< विलापगीत 3 >

1 मैं वह व्यक्ति हूं, जिसने याहवेह के कोप-दण्ड में पीड़ा का साक्षात अनुभव किया है.
Εγώ είμαι ο άνθρωπος, όστις είδον θλίψιν από της ράβδου του θυμού αυτού.
2 उन्होंने हकालते हुए मुझे घोर अंधकार में डाल दिया है कहीं थोड़ा भी प्रकाश दिखाई नहीं देता;
Με ώδήγησε και έφερεν εις σκότος και ουχί εις φως.
3 निश्चयतः बार-बार, सारे दिन उनका कठोर हाथ मेरे विरुद्ध सक्रिय बना रहता है.
Ναι, κατ' εμού εστράφη· κατ' εμού έστρεψε την χείρα αυτού όλην την ημέραν.
4 मेरा मांस तथा मेरी त्वचा गलते जा रहे हैं और उन्होंने मेरी अस्थियों को तोड़ दिया है.
Επαλαίωσε την σάρκα μου και το δέρμα μου· συνέτριψε τα οστά μου.
5 उन्होंने मुझे पकड़कर कष्ट एवं कड़वाहट में लपेट डाला है.
Ωικοδόμησε κατ' εμού και με περιεκύκλωσε χολήν και μόχθον.
6 उन्होंने मुझे इस प्रकार अंधकार में रहने के लिए छोड़ दिया है मानो मैं दीर्घ काल से मृत हूं.
Με εκάθισεν εν σκοτεινοίς ως νεκρούς αιωνίους.
7 उन्होंने मेरे आस-पास दीवार खड़ी कर दी है, कि मैं बचकर पलायन न कर सकूं; उन्होंने मुझे भारी बेड़ियों में बांध रखा है.
Με περιέφραξε, διά να μη εξέλθω· εβάρυνε τας αλύσεις μου.
8 मैं सहायता की दोहाई अवश्य देता हूं, किंतु वह मेरी पुकार को अवरुद्ध कर देते हैं.
Έτι και όταν κράζω και αναβοώ, αποκλείει την προσευχήν μου.
9 उन्होंने मेरे मार्गों को पत्थर लगाकर बाधित कर दिया है; उन्होंने मेरे मार्गों को विकृत बना दिया है.
Περιέφραξε με πελεκητούς λίθους τας οδούς μου, εστρέβλωσε τας τρίβους μου.
10 वह एक ऐसा रीछ है, ऐसा सिंह है, जो मेरे लिए घात लगाए हुए बैठा है,
Έγεινεν εις εμέ άρκτος ενεδρεύουσα, λέων εν αποκρύφοις.
11 मुझे भटका कर मुझे टुकड़े-टुकड़े कर डाला और उसने मुझे निस्सहाय बना छोड़ा है.
Παρέτρεψε τας οδούς μου και με κατεσπάραξε, με κατέστηαεν ηφανισμένην.
12 उन्होंने अपना धनुष चढ़ाया तथा मुझे अपने बाणों का लक्ष्य बना लिया.
Ενέτεινε το τόξον αυτού και με έστησεν ως σκοπόν εις βέλος.
13 अपने तरकश से बाण लेकर उन्होंने उन बाणों से मेरा हृदय बेध दिया.
Ενέπηξεν εις τα νεφρά μου τα βέλη της φαρέτρας αυτού.
14 सभी के लिए अब तो मैं उपहास पात्र हूं; सारे दिन उनके व्यंग्य-बाण मुझ पर छोड़े जाते हैं.
Έγεινα γέλως εις πάντα τον λαόν μου, άσμα αυτών όλην την ημέραν.
15 उन्होंने मुझे कड़वाहट से भर दिया है उन्होंने मुझे नागदौने से सन्तृप्‍त कर रखा है.
Με εχόρτασε πικρίαν· με εμέθυσεν αψίνθιον.
16 उन्होंने मुझे कंकड़ों पर दांत चलाने के लिए विवश कर दिया है; मुझे भस्म के ढेर में जा छिपने के लिए विवश कर दिया है.
Και συνέτριψε τους οδόντας μου με χάλικας· με εκάλυψε με σποδόν.
17 शांति ने मेरी आत्मा का साथ छोड़ दिया है; मुझे तो स्मरण ही नहीं रहा कि सुख-आनन्द क्या होता है.
Και απέσπρωξα, από ειρήνης την ψυχήν μου· ελησμόνησα το αγαθόν.
18 इसलिये मुझे यही कहना पड़ रहा है, “न मुझमें धैर्य शेष रहा है और न ही याहवेह से कोई आशा.”
Και είπα, Απωλέσθη η δύναμίς μου και η ελπίς μου υπό του Κυρίου.
19 स्मरण कीजिए मेरी पीड़ा और मेरी भटकन, वह नागदौन तथा वह कड़वाहट.
Ενθυμήθητι την θλίψιν μου και την έξωσίν μου, το αψίνθιον και την χολήν.
20 मेरी आत्मा को इसका स्मरण आता रहता है, मेरा मनोबल शून्य हुआ जा रहा है.
Η ψυχή μου ενθυμείται ταύτα ακαταπαύστως και είναι τεταπεινωμένη εν εμοί.
21 मेरी आशा मात्र इस स्मृति के आधार पर जीवित है:
Τούτο ανακαλώ εις την καρδίαν μου, όθεν έχω ελπίδα·
22 याहवेह का करुणा-प्रेम, के ही कारण हम भस्म नही होते! कभी भी उनकी कृपा का ह्रास नहीं होता.
Έλεος του Κυρίου είναι, ότι δεν συνετελέσθημεν, επειδή δεν εξέλιπον οι οικτιρμοί αυτού.
23 प्रति प्रातः वे नए पाए जाते हैं; महान है आपकी विश्वासयोग्यता.
Ανανεόνονται εν ταις πρωΐαις· μεγάλη είναι η πιστότης σου.
24 मेरी आत्मा इस तथ्य की पुष्टि करती है, “याहवेह मेरा अंश हैं; इसलिये उनमें मेरी आशा रखूंगा.”
Ο Κύριος είναι η μερίς μου, είπεν η ψυχή μου· διά τούτο θέλω ελπίζει επ' αυτόν.
25 याहवेह के प्रिय पात्र वे हैं, जो उनके आश्रित हैं, वे, जो उनके खोजी हैं;
Αγαθός ο Κύριος εις τους προσμένοντας αυτόν, εις την ψυχήν την εκζητούσαν αυτόν.
26 उपयुक्त यही होता है कि हम धीरतापूर्वक याहवेह द्वारा उद्धार की प्रतीक्षा करें.
Καλόν είναι και να ελπίζη τις και να εφησυχάζη εις την σωτηρίαν του Κυρίου.
27 मनुष्य के लिए हितकर यही है कि वह आरंभ ही से अपना जूआ उठाए.
Καλόν εις τον άνθρωπον να βαστάζη ζυγόν εν τη νεότητι αυτού.
28 वह एकाकी हो शांतिपूर्वक इसे स्वीकार कर ले, जब कभी यह उस पर आ पड़ता है.
Θέλει κάθησθαι κατά μόνας και σιωπά, επειδή ο Θεός επέβαλε φορτίον επ' αυτόν.
29 वह अपना मुख धूलि पर ही रहने दे— आशा कभी मृत नहीं होती.
Θέλει βάλει το στόμα αυτού εις το χώμα, ίσως ήναι ελπίς.
30 वह अपना गाल उसे प्रस्तुत कर दे, जो उस प्रहार के लिए तैयार है, वह समस्त अपमान स्वीकार कर ले.
Θέλει δώσει την σιαγόνα εις τον ραπίζοντα αυτόν· θέλει χορτασθή από ονειδισμού.
31 प्रभु का परित्याग चिरस्थायी नहीं हुआ करता.
Διότι ο Κύριος δεν απορρίπτει εις τον αιώνα·
32 यद्यपि वह पीड़ा के कारण तो हो जाते हैं, किंतु करुणा का सागर भी तो वही हैं, क्योंकि अथाह होता है उनका करुणा-प्रेम.
Αλλ' εάν και θλίψη, θέλει όμως και οικτειρήσει κατά το πλήθος του ελέους αυτού.
33 पीड़ा देना उनका सुख नहीं होता न ही मनुष्यों को यातना देना उनका आनंद होता है.
Διότι δεν θλίβει εκ καρδίας αυτού ουδέ καταθλίβει τους υιούς των ανθρώπων.
34 पृथ्वी के समस्त बंदियों का दमन,
Το να καταπατή τις υπό τους πόδας αυτού πάντας τους δεσμίους της γης.
35 परम प्रधान की उपस्थिति में न्याय-वंचना,
Το να διαστρέφη κρίσιν ανθρώπου κατέναντι του προσώπου του Υψίστου·
36 किसी की न्याय-दोहाई में की गई विकृति में याहवेह का समर्थन कदापि नहीं होता?
Το να αδική άνθρωπον εν τη δίκη αυτού· ο Κύριος δεν βλέπει ταύτα.
37 यदि स्वयं प्रभु ने कोई घोषणा न की हो, तो किसमें यह सामर्थ्य है, कि जो कुछ उसने कहा है, वह पूरा होगा?
Τις λέγει τι και γίνεται, χωρίς να προστάξη αυτό ο Κύριος;
38 क्या यह तथ्य नहीं कि अनुकूल अथवा प्रतिकूल, जो कुछ घटित होता है, वह परम प्रधान के बोलने के द्वारा ही होता है?
Εκ του στόματος του Υψίστου δεν εξέρχονται τα κακά και τα αγαθά;
39 भला कोई जीवित मनुष्य अपने पापों के दंड के लिए परिवाद कैसे कर सकता है?
Διά τι ήθελε γογγύσει άνθρωπος ζων, άνθρωπος, διά την ποινήν της αμαρτίας αυτού;
40 आइए हम अपनी नीतियों का परीक्षण करें तथा अपने याहवेह की ओर लौट चलें:
Ας ερευνήσωμεν τας οδούς ημών και ας εξετάσωμεν και ας επιστρέψωμεν εις τον Κύριον.
41 आइए हम अपने हृदय एवं अपनी बांहें परमेश्वर की ओर उन्मुख करें तथा अपने हाथ स्वर्गिक परमेश्वर की ओर उठाएं:
Ας υψώσωμεν τας καρδίας ημών και τας χείρας προς τον Θεόν τον εν τοις ουρανοίς, λέγοντες,
42 “हमने अपराध किए हैं, हम विद्रोही हैं, आपने हमें क्षमा प्रदान नहीं की है.
Ημαρτήσαμεν και απεστατήσαμεν· συ δεν μας συνεχώρησας.
43 “आपने स्वयं को कोप में भरकर हमारा पीछा किया; निर्दयतापूर्वक हत्यायें की हैं.
Περιεκάλυψας με θυμόν και κατεδίωξας ημάς· εφόνευσας, δεν εφείσθης.
44 आपने स्वयं को एक मेघ में लपेट रखा है, कि कोई भी प्रार्थना इससे होकर आप तक न पहुंच सके.
Εκάλυψας σεαυτόν με νέφος, διά να μη διαβαίνη η προσευχή ημών.
45 आपने हमें राष्ट्रों के मध्य कीट तथा कूड़ा बना छोड़ा है.
Μας έκαμες σκύβαλον και βδέλυγμα εν μέσω των λαών.
46 “हमारे सभी शत्रु बेझिझक हमारे विरुद्ध निंदा के शब्द उच्चार रहे हैं.
Πάντες οι εχθροί ημών ήνοιξαν το στόμα αυτών εφ' ημάς.
47 आतंक, जोखिम, विनाश तथा विध्वंस हम पर आ पड़े हैं.”
Φόβος και λάκκος ήλθον εφ' ημάς, ερήμωσις και συντριμμός.
48 मेरी प्रजा के इस विनाश के कारण मेरे नेत्रों के अश्रुप्रवाह नदी सदृश हो गए हैं.
Ρύακας υδάτων καταβιβάζει ο οφθαλμός μου διά τον συντριμμόν της θυγατρός του λαού μου.
49 बिना किसी विश्रान्ति मेरा अश्रुपात होता रहेगा,
Ο οφθαλμός μου σταλάζει και δεν σιωπά, διότι δεν έχει άνεσιν,
50 जब तक स्वर्ग से याहवेह इस ओर दृष्टिपात न करेंगे.
Εωσού ο Κύριος διακύψη και ίδη εξ ουρανού.
51 अपनी नगरी की समस्त पुत्रियों की नियति ने मेरे नेत्रों को पीड़ित कर रखा है.
Ο οφθαλμός μου καταθλίβει την ψυχήν μου, εκ πασών των θυγατέρων της πόλεώς μου.
52 उन्होंने, जो अकारण ही मेरे शत्रु हो गए थे, पक्षी सदृश मेरा अहेर किया है.
Οι εχθρευόμενοί με αναιτίως με εκυνήγησαν ακαταπαύστως ως στρουθίον.
53 उन्होंने तो मुझे गड्ढे में झोंक मुझ पर पत्थर लुढ़का दिए हैं;
Έκοψαν την ζωήν μου εν τω λάκκω και έρριψαν λίθον επ' εμέ.
54 जब जल सतह मेरे सिर तक पहुंचने लगी, मैं विचार करने लगा, अब मैं मिट जाऊंगा.
Τα ύδατα επλημμύρησαν υπεράνω της κεφαλής μου· είπα, Απερρίφθην.
55 गड्ढे से मैंने, याहवेह आपकी दोहाई दी.
Επεκαλέσθην το όνομά σου, Κύριε, εκ λάκκου κατωτάτου.
56 आपने मेरी इस दोहाई सुन ली है: “मेरी विमुक्ति के लिए की गई मेरी पुकार की ओर से, अपने कान बंद न कीजिए.”
Ήκουσαν την φωνήν μου· μη κλείσης το ωτίον σου εις τον στεναγμόν μου, εις την κραυγήν μου.
57 जब मैंने आपकी दोहाई दी, आप निकट आ गए; आपने आश्वासन दिया, “डरो मत.”
Επλησίασας καθ' ην ημέραν σε επεκαλέσθην· είπας, Μη φοβού.
58 प्रभु आपने मेरा पक्ष लेकर; मेरे जीवन को सुरक्षा प्रदान की है.
Εδίκασας, Κύριε, την δίκην της ψυχής μου· ελύτρωσας την ζωήν μου.
59 याहवेह, आपने वह अन्याय देख लिया है, जो मेरे साथ किया गया है. अब आप मेरा न्याय कीजिए!
Είδες, Κύριε, το προς εμέ άδικον· κρίνον την κρίσιν μου.
60 उनके द्वारा लिया गया बदला आपकी दृष्टि में है, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्‍यंत्र आपको ज्ञात हैं.
Είδες πάσας τας εκδικήσεις αυτών, πάντας τους διαλογισμούς αυτών κατ' εμού.
61 याहवेह, आपने उनके द्वारा किए गए व्यंग्य सुने हैं, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्‍यंत्र आपको ज्ञात हैं—
Ήκουσαν, Κύριε, τον ονειδισμόν αυτών, πάντας τους διαλογισμούς αυτών κατ' εμού·
62 मेरे हत्यारों के हृदय में सारे दिन जो विचार उभरते हैं होंठों से निकलते हैं, मेरे विरुद्ध ही होते हैं.
Τους λόγους των επανισταμένων επ' εμέ και τας μελέτας αυτών κατ' εμού όλην την ημέραν.
63 आप ही देख लीजिए, उनका उठना-बैठना, मैं ही हूं उनका व्यंग्य-गीत.
Ιδέ, όταν κάθηνται και όταν σηκόνωνται· εγώ είμαι το άσμα αυτών.
64 याहवेह, उनके कृत्यों के अनुसार, उन्हें प्रतिफल तो आप ही देंगे.
Κάμε, Κύριε, εις αυτούς ανταπόδοσιν κατά τα έργα των χειρών αυτών.
65 आप उनके हृदय पर आवरण डाल देंगे, उन पर आपका शाप प्रभावी हो जाएगा!
Δος εις αυτούς πώρωσιν καρδίας, την κατάραν· σου επ' αυτούς.
66 याहवेह, आप अपने स्वर्गलोक से उनका पीछा कर उन्हें नष्ट कर देंगे.
Καταδίωξον εν οργή και αφάνισον αυτούς υποκάτωθεν των ουρανών του Κυρίου.

< विलापगीत 3 >