< लैव्यव्यवस्था 18 >

1 याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,
Jehova Nyasaye nowacho ne Musa niya:
2 “इस्राएल वंशजों को यह संदेश दो, ‘मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं.
“Wuo gi jo-Israel kendo iwachnegi ni, ‘An e Jehova Nyasaye ma Nyasachu.
3 तुम मिस्र देश के कार्यों के अनुसार व्यवहार नहीं करोगे, जहां तुम रहा करते थे, और न ही कनान देश के कार्यों का, जहां मैं तुम्हें लिए जा रहा हूं; तुम उनकी विधियों का पालन नहीं करोगे.
Kik utim timbe ma jo-Misri mane udak e diergi timo kendo kik timbe moko mag jo-Kanaan makoro aterou e diergi yudre kuomu. Bende kik uluw timbe ma gitimo.
4 तुम मेरे नियमों का पालन करना, और मेरी विधियों का पालन करते हुए उनका अनुसरण करना. मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं.
Nyaka urit chikena kendo luwuru yorena, nikech an Jehova Nyasaye ma Nyasachu.
5 तुम मेरे नियमों और विधियों का पालन करोगे; जो इनका अनुसरण करेगा, वह इनके कारण जीवित रहेगा; मैं ही वह याहवेह हूं.
Rituru yorena kod chikena, nimar ngʼat moluwogi nobed mangima kuomgi. An e Jehova Nyasaye.
6 “‘तुममें से कोई भी अपने कुटुंबी से संभोग न करे; मैं ही वह याहवेह हूं.
“‘Kik ngʼato terre gi dhako moluongo ni watne. An e Jehova Nyasaye.
7 “‘अपनी माता से संभोग करके तुम अपने पिता का अपमान न करना. वह तुम्हारी जन्म देनेवाली माता है; तुम उससे संभोग न करना.
“‘Kik ikuod wi wuonu kuom terruok gi chiege, nikech en minu.
8 “‘तुम अपने पिता की पत्नी से संभोग न करना; यह तुम्हारे पिता का अपमान होगा.
“‘Kik iterri gi chi wuonu, nikech kitimo kamano to ikelone wuonu wichkuot.
9 “‘तुम अपनी बहन से संभोग न करना, चाहे वह तुम्हारे पिता से पैदा हुई हो अथवा तुम्हारी माता से पैदा हुई हो, चाहे उसका पालन पोषण तुम्हारे साथ हुआ हो अथवा किसी अन्य परिवार में; तुम उनसे संभोग न करना.
“‘Kik iterri gi nyaminu mahie, kata nyameru maka wuonu machielo kata maka minu machielo, bedni onywole e dala kae, kata kamoro machielo.
10 “‘अपनी पोती अथवा अपनी नातिन से संभोग न करना, तुम उनसे संभोग न करना क्योंकि यह तुम्हारा स्वयं का ही अपमान होगा.
“‘Kik iterri gi nyakwari maka wuodi kata maka nyari, nikech kitimo kamano to ikelo wichkuot ni in iwuon.
11 “‘तुम अपनी सौतेली माता की कन्या से संभोग न करना, तुम्हारे पिता से जन्मी कन्या से, वह तुम्हारी सौतेली बहन है, तुम उससे संभोग न करना.
“‘Kik iterri gi nyaminu moa e ot machielo, nikech en nyaminu.
12 “‘तुम अपने पिता की बहन से संभोग न करना; वह तुम्हारे पिता की कुटुंबी है.
“‘Kik iterri gi nyamin wuonu nikech en wayu.
13 “‘तुम अपनी मौसी से संभोग न करना क्योंकि वह तुम्हारी माता की कुटुंबी है.
“‘Kik iterri gi nyamin mamau nikech en bende en mamau.
14 “‘तुम अपने पिता के भाई का अपमान उसकी पत्नी से संभोग करने के द्वारा न करना, न इसका प्रयास ही करना, वह तुम्हारी चाची है.
“‘Kik igomb terori gi chi owadgi wuonu nikech en minu, kendo mano kelo wichkuot ne wuonuno.
15 “‘तुम अपनी बहू से संभोग न करना; वह तुम्हारे पुत्र की पत्नी है, तुम उससे संभोग न करना.
“‘Kik iterri gi chi wuodi nikech en maru, ok oyieni mondo itim kamano.
16 “‘तुम अपने भाई की पत्नी से संभोग न करना; यह तुम्हारे भाई का अपमान होगा.
“‘Kik iterri gi chi owadu nikech mano nyalo kelo wichkuot ne owaduno.
17 “‘तुम किसी महिला और उसकी पुत्री से भी संभोग न करना और न ही उसके पुत्र की कन्या से और न ही उसकी पुत्री की कन्या से संभोग करना; वे कुटुंबी हैं. यह व्यभिचार है.
“‘Kik iterri gi nyako kaachiel gi min-gi. Kik iterri gi nyakware ma ka wuode kata maka nyare, nikech gin wede dhakono. Mano en tim anjawo.
18 “‘तुम अपनी पत्नी की बहन से विवाह न करना, जब तक तुम्हारी पत्नी जीवित है, तुम उससे संभोग न करना.
“‘Kik ikend nyamin chiegi mondo obed nyieke ma iriwri kode ka nyamin pod ngima.
19 “‘तुम किसी महिला के मासिक स्राव की अशुद्धता के काल में संभोग के उद्देश्य से न जाना.
“‘Kik iterri gi dhako manie kindene mar neno malo.
20 “‘तुम अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ संभोग करके उसके साथ स्वयं को भ्रष्‍ट न करना.
“‘Kik iterri gi chi ngʼama udakgo mokiewo, dipo ka omiyo ibedo mogak.
21 “‘तुम अपनी संतानों में से किसी को भी मोलेख को भेंट न करना और न ही अपने परमेश्वर के नाम को कलंकित करना; मैं ही वह याहवेह हूं.
“‘Kik ichiw nyathini moro amora ni nyasaye manono miluongo ni Molek, nimar ok onego iketh nying Nyasaye. An e Jehova Nyasaye.
22 “‘तुम स्त्री से संभोग करने के समान किसी पुरुष से संभोग न करना; यह एक घृणित कार्य है.
“‘Kik iterri gi dichwo wadu nikech mano en tim makwero.
23 “‘तुम किसी पशु से भी संभोग करके स्वयं को भ्रष्‍ट न करना और न ही कोई स्त्री संभोग के उद्देश्य से किसी पशु के सम्मुख जाए; यह अनर्थ है.
“‘Kik iterri gi chiayo nikech mano miyo ibedo mogak. Dhako bende kik yie mondo chiayo oterre kode, nikech mano en gima kwero.
24 “‘इन कार्यों में से किसी भी कार्य को करने के द्वारा तुम स्वयं को भ्रष्‍ट न करना; क्योंकि इन्हीं कार्यों के कारण सभी जनता ने, जिन्हें मैं तुम्हारे सामने से खदेड़ने पर हूं, स्वयं को भ्रष्‍ट कर लिया है.
“‘Kik udwanyru kutimo timbe ma kamago nikech timbego ema ogendini mabiro riembo e nyimu ne timo.
25 क्योंकि देश भ्रष्‍ट हो गया है, इसलिये मैं इसकी दण्डाज्ञा इस पर ले आया और देश ने इसके निवासियों को निकाल फेंका.
Kata mana piny bende nobedo mogak, omiyo ne akumogi nikech richo mag-gi, kendo piny nongʼogo joma nodakie iye.
26 किंतु तुम मेरी विधियों और नियमों का पालन करना और ये घृणित कार्य न करना, न तो स्वदेशी और न ही तुम्हारे बीच रह रहे विदेशी, जो तुम्हारे बीच में रहते हैं;
To nyaka urit yorena kod chikena. Onge ngʼato kuomu manotim timbe makwerogo kata obed ja-Israel kata jadak e dieru,
27 क्योंकि तुम्हारे सामने इस देश के निवासियों ने ये समस्त घृणित कार्य किए हैं, और देश भ्रष्‍ट हो गया है;
nikech magi e timbe ma joma nodak e pinyni kapok ubiro notimo kendo negiketho pinyni.
28 ऐसा न हो कि तुम इसे भ्रष्‍ट कर दो और यह तुम्हें निकाल फेंके, जिस प्रकार इसने उस जनता को निकाल फेंका था, जो तुम्हारे सामने था.
To ka udwanyo pinyno, to ngʼeuru ni onyalo ngʼogou oko mar oganda mane okwongonu dake kane gidwanye.
29 “‘यदि कोई इन घृणित कार्यों में से कोई भी कार्य करता है, तो उन्हें जो ऐसा करते हैं, प्रजा से बाहर कर दिया जाए.
“‘Jogo duto matim makwerogo noyud e ngimagi, ginto nyaka golgi oko ei ogandagi.
30 तब तुम मेरे आदेश का पालन करो कि तुम किसी भी घिनौनी रीति का पालन न करो, जिनका पालन तुम्हारे सामने होता रहा था, कि तुम उनसे स्वयं को अशुद्ध न कर बैठो; मैं ही वह याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.’”
Emomiyo luwuru chikena kendo ritreuru ma kik uluw timbe makwero mane joma odak e pinyni otimo kapok ubiro, mondo kik ubed mogak. An e Jehova Nyasaye ma Nyasachu.’”

< लैव्यव्यवस्था 18 >