< यिर्मयाह 1 >
1 पुरोहितों में से बिन्यामिन प्रदेश के अनाथोथवासी हिलकियाह के पुत्र येरेमियाह का वचन.
Речи Јеремије, сина Хелкијиног, између свештеника који беху у Анатоту у земљи Венијаминовој,
2 जिन्हें यहूदिया के राजा अमोन के पुत्र योशियाह के राज्य-काल के तेरहवें वर्ष में याहवेह का संदेश प्रगट किया गया,
Коме дође реч Господња у време Јосије сина Амоновог, цара Јудиног, тринаесте године царовања његовог,
3 उन्हें याहवेह का संदेश यहूदिया के राजा योशियाह के पुत्र यहोइयाकिम के राज्य-काल से लेकर, यहूदिया के राजा योशियाह के पुत्र सीदकियाहू के राज्य-काल के ग्यारहवें वर्ष के अंत तक, पांचवें माह में येरूशलेम के निवासी तक भी प्रगट किया जाता रहा.
И у време Јоакима сина Јосијиног, цара Јудиног, до свршетка једанаесте године царовања Седекије сина Јосијиног над Јудом, док не би пресељен Јерусалим, петог месеца.
4 मुझे याहवेह का संदेश प्राप्त हुआ,
И дође ми реч Господња говорећи:
5 “गर्भ में तुम्हें कोई स्वरूप देने के पूर्व मैं तुम्हें जानता था, तुम्हारे जन्म के पूर्व ही मैं तुम्हें नियुक्त कर चुका था; मैंने तुम्हें राष्ट्रों के लिए भविष्यद्वक्ता नियुक्त किया है.”
Пре него те саздах у утроби, знах те; и пре него изиђе из утробе, посветих те; за пророка народима поставих те.
6 यह सुन मैंने कहा, “ओह, प्रभु याहवेह, बात करना तो मुझे आता ही नहीं; क्योंकि मैं तो निरा लड़का ही हूं.”
А ја рекох: Ох, Господе, Господе! Ево, не знам говорити, јер сам дете.
7 किंतु याहवेह ने मुझसे कहा, “मत कहो, ‘मैं तो निरा लड़का ही हूं.’ क्योंकि मैं तुम्हें जहां कहीं भेजा करूं तुम वहां जाओगे.
А Господ ми рече: Не говори: Дете сам; него иди куда те год пошаљем, и говори шта ти год кажем.
8 तब उनसे भयभीत मत होना, क्योंकि तुम्हें छुड़ाने के लिए मैं तुम्हारे साथ हूं,” यह याहवेह की वाणी है.
Не бој их се, јер сам ја с тобом да те избављам, говори Господ.
9 तब याहवेह ने हाथ बढ़ाकर मेरे मुख को स्पर्श किया और याहवेह ने मुझसे कहा, “देखो, मैंने तुम्हारे मुख में अपने शब्द स्थापित कर दिए हैं.
И пруживши Господ руку своју дотаче се уста мојих, и рече ми Господ: Ето, метнух речи своје у твоја уста.
10 यह समझ लो कि आज मैंने तुम्हें उन राष्ट्रों तथा राज्यों पर इसलिये नियुक्त किया है कि तुम तोड़ो तथा चूर-चूर करो, नष्ट करो तथा सत्ता पलट दो, निर्माण करो तथा रोपित करो.”
Види, постављам те данас над народима и царствима да истребљујеш и обараш, и да затиреш и раскопаваш, и да градиш и да садиш.
11 मुझे याहवेह का यह संदेश प्रगट किया गया: “येरेमियाह, तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?” “मैंने उत्तर दिया, मुझे बादाम के वृक्ष की एक छड़ी दिखाई दे रही है.”
После ми дође реч Господња говорећи: Шта видиш, Јеремија? И рекох: Видим прут бадемов.
12 याहवेह ने मुझसे कहा, “तुम्हारा देखना सही है, इसका आशय यह है कि मैं यह देखने के लिए जागृत हूं कि मेरा वचन पूरा हो!”
Тада ми рече Господ: Добро си видео, јер ћу настати око речи своје да је извршим.
13 याहवेह का संदेश पुनः मुझे प्रगट किया गया: “तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?” मैंने उत्तर दिया, “मुझे भोजन पकाने का एक बर्तन दिखाई दे रहा है, उत्तर दिशा से हमारी ओर झुका दिया गया है.”
Опет ми дође реч Господња другом говорећи: Шта видиш? И рекох: Видим лонац где ври, и предња му је страна према северу.
14 तब याहवेह ने मुझ पर प्रकट किया, “इस देश के निवासियों पर उत्तर दिशा से संकट टूट पड़ेगा.
Тада ми рече Господ: Са севера ће навалити зло на све становнике ове земље.
15 क्योंकि देख लेना, मैं उत्तरी राज्यों के सारे परिवारों को आह्वान कर रहा हूं,” यह याहवेह की वाणी है. “वे आएंगे तथा उनमें से हर एक येरूशलेम के प्रवेश द्वार पर, इसकी सभी शहरपनाह के चारों ओर तथा यहूदिया के सभी नगरों पर अपना अपना सिंहासन स्थापित कर लेंगे.
Јер, гле, ја ћу сазвати све породице из северних царстава, вели Господ, те ће доћи, и сваки ће метнути свој престо на вратима јерусалимским и око свих зидова његових и око свих градова Јудиних.
16 मैं अपने न्याय-दंड की घोषणा करूंगा, उनकी सभी बुराइयों पर जिनके अंतर्गत उन्होंने मेरा परित्याग कर दिया, पराये देवताओं को बलि अर्पित किया तथा स्वयं अपने द्वारा निर्मित मूर्तियों की उपासना की है.
И изрећи ћу им суд свој за сву злоћу њихову што ме оставише, и кадише другим боговима, и клањаше се делу руку својих.
17 “अब उठो! तैयार हो जाओ और उन सभी से बात करो जिनके विषय में मैं तुम्हें आदेश दे रहा हूं. उनके समक्ष जाकर निराश न हो जाना, अन्यथा मैं तुम्हें उनके समक्ष निराश कर दूंगा.
Ти дакле опаши се и устани и говори им све што ћу ти заповедити; не бој их се, да те не бих сатро пред њима.
18 अब यह समझ लो आज मैंने तुम्हें सारे देश के लिए, यहूदिया के राजाओं के लिए, इसके उच्चाधिकारियों के लिए, इसके पुरोहितों के लिए तथा देशवासियों के लिए एक गढ़नगर, एक लौह स्तंभ तथा कांस्य दीवारों सदृश बना दिया है.
Јер ево ја те постављам данас као тврд град и као ступ гвозден и као зидове бронзане свој овој земљи, царевима Јудиним и кнезовима његовим и свештеницима његовим и народу земаљском.
19 वे तुम पर आक्रमण तो करेंगे किंतु तुम्हें पराजित नहीं कर सकेंगे, क्योंकि तुम्हारा बचाने वाला मैं तुम्हारे साथ हूं,” यह याहवेह की वाणी है.
Они ће ударити на те, али те неће надвладати, јер сам ја с тобом, вели Господ, да те избављам.