंगता है, जिसे मैंने उसकी अशुद्धता के कारण तुमसे अलग किया है, उसके कारण तुम स्वयं को अशुद्ध न करना.
Ngakho yehlukanisani phakathi kwenyamazana ezihlambulukileyo lezingahlambulukanga, laphakathi kwezinyoni ezingahlambulukanga lezihlambulukileyo; lingenzi imiphefumulo yenu inengeke ngezinyamazana loba ngezinyoni loba ngakuphi okuhuquzelayo emhlabathini, engikwehlukanise lani njengokungcolileyo.
26 इस प्रकार ज़रूरी है कि तुम मेरे प्रति पवित्र रहो, क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो पवित्र हूं; मैंने तुम्हें मेरी प्रजा होने के लिए लोगों से अलग किया है.
Njalo lizakuba ngcwele kimi, ngoba mina Nkosi ngingcwele; ngilehlukanisile labezizwe ukuze libe ngabami.
27 “‘यदि कोई तांत्रिक एवं ओझा है, तो निश्चित ही उसका वध कर दिया जाए. उन पर पथराव किया जाए, उनके लहू का दोष उन्हीं पर है.’”
Njalo owesilisa loba owesifazana, abalamadlozi loba abalumbayo, bazabulawa lokubulawa, bazabakhanda ngamatshe; igazi labo liphezu kwabo.