< अय्यूब 26 >
1 तब अय्योब ने उत्तर दिया:
Da svarede Job og sagde:
2 “क्या सहायता की है तुमने एक दुर्बल की! वाह! कैसे तुमने बिना शक्ति का उपयोग किए ही एक हाथ की रक्षा कर डाली है!
Hvad har du hjulpet den, som ingen Kraft havde? frelste du den Arm, som ingen Styrke havde?
3 कैसे तुमने एक ज्ञानहीन व्यक्ति को ऐसा परामर्श दे डाला है! कैसे समृद्धि से तुमने ठीक अंतर्दृष्टि प्रदान की है!
Hvorledes raadede du den, som ingen Visdom havde, og kundgjorde Indsigt til Overflod?
4 किसने तुम्हें इस बात के लिए प्रेरित किया है? किसकी आत्मा तुम्हारे द्वारा बातें की है?
For hvem har du kundgjort Tale, og hvis Aande talte ud af dig?
5 “मृतकों की आत्माएं थरथरा उठी हैं, वे जो जल-जन्तुओं से भी नीचे के तल में बसी हुई हैं.
Dødningerne bæve neden under Vandene og deres Beboere.
6 परमेश्वर के सामने मृत्यु खुली तथा नाश-स्थल ढका नहीं है. (Sheol )
Dødsriget ligger blottet for ham, og Afgrunden har intet Skjul. (Sheol )
7 परमेश्वर ने उत्तर दिशा को रिक्त अंतरीक्ष में विस्तीर्ण किया है; पृथ्वी को उन्होंने शून्य में लटका दिया है.
Han udbreder Norden over det øde, han hænger Jorden paa intet.
8 वह जल को अपने मेघों में लपेट लेते हैं तथा उनके नीचे मेघ नहीं बरस पाते हैं.
Han binder Vandet sammen i sine Skyer, dog brister Skydækket ikke under dem.
9 वह पूर्ण चंद्रमा का चेहरा छिपा देते हैं तथा वह अपने मेघ इसके ऊपर फैला देते हैं.
Han lukker for sin Trone, han udbreder sin Sky over den.
10 उन्होंने जल के ऊपर क्षितिज का चिन्ह लगाया है. प्रकाश तथा अंधकार की सीमा पर.
Han har draget en Grænse oven over Vandene indtil der, hvor Lyset ender i Mørke.
11 स्वर्ग के स्तंभ कांप उठते हैं तथा उन्हें परमेश्वर की डांट पर आश्चर्य होता है.
Himmelens Piller skælve og forfærdes for hans Trusel.
12 अपने सामर्थ्य से उन्होंने सागर को मंथन किया; अपनी समझ बूझ से उन्होंने राहाब को संहार कर दिया.
Ved sin Kraft oprører han Havet, og med sin Forstand bryder han dets Hovmod.
13 उनका श्वास स्वर्ग को उज्जवल बना देता है; उनकी भुजा ने द्रुत सर्प को बेध डाला है.
Ved hans Aande blive Himlene dejlige; hans Haand gennemborer den flygtende Slange.
14 यह समझ लो, कि ये सब तो उनके महाकार्य की झलक मात्र है; उनके विषय में हम कितना कम सुन पाते हैं! तब किसमें क्षमता है कि उनके पराक्रम की थाह ले सके?”
Se, disse ere de yderste Grænser af hans Veje, og hvor svag er Lyden af det Ord, som vi have hørt deraf? Men hans Vældes Torden — hvo forstaar den!