< विलापगीत 1 >

1 कैसी अकेली रह गई है, यह नगरी जिसमें कभी मनुष्यों का बाहुल्य हुआ करता था! कैसा विधवा के सदृश स्वरूप हो गया है इसका, जो राष्ट्रों में सर्वोत्कृष्ट हुआ करती थी! जो कभी प्रदेशों के मध्य राजकुमारी थी आज बंदी बन चुकी है.
Πως εκάθησε μόνη η πόλις η πεπληθυμμένη λαών. Κατέστη ως χήρα η πεπληθυμμένη εν έθνεσιν, η άρχουσα εν ταις επαρχίαις· έγεινεν υποτελής.
2 रात्रि में बिलख-बिलखकर रोती रहती है, अश्रु उसके गालों पर सूखते ही नहीं. उसके अनेक-अनेक प्रेमियों में अब उसे सांत्वना देने के लिए कोई भी शेष न रहा. उसके सभी मित्रों ने उससे छल किया है; वस्तुतः वे तो अब उसके शत्रु बन बैठे हैं.
Ακαταπαύστως κλαίει την νύκτα και τα δάκρυα αυτής καταρρέουσιν επί τας σιαγόνας αυτής· εκ πάντων των αγαπώντων αυτήν δεν υπάρχει ο παρηγορών αυτήν· πάντες οι φίλοι αυτής εφέρθησαν προς αυτήν απίστως· εχθροί έγειναν εις αυτήν.
3 यहूदिया के निर्वासन का कारण था उसकी पीड़ा तथा उसका कठोर दासत्व. अब वह अन्य राष्ट्रों के मध्य में ही है; किंतु उसके लिए अब कोई विश्राम स्थल शेष न रह गया; उसकी पीड़ा ही की स्थिति में वे जो उसका पीछा कर रहे थे, उन्होंने उसे जा पकड़ा.
Ηχμαλωτίσθη ο Ιούδας υπό θλίψεως και υπό βαρείας δουλείας· κάθηται εν τοις έθνεσι· δεν ευρίσκει ανάπαυσιν· πάντες οι διώκται αυτού κατέλαβον αυτόν εν μέσω των στενών.
4 ज़ियोन के मार्ग विलाप के हैं, निर्धारित उत्सवों के लिए कोई भी नहीं पहुंच रहा. समस्त नगर प्रवेश द्वार सुनसान हैं, पुरोहित कराह रहे हैं, नवयुवतियों को घसीटा गया है, नगरी का कष्ट दारुण है.
Αι οδοί της Σιών πενθούσι, διότι ουδείς έρχεται εις τας εορτάς· πάσαι αι πύλαι αυτής είναι έρημοι οι ιερείς αυτής αναστενάζουσιν· αι παρθένοι αυτής είναι περίλυποι και αυτή πλήρης πικρίας.
5 आज उसके शत्रु ही अध्यक्ष बने बैठे हैं; आज समृद्धि उसके शत्रुओं के पक्ष में है. क्योंकि याहवेह ने ही उसे पीड़ित किया है. क्योंकि उसके अपराध असंख्य थे. उसके बालक उसके देखते-देखते ही शत्रु द्वारा बंधुआई में ले जाए गए हैं.
Οι εναντίοι αυτής έγειναν κεφαλή, οι εχθροί αυτής ευημερούσι· διότι ο Κύριος κατέθλιψεν αυτήν διά το πλήθος των ανομιών αυτής· τα νήπια αυτής επορεύθησαν εις αιχμαλωσίαν έμπροσθεν του εχθρού.
6 ज़ियोन की पुत्री से उसके वैभव ने विदा ले ली है. उसके अधिकारी अब उस हिरण-सदृश हो गए हैं, जिसे चरागाह ही प्राप्‍त नहीं हो रहा; वे उनके समक्ष, जो उनका पीछा कर रहे हैं, बलहीन होकर भाग रहे हैं.
Και έφυγεν από της θυγατρός Σιών πάσα η δόξα αυτής· οι άρχοντες αυτής έγειναν ως έλαφοι μη ευρίσκουσαι βοσκήν, και εβάδιζον χωρίς δυνάμεως έμπροσθεν του διώκοντος.
7 अब इन पीड़ा के दिनों में, इन भटकाने के दिनों में येरूशलेम को स्मरण आ रहा है वह युग, जब वह अमूल्य वस्तुओं की स्वामिनी थी. जब उसके नागरिक शत्रुओं के अधिकार में जा पड़े, जब सहायता के लिए कोई भी न रह गया. उसके शत्रु बड़े ही संतोष के भाव में उसे निहार रहे हैं, वस्तुतः वे उसके पतन का उपहास कर रहे हैं.
Ενεθυμήθη η Ιερουσαλήμ εν ταις ημέραις της θλίψεως αυτής και της εξώσεως αυτής πάντα τα επιθυμητά αυτής, τα οποία είχεν από χρόνων αρχαίων, ότε έπεσεν ο λαός αυτής εις την χείρα του εχθρού και δεν υπήρχεν ο βοηθών αυτήν· είδον αυτήν οι εχθροί, εγέλασαν επί τη καταπαύσει αυτής.
8 येरूशलेम ने घोर पाप किया है परिणामस्वरूप वह अशुद्ध हो गई. उन सबको उससे घृणा हो गई, जिनके लिए वह सामान्य थी, क्योंकि वे उसकी निर्लज्जता के प्रत्यक्षदर्शी हैं; वस्तुतः अब तो वही कराहते हुए अपना मुख फेर रही है.
Αμαρτίαν ημάρτησεν η Ιερουσαλήμ· διά τούτο έγεινεν ως ακάθαρτος· πάντες οι δοξάζοντες αυτήν κατεφρόνησαν αυτήν, διότι είδον την ασχημοσύνην αυτής· αυτή δε ανεστέναζε και απεστράφη εις τα οπίσω.
9 उसकी गंदगी तो उसके वस्त्रों में थी; उसने अपने भविष्य का कोई ध्यान न रखा. इसलिये उसका पतन ऐसा घोर है; अब किसी से भी उसे सांत्वना प्राप्‍त नहीं हो रही. “याहवेह, मेरी पीड़ा पर दृष्टि कीजिए, क्योंकि जय शत्रु की हुई है.”
Η ακαθαρσία αυτής ήτο εις τα κράσπεδα αυτής· δεν ενεθυμήθη τα τέλη αυτής· όθεν εταπεινώθη εξαισίως· δεν υπήρχεν ο παρηγορών αυτήν. Ιδέ, Κύριε, την θλίψιν μου, διότι εμεγαλύνθη ο εχθρός.
10 शत्रु ने अपनी भुजाएं उसके समस्त गौरव की ओर विस्तीर्ण कर रखी है; उसके देखते-देखते जनताओं ने उसके पवित्र स्थान में बलात प्रवेश कर लिया है, उस पवित्र स्थान में, जहां प्रवेश आपकी सभा तक के लिए वर्जित था.
Ο εχθρός εξήπλωσε την χείρα αυτού επί πάντα τα επιθυμητά αυτής· διότι αυτή είδε τα έθνη εισερχόμενα εις το αγιαστήριον αυτής, τα οποία προσέταξας να μη εισέλθωσιν εις την συναγωγήν σου.
11 उसके सभी नागरिक कराहते हुए भोजन की खोज कर रहे हैं; वे अपनी मूल्यवान वस्तुओं का विनिमय भोजन के लिए कर रहे हैं, कि उनमें शक्ति का संचार हो सके. “याहवेह, देखिए, ध्यान से देखिए, क्योंकि मैं घृणा का पात्र हो चुकी हूं.”
Πας ο λαός αυτής καταστενάζει, ζητών άρτον· έδωκαν τα επιθυμητά αυτών αντί τροφής, διά να επανέλθη η ψυχή αυτών. Ιδέ, Κύριε, και επίβλεψον· διότι έγεινα εξουθενημένη.
12 “तुम सभी के लिए, जो इस मार्ग से होकर निकल जाते हो, क्या यह तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं? खोज करके देख लो. कि कहीं भी क्या मुझ पर आई वेदना जैसी देखी गई है, मुझे दी गई वह दारुण वेदना, जो याहवेह ने अपने उग्र कोप के दिन मुझ पर प्रभावी कर दी है?
Ω, προς υμάς, πάντες οι διαβαίνοντες την οδόν· επιβλέψατε και ιδέτε, αν ήναι πόνος κατά τον πόνον μου, όστις έγεινεν εις εμέ, με τον οποίον με έθλιψεν ο Κύριος εν τη ημέρα της οργής του θυμού αυτού.
13 “उच्च स्थान से याहवेह ने मेरी अस्थियों में अग्नि लगा दी, यह अग्नि उन पर प्रबल रही. मेरे पैरों के लिए याहवेह ने जाल बिछा दिया और उन्होंने मुझे लौटा दिया. उन्होंने मुझे सारे दिन के लिए, निर्जन एवं मनोबल विहीन कर दिया है.
Εξαπέστειλεν εξ ύψους πυρ επί τα οστά μου και κατεκράτησεν αυτά· ήπλωσε δίκτυον εις τους πόδας μου· με έστρεψεν εις τα οπίσω· με κατέστησεν ηφανισμένην, όλην την ημέραν οδυνωμένην.
14 “मेरे अपराध मुझ पर ही जूआ बना दिए गए हैं; उन्हें तो याहवेह ने गूंध दिया है. वे मेरे गले पर आ पड़े हैं, मेरे बल को उन्होंने विफल कर दिया है. याहवेह ने मुझे उनके अधीन कर दिया है, मैं जिनका सामना करने में असमर्थ हूं.
Ο ζυγός των ασεβημάτων μου συνεσφίγχθη διά της χειρός αυτού· περιεπλέχθησαν, ανέβησαν επί τον τράχηλόν μου, κατέλυσε την δύναμίν μου· ο Κύριος με παρέδωκεν εις χείρας, εξ ων δεν δύναμαι να εγερθώ.
15 “प्रभु ने मेरे सभी शूर योद्धाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है; जो हमारी सेना के अंग थे, उन्होंने मेरे विरुद्ध एक ऐसा दिन निर्धारित कर दिया है जब वह मेरे युवाओं को कुचल देंगे. प्रभु ने यहूदिया की कुंवारी कन्या को ऐसे कुचल दिया है, जैसे रसकुंड में द्राक्षा कुचली जाती है.
Ο Κύριος κατέστρωσε πάντας τους δυνατούς μου εν τω μέσω μου· εκάλεσεν επ' εμέ ωρισμένον καιρόν διά να συντρίψη τους εκλεκτούς μου· ο Κύριος επάτησεν εν ληνώ την παρθένον, την θυγατέρα Ιούδα.
16 “यही सब मेरे रोने का कारण हैं और मेरे नेत्रों से हो रहा अश्रुपात बहता है. क्योंकि मुझसे अत्यंत दूर है सांत्वना देनेवाला, जिसमें मुझमें नवजीवन संचार करने की क्षमता है. मेरे बालक अब निस्सहाय रह गए हैं, क्योंकि शत्रु प्रबल हो गया है.”
Διά ταύτα εγώ θρηνώ· οι οφθαλμοί μου, οι οφθαλμοί μου καταρρέουσιν ύδατα· διότι απεμακρύνθη απ' εμού ο παρηγορητής ο αναζωοποιών την ψυχήν μου· οι υιοί μου ηφανίσθησαν, διότι υπερίσχυσεν ο εχθρός.
17 ज़ियोन ने अपने हाथ फैलाए हैं, कोई भी नहीं, जो उसे सांत्वना दे सके. याकोब के संबंध में याहवेह का आदेश प्रसारित हो चुका है, कि वे सभी जो याकोब के आस-पास बने रहते हैं, वस्तुतः वे उसके शत्रु हैं; उनके मध्य अब येरूशलेम एक घृणित वस्तु होकर रह गया है.
Η Σιών εκτείνει τας χείρας αυτής, δεν υπάρχει ο παρηγορών αυτήν· ο Κύριος προσέταξε περί του Ιακώβ· οι εχθροί αυτού περιεκύκλωσαν αυτόν· η Ιερουσαλήμ έγεινε μεταξύ αυτών ως ακάθαρτος.
18 “याहवेह सच्चा हैं, फिर भी विद्रोह तो मैंने उनके आदेश के विरुद्ध किया है. अब सभी लोग यह सुन लें; तथा मेरी इस वेदना को देख लें. मेरे युवक एवं युवतियां बंधुआई में जा चुके हैं.
Δίκαιος είναι ο Κύριος διότι απεστάτησα από του λόγου αυτού. Ακούσατε, παρακαλώ, πάντες οι λαοί, και ιδέτε τον πόνον μου· αι παρθένοι μου και οι νεανίσκοι μου επορεύθησαν εις αιχμαλωσίαν.
19 “मैंने अपने प्रेमियों को पुकारा, किंतु उन्होंने मुझे धोखा दे दिया. मेरे पुरोहित एवं मेरे पूर्वज नगर में ही नष्ट हो चुके हैं, जब वे स्वयं अपनी खोई शक्ति की पुनःप्राप्‍ति के उद्देश्य से भोजन खोज रहे थे.
Εκάλεσα τους αγαπώντάς με, αλλ' αυτοί με ηπάτησαν· οι ιερείς μου και οι πρεσβύτεροί μου εξέπνευσαν εν τη πόλει, διότι εζήτησαν τροφήν υπέρ εαυτών διά να επανέλθη η ψυχή αυτών.
20 “याहवेह, मेरी ओर दृष्टि कीजिए! क्योंकि मैं पीड़ा में डूबी हुई हूं, अत्यंत प्रचंड है मेरी आत्मा की वेदना, अपने इस विकट विद्रोह के कारण मेरे अंतर में मेरा हृदय अत्यंत व्यग्र है. बाहर तो तलवार संहार में सक्रिय है; यहां आवास में मानो मृत्यु व्याप्‍त है.
Ιδέ, Κύριε, διότι θλίβομαι· τα εντόσθιά μου ταράττονται, η καρδία μου αναστρέφεται εντός μου, διότι μεγάλως απεστάτησα· έξωθεν ητέκνωσεν η μάχαιρα· εν τω οίκω ο θάνατος.
21 “उन्होंने मेरी कराहट सुन ली है, कोई न रहा जो मुझे सांत्वना दे सके. मेरे समस्त शत्रुओं तक मेरे इस विनाश का समाचार पहुंच चुका है; आपने जो किया है, उस पर वे आनंद मनाते हैं. उत्तम तो यह होता कि आप उस दिन का सूत्रपात कर देते जिसकी आप पूर्वघोषणा कर चुके हैं, कि मेरे शत्रु मेरे सदृश हो जाते.
Ήκουσαν, διότι στενάζω· δεν υπάρχει ο παρηγορών με· πάντες οι εχθροί μου ήκουσαν την συμφοράν μου· εχάρησαν ότι συ έκαμες τούτο · όταν φέρης την ημέραν, την οποίαν εκάλεσας, αυτοί θέλουσι γείνει ως εγώ.
22 “उनकी समस्त दुष्कृति आपके समक्ष प्रकट हो जाए; आप उनके साथ वही व्यवहार करें, जैसा आपने मेरे साथ किया है मेरे समस्त अपराध के परिणामस्वरूप. गहन है मेरी कराहट तथा शून्य रह गया है मेरा मनोबल.”
Ας έλθη ενώπιόν σου πάσα η κακία αυτών· και κάμε εις αυτούς ως έκαμες εις εμέ διά πάντα τα αμαρτήματά μου· διότι πολλοί είναι οι στεναγμοί μου και η καρδία μου εξέλιπε.

< विलापगीत 1 >