< अय्यूब 4 >
1 तब तेमानवासी एलिफाज़ ने उत्तर दिया:
Då tok Elifaz frå Teman til ords og sagde:
2 “अय्योब, यदि मैं तुमसे कुछ कहने का ढाढस करूं, क्या तुम चिढ़ जाओगे? किंतु कुछ न कहना भी असंभव हो रहा है.
«Vert du vel tykkjen um eg talar? Men kven kann halda ordi inne?
3 यह सत्य है कि तुमने अनेकों को चेताया है, तुमने अनेकों को प्रोत्साहित किया है.
På rette veg du førde mange; dei trøytte hender styrkte du;
4 तुम्हारे शब्दों से अनेकों के लड़खड़ाते पैर स्थिर हुए हैं; तुमसे ही निर्बल घुटनों में बल-संचार हुआ है.
med ord du hjelpte deim som snåva, og gav dei veike knei kraft.
5 अब तुम स्वयं उसी स्थिति का सामना कर रहे हो तथा तुम अधीर हो रहे हो; उसने तुम्हें स्पर्श किया है और तुम निराशा में डूबे हुए हो!
Men når det gjeld deg sjølv, du klagar; når deg det råkar, ræddast du!
6 क्या तुम्हारे बल का आधार परमेश्वर के प्रति तुम्हारी श्रद्धा नहीं है? क्या तुम्हारी आशा का आधार तुम्हारा आचरण खरा होना नहीं?
Di von du på di gudstru bygde og sette lit til last-laust liv.
7 “अब यह सत्य याद न होने देना कि क्या कभी कोई अपने निर्दोष होने के कारण नष्ट हुआ? अथवा कहां सज्जन को नष्ट किया गया है?
Tenk etter: Når vart skuldlaus tynt? Når gjekk rettvis mann til grunns?
8 अपने अनुभव के आधार पर मैं कहूंगा, जो पाप में हल चलाते हैं तथा जो संकट बोते हैं, वे उसी की उपज एकत्र करते हैं.
Stødt fann eg: dei som urett pløgde, og sådde naud, dei hausta slikt;
9 परमेश्वर के श्वास मात्र से वे नष्ट हो जाते हैं; उनके कोप के विस्फोट से वे नष्ट हो जाते हैं,
dei stupte for Guds andedrag, gjekk for hans vreidestorm til grunns.
10 सिंह की दहाड़, हिंसक सिंह की गरज, बलिष्ठ सिंहों के दांत टूट जाते हैं.
Ja, løva skrik, og villdyr burar; ungløva fær sin tanngard knekt;
11 भोजन के अभाव में सिंह नष्ट हो रहे हैं, सिंहनी के बच्चे इधर-उधर जा चुके हैं.
og løva døyr av skort på rov; løvinna misser sine ungar.
12 “एक संदेश छिपते-छिपाते मुझे दिया गया, मेरे कानों ने वह शांत ध्वनि सुन ली.
Ein løynleg tale til meg kom; i øyra mitt det stilt vart kviskra,
13 रात्रि में सपनों में विचारों के मध्य के दृश्यों से, जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े हुए होते हैं,
som tankar i eit nattsyn kjem, når svevnen tung på folki kviler.
14 मैं भय से भयभीत हो गया, मुझ पर कंपकंपी छा गई, वस्तुतः मेरी समस्त हड्डियां हिल रही थीं.
Det kom ei rædsla yver meg, ei skjelving gjenom alle lemer;
15 उसी अवसर पर मेरे चेहरे के सामने से एक आत्मा निकलकर चली गई, मेरे रोम खड़े हो गए.
ein gust meg yver panna strauk, og på min kropp seg håri reiste;
16 मैं स्तब्ध खड़ा रह गया. उसके रूप को समझना मेरे लिए संभव न था. एक रूप को मेरे नेत्र अवश्य देख रहे थे. वातावरण में पूर्णतः सन्नाटा था, तब मैंने एक स्वर सुना
og noko stogga for mi åsyn; eg kunde ikkje klårt skilja; framfor mitt auga stod eit bilæt’, eg høyrde som ei røyst som kviskra:
17 ‘क्या मानव जाति परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी हो सकती है? क्या रचयिता की परख में मानव पवित्र हो सकता है?
«Hev menneskjet vel rett for Gud? Er mannen rein framfor sin skapar?
18 परमेश्वर ने अपने सेवकों पर भरोसा नहीं रखा है, अपने स्वर्गदूतों पर वे दोष आरोपित करते हैं.
Han sine tenarar ei trur og finn hjå sine englar lyte -
19 तब उन पर जो मिट्टी के घरों में निवास करते, जिनकी नींव ही धूल में रखी हुई है, जिन्हें पतंगे-समान कुचलना कितना अधिक संभव है!
enn meir hjå folk i hus av leir; hjå deim som hev sin grunn i moldi, ein kann deim krasa, som eit mol.
20 प्रातःकाल से लेकर संध्याकाल तक उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाता है; उन्हें सदा-सर्वदा के लिए विनष्ट कर दिया जाता है, किसी का ध्यान उन पर नहीं जाता.
Dei er frå morgon og til kveld; ein krasar deim - kven merkar det? - Og dei vert ikkje funne meir.
21 क्या यह सत्य नहीं कि उनके तंबुओं की रस्सियां उनके भीतर ही खोल दी जाती हैं? तथा बुद्धिहीनों की मृत्यु हो जाती है?’”
Når deira tjeldsnor vert rykt upp, dei døyr og ingen visdom fær.»