< अय्यूब 42 >
1 तब अय्योब ने याहवेह को यह उत्तर दिया:
Saa svarede Job HERREN og sagde:
2 “मेरे प्रभु, मुझे मालूम है कि आप सभी कुछ कर सकते हैं; तथा आपकी किसी भी योजना विफल नहीं होती.
Jeg ved, at du magter alt, for dig er intet umuligt!
3 आपने पूछा था, ‘कौन है वह अज्ञानी, जो मेरे ज्ञान पर आवरण डाल देता है?’ यही कारण है कि मैं स्वीकार कर रहा हूं, कि मुझे इन विषयों का कोई ज्ञान न था, मैं नहीं समझ सका, कि क्या-क्या हो रहा था, तथा जो कुछ हो रहा था, वह विस्मयकारी था.
»Hvem fordunkler mit Raad med Ord, som er uden Indsigt?« Derfor: jeg talte uden Forstand om noget, som var mig for underfuldt, og som jeg ej kendte til.
4 “आपने कहा था, ‘अब तुम चुप रहो; कि अब मैं संवाद कर सकूं, तब प्रश्न मैं करूंगा, कि तुम इनका उत्तर दो.’
Hør dog, og jeg vil tale, jeg vil spørge, og du skal lære mig!
5 इसके पूर्व आपका ज्ञान मेरे लिए मात्र समाचार ही था, किंतु अब आपको मेरी आंखें देख चुकी हैं.
Jeg havde kun hørt et Rygte om dig, men nu har mit Øje set dig;
6 इसलिये अब मैं स्वयं को घृणास्पद समझ रहा हूं, मैं इसके लिए धूल तथा भस्म में प्रायश्चित करता हूं.”
jeg tager det derfor tilbage og angrer i Støv og Aske!
7 अय्योब से अपना आख्यान समाप्त करके याहवेह ने तेमानी एलिफाज़ से पूछा, “मैं तुमसे तथा तुम्हारे दोनों मित्रों से अप्रसन्न हूं, क्योंकि तुमने मेरे विषय में वह सब अभिव्यक्त नहीं किया, जो सही है, जैसा मेरे सेवक अय्योब ने प्रकट किया था.
Men efter at HERREN havde talet disse Ord til Job, sagde han til Temaniten Elifaz: »Min Vrede er blusset op mod dig og dine to Venner, fordi I ikke talte rettelig om mig som min Tjener Job!
8 तब अब तुम सात बछड़े तथा सात मेढ़े लो और मेरे सेवक अय्योब के पास जाकर अपने लिए होमबलि अर्पित करो तथा मेरा सेवक अय्योब तुम्हारे लिए प्रार्थना करेगा, क्योंकि मैं उसकी याचना स्वीकार कर लूंगा, कि तुम्हारी मूर्खता के अनुरूप व्यवहार न करूं, क्योंकि तुमने मेरे विषय में वह सब अभिव्यक्त नहीं किया, जो उपयुक्त था जैसा अय्योब ने किया था.”
Tag eder derfor syv Tyre og syv Vædre og gaa til min Tjener Job og bring et Brændoffer for eder. Og min Tjener Job skal gaa i Forbøn for eder, thi ham vil jeg bønhøre, saa jeg ikke gør en Ulykke paa eder, fordi I ikke talte rettelig om mig som min Tjener Job!«
9 तब तेमानी एलिफाज़ ने, शूही बिलदद ने तथा नआमथी ज़ोफर ने याहवेह के आदेश के अनुसार अनुपालन किया तथा याहवेह ने अय्योब की याचना स्वीकार कर ली.
Saa gik Temaniten Elifaz, Sjuhiten Bildad og Na'amatiten Zofar hen og gjorde, som HERREN havde sagt, og HERREN bønhørte Job.
10 जब अय्योब अपने मित्रों के लिए प्रार्थना कर चुके, तब याहवेह ने अय्योब की संपत्ति को पूर्वावस्था में कर दिया तथा जो कुछ अय्योब का था, उसे दो गुणा कर दिया.
Og HERREN vendte Jobs Skæbne, da han gik i Forbøn for sine Venner; og HERREN gav Job alt, hvad han havde ejet, tvefold igen.
11 कालांतर उनके समस्त भाई बहनों तथा पूर्व परिचितों ने उनके घर पर आकर भोज में उनके साथ संगति की. उन्होंने उन पर याहवेह द्वारा समस्त विपत्तियों के संबंध में सहानुभूति एवं सांत्वना दी. उनमें से हर एक ने अय्योब को धनराशि एवं सोने के सिक्के भेंट में दिये.
Saa kom alle hans Brødre og Søstre og alle, der kendte ham tilforn, og holdt Maaltid med ham i hans Hus, og de viste ham deres Medfølelse og trøstede ham over al den Ulykke, HERREN havde bragt over ham, og de gav ham hver en Kesita og en Guldring.
12 याहवेह ने अय्योब के इन उत्तर वर्षों को उनके पूर्व वर्षों की अपेक्षा कहीं अधिक आशीषित किया. उनकी संपत्ति में अब चौदह हजार भेड़ें, छः हजार ऊंट, एक हजार जोड़े बैल तथा एक हजार गधियां हो गईं.
Og HERREN velsignede Jobs sidste Tid mere end hans første. Han fik 14 000 Stykker Smaakvæg, og 1000 Aseninder.
13 उनके सात पुत्र एवं तीन पुत्रियां हुईं.
Og han fik syv Sønner og tre Døtre,
14 पहली पुत्री का नाम उन्होंने यमीमाह, दूसरी का केज़ीआह, तीसरी का केरेन-हप्पूख रखा.
og han kaldte den ene Jemima, den anden Kezia og den tredje Keren-Happuk.
15 समस्त देश में अय्योब की पुत्रियों समान सौंदर्य अन्यत्र नहीं थी. उनके पिता ने उन्हें उनके भाइयों के साथ ही मीरास दी.
Saa smukke Kvinder som Jobs Døtre fandtes ingensteds paa Jorden; og deres Fader gav dem Arv imellem deres Brødre:
16 इसके बाद अय्योब एक सौ चालीस वर्ष और जीवित रहे. उन्होंने चार पीढ़ियों तक अपने पुत्र तथा पौत्र देखे.
Siden levede Job 140 Aar og saa sine Børn og Børnebørn, fire Slægtled.
17 वृद्ध अय्योब अपनी पूर्ण परिपक्व आयु में चले गये.
Saa døde Job gammel og mæt af Dage.