< विलापगीत 2 >
1 हमारे प्रभु ने कैसे अपने कोप में ज़ियोन की पुत्री को एक मेघ के नीचे डाल दिया है! उन्होंने इस्राएल के वैभव को स्वर्ग से उठाकर पृथ्वी पर फेंक दिया है; उन्होंने अपनी चरण चौकी को अपने क्रोध के अवसर पर स्मरण न रखा.
Bawipa ni Zion canu dawkvah, a lungkhueknae tâmai hoi muen a ramuk toe. Isarel miphun e a minhawinae teh kalvan hoi talai dawk a tâkhawng toe. Ama e a lungkhueknae hnin nah, amae khok toungnae hai a pahnim toe.
2 प्रभु ने याकोब के समस्त आवासों को निगल लिया है उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा है; अपने कोप में उन्होंने यहूदिया की पुत्री के गढ़ नगरों को भग्न कर दिया है. उन्होंने राज्य तथा इसके शासकों को अपमानित किया है, उन्होंने उन सभी को धूल में ला छोड़ा है.
Bawipa ni pahren laipalah Jakop onae hmuen pueng a raphoe pouh. Ama e a lungkhueknae hoi Judah canu e rapanimnaw hah talai totouh a sin teh, a uknaeram hoi a bawinaw hai he a raphoe pouh.
3 उन्होंने उग्र क्रोध में इस्राएल के समस्त बल को निरस्त कर दिया है. उन्होंने उनके ऊपर से अपना सुरक्षा देनेवाला दायां हाथ खींच लिया है, जब शत्रु उनके समक्ष आ खड़ा हुआ था. वह याकोब में प्रचंड अग्नि बन जल उठे जिससे उनके निकटवर्ती सभी कुछ भस्म हो गया.
A lungkhueknae hmai a kak teh, Isarel miphunnaw e ki pueng hah a tâtueng pouh. A taran hmalah aranglae a kut a la pouh. A tengpam e hmaipalai ka thaw e patetlah Jakop canaw teh a kamtawi toe.
4 एक शत्रु के सदृश उन्होंने अपना धनुष खींचा; एक विरोधी के सदृश उनका दायां हाथ तत्पर हो गया. ज़ियोन की पुत्री के शिविर में ही उन सभी का संहार कर दिया; जो हमारी दृष्टि में मनभावने थे उन्होंने अपने कोप को अग्नि-सदृश उंडेल दिया.
Taran patetlah a kangdue teh aranglae kut hoi licung hah a sawn. Zion canu lukkareiim dawk, a meikahawi e naw pueng hah be a thei teh, hmai patetlah lungkhueknae a rabawksin.
5 हमारे प्रभु ने एक शत्रु का स्वरूप धारण कर लिया है; उन्होंने इस्राएल को निगल लिया है. उन्होंने समस्त राजमहलों को मिटा दिया है और इसके समस्त गढ़ नगरों को उन्होंने नष्ट कर दिया है. यहूदिया की पुत्री में उन्होंने विलाप एवं रोना बढ़ा दिया है.
Bawipa ni a taran teh, Isarel miphun hai thoseh, imkahawinaw hai thoseh a payawp toe. Rapanimnaw hai he a raphoe toe. Judah canunaw e khuikanae hoi cingounae hoe a pung sak.
6 अपनी कुटीर को उन्होंने ऐसे उजाड़ दिया है, मानो वह एक उद्यान कुटीर था; उन्होंने अपने मिलने के स्थान को नष्ट कर डाला है. याहवेह ने ज़ियोन के लिए उत्सव तथा शब्बाथ विस्मृत करने की स्थिति ला दी है; उन्होंने अपने प्रचंड कोप में सम्राट तथा पुरोहित को घृणास्पद बना दिया है.
Lukkareiim hah takha patetlah koung a raphoe pouh. A sungren sak e pawi hah a raphoe pouh. Zion khopui dawk pawi a sak e hoi Sabbath hnin hah Bawipa ni a pahnim sak. A lungkhuek lawi siangpahrang hoi vaihma hah a hnoun pouh.
7 हमारे प्रभु को अब अपनी ही वेदी से घृणा हो गई है और उन्होंने पवित्र स्थान का त्याग कर दिया है. राजमहल की दीवारें अब शत्रु के अधीन हो गई है; याहवेह के भवन में कोलाहल उठ रहा है मानो यह कोई निर्धारित उत्सव-अवसर है.
Bawipa ni amae thuengnae khoungroe hah a pahnawt toe. Ama e hmuen kathoung hah a panuet toe. Siangpahrang im kalupnae hah taran kut dawk a poe toe. Ahnimanaw teh pawitonae hnin patetlah Bawipa e im dawk a hramki awh.
8 यह याहवेह का संकल्प था कि ज़ियोन की पुत्री की दीवारें तोड़ी जाएं. मापक डोरी विस्तीर्ण कर विनाश के लिए उन्होंने अपने हाथों को न रोका. परिणामस्वरूप किलेबंदी तथा दीवार विलाप करती रही; वे वेदना-विलाप में एकजुट हो गईं.
BAWIPA ni Zion canu e rapan hah raphoe hane a noe e patetlah raphoe hanelah a kut hno hoeh. Bangnuenae rui a payang teh, athung lae rapan hoi alawilae rapan hah khuikanae lah reirei a coung sak.
9 उसके प्रवेश द्वार भूमि में धंस गए; उन्होंने उसकी सुरक्षा छड़ों को तोड़कर नष्ट कर दिया है. उसके राजा एवं शासक अब राष्ट्रों में हैं, नियम-व्यवस्था अब शून्य रह गई है, अब उसके भविष्यवक्ताओं को याहवेह की ओर से प्रकाशन प्राप्त ही नहीं होता.
A tungdumnae longkhanaw teh talai thung lah a bo toe. Longkha tarennae sumtaboungnaw teh, koung kâkhoe toe. Siangpahrang hoi bawinaw teh Jentelnaw rahak ao awh teh, kâlawk awm hoeh. Profetnaw hai Bawipa koehoi vision hmawt awh hoeh toe.
10 ज़ियोन की पुत्री के पूर्वज भूमि पर मौन बैठे हुए हैं; उन्होंने अपने सिर पर धूल डाल रखी है तथा उन्होंने टाट पहन ली है. येरूशलेम की युवतियों के सिर भूमि की ओर झुके हैं.
Zion canu e kacuenaw teh, vaiphu a lû dawk a kâphuen awh te, buri a kâkhu teh, tanglakacuem teh amamae a lû hah talai dawk a saling awh.
11 रोते-रोते मेरे नेत्र अपनी ज्योति खो चुके हैं, मेरे उदर में मंथन हो रहा है; मेरा पित्त भूमि पर बिखरा पड़ा है; इसके पीछे मात्र एक ही कारण है; मेरी प्रजा की पुत्री का सर्वनाश, नगर की गलियों में मूर्च्छित पड़े हुए शिशु एवं बालक.
Camoca hoi sanu ka net naw ni khopui thung lamnaw dawk sut a kamlei awh teh, ka miphun tanglanaw a rawk dawkvah, ka mitphi a bo teh, ka lungthin teh runae a kâhmo.
12 वे अपनी-अपनी माताओं के समक्ष रोकर कह रहे हैं, “कहां है हमारा भोजन, कहां है हमारा द्राक्षारस?” वे नगर की गली में घायल योद्धा के समान पड़े हैं, अपनी-अपनी माताओं की गोद में पड़े हुए उनका जीवन प्राण छोड़ रहे है.
Ahnimanaw teh, a hmâ ka cat e patetlah khopui thung lamnaw dawk sut a kamlei awh teh, a manunaw e lungtabue dawk amamae a hringnae hah a awi awh teh, a manunaw koe satun hoi misurtuinaw hah nâmaw ao telah a pacei awh.
13 येरूशलेम की पुत्री, क्या कहूं मैं तुमसे, किससे करूं मैं तुम्हारी तुलना? ज़ियोन की कुंवारी कन्या, तुम्हारी सांत्वना के लक्ष्य से किससे करूं मैं तुम्हारा साम्य? तथ्य यह है कि तुम्हारा विध्वंस महासागर के सदृश व्यापक है. अब कौन तुम्हें चंगा कर सकता है?
Oe Jerusalem canu nang teh, kai ni bangtelamaw na bangnue han. Bangmaw na panue sak han. Bangtelamaw na o ka ti han. Oe Zion canu tanglakacuem, nang na lungroum thai nahanlah kai ni bangtelamaw lung na pahawi han. Nang e na rawknae teh tuipui patetlah a kaw dawkvah, apinimaw nang teh na dam sak thai han.
14 तुम्हारे भविष्यवक्ताओं ने तुम्हारे लिए व्यर्थ तथा झूठा प्रकाशन देखा है; उन्होंने तुम्हारी पापिष्ठता को प्रकाशित नहीं किया, कि तुम्हारी समृद्धि पुनःस्थापित हो जाए. किंतु वे तुम्हारे संतोष के लिए ऐसे प्रकाशन प्रस्तुत करते रहें, जो व्यर्थ एवं भ्रामक थे.
Nange profetnaw teh, dumyennae hoi payonnae vision hah nang hanelah a hmu awh teh, na onae dawk bout o sak hanelah, nange yonnae pâpho laipalah, huenghai onae pathunae hnonaw hoi nangmouh na dum awh teh, a pathang awh toe.
15 वे सब जो इस ओर से निकलते हैं तुम्हारी स्थिति को देखकर उपहास करते हुए; येरूशलेम की पुत्री पर सिर हिलाते तथा विचित्र ध्वनि निकालते हैं: वे विचार करते हैं, “क्या यही है वह नगरी, जो परम सौन्दर्यवती तथा समस्त पृथ्वी का उल्लास थी?”
Lam dawk ka cet kaawmnaw pueng ni, kut na tabawng sin awh teh, na kayasak awh. A lû a kahek awh teh, talai van pueng dawk e kanawm poung e teh, hete khopui maw telah Jerusalem canu hah ati awh.
16 तुम्हारे सभी शत्रु तुम्हारे लिए अपमानपूर्ण शब्दों का प्रयोग करते हुए; विचित्र ध्वनियों के साथ दांत पीसते हुए उच्च स्वर में घोषणा करते हैं, “देखो, देखो! हमने उसे निगल लिया है! आह, कितनी प्रतीक्षा की है हमने इस दिन की; निश्चयतः आज वह दिन आ गया है आज वह हमारी दृष्टि के समक्ष है.”
Na tarannaw pueng ni nang koe lah pahni a ang awh teh, a hâ cakkarue teh, maimanaw hah na payawp toe. Hete hnin teh maimouh ni ring e hnin doeh, maimouh ni hmu awh toe ati awh.
17 याहवेह ने अपने लक्ष्य की पूर्ति कर ही ली है; उन्होंने अपनी पूर्वघोषणा की निष्पत्ति कर दिखाई; वह घोषणा, जो उन्होंने दीर्घ काल पूर्व की थी. जिस रीति से उन्होंने तुम्हें फेंक दिया उसमें थोड़ी भी करुणा न थी, उन्होंने शत्रुओं के सामर्थ्य को ऐसा विकसित कर दिया, कि शत्रु तुम्हारी स्थिति पर उल्लसित हो रहे हैं.
BAWIPA ni a noe tangcoung e hno hah a sak toe. Ayan hoi ka ti han ati e a lawk hah a kuep sak toe. Pahrennae awm laipalah, a raphoe toe. Taran teh nang dawkvah, a lunghawi sak teh taran e a ki teh a ouphlawp toe.
18 ज़ियोन की पुत्री की दीवार उच्च स्वर में अपने प्रभु की दोहाई दो. दिन और रात्रि अपने अश्रुप्रवाह को उग्र जलधारा-सदृश प्रवाहित करती रहो; स्वयं को कोई राहत न दो, और न तुम्हारी आंखों को आराम.
Ahnimouh teh a lungthin thung hoi Bawipa koe a hramki awh. Oe Zion canu e rapan, nange mitphi teh, palang tui ka lawng e patetlah karum khodai pout laipalah lawng naseh. Nama hai kâhat hanh. Na mit hai kâhat sak hanh.
19 उठो, रात्रि में दोहाई दो, रात्रि प्रहर प्रारंभ होते ही; जल-सदृश उंडेल दो अपना हृदय अपने प्रभु की उपस्थिति में. अपनी संतान के कल्याण के लिए अपने हाथ उनकी ओर बढ़ाओ, उस संतान के लिए, जो भूख से हर एक गली के मोड़ पर मूर्छित हो रही है.
Karumsaning hai thaw nateh, hram haw. Bawipa e a hmalah, na lungthin teh, tui patetlah rabawk haw. Lam tangkuem vah a vawn ka hlam niteh, sut ka yan e camonaw a lungngai kuep thai nahanelah, na kut hah ahnimouh koe lah dâw haw.
20 “याहवेह, ध्यान से देखकर विचार कीजिए: कौन है वह, जिसके साथ आपने इस प्रकार का व्यवहार किया है? क्या यह सुसंगत है कि स्त्रियां अपने ही गर्भ के फल को आहार बनाएं, जिनका उन्होंने स्वयं ही पालन पोषण किया है? क्या यह उपयुक्त है कि पुरोहितों एवं भविष्यवक्ताओं का संहार हमारे प्रभु के पवित्र स्थान में किया जाए?
Oe BAWIPA, apimaw hettelah ka tet e hah, khen nateh pouk haw. Napuinaw ni ama ni a cun e camonaw hah a ca han namaw. Vaihmanaw hoi profetnaw teh BAWIPA e a thoungnae hmuen dawkvah, thei awh han na maw.
21 “सड़क की धूलि में युवाओं एवं वृद्धों के शव पड़े हुए हैं; मेरे युवक, युवतियों का संहार तलवार से किया गया है. अपने कोप-दिवस में आपने उनका निर्दयतापूर्वक संहार कर डाला है.
Camo hoi matawngnaw teh talai dawk a kamlei awh toe. Kaie tami, thoundoun tanglakacuemnaw hai tahloi hoi koung a kamlei toe. Na lungkhueknae hnin dawk ahnimouh teh pahren laipalah na thei teh koung na raphoe toe.
22 “आपने तो मेरे आतंकों का आह्वान चारों ओर से इस ढंग से किया, मानो आप इन्हें किसी उत्सव का आमंत्रण दे रहे हैं. यह सब याहवेह के कोप के दिन हुआ है, इसमें कोई भी बचकर शेष न रह सका; ये वे सब थे, जिनका आपने अपनी गोद में रखकर पालन पोषण किया था, मेरे शत्रुओं ने उनका सर्वनाश कर दिया है.”
Pawi hnin dawk coun e patetlah tengpam pueng vah kai ni ka taki e hno hah na coun toe. BAWIPA lungkhueknae hnin dawk ka hlout ni teh kahring e tami ni buet touh hai awm hoeh. Ka kawkhik e camonaw patenghai ka tarannaw ni koung a raphoe toe.