< यिर्मयाह 46 >

1 भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को याहवेह की ओर से राष्ट्रों से संबंधित प्राप्‍त संदेश:
Šis ir Tā Kunga vārds, kas notika uz pravieti Jeremiju pret pagānu tautām:
2 मिस्र के संबंध में: यह मिस्र के राजा फ़रोह नेको की सेना से संबंधित है, जिसे फरात नदी के तट पर कर्कमीश नामक स्थान पर बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने योशियाह के पुत्र यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के राज्य-काल के चौथे वर्ष में पराजित किया था:
Pret Ēģipti, pret Faraonu Nekus, Ēģiptes ķēniņa, karaspēku, kas bija pie Eifrat upes, pie Karķemisa, ko Nebukadnecars, Bābeles ķēniņš, sakāva Jojaķima, Josijas dēla, Jūda ķēniņa, ceturtā gadā.
3 “अपनी सभी छोटी-बड़ी ढालों को तैयार कर लो, और युद्ध के लिए प्रस्थान करो!
Taisiet gatavas bruņas un sedzamas bruņas un ejat karā.
4 घोड़ों को सुसज्जित करो! उन पर बैठ जाओ और टोप पहन लो! अपनी बर्छियों पर धार लगा लो और झिलम धारण कर लो!
Sedlojiet zirgus un kāpiet virsū, jātnieki, nostājaties vara cepurēs, triniet šķēpus, apvelciet krūšu bruņas.
5 यह मेरी दृष्टि में क्यों आ गया? वे भयभीत हैं वे पीछे हट रहे हैं, उनके शूर योद्धा पराजित हो चुके हैं, और अब वे अपने प्राणों की रक्षा के लिए भाग रहे हैं. वे तो मुड़कर भी नहीं देख रहे, आतंक सर्वत्र व्याप्‍त हो चुका है,” यह याहवेह की वाणी है.
Kāpēc Es tos redzu bailīgus un atpakaļ bēgam, un viņu varenos sakautus un bēgam, ka neskatās atpakaļ? Briesmas visapkārt, saka Tas Kungs.
6 “न तो द्रुत धावक भागने पाए, न शूर योद्धा बच निकले. फरात के उत्तरी तट पर वे लड़खड़ा कर गिर चुके हैं.
Ne čaklais var izbēgt, ne varenais izsprukt; pret ziemeli pie Eifrat upes krasta tie klūp un krīt.
7 “यह कौन है, जो बाढ़ के समय की नील नदी के सदृश उफान रहा है, उस नदी के सदृश जिसका जल महानदों में है?
Kas tas, kas ceļas, kā upe, kam ūdeņi veļas kā straumes?
8 मिस्र नील नदी सदृश बढ़ता जा रहा है, वैसे ही, जैसे नदी का जल उफनता है. उसने घोषणा कर दी है, ‘मैं उफनकर संपूर्ण देश पर छा जाऊंगी; निःसंदेह मैं इस नगर को तथा नगरवासियों को नष्ट कर दूंगी.’
Ēģiptes zeme ceļas kā upe, un viņas ūdeņi veļas kā straumes un saka: “Es celšos liela, es apklāšu zemi, es maitāšu pilsētas, un kas tur dzīvo.”
9 घोड़ो, आगे बढ़ जाओ! रथो, द्रुत गति से दौड़ पड़ो! कि शूर योद्धा आगे बढ़ सकें: कूश तथा पूट देश के ढाल ले जानेवाले योद्धा, तथा लीदिया के योद्धा, जो धनुष लेकर बढ़ रहे हैं.
Ceļaties, zirgi, rībiet, rati! Lai varoņi iziet, Moru ļaudis un no Puta, kas bruņas tura, un Līdieši, kas stopu nes un uzvelk.
10 वह दिन प्रभु सेनाओं के याहवेह का दिन है— बदला लेने का दिन, कि वह अपने शत्रुओं से बदला लें. तलवार तब तक चलेगी, जब तक संतुष्ट न हो जाए, जब तक उसकी तलवार रक्त पीकर तृप्‍त न हो जाए. क्योंकि यह नरसंहार प्रभु सेनाओं के याहवेह के लिए फरात के ऊपरी तट पर स्थित देश में बलि अर्पण होगा.
Šī diena ir Tā Kunga, Tā Kunga Cebaot atriebšanās diena, ka Viņš atriebjās pie Saviem pretiniekiem, un zobens ēdīs un rīs un piedzersies no viņu asinīm. Jo Tam Kungam, Tam Kungam Cebaot, ir kauja ziemeļu zemē pie Eifrat upes.
11 “मिस्र की कुंवारी कन्या, गिलआद जाकर औषधि ले आओ. निरर्थक ही रहा तुम्हारी औषधियों का संचय करना; तुम्हारे लिए तो पुनःअच्छे हो जाना निर्धारित ही नहीं है.
Ej augšā uz Gileādu un dabū zalves(balzāmu), jaunava, Ēģiptes meita! Velti, ka tu daudz zāļojies, jo dziedināšanas tev nav.
12 राष्ट्रों ने तुम्हारी लज्जा का समाचार सुन लिया है; पृथ्वी तुम्हारे विलाप से पूर्ण है. भागते हुए सैनिक एक दूसरे पर गिरे पड़ रहे हैं; और दोनों ही एक साथ गिर गये हैं.”
Tautas dzird tavu kaunu, un zeme ir pilna tavas kaukšanas, jo ir straipelejuši varonis uz varoni, un abi kopā krituši.
13 मिस्र पर बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के आक्रमण के विषय में याहवेह ने भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को यह संदेश प्रगट किया:
Šis ir tas vārds, ko Tas Kungs runāja uz pravieti Jeremiju par Nebukadnecara, Bābeles ķēniņa, nākšanu, kaut Ēģiptes zemi:
14 “यह घोषणा मिस्र में तथा प्रचार मिगदोल में किया जाए; हां, प्रचार मैमफिस तथा ताहपनहेस में भी किया जाए: यह कहना: ‘तैयार होकर मोर्चे पर खड़े हो जाओ, क्योंकि तलवार तुम्हारे निकटवर्ती लोगों को निगल चुकी है.’
Sludinājiet Ēģiptes zemē, dariet zināmu Migdalā, sauciet to arī Novā un Takvanesā, sakāt: celies un taisies gatava, jo zobens ir aprijis, kas ap tevi.
15 तुम्हारे शूर योद्धा पृथ्वी पर कैसे गिर गए? पुनः खड़े होना उनके लिए असंभव हो गया है, क्योंकि उन्हें याहवेह ने ही भूमि पर पटका है.
Kāpēc tavi varenie nogāzti? Tie nepastāvēja, jo Tas Kungs tos gāzis.
16 फिर बार-बार वे पृथ्वी पर गिराए जा रहे हैं; भागते हुए वे एक दूसरे पर गिराए जा रहे हैं. तब उन्होंने कहा, ‘चलो उठो, हम लौट चलें हम अपने उत्पीड़क की तलवार से दूर अपने लोगों में, अपने देश लौट चलें.’
Viņš dara, ka daudzi gāžas, un viens krīt uz otru, un tie saka: ceļaties, iesim atpakaļ pie saviem ļaudīm un uz savu dzimteni no rijēja zobena.
17 वहां वे चिल्लाते रहे, ‘मिस्र का राजा आवाज मात्र है; उसने सुअवसर को हाथ से निकल जाने दिया है.’
Tur sauc: Faraons, Ēģiptes ķēniņš, ir pagalam, viņš savu laiku nav licis vērā.
18 “जिनका नाम है सेनाओं के याहवेह, जो राजा है, उनकी वाणी है, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, यह सुनिश्चित है कि जो पर्वतों में ताबोर-सदृश प्रभावशाली, अथवा सागर तट के कर्मेल पर्वत सदृश है, वह आएगा.
Tik tiešām kā Es dzīvoju, saka tas Ķēniņš, kam vārds ir Kungs Cebaot: viņš nāks kā Tābors starp kalniem un kā Karmels jūrmalā.
19 मिस्र में निवास कर रही पुत्री, बंधुआई में जाने के लिए सामान तैयार कर लो, क्योंकि मैमफिस का उजड़ जाना निश्चित है और इसका दहन कर दिया जाएगा तथा यहां कोई भी निवासी न रह जाएगा.
Gādā sev ceļa lietas, iedzīvotāja, Ēģiptes meita, jo Nofa taps par tuksnesi un taps sadedzināta, ka neviens tur nedzīvos.
20 “मिस्र एक सुंदर कलोर है, किंतु उत्तर की ओर से एक गोमक्खी आ रही है वह बढ़ी चली आ रही है.
Ēģipte ir dižena tele, dundurs no ziemeļiem nāk, tiešām nāk.
21 मिस्र में निवास कर रहे भाड़े के सैनिक पुष्ट हो रहे बछड़ों के सदृश हैं. वे सभी एक साथ मुड़कर भाग गए हैं, उनके पैर उखड़ गए हैं, क्योंकि उनके विनाश का दिन उन पर आ पड़ा है, उनके दंड का समय.
Arī viņas karavīri viņas vidū ir kā baroti teļi; tomēr arī tie griež muguru, visi kopā bēg un nestāv, jo viņu nelaimes diena tiem uzbrukusi, viņu piemeklēšanas laiks.
22 और उसके भागने की ध्वनि रेंगते हुए सर्प के सदृश हो रही है; क्योंकि वे सेना के सदृश आगे बढ़ रहे हैं, और वे उसके समक्ष कुल्हाड़ी लिए हुए लक्कड़हारे के समान पहुंचे जाते हैं.
Viņas balss būs, tā kā čab, čūskai lienot, jo tie celsies uz turieni ar karaspēku un nāks pie viņiem ar cirvjiem, kā malkas cirtēji.
23 उन्होंने मिस्र के वन को नष्ट कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “इसमें कोई संदेह नहीं कि उसका अस्तित्व मिट ही जाएगा, यद्यपि इस समय वे टिड्डियों-सदृश असंख्य हैं, अगण्य हैं.
Tie nocirtīs viņas mežu, saka Tas Kungs, jebšu tas ir liels un biezs, jo to ir vairāk nekā siseņu, ka tos nevar skaitīt.
24 मिस्र की पुत्री को लज्जा का सामना करना पड़ रहा है, उसे उत्तर की ओर से आए हुए लोगों के अधीन कर दिया गया है.”
Ēģiptes meita stāv kaunā, rokā dota ļaudīm no ziemeļiem.
25 सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश है: “यह देख लेना, मैं थेबेस के अमोन को तथा फ़रोह और मिस्र को उनके देवताओं एवं राजाओं के साथ दंड देने पर हूं, हां, फ़रोह तथा उन सबको, जो उस पर भरोसा किए हुए हैं.
Tas Kungs Cebaot, Israēla Dievs, saka: redzi, Es piemeklēšu Amonu Noā un Faraonu un Ēģipti un viņas dievus un viņas ķēniņus, Faraonu un tos, kas uz viņu paļaujas;
26 मैं उन्हें उनके अधीन कर दूंगा, जो उनके प्राण लेने पर तैयार हैं—हां, बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र तथा उसके अधिकारियों के अधीन. किंतु कुछ समय बाद यह देश पहले जैसा बस जाएगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Un Es tos nodošu tiem rokā, kas viņu dvēseles meklē, un Nebukadnecara, Bābeles ķēniņa, rokā, un viņa kalpu rokā. Bet pēcgalā tur dzīvos tā kā vecos laikos, saka Tas Kungs.
27 “किंतु तुम, याकोब, मेरे सेवक; तुम भयभीत न होना; इस्राएल, तुम हताश न हो जाना. तुम्हारी बंधुआई के दूर देश में से, मैं तुम्हें एवं तुम्हारे वंशजों को विमुक्त करूंगा. तब याकोब लौट आएगा और शांतिपूर्वक सुरक्षा में ऐसे निवास करेगा, कि उसे कोई भी भयभीत न कर सकेगा.
Bet tu, nebīsties, Mans kalps Jēkab, un neiztrūcinājies, Israēl! Jo redzi, Es tevi atpestīšu no tālienes un tavu dzimumu no viņa cietuma zemes; un Jēkabs griezīsies atpakaļ un paliks mierā, un viņam klāsies labi, un neviens viņu neiztrūcinās.
28 याकोब, मेरे सेवक, भयभीत न होओ, यह याहवेह का आश्वासन है, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूं. क्योंकि मैं उन सभी राष्ट्रों का पूर्ण विनाश कर दूंगा जहां-जहां मैंने तुम्हें बंदी किया था, फिर भी मैं तुम्हारा पूरा विनाश नहीं करूंगा. तुम्हें दी गई मेरी ताड़ना सही तरीके से होगी; यह न समझ लेना कि मैं तुम्हें दंड दिए बिना ही छोड़ दूंगा.”
Tu tad nebīsties, Mans kalps Jēkab, saka Tas Kungs; jo Es esmu pie tevis. Jo Es darīšu galu visām pagānu tautām, kurp Es tevi biju aizdzinis, bet tev Es nedarīšu galu, bet Es tevi pārmācīšu pēc taisnības, un tevi nepametīšu nepārmācītu.

< यिर्मयाह 46 >