< अय्यूब 32 >

1 तब इन तीनों ने ही अय्योब को प्रत्युत्तर देना छोड़ दिया, क्योंकि अय्योब स्वयं की धार्मिकता के विषय में अटल मत के थे.
Ona tri čovjeka prestadoše Jobu odgovarati, jer je on sebe smatrao nevinim.
2 किंतु राम के परिवार के बुज़वासी बारकएल के पुत्र एलिहू का क्रोध भड़क उठा-उसका यह क्रोध अय्योब पर ही था, क्योंकि अय्योब स्वयं को परमेश्वर के सामने नेक प्रमाणित करने में अटल थे.
Nato se rasrdi Elihu, sin Barakeelov, iz Buza, od plemena Ramova: planu gnjevom na Joba zato što je sebe držao pravednim pred Bogom;
3 इसके विपरीत अय्योब अपने तीनों मित्रों पर नाराज थे, क्योंकि वे उनके प्रश्नों के उत्तर देने में विफल रहे थे.
a planu gnjevom i na tri njegova prijatelja jer nisu više našli ništa što bi odgovorili te su tako Boga osudili.
4 अब तक एलिहू ने कुछ नहीं कहा था, क्योंकि वह उन सभी से कम उम्र का था.
Dok su oni govorili s Jobom, Elihu je šutio, jer su oni bili stariji od njega.
5 तब, जब एलिहू ने ध्यान दिया कि अन्य तीन प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ थे, तब उसका क्रोध भड़क उठा.
Ali kad vidje da ona tri čovjeka nisu više imala odgovora u ustima, planu od srdžbe.
6 तब बुज़वासी बारकएल के पुत्र एलिहू ने कहना प्रारंभ किया: “मैं ठहरा कम उम्र का और आप सभी बड़े; इसलिये मैं झिझकता रहा और मैंने अपने विचार व्यक्त नहीं किए.
I progovorivši, Elihu, sin Barakeelov, iz Buza, reče: “Po godinama svojim još mlad sam ja, a u duboku vi ste ušli starost; bojažljivo se zato ja ustezah znanje svoje pokazati pred vama.
7 मेरा मत यही था, ‘विचार वही व्यक्त करें, जो वर्षों में मुझसे आगे हैं, ज्ञान की शिक्षा वे ही दें, जो बड़े हैं.’
Mišljah u sebi: 'Govorit će starost, mnoge godine pokazat će mudrost.'
8 वस्तुतः सर्वशक्तिमान की श्वास तथा परमेश्वर का आत्मा ही है, जो मनुष्य में ज्ञान प्रगट करता है.
Uistinu, dah neki u ljudima, duh Svesilnog mudrim čini čovjeka.
9 संभावना तो यह है कि बड़े में विद्वत्ता ही न हो, तथा बड़े में न्याय की कोई समझ न हो.
Dob poodmakla ne daje mudrosti a niti starost pravednosti uči.
10 “तब मैंने भी अपनी इच्छा प्रकट की ‘मेरी भी सुन लीजिए; मैं अपने विचार व्यक्त करूंगा.’
Zato vas molim, poslušajte mene da vam i ja znanje svoje izložim.
11 सुनिए, अब तक मैं आप लोगों के वक्तव्य सुनता हुआ ठहरा रहा हूं, आप लोगों के विचार भी मैंने सुन लिए हैं, जो आप लोग घोर विचार करते हुए प्रस्तुत कर रहे थे.
S pažnjom sam vaše besjede pratio i razloge sam vaše saslušao dok ste tražili što ćete kazati.
12 मैं आपके वक्तव्य बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनता रहा हूं. निःसंदेह ऐसा कोई भी न था जिसने महोदय अय्योब के शब्दों का विरोध किया हो; आप में से एक ने भी उनका उत्तर नहीं दिया.
Na vama moja sva bijaše pažnja, al' ne bi nikog da Joba pobije ni da mu od vas tko riječ opovrgne.
13 अब यह मत बोलना, ‘हमें ज्ञान की उपलब्धि हो गई है; मनुष्य नहीं, स्वयं परमेश्वर ही उनके तर्कों का खंडन करेंगे.’
Nemojte reći: 'Na mudrost smo naišli! Bog će ga pobit jer čovjek ne može.'
14 क्योंकि अय्योब ने अपना वक्तव्य मेरे विरोध में लक्षित नहीं किया था, मैं तो उन्हें आप लोगों के समान विचार से उत्तर भी न दे सकूंगा.
Nije meni on besjedu upravio: odvratit mu neću vašim riječima.
15 “वे निराश हो चुके हैं, अब वे उत्तर ही नहीं दे रहे; अब तो उनके पास शब्द न रह गए हैं.
Poraženi, otpovrgnut ne mogu, riječi zapeše u grlu njihovu.
16 क्या उनके चुप रहने के कारण मुझे प्रतीक्षा करना होगा, क्योंकि अब वे वहां चुपचाप खड़े हुए हैं, उत्तर देने के लिए उनके सामने कुछ न रहा है.
Čekao sam! Al', gle, oni ne zbore. Umukoše, ni riječ više da kažu!
17 तब मैं भी अपने विचार प्रस्तुत करूंगा; मैं भी वह सब प्रकट करूंगा, जो मुझे मालूम है.
Na meni je da progovorim sada, znanje ću svoje i ja izložiti.
18 विचार मेरे मन में समाए हुए हैं, मेरी आत्मा मुझे प्रेरित कर रही है.
Riječi mnoge u meni naviru dok iznutra moj duh mene nagoni.
19 मेरा हृदय तो दाखमधु समान है, जिसे बंद कर रखा गया है, ऐसा जैसे नये दाखरस की बोतल फटने ही वाली है.
Gle, nutrina mi je k'o mošt zatvoren, k'o nova će se raspući mješina.
20 जो कुछ मुझे कहना है, उसे कहने दीजिए, ताकि मेरे हृदय को शांति मिल जाए; मुझे उत्तर देने दीजिए.
Da mi odlane, govorit ću stoga, otvorit ću usne i odvratit' vama.
21 मैं अब किसी का पक्ष न लूंगा और न किसी की चापलूसी ही करूंगा;
Nijednoj strani priklonit se neću niti laskat ja namjeravam kome.
22 क्योंकि चापलूसी मेरे स्वभाव में नहीं है, तब यदि मैं यह करने लगूं, मेरे रचयिता मुझे यहां से उठा लें.
Laskati ja ne umijem nikako, jer smjesta bi me Tvorac moj smaknuo.

< अय्यूब 32 >