< अय्यूब 5 >

1 “इसी समय पुकारकर देख. है कोई जो इसे सुनेगा? तुम किस सज्जन व्यक्ति से सहायता की आशा करोगे?
“In Ayub, luong ane ka bende nitiere ngʼama nyalo dwoki? Bende nitie kuom jo-malaika minyalo ringo irgi?
2 क्रोध ही मूर्ख व्यक्ति के विनाश का कारण हो जाता है, तथा जलन भोले के लिए घातक होती है.
Ich wangʼ nego ngʼama ofuwo, kendo nyiego tieko ngʼama omingʼ.
3 मैंने मूर्ख को जड़ पकडे देखा है, किंतु तत्काल ही मैंने उसके घर को शाप दे दिया.
An awuon aseneno ngʼama ofuwo ka odak e ngima maber, to apoya nono opo ka ode okwongʼ.
4 उसकी संतान सुरक्षित नहीं है, नगर चौक में वे कष्ट के लक्ष्य बने हुए हैं, कोई भी वहां नहीं, जो उनको छुड़वाएगा,
Nyithinde ok nyal yudo konyruok kendo onge ngʼama chwakgi e od bura.
5 उसकी कटी हुई उपज भूखे लोग खा जाते हैं, कंटीले क्षेत्र की उपज भी वे नहीं छोड़ते. लोभी उसकी संपत्ति हड़पने के लिए प्यासे हैं.
Joma kech oloyo chamo chamb ngʼat mofuwono, nyaka mago madongo e kind kuthe, kendo joma riyo oloyo dwaro yako mwandune.
6 कष्ट का उत्पन्‍न धूल से नहीं होता और न विपत्ति भूमि से उपजती है.
Nikech richo ok honre ahona kayiem, kata chandruok bende ok bi kaonge gima omiyo.
7 जिस प्रकार चिंगारियां ऊपर दिशा में ही बढ़ती हैं उसी प्रकार मनुष्य का जन्म होता ही है यातनाओं के लिए.
To dhano inywolo ei chandruok, mana kaka pilni mach dhwolore kadhi malo.
8 “हां, मैं तो परमेश्वर की खोज करूंगा; मैं अपना पक्ष परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करूंगा.
“Dine bed ni an in, to dine atero ywakna ne Nyasaye; kendo keto weche mathaga e nyime.
9 वही विलक्षण एवं अगम्य कार्य करते हैं, असंख्य हैं आपके चमत्कार.
Otimo gik madongo miwuoro ma rieko dhano ok chopie honni mage thoth ma ok nyal kwan.
10 वही पृथ्वी पर वृष्टि बरसाते तथा खेतों को पानी पहुंचाते हैं.
Omiyo koth chue e piny; kendo omiyo puothe bedo mangʼich.
11 तब वह विनम्रों को ऊंचे स्थान पर बैठाते हैं, जो विलाप कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं.
Joma ni piny otingʼo malo, kendo ohoyo joma ywak.
12 वह चालाक के षड़्‍यंत्र को विफल कर देते हैं, परिणामस्वरूप उनके कार्य सफल हो ही नहीं पाते.
Oketho chenro mar joma paro timo timbe mamono mondo omi gik ma giparogo kik timre.
13 वह बुद्धिमानों को उन्हीं की युक्ति में उलझा देते हैं तथा धूर्त का परामर्श तत्काल विफल हो जाता है.
Omako joma riek gi riekogi giwegi, kendo gimoro amora ma giparo timo ok timre.
14 दिन में ही वे अंधकार में जा पड़ते हैं तथा मध्याह्न पर उन्हें रात्रि के समान टटोलना पड़ता है.
Piny othonegi mudho kata mana ka chiengʼ rieny, gibagni odiechiengʼ tir mana ka gima en otieno.
15 किंतु प्रतिरक्षा के लिए परमेश्वर का वचन है उनके मुख की तलवार; वह बलवानों की शक्ति से दीन की रक्षा करते हैं.
Oreso joma odhier e dho tho; kendo oresogi e lwet joma roteke.
16 तब निस्सहाय के लिए आशा है, अनिवार्य है कि बुरे लोग चुप रहें.
Omiyo joma odhier bedo gi geno, to joma timbegi mono omiyo lingʼ thi.
17 “ध्यान दो, कैसा प्रसन्‍न है वह व्यक्ति जिसको परमेश्वर ताड़ना देते हैं; तब सर्वशक्तिमान के द्वारा की जा रही ताड़ना से घृणा न करना.
“En jahawi ngʼat ma Nyasaye kwero, omiyo kik icha kum mar Jehova Nyasaye Maratego.
18 चोट पहुंचाना और मरहम पट्टी करना, दोनों ही उनके द्वारा होते हैं; वही घाव लगाते और स्वास्थ्य भी वही प्रदान करते हैं.
Nimar kokecho kodi mochwadi to en bende ema ochako othiedho kuonde mohinyorego.
19 वह छः कष्टों से तुम्हारा निकास करेंगे, सात में भी अनिष्ट तुम्हारा स्पर्श नहीं कर सकेगा.
Enoresi ka in e masiche mar auchiel; to adier, ok enoweyi ichopi e masiche mar abiriyo.
20 अकाल की स्थिति में परमेश्वर तुम्हें मृत्यु से बचाएंगे, वैसे ही युद्ध में तलवार के प्रहार से.
Ka dera omako piny, to obiro resi e tho, kendo ka lweny gore to obiro resi e dho ligangla.
21 तुम चाबुक समान जीभ से सुरक्षित रहोगे, तथा तुम्हें हिंसा भयभीत न कर सकेगी.
Enopandi kuom dhok makwongʼi, kendo ok niluor kethruok mabiro.
22 हिंसा तथा अकाल तुम्हारे लिए उपहास के विषय होंगे, तुम्हें हिंसक पशुओं का भय न होगा.
Inibed mamor ka masira gi kech nitie kendo ok niluor le mager mag piny.
23 तुम खेत के पत्थरों के साथ रहोगे तथा वन-पशुओं से तुम्हारी मैत्री हो जाएगी.
Nikech initim winjruok gi kite manie lowo, kendo le mag bungu nobed kodi gi kwe.
24 तुम्हें यह तो मालूम हो जाएगा कि तुम्हारा डेरा सुरक्षित है; तुम अपने घर में जाओगे और तुम्हें किसी भी हानि का भय न होगा.
Iningʼe ni hembi oriti maber; inikwan mwanduni achiel achiel, kendo ok niyud kaonge moro kuomgi molal.
25 तुम्हें यह भी बोध हो जाएगा कि तुम्हारे वंशजों की संख्या बड़ी होगी, तुम्हारी सन्तति भूमि की घास समान होगी.
Inibed kingʼeyo ni nyithindi nobed mangʼeny, kendo nyikwayi nochal gi lum manie piny.
26 मृत्यु की बेला में भी तुम्हारे शौर्य का ह्रास न हुआ होगा, जिस प्रकार परिपक्व अन्‍न एकत्र किया जाता है.
Inidag amingʼa mitho kapod itegno, mana ka cham mokaa e kinde mowinjore.
27 “इस पर ध्यान दो: हमने इसे परख लिया है यह ऐसा ही है. इसे सुनो तथा स्वयं इसे पहचान लो.”
“Wasenono wachni, mwanwangʼo ni en adier. Omiyo winje kendo iti kode e ngimani.”

< अय्यूब 5 >