< यिर्मयाह 40 >
1 राज्यपाल गेदालिया के आवास में से अंगरक्षकों के प्रधान नेबुज़रादान ने जब येरेमियाह को येरूशलेम तथा यहूदिया के सारे बंदियों के बीच जंजीरों से बंधा हुआ देखा जिन्हें बाबेल ले जाया जा रहा था, तब उसने उसे रामाह में विमुक्त कर दिया. उस समय याहवेह का संदेश येरेमियाह को प्रगट किया गया.
Реч која дође Јеремији од Господа кад га Невузардан заповедник стражарски пусти из Раме узевши га пошто беше окован у вериге међу свим робљем јерусалимским и Јудиним, које се вођаше у Вавилон.
2 अंगरक्षकों के प्रधान ने येरेमियाह को अलग ले जाकर कहा, “याहवेह, आपके ही परमेश्वर ने इस स्थान के विरुद्ध यह घोर विपत्ति योजित की थी.
И узевши заповедник стражарски Јеремију рече му: Господ Бог твој изрече ово зло за ово место;
3 अब याहवेह ने जैसी पूर्ववाणी की थी; उसे ही बनाकर दिखाया है. क्योंकि आप लोगों ने ही तो याहवेह के विरुद्ध पाप किया है, आप लोगों ने उनके आदेशों का पालन नहीं किया, इसलिये आप पर यह विपत्ति टूट पड़ी है.
И нанесе и учини како рече, јер згрешисте Господу и не слушасте глас Његов, зато вас снађе ово.
4 किंतु अब देखिए, आज मैं आपको आपके हाथों में पड़ी हुई इन बेड़ियों से विमुक्त कर रहा हूं, यदि आपको उपयुक्त लगे, आप मेरे साथ बाबेल चल सकते हैं, आपकी देखभाल का दायित्व मेरा होगा; किंतु यदि आप मेरे साथ बाबेल चलना उपयुक्त न समझें तो, आपकी इच्छा, आपके समक्ष संपूर्ण देश खुला पड़ा है; आपको जो स्थान अनुकूल लगे वहीं चले जाइए.”
Али сада, ево, ја те опраштам данас верига што су ти на рукама; ако ти је воља поћи са мном у Вавилон, ходи, ја ћу се бринути за те; ако ли ти није воља поћи са мном у Вавилон, а ти немој; ево, сва ти је земља отворена, иди куда год хоћеш и куда ти је драго.
5 इसलिये कि येरेमियाह वहां अनिश्चय की स्थिति में ही ठहरे हुए थे, नेबुज़रादान ने उनसे कहा, “अच्छा, तो आप शापान के पौत्र अहीकाम के पुत्र गेदालियाह के पास लौट जाइए, जिसे बाबेल के राजा ने यहूदिया के नगरों पर राज्यपाल नियुक्त किया है, आप गेदालियाह के यहां अपने ही लोगों के मध्य निवास कीजिए. यदि नहीं, तो आपको जहां कहीं उपयुक्त लगे वहीं चले जाइए.” इसके बाद अंगरक्षकों के प्रधान ने येरेमियाह को कुछ अन्न पदार्थ तथा एक उपहार देकर उन्हें विदा किया.
Или кад се он још не враћа, отиди к њему, Годолији сину Ахикама, сина Сафановог, ког је поставио цар вавилонски над градовима Јудиним, и остани с њим међу народом, или иди куда ти је драго. И даде му заповедник стражарски брашњенице и дар, и отпусти га.
6 येरेमियाह वहां से मिज़पाह में अहीकाम के पुत्र गेदालियाह के यहां जाकर उस देश में शेष रह गए लोगों के मध्य निवास करने लगे.
И тако дође Јеремија ка Годолији, сину Ахикамовом у Миспу, и оста с њим у народу, који још оста у земљи.
7 जब युद्ध क्षेत्र में सारे सेनापतियों तथा सैनिकों को यह सूचना प्राप्त हुई कि बाबेल के राजा ने अहीकाम के पुत्र गेदालियाह को संपूर्ण देश तथा उन पुरुषों, स्त्रियों तथा बालकों पर, जो देश में गरीब थे तथा जो बाबेल में बंदी नहीं किए गए थे, अधिपति नियुक्त कर दिया है,
А све војводе што беху у пољу и људи њихови кад чуше да је цар вавилонски поставио Годолију, сина Ахикамовог, над земљом, и да је на њему оставио људе и жене и децу између сиромашног народа у земљи, који не би одведен у Вавилон,
8 वे मिज़पाह में गेदालियाह से भेंट करने आ गए. उनके साथ थे नेथनियाह का पुत्र इशमाएल, कोरियाह के पुत्र योहानन तथा योनातन, तनहूमेथ का पुत्र सेराइयाह, नेतोफ़ातवासी एफाई के पुत्र, माकाहथिवासी का पुत्र येत्सानियाह, दोनों ही तथा उनकी सैनिक टुकड़ी.
Дођоше у Миспу ка Годолији Исмаило син Нетанијин и Јоанан и Јонатан синови Каријини, и Сераја син Тануметов и синови Јофије Нетофаћанина, и Језанија син неког Махаћанина, они и људи њихови.
9 यह सब देखते हुए शापान के पौत्र, अहीकाम के पुत्र, गेदालियाह ने उनके तथा सैनिकों के समक्ष यह कहते हुए शपथ ली: “कसदियों की सेवा करने का विचार तुम्हें भयभीत न करे, इसी देश में निवास करते हुए बाबेल के राजा की सेवा करते रहो, कि तुम्हारा हित हो.
И закле се Годолија син Ахикама сина Сафановог њима и људима њиховим говорећи: Не бојте се службе Халдејцима; останите у земљи, и служите цару вавилонском, и добро ће вам бити.
10 मैं तो मिज़पाह में ही रहूंगा, कि मैं तुम्हारी सहायता में खड़ा रह सकूं, कि मैं उन कसदियों के लिए तुम्हारा प्रवक्ता हो सकूं जो अपना प्रतिवाद लेकर मेरे पास आए थे, किंतु तुम द्राक्षारस, ग्रीष्मकालीन फल एवं तेल का संग्रहण करते रहना, उन्हें भंडारण बर्तनों में रख देना, अपने-अपने नगरों में निवास करना, जिन्हें अब तुमने अपना लिया है.”
А ја ево ћу стајати у Миспи да дочекујем Халдејце који ће долазити к нама; а ви берите винограде и воће и уље, и остављајте у судове своје, и стојте у градовима својим које држите.
11 इसी प्रकार वे सभी यहूदियों ने जो इस समय मोआब, अम्मोन, एदोम तथा अन्य देशों में निवास करने लगे थे, यह सुना कि बाबेल के राजा ने यहूदिया में कुछ लोगों को छोड़ दिया है, तथा यह, कि उसने उन पर शापान के पौत्र, अहीकाम के पुत्र गेदालियाह को अधिपति नियुक्त कर दिया है,
Тако и сви Јудејци, који беху међу Моавцима и синовима Амоновим и Едомцима и по свим земљама, чувши да је цар вавилонски оставио остатак у Јудеји и поставио над њима Годолију сина Ахикама сина Сафановог,
12 तब सभी स्थानों से सारे यहूदी लौटकर आने लगे, जहां उन्हें खदेड़ दिया गया था, वे यहूदिया देश में आए तथा मिज़पाह में गेदालियाह से भेंट करने गए. उन्होंने बड़ी मात्रा में द्राक्षारस एवं ग्रीष्मकालीन फलों का भंडारण कर डाला.
Вратише се сви Јудејци из свих места куда беху разагнани, и дођоше у земљу Јудину ка Годолији у Миспу, и набраше вина и воћа врло много.
13 तब कोरियाह का पुत्र योहानन तथा रणभूमि में सैनिकों के सारे सेनापति मिज़पाह में गेदालियाह से भेंट करने आए.
А Јоанан, син Каријин и све војводе што беху у пољу дођоше ка Годолији у Миспу,
14 उन्होंने उससे कहा, “क्या आपको यह संज्ञान है कि अम्मोन के वंशजों के राजा बालिस ने नेथनियाह के पुत्र इशमाएल को आपकी हत्या के उद्देश्य से भेजा है?” किंतु अहीकाम के पुत्र गेदालियाह ने उनका विश्वास ही नहीं किया.
И рекоше му: Знаш ли да је Валис цар синова Амонових послао Исмаила сина Нетанијиног да те убије? Али им не поверова Годолија, син Ахикамов.
15 तब कोरियाह के पुत्र योहानन ने मिज़पाह में अकेले में जाकर गेदालियाह के समक्ष यह प्रस्ताव रखा, “मुझे अनुमति दीजिए, कि मैं जाकर नेथनियाह के पुत्र इशमाएल का वध कर दूं. किसी को भी इसके विषय में ज्ञात न हो सकेगा, हम क्यों उसे आपकी हत्या का अवसर दें? अन्यथा आपकी शरण में आए ये सारे यहूदी पुनः बिखर जाएंगे तथा यहूदिया का बचा हुआ शेष नष्ट हो जाएगा?”
Тада Јоанан, син Каријин, рече Годолији насамо у Миспи говорећи: Идем да убијем Исмаила сина Нетанијиног, нико неће дознати. Зашто да те убије и да се расеју сви Јудејци који су се скупили око тебе и да пропадне остатак Јудин?
16 किंतु अहीकाम के पुत्र गेदालियाह ने उससे कहा, “इशमाएल के विषय में तुम्हारा यह वचन असत्य है! मत करो उसकी हत्या.”
Али Годолија, син Ахикамов, рече Јоанану сину Каријином: Немој то чинити, јер није истина шта кажеш за Исмаила.