< यहोशू 5 >
1 जब यरदन के पश्चिम में अमोरियों के सभी राजाओं तथा सभी कनानी राजाओं ने यह सुना कि किस प्रकार याहवेह ने इस्राएल वंशजों के लिए उनके यरदन नदी से पार हो जाने तक यरदन का जल सुखाए रखा था, उनका हृदय घबरा गया, और उनसे बिलकुल भी सामना करने का साहस न था.
Da nu alle amoritter-kongene som bodde på vestsiden av Jordan, og alle kana'anitter-kongene som bodde ved havet, hørte at Herren hadde latt Jordans vann tørke bort foran Israels barn inntil vi var kommet over, da blev deres hjerte fullt av angst, og de hadde ikke lenger mot til å møte Israels barn.
2 फिर याहवेह ने यहोशू से कहा, “चकमक पत्थर की छुरियां बनाओ और इस्राएलियों का ख़तना करना फिर से शुरू करो.”
På denne tid sa Herren til Josva: Gjør dig stenkniver og omskjær atter Israels barn, for annen gang!
3 तब यहोशू ने चकमक की छुरियां बनाई और गिबियाथ-हारालोथ नामक स्थान पर इस्राएलियों का ख़तना किया.
Da gjorde Josva sig stenkniver og omskar Israels barn ved Ha'aralot-haugen.
4 यहोशू द्वारा उनका ख़तना करने के पीछे कारण यह था: वे सभी, जो मिस्र से निकले हुए थे, सभी पुरुषों और सभी योद्धाओं की मृत्यु, मिस्र से आने के बाद, निर्जन प्रदेश में, रास्ते में ही हो चुकी थी.
Grunnen til at Josva omskar dem, var denne: Alt det folk som drog ut av Egypten - alle mennene, alle krigsfolkene - var død i ørkenen på veien fra Egypten.
5 मिस्र से निकले सभी व्यक्तियों का ख़तना बाद में हुआ, किंतु वे सभी जिनका जन्म मिस्र से निकलने के बाद मार्ग में निर्जन प्रदेश में हुआ था, उनका ख़तना नहीं हुआ था.
Alt det folk som drog ut, var omskåret; men alt det folk som var født i ørkenen på veien fra Egypten, var ikke blitt omskåret.
6 इस्राएल वंशज चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में फिरते रहे, जब तक पूरा राष्ट्र, अर्थात् वे योद्धा, जो मिस्र से निकले थे, नष्ट न हो गए, क्योंकि उन्होंने याहवेह के आदेश को नहीं माना. याहवेह ने शपथ ली थी, कि वह उन्हें वह देश देखने तक न देंगे, जहां दूध और मधु बहती है, जिसे देने का वायदा याहवेह ने पूर्वजों से किया था.
For i firti år vandret Israels barn i ørkenen, inntil alt folket - krigsfolkene som drog ut av Egypten - var utdød; de hørte ikke på Herrens røst, derfor svor Herren at han ikke vilde la dem se det land Herren hadde tilsvoret deres fedre å ville gi oss, et land som flyter med melk og honning.
7 उनकी जगह पर याहवेह ने उनकी संतान को बढ़ाया, जिनका ख़तना यहोशू ने किया; क्योंकि मार्ग में उनका ख़तना नहीं किया गया था.
Men deres barn, som han hadde latt vokse op i deres sted, dem omskar Josva; for de hadde forhud, da de ikke var blitt omskåret på veien.
8 जब सबका ख़तना हो चुका, और वे ठीक होने तक अपने तंबू में ही रहे.
Da hele folket således var blitt omskåret, holdt de sig i ro der hvor de var i leiren, til de blev friske igjen.
9 तब याहवेह ने यहोशू से कहा, “आज मैंने तुम पर मिस्र का जो कलंक लगा था, उसे दूर कर दिया है.” तभी से आज तक यह स्थान गिलगाल नाम से जाना जाता है.
Og Herren sa til Josva: Idag har jeg veltet av eder skammen fra Egypten. Siden har dette sted vært kalt Gilgal like til denne dag.
10 जब इस्राएल वंशज गिलगाल में पड़ाव डाले हुए थे, उन्होंने माह के चौदहवें दिन येरीख़ो के मरुभूमि में फ़सह उत्सव मनाया.
Mens Israels barn lå i leir ved Gilgal, holdt de påske den fjortende dag i måneden om aftenen på Jerikos ødemarker.
11 फ़सह उत्सव के अगले ही दिन उन्होंने उस देश की भूमि की कुछ उपज, खमीर रहित रोटी तथा सुखाए हुए अन्न खाए.
Og dagen efter påsken åt de av landets grøde; usyret brød og ristet korn åt de den dag.
12 जिस दिन उन्होंने उस भूमि की उपज का आहार किया, उसके दूसरे ही दिन से मन्ना गिरना बंद हो गया. इस्राएल वंशजों को मन्ना फिर कभी न मिला. और कनान देश की उपज ही उनका आहार हो चुकी थी.
Og mannaen hørte op dagen efter, for nu åt de av landets grøde; Israels barn fikk ikke mere manna, men de åt det år av det som var avlet i Kana'ans land.
13 जब यहोशू येरीख़ो के निकट थे, उन्होंने जब दृष्टि ऊपर उठाई, उन्हें अपने सामने हाथ में नंगी तलवार लिए हुए एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा. यहोशू उनके पास गए और उनसे पूछा, “आप हमारी तरफ के हैं या हमारे शत्रु के?”
Mens Josva var ved Jeriko, hendte det at han løftet op sine øine og fikk se en mann som stod foran ham med et draget sverd i sin hånd; og Josva gikk bort til ham og sa: Hører du til oss eller til våre fiender?
14 उन्होंने उत्तर दिया, “मैं किसी भी पक्ष का नहीं हूं; मैं याहवेह की सेना का अधिपति, और अब यहां आया हूं.” यहोशू ने भूमि पर गिरकर दंडवत किया और कहा, “महोदय, मेरे प्रभु का उनके सेवक के लिए क्या आदेश है?”
Han svarte: Nei, jeg er høvdingen over Herrens hær; nu er jeg kommet. Da falt Josva på sitt ansikt til jorden og tilbad og sa til ham: Hvad har min herre å si til sin tjener?
15 याहवेह के दूत ने यहोशू को उत्तर दिया, “पांव से अपनी जूती उतार दो, क्योंकि तुम जिस जगह पर खड़े हो, वह पवित्र स्थान है.” यहोशू ने वैसा ही किया.
Og høvdingen over Herrens hær sa til Josva: Dra skoen av din fot! For det sted du står på, er hellig. Og Josva gjorde så.