< यिर्मयाह 50 >

1 भविष्यद्वक्ता येरेमियाह के द्वारा जो संदेश याहवेह ने कसदियों के देश बाबेल के विषय में दिया, वह यह है:
RAB'bin Babil ve Kildan ülkesine ilişkin Peygamber Yeremya aracılığıyla bildirdiği söz şudur:
2 “सारे राष्ट्रों में सर्वत्र यह वाणी हो, यह प्रकट किया जाए, यह घोषणा की जाए और झंडा ऊंचा किया जाए; कुछ भी छिपाया न जाए बल्कि यह कहा जाए, ‘बाबेल अचंभित हो चुका; बेल लज्जित कर दिया गया, मारदुक चूर-चूर कर दिया गया है. उसकी प्रतिमाएं लज्जित कर दी गई है और उसकी प्रतिमाएं चूर-चूर कर दी गई हैं.’
“Uluslara duyurun, haberi bildirin! Sancak dikip duyurun, hiçbir şey gizlemeyin! ‘Babil ele geçirilecek’ deyin, ‘İlahı Bel utandırılacak, İlahı Marduk paramparça olacak. Putları utandırılacak, İlahları paramparça olacak.’
3 उत्तरी दिशा का एक राष्ट्र उस पर आक्रमण करेगा, वह उसे निर्जन क्षेत्र में परिवर्तित कर देगा, वहां कोई निवासी न रह जाएगा. मनुष्य और पशु दोनों ही वहां से पलायन कर गए हैं; अब वे वहां से दूर चले गए हैं.
Çünkü kuzeyden gelen bir ulus ona saldıracak, Ülkesini viran edecek. Orada kimse yaşamayacak, İnsan da hayvan da kaçıp gidecek.
4 “उन दिनों में, उस अवसर पर,” यह याहवेह की वाणी है, “इस्राएल वंशज आ जाएंगे, वे और यहूदाह के वंशज, दोनों ही; वे साथ साथ विलाप करते हुए जाएंगे, वे याहवेह अपने परमेश्वर की खोज करेंगे.
O günlerde, o zamanda” diyor RAB, “İsrail halkıyla Yahuda halkı birlikte gelecek; Tanrıları RAB'bi aramak için Ağlaya ağlaya gelecekler.
5 वे ज़ियोन के मार्ग के विषय में पूछताछ करेंगे, वे उसी ओर अभिमुख हो जाएंगे. वे इस उद्देश्य से आएंगे कि वे याहवेह के साथ एक चिरकालीन वाचा में सम्बद्ध हो जाएं जिसे कभी भूलना पसंद न किया जाएगा.
Yüzleri Siyon'a dönük, Oraya giden yolu soracak, Kalıcı, unutulmaz bir antlaşmayla RAB'be bağlanmak için gelecekler.
6 “मेरी प्रजा खोई भेड़ हो गई है; उनके चरवाहों ही ने इन्हें दूर किया है, उन्हीं ने उन्हें पर्वतों पर चले जाने के लिए छोड़ दिया है. अब वे पर्वतों तथा पहाड़ियों पर भटक रहे हैं और अब तो उन्हें अपना चैन-स्थल ही स्मरण न रहा है.
“Halkım yitik koyunlardır, Çobanları onları baştan çıkardı. Dağlarda başıboş dolandırdılar onları, Dağ, tepe avare dolaştılar, Kendi ağıllarını unuttular.
7 उनकी भेंट जितनों से भी हुई, उन्होंने उन्हें निगल डाला; उनके शत्रु यह दावा करते रहे, ‘हम दोषी नहीं हैं, पाप तो उन्होंने किया है याहवेह के विरुद्ध, जो पूर्वजों के आश्रय हरी चरागाह है, वस्तुतः याहवेह, उनके पूर्वजों की आशा.’
Kim bulduysa yedi onları. Düşmanları, ‘Biz suçlu değiliz’ dediler, ‘Çünkü onlar gerçek otlakları olan RAB'be, Atalarının umudu RAB'be karşı günah işlediler.’
8 “बाबेल के मध्य से भाग निकलो; कसदियों के देश से पलायन करो, उन बकरों के सदृश बन जाओ, जो पशु समूह के आगे-आगे चलते हैं.
“Babil'den kaçıp kurtulun! Kildan ülkesini terk edin, Sürüye yön veren teke gibi olun!
9 क्योंकि तुम यह देख लेना कि मैं उत्तरी ओर से सशक्त राष्ट्रों के समूह को बाबेल पर आक्रमण के लिए प्रेरित करूंगा. वे उसके विरुद्ध मोर्चा बांधेंगे, और तब बाबेल बंदी बना लिया जाएगा. उनका लक्ष्य कर कुशल योद्धा बाण छोड़ेंगे और उनका प्रहार अचूक ही होगा.
Çünkü birbiriyle anlaşmış büyük ulusları Kuzeydeki topraklardan kışkırtıp Babil'in karşısına çıkaracağım. Babil'le savaşmak üzere karşısına dizilecek, Onu kuzeyden ele geçirecekler. Okları usta savaşçı oku gibidir, Hiçbiri boş dönmeyecek.
10 कसदिया लूट की सामग्री बन जाएगा; जो इसे लूटेंगे वे इसे यथाशक्ति लूट लेंगे,” यह याहवेह की वाणी है.
Kildan ülkesi yağmaya uğrayacak, Onu yağmalayanlar mala doyacak” diyor RAB.
11 “मेरे उत्तराधिकार के लुटेरो, इसलिये कि तुम आनंदित हो, इसलिये कि तुम उल्‍लसित हो, इसलिये कि तुम चरागाहों में बछिया के समान उछलते हो, घोड़े सदृश हिनहिनाते हो,
“Ey mirasımı yağmalayan sizler! Madem sevinip coşuyorsunuz, Harman döven düve gibi sıçrıyor, Aygır gibi kişniyorsunuz;
12 तुम्हारी माता अत्यंत लज्जित होगी; तुम्हारी जननी निन्दित हो जाएगी. तुम देखना कि वह राष्ट्रों में नीच हो जाएगी एक निर्जन क्षेत्र— एक शुष्क भूखण्ड, एक मरुभूमि.
Anneniz büyük utanca boğulacak, Sizi doğuranın yüzü kızaracak. Ulusların en önemsizi, Kurak, bozkır, çöl olacak.
13 याहवेह की अप्रसन्‍नता के कारण वह निर्जन ही रहेगी, पूर्णतः निर्जन; हर एक, जो बाबेल के निकट से निकलेगा, भयभीत हो जाएगा; और उसके घावों को देखकर उपहास करेगा.
RAB'bin öfkesi yüzünden kimse yaşamayacak orada, Büsbütün ıssız kalacak. Her geçen, Babil'in aldığı yaraları görünce şaşacak, Hayrete düşecek.
14 “हर एक ओर से बाबेल के विरुद्ध मोर्चा बांधो, तुम सभी धनुर्धारियों. उस पर प्रहार करो कोई भी तुम्हारे बाणों से बचने न पाए, क्योंकि याहवेह की दृष्टि में बाबेल पापिष्ठ है!
Babil'in çevresinde savaşmak üzere dizilin, Ey bütün yay çekenler! Oklarla saldırın ona, oklarınızı esirgemeyin! Çünkü o RAB'be karşı günah işledi.
15 चारों ओर से उसके विरुद्ध आवाज की जाए! उसने समर्पण कर दिया है, उसके स्तंभ पृथ्वीशायी हो चुके हैं, उसकी शहरपनाहें भंग की गई हैं. यह याहवेह का निरा बदला है; तुम भी उससे बदला लो, उसने जैसा जैसा अन्यों के साथ किया है; तुम भी उसके साथ वैसा ही करो.
Her yandan ona karşı savaş narası yükseltin! Teslim oldu, kuleleri düştü, Surları yerle bir oldu. Çünkü RAB'bin öcüdür bu. Ondan öç alın. Yaptığının aynısını yapın ona.
16 बाबेल से रोपक को नष्ट कर दो और उसे भी, जो कटनी के अवसर पर अपना हंसिया चलाता है. क्योंकि अत्याचारी की तलवार के कारण वे लौटकर अपने ही लोगों के पास भागकर स्वदेश ही चले जाएंगे.
Ekin ekeni biçim vakti orakçıyla birlikte Babil'den atın. Zorbanın kılıcı yüzünden Herkes halkına dönsün, Ülkesine kaçsın.”
17 “इस्राएल तितर-बितर की हुई भेड़-बकरियां हैं, सिंहों ने उन्हें खदेड़ दिया है. जिसने उसे सर्वप्रथम निगल डाला था, वह है अश्शूर का राजा; जिसने सबसे अंत में उसकी अस्थियां तोड़ दी हैं, वह है बाबेल का राजा नबूकदनेज्ज़र.”
“İsrail aslanların kovaladığı Dağılmış bir sürüdür. Önce Asur Kralı yedi onu. Sonra Babil Kralı Nebukadnessar kemiklerini ezdi.”
18 इसलिये सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: “तुम यह देखना कि मैं बाबेल के राजा तथा उसके देश को दंड देने पर हूं ठीक जिस प्रकार मैंने अश्शूर के राजा को दंड दिया है.
Bu yüzden İsrail'in Tanrısı, Her Şeye Egemen RAB diyor ki, “Asur Kralı'nı nasıl cezalandırdıysam, Babil Kralı'yla ülkesini de öyle cezalandıracağım.
19 तब मैं इस्राएल को उसकी चराइयों में लौटा ले आऊंगा, तब वह कर्मेल तथा बाशान में चरा करेगा; और पर्वतीय क्षेत्र एफ्राईम तथा गिलआद में उसकी अभिलाषा पूर्ण की जाएगी.
İsrail'i yeniden otlağına kavuşturacağım, Karmel'de, Başan'da otlayacak; Efrayim ve Gilat dağlık bölgelerinde İstediği kadar yiyip doyacak.
20 उन दिनों में, उस अवसर पर,” यह याहवेह की वाणी है, “इस्राएल में पापिष्ठता की खोज की जाएगी, किंतु वहां कुछ भी प्राप्‍त न होगा, वैसे ही यहूदिया में भी पापिष्ठता की खोज की जाएगी, किंतु वहां भी उनमें कुछ पाया न जाएगा, क्योंकि मैं बचे हुए लोगों को क्षमा कर दूंगा, जिन्हें मैंने रख छोड़ा है.
O günlerde, o zamanda” diyor RAB, “İsrail'in suçu araştırılacak Ama bulunamayacak; Yahuda'nın günahları da araştırılacak Ama bulunamayacak. Çünkü sağ bıraktıklarımı bağışlayacağım.”
21 “जाकर मेराथाइम देश पर आक्रमण करो, जाकर पेकोदवासियों पर भी आक्रमण करो. उन्हें घात करो तथा उन्हें पूर्णतः नष्ट कर दो,” यह याहवेह का आदेश है. “वही सब करो, जिसका मैंने तुम्हें आदेश दिया है.
“Meratayim ülkesine, Pekot'ta yaşayanlara saldır. Onları öldür, tümüyle yok et” diyor RAB, “Sana ne buyurduysam hepsini yap.
22 युद्ध की ध्वनि देश में व्याप्‍त है, विनाश अत्यंत प्रचंड है!
Ülkede savaş, büyük yıkım Gürültüsü duyuluyor.
23 वह, जो सारे विश्व के लिए हथौड़ा था, वह कैसे कट गया, टूट गया! सारे राष्ट्रों के लिए बाबेल आज आतंक का विषय कैसे बन गया है!
Dünyanın balyozu Nasıl da kırılıp paramparça oldu! Babil uluslar arasında nasıl dehşet oldu!
24 बाबेल, मैंने तुम्हारे लिए फंदा डाला, और तुम उसमें जा भी फंसे! तुम्हें इसका आभास ही न हुआ; तुम्हें खोज निकाला गया और तुम पकड़ लिए गए कारण यह था, कि तुमने याहवेह से द्वन्द किया था.
Senin için tuzak kurdum, ey Babil, Bilmeden tuzağıma düştün. Bulunup yakalandın, Çünkü RAB'be karşı çıktın.
25 याहवेह ने अपना शस्त्रागार खोल दिया है ओर उन्होंने अपने आक्रोश के शस्त्र बाहर निकाल लिए हैं, क्योंकि कसदियों के देश में यह प्रभु सेनाओं के याहवेह का निष्पादन है.
RAB silahhanesini açtı, Öfkesinin silahlarını çıkardı. Rab'bin, Her Şeye Egemen RAB'bin Kildan ülkesinde yapacağı iş var.
26 दूरतम सीमा से उसके निकट आ जाओ. उसके अन्‍नभण्डार खोल दो; उसे अनाज का ढेर लगाए जैसे कर दो और उसे पूर्णतः. नष्ट कर दो, उसका कुछ भी शेष न रह जाए.
Uzaktan ona saldırın. Ambarlarını açın, Mallarını tahıl gibi küme küme yığın. Tamamen yok edin onu, Geriye hiçbir şey kalmasın.
27 उसके सारे पुष्ट बैल तलवार से घात कर दो; उन सभी का वध कर दो! धिक्कार हो उन पर! क्योंकि उनका समय आ गया है, उनके दंड का समय.
Genç boğalarını öldürün, Kesime gitsinler! Vay başlarına! Çünkü onların günü, Cezalandırılma zamanı geldi.
28 बाबेल से आए शरणार्थियों तथा आश्रयहीनों का स्वर सुनाई दे रहा है, कि ज़ियोन में उनके मंदिर के लिए, याहवेह हमारे परमेश्वर के बदले की घोषणा की जा सके.
Dinleyin! Tanrımız RAB'bin öç aldığını, Tapınağının öcünü aldığını Babil'den kaçıp kurtulanlar Siyon'da duyuruyorlar.
29 “बाबेल पर आक्रमण के लिए उन सभी को बुला लाओ, जो बाण छोड़ने में कुशल है. उसे चारों ओर से घेरकर शिविर डाल दो; कोई भी बचने न पाए. उसके द्वारा किए गए कार्यों के अनुसार ही उसे प्रतिफल दो; उसने जैसा जैसा किया है उसके साथ वैसा ही करो. क्योंकि बाबेल याहवेह के विरुद्ध अहंकारी हो गया है, उनके विरुद्ध, जो इस्राएल के पवित्र परमेश्वर हैं.
“Okçuları, yay gerenlerin hepsini çağırın Babil'e karşı, Çevresini kuşatın, kaçıp kurtulan olmasın. Yaptıklarına göre karşılık verin ona, Yaptıklarının aynısını yapın. Çünkü RAB'be, İsrail'in Kutsalı'na Küstahlık etti.
30 इसलिये बाबेल के शूर जवान वहां की सड़कों पर पृथ्वीशायी हो जाएंगे; तथा उसके सभी योद्धा उस दिन नष्ट हो जाएंगे,” यह याहवेह की वाणी है.
Bu yüzden gençleri meydanlarda düşecek, Bütün savaşçıları susturulacak o gün” diyor RAB.
31 “ओ अहंकारी, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं, तुम यह देख लेना,” यह प्रभु सेनाओं के याहवेह की वाणी है, “क्योंकि तुम्हारा समय आ गया है, वह समय, जब मैं तुम्हें दंड दूंगा.
“İşte, sana karşıyım, ey küstah!” Diyor Rab, Her Şeye Egemen RAB. “Çünkü senin günün, Seni cezalandıracağım zaman geldi.
32 वह, जो अहंकारी है, वह लड़खड़ा कर गिर पड़ेगा और कोई नहीं होगा, जो उसे उठाए; बाबेल के नगरों को मैं भस्म कर दूंगा, इससे उसके निकटवर्ती सारे क्षेत्र भी नष्ट हो जाएंगे.”
Küstah tökezleyip düşecek, Onu kaldıran olmayacak. Kentlerini ateşe vereceğim, Bütün çevresini yakıp yok edecek.”
33 सेनाओं के याहवेह का संदेश यह है: “इस्राएल वंशज उत्पीड़ित किए जा रहे हैं, यहूदाह गोत्रज भी; वे सभी, जिन्होंने उन्हें बंदी बनाया है, उन्हें मुक्त नहीं कर रहे.
Her Şeye Egemen RAB şöyle diyor: “İsrail halkı da Yahuda halkı da Eziyet çekiyor. Onları tutsak edenler sıkı tutmuş, Salıvermek istemiyorlar.
34 सशक्त हैं उनके उद्धारक, सेनाओं के याहवेह है उनका नाम. वह उनके सशक्त प्रवक्ता होंगे, कि पृथ्वी पर शांति की स्थापना हो सके, किंतु बाबेलवासियों में अशांति.”
Ama onların Kurtarıcısı güçlüdür, O'nun adı Her Şeye Egemen RAB'dir. Onların ülkesine huzur, Babil'de yaşayanlaraysa kargaşalık getirmek için Davalarını hararetle savunacak.
35 याहवेह की वाणी है, “कसदी तलवार से घात किए जाएंगे, वैसे ही बाबेलवासी भी!” बाबेल के अधिकारी एवं बुद्धिमान तलवार से घात किए जाएंगे!
“Kildaniler'e karşı kılıç!” diyor RAB, “Babil'de yaşayanlara, Babil önderlerine, Bilgelerine karşı kılıç!
36 झूठे भविष्यवक्ताओं पर तलवार का प्रहार होगा! और वे मूर्ख प्रमाणित हो जाएंगे. शूर योद्धाओं पर तलवार का प्रहार होगा! और वे चूर-चूर हो जाएंगे.
Sahte peygamberlere karşı kılıç! Aptallıkları ortaya çıkacak. Yiğitlerine karşı kılıç! Şaşkına dönecek onlar.
37 तलवार उनके घोड़ों तथा रथों पर भी चलेगी, तथा उन सारे विदेशियों पर भी! जो उनके मध्य में निवास कर रहे हैं, कि वे दुर्बल हो जाएं. तलवार उसके कोषागारों पर भी चलेगी! और वे लूट लिए जाएंगे.
Atlarına, savaş arabalarına Aralarındaki yabancılara karşı kılıç! Hepsi kadın gibi ürkek olacak. Hazinelerine karşı kılıç! Yağma edilecek onlar.
38 मैं उनके जलाशयों पर अनावृष्टि भेजूंगा! और वे सूख जाएंगे. क्योंकि यह देश प्रतिमाओं का देश हो गया है, यहां के निवासी उन प्रतिमाओं पर उन्मत्त हुए जा रहे हैं.
Sularına kuraklık! Kuruyacak sular. Çünkü Babil putlar ülkesidir, Korkunç putlar yüzünden halkı çıldırmış.
39 “इसलिये वहां सियार तो निवास करेंगे ही, उनके सिवा वहां मरुभूमि के प्राणी भी निवास करने लगेंगे. वहां शुतुरमुर्ग निवास करने लगेंगे और फिर कभी पीढ़ियों से पीढ़ियों तक इसे बसाया न जा सकेगा.
“Bu yüzden yabanıl hayvanlar, çakallar, Baykuşlar yaşayacak orada, Artık insan yaşamayacak, Kuşaklar boyu kimse oturmayacak.
40 जैसा परमेश्वर ने सोदोम तथा अमोराह तथा इनके निकटवर्ती क्षेत्रों में विनाश वृष्टि की थी,” यह याहवेह की पूर्वोक्ति है, “कोई मनुष्य वहां निवास न कर सकेगा; और न मानव का कोई अस्तित्व पाया जाएगा.
Sodom'la Gomora'yı ve çevredeki köyleri Nasıl yerle bir ettimse” diyor RAB, “Orada da kimse oturmayacak, İnsan oraya yerleşmeyecek.
41 “अब देखो! उत्तर की ओर से एक राष्ट्र आक्रमण कर रहा है; यह राष्ट्र सशक्त है तथा इसके राजा अनेक, वे पृथ्वी के दूर क्षेत्रों से प्रेरित किए जा रहे हैं.
İşte kuzeyden bir ordu geliyor. Dünyanın uçlarından Büyük bir ulus Ve birçok kral harekete geçiyor.
42 वे अपना धनुष एवं बर्छी उठा रहे हैं; वे निर्मम एवं क्रूर हैं. उनका स्वर सागर की लहरों के गर्जन सदृश है, वे घोड़ों पर सवार होकर आगे बढ़ते आ रहे हैं; वे युद्ध के लिए सुसज्जित योद्धा सदृश हैं. बाबेल की पुत्री, वे तुम पर आक्रमण करेंगे.
Yay, pala kuşanmışlar, Gaddar ve acımasızlar. Atlara binmiş gelirken, Kükreyen denizi andırıyor sesleri. Savaşa hazır savaşçılar Karşına dizilecekler, ey Babil kızı!
43 बाबेल के राजा को इसकी सूचना प्राप्‍त हो चुकी है, उसके हाथ ढीले पड़ चुके हैं. पीड़ा ने उसे अपने अधीन कर रखा है, वैसी ही पीड़ा जैसी प्रसूता की होती है.
Babil Kralı onların haberini aldı, Ellerinde derman kalmadı. Doğuran kadın gibi Üzüntü, sancı sardı onu.
44 यह देखना, यरदन की झाड़ियों में से कोई सिंह सदृश निकलकर मजबूत चरवाहों पर आक्रमण कर देगा, क्योंकि मैं एक ही क्षण में उसे वहां पलायन के लिए प्रेरित कर दूंगा. तथा इस क्षेत्र पर मैं उसे नियुक्त कर दूंगा, जो इसके लिए असमर्थ किया जा चुका है. कौन है मेरे तुल्य तथा किसमें क्षमता है मुझे न्यायालय में बुलाने की? इसके सिवा कौन है वह चरवाहा, जो मेरे समक्ष ठहर सकेगा?”
Şeria çalılıklarından Sulak otlağa çıkan aslan gibi Kildaniler'i bir anda yurdundan kovacağım. Seçeceğim kişiyi oraya yönetici atayacağım. Var mı benim gibisi? Var mı bana dava açacak biri, Bana karşı duracak çoban?”
45 इसलिये अब याहवेह की उस योजना को समझ लो, जो उन्होंने बाबेल के प्रति योजित की है, तथा उन लक्ष्यों को भी, जो उन्होंने तेमानवासियों के संकट के लिए निर्धारित किए हैं: इसमें कोई संदेह नहीं कि वे उन्हें खींचकर ले जाएंगे-भले ही वे भेड़-बकरियां के बच्चों की नाई हों; उनके कारण याहवेह उनकी चराइयों को निश्चयतः निर्जन बनाकर छोड़ेंगे.
Bu yüzden RAB'bin Babil'e karşı ne tasarladığını, Kildan ülkesine karşı ne amaçladığını işitin: “Sürünün küçükleri bile sürülecek, Halkı yüzünden otlakları çöle dönüştürülecek.
46 इस घोषनाद के कारण: बाबेल बंदी बना लिया गया है; पृथ्वी कांप उठी है, सभी राष्ट्रों में निराशा की चिल्लाहट प्रतिध्वनित हो गई है.
‘Babil düştü’ sesiyle yeryüzü titreyecek, Çığlığı uluslar arasında duyulacak.”

< यिर्मयाह 50 >