< न्यायियों 17 >
1 एफ्राईम के पहाड़ी इलाके में मीकाह नामक एक व्यक्ति था.
Bijaše u Efrajimovoj gori čovjek po imenu Mikajehu.
2 उसने अपनी माता को बताया, “जो ग्यारह सौ चांदी के सिक्के मैंने आपसे लिए थे, जिनके कारण आपने मुझे सुनाकर शाप दिया था, देख लीजिए, वे मेरे पास हैं—उन्हें मैंने ही लिये थे.” उसकी माता ने कहा, “याहवेह मेरे पुत्र को आशीषित करें!”
On reče majci: “Tisuću i sto srebrnih šekela što su ti ukradeni i zbog kojih si izustila kletvu - uši su je moje čule - taj je novac kod mene, ja sam ga uzeo.” Mati mu odgovori: “Jahve te blagoslovio, sine moj!”
3 उसने ग्यारह सौ सिक्के अपनी माता को लौटा दिए. उसकी माता ने कहा, “मैं ये सारे सिक्के अपने हाथों से अपनी पुत्र के लिए याहवेह को भेंट में दे देती हूं, कि इनसे एक खोदी हुई और चांदी से ढाली गई मूर्ति बनाई जाए. इस काम के लिए अब मैं ये तुम्हें ही सौंप रही हूं.”
I Mikajehu vrati joj tisuću i sto srebrnih šekela. A mati mu njegova reče: “Te sam novce posvetila Jahvi iz svoje ruke za tebe, sine moj, da se izdjela za to rezan ili ljeven idol. I evo, za to ih dajem.”
4 जब उसने अपनी माता को सिक्के लौटाए, उसकी माता ने दो सौ सिक्के लेकर सुनार को दे दिए, कि वह उनसे खोदी हुई और चांदी ढाली हुई मूर्ति को बनाए. उस स्त्री ने इसे मीकाह के घर में स्थापित कर दिया.
Majka uze dvije stotine srebrnih šekela i dade ih zlataru. On načini od njih rezani i ljeveni idol koji postaviše u Mikajehuovoj novoj kući.
5 इस व्यक्ति मीकाह ने एक वेदी बनाकर रखी थी. उसने एफ़ोद तथा परिवार से संबंधित मूर्तियों को बनाया. उसने अपने एक पुत्र को पुरोहित पद पर प्रतिष्ठित किया.
On mu sagradi svetište, zatim načini efod i terafe te posveti jednoga od svojih sinova da mu bude svećenik.
6 उन दिनों में इस्राएल देश में राजा नहीं होता था. हर एक व्यक्ति वही करता था, जो उसे सही लगता था.
U to vrijeme u Izraelu nije bilo kralja i svatko je radio po miloj volji.
7 यहूदाह गोत्र के यहूदिया प्रदेश के बेथलेहेम नगर में एक जवान लेवी रह रहा था.
Bijaše neki mladić iz Betlehema u Judi, iz Judina plemena; bio je levit i boravio je ondje kao došljak.
8 यह व्यक्ति यहूदिया के बेथलेहेम को छोड़कर, रहने के लायक जगह को खोजने निकल पड़ा. खोजते हुए वह एफ्राईम के पहाड़ी इलाके में मीकाह के घर तक पहुंच गया.
Taj čovjek ode iz grada Betlehema u Judi da se nastani na kakvu prikladnu mjestu kao došljak. Putujući, dođe u Efrajimovu goru do Mikine kuće.
9 मीकाह ने उससे पूछा, “आप कहां से आ रहे हैं?” उसने उत्तर दिया, “मैं लेवी हूं, और मैं यहूदिया के बेथलेहेम से आ रहा हूं. जहां कहीं मुझे सही जगह मिलेगी, मैं वहीं बस जाऊंगा.”
Mika ga upita: “Odakle dolaziš?” “Ja sam levit iz Judina Betlehema”, odgovori mu on, “i putujem da se negdje nastanim.”
10 मीकाह ने उसके सामने प्रस्ताव रखा, “आप मेरे यहां रह सकते हैं; आप मेरे लिए पिता और पुरोहित की भूमिका भी कर सकते हैं. मैं आपको वार्षिक दर से दस चांदी के सिक्के, एक जोड़ा कपड़ा और भोजन दिया करूंगा.”
“Ostani kod mene”, reče mu Mika, “i budi mi ocem i svećenikom, a ja ću ti davati deset srebrnih šekela na godinu, haljine i hranu.” I levit uđe.
11 लेवी इस पर सहमत हो गया. जवान लेवी मीकाह के लिए उसके पुत्रों में से एक के समान हो गया.
Levit je pristao da ostane u njega, i mladić mu bijaše kao jedan od sinova.
12 तब मीकाह ने लेवी को शुद्ध किया, जवान लेवी उसके लिए पुरोहित बन गया तथा वह मीकाह के ही घर में रहने लगा.
Mika posveti levita za svećenika; mladić je postao njegovim svećenikom i živio je u Mikinoj kući.
13 मीकाह ने कहा, “अब मुझे यह विश्वास हो गया है कि याहवेह मुझे धनी बना देंगे; क्योंकि एक लेवी मेरे लिए पुरोहित हो गया है.”
“Sad znam”, reče Mika, “da će mi Jahve učiniti dobro kad imam levita za svećenika.”