< अय्यूब 24 >

1 “सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने न्याय-दिवस को ठहराया क्यों नहीं है? तथा वे, जो उन्हें जानते हैं, इस दिन की प्रतीक्षा करते रह जाते हैं?
Miért nincsenek eltéve a Mindenható által idők s ismerői nem láthatják meg az ő napjait?
2 कुछ लोग तो भूमि की सीमाओं को परिवर्तित करते रहते हैं; वे भेड़ें पकड़कर हड़प लेते हैं.
Határokat tolnak el, nyájat raboltak s legeltették.
3 वे पितृहीन के गधों को हकाल कर ले जाते हैं. वे विधवा के बैल को बंधक बना लेते हैं.
Árvák szamarát elhajtják, zálogul veszik özvegy marháját.
4 वे दरिद्र को मार्ग से हटा देते हैं; देश के दीनों को मजबूर होकर एक साथ छिप जाना पड़ता है.
Az útról elhajtják a szűkölködőket, egyaránt elbújtak az ország szegényei.
5 ध्यान दो, दीन वन्य गधों-समान भोजन खोजते हुए भटकते रहते हैं, मरुभूमि में अपने बालकों के भोजन के लिए.
Lám, akár vadszamarak a pusztákban, kimentek dolgukra az eledelt keresve: sivatag neki kenyere a gyermekek számára.
6 अपने खेत में वे चारा एकत्र करते हैं तथा दुर्वृत्तों के दाख की बारी से सिल्ला उठाते हैं.
A mezőn learatják abrakjukat s tallóznak a gonosznak szőlőjében.
7 शीतकाल में उनके लिए कोई आवरण नहीं रहते. उन्हें तो विवस्त्र ही रात्रि व्यतीत करनी पड़ती है.
Meztelenül hálnak, öltözet híján s nincs takarójuk a hidegben;
8 वे पर्वतीय वृष्टि से भीगे हुए हैं, सुरक्षा के लिए उन्होंने चट्टान का आश्रय लिया हुआ है.
hegyek záporától átáznak s menedék híján sziklát ölelnek.
9 अन्य वे हैं, जो दूधमुंहे, पितृहीन बालकों को छीन लेते हैं; ये ही हैं वे, जो दीन लोगों से बंधक वस्तु कर रख लेते हैं.
Emlőtől elrabolják az árvát s a mi rajta van a szegényen, zálogul veszik;
10 उन्हीं के कारण दीन को विवस्त्र रह जाना पड़ता है; वे ही भूखों से अन्‍न की पुलियां छीने लेते हैं.
meztelenül járnak öltözet híján s éhesen hordanak kévét.
11 दीनों की दीवारों के भीतर ही वे तेल निकालते हैं; वे द्राक्षरस-कुण्ड में अंगूर तो रौंदते हैं, किंतु स्वयं प्यासे ही रहते हैं.
Falaik között olajat készítenek, a présházakban sajtoltak és szomjaztak.
12 नागरिक कराह रहे हैं, तथा घायलों की आत्मा पुकार रही है. फिर भी परमेश्वर मूर्खों की याचना की ओर ध्यान नहीं देते.
A városból emberek hörögnek, a megöltek lelke könyörög és Isten ügyet sem vet a fonákságára.
13 “कुछ अन्य ऐसे हैं, जो ज्योति के विरुद्ध अपराधी हैं, उन्हें इसकी नीतियों में कोई रुचि नहीं है, तब वे ज्योति के मार्गों पर आना नहीं चाहते.
Azok vannak a világosság ellen lázadók közt, nem ismerték fel útjait s nem laktak ösvényein.
14 हत्यारा बड़े भोर उठ जाता है, वह जाकर दीनों एवं दरिद्रों की हत्या करता है, रात्रि में वह चोरी करता है.
Virradatra fölkel a gyilkos, megöli a szegényt és szűkölködőt, éjjel pedig olyan lesz mint a tolvaj.
15 व्यभिचारी की दृष्टि रात आने की प्रतीक्षा करती रहती है, वह विचार करता है, ‘तब मुझे कोई देख न सकेगा.’ वह अपने चेहरे को अंधेरे में छिपा लेता है.
A házasságtörő szeme leste az alkonyatot, mondván nem pillant meg engem szem, és leplet tesz arczára.
16 रात्रि होने पर वे सेंध लगाते हैं, तथा दिन में वे घर में छिपे रहते हैं; प्रकाश में उन्हें कोई रुचि नहीं रहती.
Sötétben betörnek házakba, nappal elzárták magukat, nem ismerik a világosságot;
17 उनके सामने प्रातःकाल भी वैसा ही होता है, जैसा घोर अंधकार, क्योंकि उनकी मैत्री तो घोर अंधकार के आतंक से है.
mert egyaránt reggel nekik a vakhomály, mert ismerik a vakhomály rémségeit.
18 “वस्तुतः वे जल के ऊपर के फेन समान हैं; उनका भूखण्ड शापित है. तब कोई उस दिशा में दाख की बारी की ओर नहीं जाता.
Gyorsan eltűnik a víz színén, átkozott a birtokuk az országban, nem fordul a szőlők útjára.
19 सूखा तथा गर्मी हिम-जल को निगल लेते हैं, यही स्थिति होगी अधोलोक में पापियों की. (Sheol h7585)
Szárazság meg hőség elrabolják a hó vízét, az alvilág azokat, kik vétkeztek. (Sheol h7585)
20 गर्भ उन्हें भूल जाता है, कीड़े उसे ऐसे आहार बना लेते हैं; कि उसकी स्मृति भी मिट जाती है, पापी वैसा ही नष्ट हो जाएगा, जैसे वृक्ष.
Elfelejti őt az anyaméh, édesnek találja a féreg; többé nem emlékeznek rá, s mint a fa, megtöretik a jogtalanság:
21 वह बांझ स्त्री तक से छल करता है तथा विधवा का कल्याण उसके ध्यान में नहीं आता.
a ki kifosztja a magtalan nőt, ki nem szül, s az özveggyel nem tesz jót.
22 किंतु परमेश्वर अपनी सामर्थ्य से बलवान को हटा देते हैं; यद्यपि वे प्रतिष्ठित हो चुके होते हैं, उनके जीवन का कोई आश्वासन नहीं होता.
Ereje által tartós életű a hatalmas, fennmarad, bár nem bízik életében.
23 परमेश्वर उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं, उनका पोषण करते हैं, वह उनके मार्गों की चौकसी भी करते हैं.
Megadja neki, hogy bizton támaszkodik, és szemei rajta vannak útjaikon.
24 अल्पकाल के लिए वे उत्कर्ष भी करते जाते हैं, तब वे नष्ट हो जाते हैं; इसके अतिरिक्त वे गिर जाते हैं तथा वे अन्यों के समान पूर्वजों में जा मिलते हैं; अन्‍न की बालों के समान कट जाना ही उनका अंत होता है.
Emelkedtek, kevés még s nincsenek, aláhanyatlottak, mint minden elkapatnak s mint kalász feje levágatnak.
25 “अब, यदि सत्य यही है, तो कौन मुझे झूठा प्रमाणित कर सकता है तथा मेरी बात को अर्थहीन घोषित कर सकता है?”
S ha nem így van, ki hazudtol meg engem, hogy semmivé tegye szavamat?

< अय्यूब 24 >