< अय्यूब 42 >

1 तब अय्योब ने याहवेह को यह उत्तर दिया:
Então Job respondeu Yahweh:
2 “मेरे प्रभु, मुझे मालूम है कि आप सभी कुछ कर सकते हैं; तथा आपकी किसी भी योजना विफल नहीं होती.
“Eu sei que você pode fazer todas as coisas, e que nenhum propósito seu pode ser contido.
3 आपने पूछा था, ‘कौन है वह अज्ञानी, जो मेरे ज्ञान पर आवरण डाल देता है?’ यही कारण है कि मैं स्वीकार कर रहा हूं, कि मुझे इन विषयों का कोई ज्ञान न था, मैं नहीं समझ सका, कि क्या-क्या हो रहा था, तथा जो कुछ हो रहा था, वह विस्मयकारी था.
Você perguntou: 'Quem é este que esconde conselhos sem conhecimento?'. Portanto, eu pronunciei aquilo que não entendia, coisas maravilhosas demais para mim, o que eu não sabia.
4 “आपने कहा था, ‘अब तुम चुप रहो; कि अब मैं संवाद कर सकूं, तब प्रश्न मैं करूंगा, कि तुम इनका उत्तर दो.’
Você disse: 'Escute, agora, e eu falarei'; Eu te questionarei, e você me responderá”.
5 इसके पूर्व आपका ज्ञान मेरे लिए मात्र समाचार ही था, किंतु अब आपको मेरी आंखें देख चुकी हैं.
Eu tinha ouvido falar de você pela audição do ouvido, mas agora meu olho te vê.
6 इसलिये अब मैं स्वयं को घृणास्पद समझ रहा हूं, मैं इसके लिए धूल तथा भस्म में प्रायश्चित करता हूं.”
Portanto, eu me abomino, e arrepender-se na poeira e nas cinzas”.
7 अय्योब से अपना आख्यान समाप्‍त करके याहवेह ने तेमानी एलिफाज़ से पूछा, “मैं तुमसे तथा तुम्हारे दोनों मित्रों से अप्रसन्‍न हूं, क्योंकि तुमने मेरे विषय में वह सब अभिव्यक्त नहीं किया, जो सही है, जैसा मेरे सेवक अय्योब ने प्रकट किया था.
Foi assim, que depois que Javé disse estas palavras a Jó, Javé disse a Elifaz, o Temanita: “Minha ira se acendeu contra você e contra seus dois amigos; pois você não falou de mim o que é certo, como meu servo Jó falou.
8 तब अब तुम सात बछड़े तथा सात मेढ़े लो और मेरे सेवक अय्योब के पास जाकर अपने लिए होमबलि अर्पित करो तथा मेरा सेवक अय्योब तुम्हारे लिए प्रार्थना करेगा, क्योंकि मैं उसकी याचना स्वीकार कर लूंगा, कि तुम्हारी मूर्खता के अनुरूप व्यवहार न करूं, क्योंकि तुमने मेरे विषय में वह सब अभिव्यक्त नहीं किया, जो उपयुक्त था जैसा अय्योब ने किया था.”
Agora, portanto, tomai para vós sete touros e sete carneiros, e ide a meu servo Jó, e oferecei por vós mesmos um holocausto; e meu servo Jó rezará por vós, pois eu o aceitarei, para que eu não trate convosco de acordo com vossa loucura. Pois vós não falastes de mim o que é certo, como o meu servo Jó”.
9 तब तेमानी एलिफाज़ ने, शूही बिलदद ने तथा नआमथी ज़ोफर ने याहवेह के आदेश के अनुसार अनुपालन किया तथा याहवेह ने अय्योब की याचना स्वीकार कर ली.
Então Elifaz o Temanita e Bildad o Shuhite e Zophar o Naamathite foram e fizeram o que Yahweh lhes ordenou, e Yahweh aceitou Jó.
10 जब अय्योब अपने मित्रों के लिए प्रार्थना कर चुके, तब याहवेह ने अय्योब की संपत्ति को पूर्वावस्था में कर दिया तथा जो कुछ अय्योब का था, उसे दो गुणा कर दिया.
Yahweh restaurou a prosperidade de Jó quando ele rezou por seus amigos. Yahweh deu a Jó o dobro do que tinha antes.
11 कालांतर उनके समस्त भाई बहनों तथा पूर्व परिचितों ने उनके घर पर आकर भोज में उनके साथ संगति की. उन्होंने उन पर याहवेह द्वारा समस्त विपत्तियों के संबंध में सहानुभूति एवं सांत्वना दी. उनमें से हर एक ने अय्योब को धनराशि एवं सोने के सिक्‍के भेंट में दिये.
Então todos os seus irmãos, todas as suas irmãs, e todos aqueles que já tinham sido seus conhecidos, vieram até ele e comeram pão com ele em sua casa. Eles o confortaram e o consolaram com todo o mal que Yahweh havia trazido sobre ele. Todos também lhe deram um pedaço de dinheiro, e a todos um anel de ouro.
12 याहवेह ने अय्योब के इन उत्तर वर्षों को उनके पूर्व वर्षों की अपेक्षा कहीं अधिक आशीषित किया. उनकी संपत्ति में अब चौदह हजार भेड़ें, छः हजार ऊंट, एक हजार जोड़े बैल तथा एक हजार गधियां हो गईं.
Então Yahweh abençoou o último fim de Jó mais do que seu início. Ele tinha quatorze mil ovelhas, seis mil camelos, mil juizes de bois e mil burros fêmeas.
13 उनके सात पुत्र एवं तीन पुत्रियां हुईं.
Ele também teve sete filhos e três filhas.
14 पहली पुत्री का नाम उन्होंने यमीमाह, दूसरी का केज़ीआह, तीसरी का केरेन-हप्पूख रखा.
Ele chamou o nome do primeiro, Jemimah; e o nome do segundo, Keziah; e o nome do terceiro, Keren Happuch.
15 समस्त देश में अय्योब की पुत्रियों समान सौंदर्य अन्यत्र नहीं थी. उनके पिता ने उन्हें उनके भाइयों के साथ ही मीरास दी.
Em toda a terra não havia mulheres tão belas como as filhas de Jó. Seu pai lhes deu uma herança entre seus irmãos.
16 इसके बाद अय्योब एक सौ चालीस वर्ष और जीवित रहे. उन्होंने चार पीढ़ियों तक अपने पुत्र तथा पौत्र देखे.
Depois deste Jó viveu cem quarenta anos, e viu seus filhos, e os filhos de seus filhos, a quatro gerações.
17 वृद्ध अय्योब अपनी पूर्ण परिपक्व आयु में चले गये.
Então Jó morreu, sendo velho e cheio de dias.

< अय्यूब 42 >