< अय्यूब 10 >
1 “अपने जीवन से मुझे घृणा है; मैं खुलकर अपनी शिकायत प्रस्तुत करूंगा. मेरे शब्दों का मूल है मेरी आत्मा की कड़वाहट.
“Senginengwa yimpilo yami; ngakho sengizasola ngingasathikazi ngithulule ubuhlungu bomphefumulo wami.
2 परमेश्वर से मेरा आग्रह है: मुझ पर दोषारोपण न कीजिए, मुझ पर यह प्रकट कर दीजिए, कि मेरे साथ अमरता का मूल क्या है.
Ngizakuthi kuNkulunkulu: Ungangilahli, kodwa ngitshela ukuthi ungethesa cala bani.
3 क्या आपके लिए यह उपयुक्त है कि आप अत्याचार करें, कि आप अपनी ही कृति को त्याग दें, तथा दुर्वृत्तों की योजना को समर्थन दें?
Kuyakuthabisa na ukungizwisa ubuhlungu, ukulahla umsebenzi wezandla zakho, ikanti uyahlekelela ngamacebo ababi?
4 क्या आपके नेत्र मनुष्यों के नेत्र-समान हैं? क्या आपका देखना मनुष्यों-समान होता है?
Ulamehlo enyama na? Ubona njengokubona kwabantu na?
5 क्या आपका जीवनकाल मनुष्यों-समान है, अथवा आपके जीवन के वर्ष मनुष्यों-समान हैं,
Insuku zakho ziyafanana lezabantu yini, kumbe iminyaka yakho njengeyomuntu yini,
6 कि आप मुझमें दोष खोज रहे हैं, कि आप मेरे पाप की छानबीन कर रहे हैं?
osungaze uphenye iziphambeko zami njalo ulandelele isono sami,
7 आपके ज्ञान के अनुसार सत्य यही है मैं दोषी नहीं हूं, फिर भी आपकी ओर से मेरे लिए कोई भी मुक्ति नहीं है.
loba wena ukwazi ukuthi angilacala lokuthi kakho ongangikhulula esandleni sakho?
8 “मेरी संपूर्ण संरचना आपकी ही कृति है, क्या आप मुझे नष्ट कर देंगे?
Izandla zakho zangibumba zangenza. Pho usuzaphenduka ungibhidlize na?
9 स्मरण कीजिए, मेरी रचना आपने मिट्टी से की है. क्या आप फिर मुझे मिट्टी में शामिल कर देंगे?
Khumbula ukuthi wangibumba njengomdaka. Pho usuzabuye ungiphendule uthuli na?
10 आपने क्या मुझे दूध के समान नहीं उंडेला तथा दही-समान नहीं जमा दिया था?
Kawungichithanga yini njengochago njalo wangijiyisa njengolaza,
11 क्या आपने मुझे मांस तथा खाल का आवरण नहीं पहनाया तथा मुझे हड्डियों तथा मांसपेशियों से बुना था?
wangigqokisa ngesikhumba lenyama, wangithungela ndawonye ngamathambo lemisipha?
12 आपने मुझे जीवन एवं करुणा-प्रेम का अनुदान दिया तथा आपकी कृपा में मेरी आत्मा सुरक्षित रही है.
Wangipha ukuphila wangitshengisa umusa, ukunanza kwakho kwawelusa umoya wami.
13 “फिर भी ये सत्य आपने अपने हृदय में गोपनीय रख लिए, मुझे यह मालूम है कि यह आप में सुरक्षित है:
Kodwa lokhu yikho owakufihla enhliziyweni yakho, njalo ngiyazi ukuthi lokhu kwakukhona engqondweni yakho:
14 यदि मैं कोई पाप कर बैठूं तो आपका ध्यान मेरी ओर जाएगा. तब आप मुझे निर्दोष न छोड़ेंगे.
Nxa ngona, ngabe wawungikhangele wawungeke wekela ukona kwami kungajeziswa.
15 धिक्कार है मुझ पर—यदि मैं दोषी हूं! और यद्यपि मैं बेकसूर हूं, मुझमें सिर ऊंचा करने का साहस नहीं है. मैं तो लज्जा से भरा हुआ हूं, क्योंकि मुझे मेरी दयनीय दुर्दशा का बोध है.
Aluba ngilecala, maye mina! Laloba ngimsulwa, akukho engingakwenza, ngoba ngiyafa ngenhloni njalo ngiyagalula ekuhluphekeni kwami.
16 यदि मैं अपना सिर ऊंचा कर लूं, तो आप मेरा पीछा ऐसे करेंगे, जैसे सिंह अपने आहार का पीछा करता है; एक बार फिर आप मुझ पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे.
Nxa ngingathi ngivusa ikhanda ungicwathela njengesilwane uphinde utshengise amandla akho esabekayo kimi.
17 आप मेरे विरुद्ध नए-नए साक्षी लेकर आते हैं तथा मेरे विरुद्ध अपने कोप की वृद्धि करते हैं; मुझ पर तो कष्टों पर कष्ट चले आ रहे हैं.
Uletha ofakazi abatsha abangilahlayo, wandise ulaka lwakho kimi; amabutho akho angihlasela amaviyo ngamaviyo.
18 “तब आपने मुझे गर्भ से बाहर क्यों आने दिया? उत्तम तो यही होता कि वहीं मेरी मृत्यु हो जाती कि मुझ पर किसी की दृष्टि न पड़ती.
Pho kungani wangikhupha esibelethweni na? Ngifisa ukuthi ngabe ngafa ngingakabonwa laloba yiliphi ilihlo.
19 मुझे तो ऐसा हो जाना था, मानो मैं हुआ ही नहीं; या सीधे गर्भ से कब्र में!
Aluba ngavele ngingabi ngophilayo, loba ngathwalwa ngisuka esibelethweni ngasiwa ethuneni!
20 क्या परमेश्वर मुझे मेरे इन थोड़े से दिनों में शांति से रहने न देंगे? आप अपना यह स्थान छोड़ दीजिए, कि मैं कुछ देर के लिए आनंदित रह सकूं.
Insuku zami ezilutshwane kaseziphelile nje? Akungifulathele ukuze ngizuze umzuzwana wentokozo nje
21 इसके पूर्व कि मैं वहां के लिए उड़ जाऊं, जहां से कोई लौटकर नहीं आता, उस अंधकार तथा मृत्यु के स्थान को,
ngingakayi lapho okungabuywa khona, elizweni lobumnyama lethunzi elikhulu,
22 उस घोर अंधकार के स्थान को, जहां कुछ गड़बड़ी नहीं है, उस स्थान में अंधकार भी प्रकाश समान है.”
elizweni lobusuku obujule ngempela, elethunzi elinzima lengxubevange, lapho lokukhanya kunjengobumnyama.”