< अय्यूब 12 >
1 तब अय्योब ने उत्तर दिया:
Men Job svarede og sagde:
2 “निःसंदेह तुम्हीं हो वे लोग, तुम्हारे साथ ही ज्ञान का अस्तित्व मिट जाएगा!
Sandelig, I ere Folket, og med eder dør Visdommen ud!
3 किंतु तुम्हारे समान बुद्धि मुझमें भी है; तुमसे कम नहीं है मेरा स्तर. किसे बोध नहीं है इस सत्य का?
Jeg har ogsaa Forstand ligesom I, jeg falder ikke igennem for eder; og hvo ved ikke saadanne Ting?
4 “अपने मित्रों के लिए तो मैं हंसी मज़ाक का विषय होकर रह गया हूं, मैंने परमेश्वर को पुकारा और उन्होंने इसका प्रत्युत्तर भी दिया; और अब यहां खरा तथा निर्दोष व्यक्ति उपहास का पात्र हो गया है!
Jeg er til Latter for min Ven, jeg, som raabte til Gud og fik Svar; den retfærdige, den oprigtige er til Latter.
5 सुखी धनवान व्यक्ति को दुःखी व्यक्ति घृणित लग रहा है. जो पहले ही लड़खड़ा रहा है, उसी पर प्रहार किया जा रहा है.
En foragtet Lampe i den trygges Tanke er den, som er nær ved at snuble med Foden.
6 उन्हीं के घरों को सुरक्षित छोड़ा जा रहा है, जो हिंसक-विनाशक हैं, वे ही सुरक्षा में निवास कर रहे हैं, जो परमेश्वर को उकसाते रहे हैं, जो सोचते हैं कि ईश्वर अपनी मुट्ठी में है!
Ødelæggernes Telte have Ro, og de, som rase imod Gud, ere meget trygge, ja den, som sætter sin Haand som Gud.
7 “किंतु अब जाकर पशुओं से परामर्श लो, अब वे तुम्हें शिक्षा देने लगें, आकाश में उड़ते पक्षी तुम्हें सूचना देने लगें;
Og sandelig, spørg dog Dyrene ad, og de skulle lære dig det; og Himmelens Fugle, og de skulle forkynde dig det.
8 अन्यथा पृथ्वी से ही वार्तालाप करो, वही तुम्हें शिक्षा दे, महासागर की मछलियां तुम्हारे लिए शिक्षक हो जाएं.
Eller tal til Jorden, og den skal lære dig det, og Fiskene i Havet skulle fortælle dig det.
9 कौन है तुम्हारे मध्य जो इस सत्य से अनजान है, कि यह सब याहवेह की कृति है?
Hvo ved ikke om alle disse Ting, at Herrens Haand har gjort dette?
10 किसका अधिकार है हर एक जीवधारी जीवन पर तथा समस्त मानव जाति के श्वास पर?
han, i hvis Haand hver levende Sjæl er, og Aanden i hvert Menneskes Kød!
11 क्या कान शब्दों की परख नहीं करता, जिस प्रकार जीभ भोजन के स्वाद को परखती है?
Mon ikke Øret prøver Talen, og Ganen smager Maden?
12 क्या, वृद्धों में बुद्धि पायी नहीं जाती है? क्या लंबी आयु समझ नहीं ले आती?
Hos de graahærdede er Visdom, og Dagenes Længde giver Forstand.
13 “विवेक एवं बल परमेश्वर के साथ हैं; निर्णय तथा समझ भी उन्हीं में शामिल हैं.
Hos ham er Visdom og Vælde, ham hører Raad og Forstand til.
14 जो कुछ उनके द्वारा गिरा दिया जाता है, उसे फिर से बनाया नहीं जा सकता; जब वह किसी को बंदी बना लेते हैं, असंभव है उसका छुटकारा.
Se, han nedbryder, og det skal ikke bygges, han lukker til for en Mand, og der skal ikke lukkes op.
15 सुनो! क्या कहीं सूखा पड़ा है? यह इसलिये कि परमेश्वर ने ही जल रोक कर रखा है; जब वह इसे प्रेषित कर देते हैं, पृथ्वी जलमग्न हो जाती है.
Se, han holder Vandene tilbage, og de borttørres, og han udlader dem, og de omvælte Landet.
16 वही हैं बल एवं ज्ञान के स्रोत; धोखा देनेवाला तथा धोखा खानेवाला दोनों ही उनके अधीन हैं.
Hos ham er Styrke og Kraft; ham hører den til, som farer vild, og den, som fører vild.
17 वह मंत्रियों को विवस्त्र कर छोड़ते हैं तथा न्यायाधीशों को मूर्ख बना देते हैं.
Han lader Raadgiverne gaa afklædte bort og gør Dommerne til Daarer.
18 वह राजाओं द्वारा डाली गई बेड़ियों को तोड़ फेंकते हैं तथा उनकी कमर को बंधन से सुसज्जित कर देते हैं.
Han løser Kongernes Herredømme og lægger Baand om deres Lænder.
19 वह पुरोहितों को नग्न पांव चलने के लिए मजबूर कर देते हैं तथा उन्हें, जो स्थिर थे, पराजित कर देते हैं.
Han lader Præsterne gaa afklædte bort og omkaster de stærke.
20 वह विश्वास सलाहकारों को अवाक बना देते हैं तथा बड़ों की समझने की शक्ति समाप्त कर देते हैं
Han berøver de sikre Talere Mælet, tager Forstanden fra de gamle.
21 वह आदरणीय व्यक्ति को घृणा के पात्र बना छोड़ते हैं. तथा शूरवीरों को निकम्मा कर देते हैं.
Han udøser Vanære over Fyrsterne og løser de stærkes Bælte.
22 वह घोर अंधकार में बड़े रहस्य प्रकट कर देते हैं, तथा घोर अंधकार को प्रकाश में ले आते हैं.
Han aabenbarer de dybe Ting af Mørket og udfører Dødens Skygge til Lyset.
23 वही राष्ट्रों को उन्नत करते और फिर उन्हें नष्ट भी कर देते हैं. वह राष्ट्रों को समृद्ध करते और फिर उसे निवास रहित भी कर देते हैं.
Han formerer Folkene og lader dem gaa til Grunde; han udbreder Folkene og bortfører dem.
24 वह विश्व के शासकों की बुद्धि शून्य कर देते हैं तथा उन्हें रेगिस्तान प्रदेश में दिशाहीन भटकने के लिए छोड़ देते हैं.
Han borttager Forstand fra Folkets Øverster i Landet og lader dem fare vild i det øde, hvor ingen Vej er.
25 वे घोर अंधकार में टटोलते रह जाते हैं तथा वह उन्हें इस स्थिति में डाल देते हैं, मानो कोई मतवाला लड़खड़ा रहा हो.
De famle i Mørke, hvor intet Lys er, og han bringer dem til at fare vild som den drukne.