< यूहन्ना 11 >
1 लाज़रॉस नामक व्यक्ति बीमार था, जो मरियम तथा उसकी बहन मार्था के गांव बैथनियाह का निवासी था.
Bil je pa en bolnik, Lazar iz Betanije, iz vasí Marije in Marte sestre njene,
2 यह वही मरियम थी, जिसने कीमती और शुद्ध सुगंध द्रव्य से मसीह येशु के चरणों को मलकर उन्हें अपने केशों से पोंछा था, उसी का भाई लाज़रॉस अस्वस्थ था.
(A Marija, ktere brat Lazar je bolan bil, bila je ta, ki je pomazilila Gospoda z miro, in otrla noge njegove z lasmí svojimi.)
3 इसलिये बहनों ने मसीह येशु को संदेश भेजा, “प्रभु, आपका प्रिय, लाज़रॉस बीमार है.”
Sestri torej pošljete k njemu, govoreč: Gospod, glej, kogar ljubiš, bolan je.
4 यह सुनकर मसीह येशु ने कहा, “यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परंतु परमेश्वर की महिमा का साधन बनेगी, जिससे परमेश्वर का पुत्र गौरवान्वित हो.”
Ko pa Jezus sliši, reče: Ta bolezen ni na smrt, nego na slavo Božjo, da se sin Božji po njej oslavi.
5 मार्था, उसकी बहन मरियम और लाज़रॉस मसीह येशु के प्रियजन थे.
Jezus je pa Marto in sestro njeno in Lazarja ljubil.
6 उसकी बीमारी के विषय में मालूम होने पर भी मसीह येशु वहीं दो दिन और ठहरे रहे, जहां वह थे.
Ko je torej slišal, da je bolan, tedaj je ostal dva dní na tistem mestu, kjer je bil.
7 इसके बाद उन्होंने अपने शिष्यों से कहा, “चलो, हम दोबारा यहूदिया चलें.”
Po tem pa reče učencem svojim: Pojdimo zopet v Judejo.
8 शिष्यों ने उनसे प्रश्न किया, “रब्बी, अभी तो यहूदी अगुए पथराव द्वारा आपकी हत्या करना चाह रहे थे, फिर भी आप वहां जाना चाहते हैं?”
Učenci mu rekó: Rabi, ravnokar so te Judje hoteli kamenjati, pa greš zopet tje?
9 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “क्या दिन में प्रकाश के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन में चले तो वह ठोकर नहीं खाता क्योंकि वह संसार की ज्योति को देखता है.
Jezus odgovorí; Nima li dan dvanajst ur? Če kdo po dnevu hodi, ne spotiče se, ker vidi luč tega sveta.
10 किंतु यदि कोई रात में चले तो ठोकर खाता है क्योंकि उसमें ज्योति नहीं.”
Če pa kdo po noči hodi, spotiče se, ker ni luči v njem.
11 इसके बाद मसीह येशु ने उनसे कहा, “हमारा मित्र लाज़रॉस सो गया है. मैं जा रहा हूं कि उसे नींद से जगाऊं.”
To je povedal, in po tem reče: Lazar prijatelj naš je zaspal; pa grem, da ga zbudim.
12 तब शिष्यों ने उनसे कहा, “प्रभु, यदि वह मात्र सो गया है तो स्वस्थ हो जाएगा.”
Rekó mu tedaj učenci njegovi: Gospod, če je zaspal, ozdravel bo.
13 मसीह येशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था किंतु शिष्य समझे कि वह नींद के विषय में कह रहे थे.
Rekel je pa Jezus za smrt njegovo; a oni so mislili, da pravi za spanje sna.
14 इस पर मसीह येशु ने उनसे स्पष्ट शब्दों में कहा, “लाज़रॉस की मृत्यु हो चुकी है.
Tedaj jim Jezus razločno pové: Lazar je umrl.
15 यह तुम्हारे ही हित में है कि मैं वहां नहीं था—कि तुम विश्वास करो. आओ, अब हम उसके पास चलें.”
In radujem se za voljo vas, da nisem tam bil, da boste verovali; pa pojdimo k njemu.
16 तब थोमॉस ने, जिनका उपनाम दिदुमॉस था, अपने साथी शिष्यों से कहा, “आओ, इनके साथ हम भी मरने चलें.”
Tedaj reče Tomaž, (ki se imenuje Dvojček, ) součencem: Pojdimo še mi, da umremo ž njim.
17 वहां पहुंचकर मसीह येशु को मालूम हुआ कि लाज़रॉस को कंदरा-क़ब्र में रखे हुए चार दिन हो चुके है.
Ko pa pride Jezus, najde ga, da je uže štiri dní v grobu
18 बैथनियाह नगर येरूशलेम के पास, लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर था.
(Bila je pa Betanija blizu Jeruzalema, kakih petnajst bežajev.)
19 अनेक यहूदी अगुएं मार्था और मरियम के पास उनके भाई की मृत्यु पर शांति देने आ गए थे.
In veliko izmed Judov jih je bilo prišlo k Marti in Mariji, da bi ji tolažili po njunem bratu.
20 जैसे ही मार्था को मसीह येशु के नगर के पास होने की सूचना मिली, वह उनसे मिलने चली गई किंतु मरियम घर में ही रही.
Ko pa Marta zasliši, da Jezus gre, odide mu naproti; a Marija je domá sedela.
21 मार्था ने मसीह येशु से कहा, “प्रभु, यदि आप यहां होते तो मेरे भाई की मृत्यु न होती.
Marta tedaj reče Jezusu: Gospod, ko bi bil tu bil, brat moj ne bi bil umrl.
22 फिर भी मैं जानती हूं कि अब भी आप परमेश्वर से जो कुछ मांगेंगे, वह आपको देंगे.”
Pa tudi sedaj vém, da karkoli boš od Boga prosil, da ti bo dal Bog.
23 मसीह येशु ने उससे कहा, “तुम्हारा भाई फिर से जीवित हो जाएगा.”
Reče jej Jezus: Vstal bo brat tvoj.
24 मार्था ने मसीह येशु से कहा, “मैं जानती हूं. अंतिम दिन पुनरुत्थान के समय वह फिर से जीवित हो जाएगा.”
Marta mu reče: Vém, da bo vstal, o vstajanji poslednji dan.
25 मसीह येशु ने उससे कहा, “मैं ही हूं पुनरुत्थान और जीवन. जो कोई मुझमें विश्वास करता है, वह जिएगा—भले ही उसकी मृत्यु हो जाए
Reče jej Jezus: Jaz sem vstajanje in življenje; kdor v mene veruje, živel bo, če tudi umre.
26 तथा वह जीवित व्यक्ति, जो मुझमें विश्वास करता है, उसकी मृत्यु कभी न होगी. क्या तुम यह विश्वास करती हो?” (aiōn )
In vsak, kdor živí in veruje v mé, ne bo umrl vekomaj. Veruješ li to? (aiōn )
27 उसने कहा, “जी हां, प्रभु, मुझे विश्वास है कि आप ही मसीह हैं, आप ही परमेश्वर के पुत्र हैं और आप ही वह हैं, जिनके संसार में आने के बारे में पहले से बताया गया था.”
Reče mu: Dà, Gospod! jaz verujem, da si ti Kristus, sin Božji, ki je imel na svet priti.
28 यह कहकर वह लौट गई और अपनी बहन मरियम को अलग ले जाकर उसे सूचित किया, “गुरुवर आ गए हैं और तुम्हें बुला रहे हैं.”
In rekši to, odide, in pokliče skrivaj Marijo sestro svojo, govoreč: Učenik je tu in te kliče.
29 यह सुनकर मरियम तत्काल मसीह येशु से मिलने निकल पड़ी.
Ona, ko zasliši, hitro vstane in odide k njemu.
30 मसीह येशु ने अब तक नगर में प्रवेश नहीं किया था. वह वहीं थे, जहां मार्था ने उनसे भेंट की थी.
(Ni pa še Jezus prišel v vas: nego bil je na mestu, kjer ga je bila Marta srečala.)
31 जब वहां शांति देने आए यहूदियों ने मरियम को एकाएक उठकर बाहर जाते हुए देखा तो वे भी उसके पीछे-पीछे यह समझकर चले गए कि वह कब्र पर रोने के लिए जा रही है.
Ko so pa Judje, kteri so bili ž njo v hiši in so jo tolažili, videli, da je Marija hitro vstala in izšla, odidejo za njo, govoreč: Na grob gre, da bo tam jokala.
32 मसीह येशु के पास पहुंच मरियम उनके चरणों में गिर पड़ी और कहने लगी, “प्रभु, यदि आप यहां होते तो मेरे भाई की मृत्यु न होती.”
Marija pa, ko pride tje, kjer je Jezus bil, in ga ugleda, pade mu pred noge, govoreč mu: Gospod, ko bi bil tu bil, brat moj ne bi bil umrl.
33 मसीह येशु ने उसे और उसके साथ आए यहूदियों को रोते हुए देखा तो उनका हृदय व्याकुल हो उठा. उन्होंने उदास शब्द में पूछा,
Jezus pa, ko jo vidi, da joka, in Jude, kteri so bili ž njo prišli, da jokajo, zgrozí se v duhu, in postane sam žalosten,
34 “तुमने उसे कहां रखा है?” उन्होंने उनसे कहा, “आइए, प्रभु, देख लीजिए.”
In reče: Kam ste ga položili? Rekó mu: Gospod, pridi in poglej!
36 यह देख शेष यहूदी कहने लगे, “देखो इन्हें (येशु को) वह कितना प्रिय था!”
Judje so tedaj govorili: Glej, kako ga je ljubil!
37 परंतु उनमें से कुछ ने कहा, “क्या यह, जिन्होंने अंधे को आंखों की रोशनी दी, इस व्यक्ति को मृत्यु से बचा न सकते थे?”
A nekteri od njih rekó: Ali ni mogel ta, ki je slepemu oči odprl, storiti, da tudi ta ne bi bil umrl?
38 दोबारा बहुत उदास होकर मसीह येशु कब्र पर आए, जो वस्तुतः एक कंदरा थी, जिसके प्रवेश द्वार पर एक पत्थर रखा हुआ था.
In Jezus se zopet zgrozí v sebi, in pride na grob. Bila je pa jama, in kamen je ležal na njej.
39 मसीह येशु ने वह पत्थर हटाने को कहा. मृतक की बहन मार्था ने आपत्ति प्रकट करते हुए उनसे कहा, “प्रभु, उसे मरे हुए चार दिन हो चुके हैं. अब तो उसमें से दुर्गंध आ रही होगी.”
Jezus velí: Vzdignite kamen! Reče mu sestra ranjkega, Marta: Gospod, uže smrdí; kajti štiri dnî je v grobu.
40 मसीह येशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि यदि तुम विश्वास करोगी तो परमेश्वर की महिमा को देखोगी?”
Velí jej Jezus: Ali ti nisem rekel, da če boš verovala, videla boš slavo Božjo?
41 इसलिये उन्होंने पत्थर हटा दिया. मसीह येशु ने अपनी आंखें ऊपर उठाई और कहा, “पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि आपने मेरी सुन ली.
Tedaj vzdignejo kamen, kjer je mrtvi ležal. A Jezus povzdigne oči kvišku, in reče: Oče, zahvaljujem ti, da si me uslišal.
42 मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरी सुनते हैं किंतु यहां उपस्थित भीड़ के कारण मैंने ऐसा कहा है कि वे सब विश्वास करें कि आपने ही मुझे भेजा है.”
Pa jaz sem vedel, da me vsegdar poslušaš; ali rekel sem za voljo ljudstva, ktero okoli stojí, da bodo verovali, da si me ti poslal.
43 तब उन्होंने ऊंचे शब्द में पुकारा, “लाज़रॉस, बाहर आ जाओ!”
In ko je to rekel, zakliče z močnim glasom: Lazar, pojdi ven!
44 वह, जो चार दिन से मरा हुआ था, बाहर आ गया. उसका सारा शरीर पट्टियों में और उसका मुख कपड़े में लिपटा हुआ था. मसीह येशु ने उनसे कहा, “इसे खोल दो और जाने दो.”
In mrtvi izide, povezan na nogah in rokah s povoji, in obraz njegov je bil obezan s prtom. Velí jim Jezus: Razvežite ga, in pustite, naj odide.
45 यह देख मरियम के पास आए यहूदियों में से अनेकों ने मसीह येशु में विश्वास किया.
In od Judov, kteri so bili prišli k Mariji, in so videli, kaj je Jezus storil, verovalo jih je veliko va-nj.
46 परंतु कुछ ने फ़रीसियों को जा बताया कि मसीह येशु ने क्या-क्या किया था.
A nekteri od njih odidejo k Farizejem, in povedó jim, kaj je Jezus storil.
47 तब प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने महासभा बुलाई और कहा: “हम इस व्यक्ति के विषय में क्या कर रहे हैं? यह अद्भुत चिह्नों पर चिह्न दिखा रहा है!
In véliki duhovni in Farizeji zberó zbor, in govorili so: Kaj bomo storili? kajti ta človek dela velike čudeže.
48 यदि हम इसे ये सब यों ही करते रहने दें तो सभी इसमें विश्वास करने लगेंगे और रोमी हमसे हमारे अधिकार व राष्ट्र दोनों ही छीन लेंगे.”
Če ga tako pustimo, verovali bodo vsi va-nj; in prišli bodo Rimljani, in vzeli nam bodo zemljo in narod.
49 तब सभा में उपस्थित उस वर्ष के महापुरोहित कायाफ़स ने कहा, “आप न तो कुछ जानते हैं
A eden od njih, neki Kajfa, kteri je bil tisto leto véliki duhoven, reče jim: Vi nič ne véste;
50 और न ही यह समझते हैं कि सारी जनता के विनाश की बजाय मात्र एक व्यक्ति राष्ट्र के हित में प्राणों का त्याग करना आपके लिए भला है!”
In tudi ne mislite, da nam je bolje, da eden človek umre za ljudstvo, nego da bi ves narod poginil.
51 यह उसने अपनी ओर से नहीं कहा था परंतु उस वर्ष के महापुरोहित होने के कारण उसने यह भविष्यवाणी की थी, कि राष्ट्र के हित में मसीह येशु प्राणों का त्याग करेंगे,
Tega pa ni rekel sam od sebe; temveč ker je bil tisto leto véliki duhoven, prerokoval je, da mora Jezus za ves narod umreti;
52 और न केवल एक जनता के हित में परंतु परमेश्वर की तितर-बितर हुई संतान को इकट्ठा करने के लिए भी.
In ne samo za narod, nego da tudi razkropljene otroke Božje zbere v eno čredo.
53 उस दिन से वे सब एकजुट होकर उनकी हत्या की योजना बनाने लगे.
Od tega dné torej so sklenili, da ga bodo umorili.
54 इसलिये मसीह येशु ने यहूदियों के मध्य सार्वजनिक रूप से घूमना बंद कर दिया. वहां से वह बंजर भूमि के पास अपने शिष्यों के साथ एफ़्रायिम नामक नगर में जाकर रहने लगे.
Jezus pa ni več očitno hodil med Judi, nego odšel je odtod v kraj blizu puščave, v mesto, ktero so imenuje Efraim, in tu je prebival z učenci svojimi.
55 यहूदियों का फ़सह पर्व पास था. आस-पास से अनेक लोग येरूशलेम गए कि फ़सह में सम्मिलित होने के लिए स्वयं को सांस्कारिक रूप से शुद्ध करें.
Bila je pa blizu Velika noč Judovska; in veliko iz tega kraja jih pride v Jeruzalem pred Veliko nočjó, da se očistijo.
56 वे मसीह येशु की खोज में थे और मंदिर परिसर में खड़े हुए एक दूसरे से पूछ रहे थे, “तुम्हारा क्या विचार है, वह पर्व में आएगा या नहीं?”
In iskali so Jezusa, in pogovarjali so se med seboj, stoječ v tempeljnu: Kaj vam se zdí, da ne pride na praznik?
57 प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने मसीह येशु को बंदी बनाने के उद्देश्य से आज्ञा दे रखी थी कि जिस किसी को उनकी जानकारी हो, वह उन्हें तुरंत सूचित करे.
Dali so bili pa véliki duhovni in Farizeji zapoved, da če kdo zvé, kje da je, naj pové, da ga zgrabijo.