< यिर्मयाह 39 >
1 येरूशलेम का पतन इस प्रकार हुआ: यहूदिया के राजा सीदकियाहू के राज्य-काल के नवें वर्ष के दसवें माह में बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने अपनी सारी सेना के साथ आकर येरूशलेम की घेराबंदी की.
E higa mar ochiko mar Zedekia ruodh Juda, e dwe mar apar, Nebukadneza ruodh Babulon nodhi gi jolweny mage duto momonjo Jerusalem kendo ne gigoyone agengʼa.
2 सीदकियाहू के राज्य-काल के ग्यारहवें वर्ष के चौथे माह में नवीं तिथि को, नगर शहरपनाह तोड़ करके वे नगर में घुस गए.
To odiechiengʼ mar ochiko e dwe mar angʼwen e higa mar apar gachiel mar loch Zedekia, ohinga mar dala maduongʼno nomuki.
3 यह होते ही बाबेल के राजा के सभी अधिकारी भीतर आ गए और मध्य प्रवेश द्वार पर बैठ गए: ये अधिकारी थे सामगर का नेरगल-शारेज़र तथा नेबो-सारसेकिम, जो अधिकारियों में प्रमुख था, राजा का परामर्शक नेरगल-शारेज़र तथा अन्य सभी अधिकारी.
Eka jotelo duto mag ruodh Babulon nobiro kendo obet e Dhorangach Madiere: Negal-Shareza ma ja-Samgar, Nebo-Sasekim jatelo maduongʼ, Negal-Shareza jatelo mamalo maduongʼ kod jotelo mamoko duto mag ruodh Babulon.
4 जब सीदकियाहू तथा उसके सैनिकों ने यह देखा; वे रात्रि में राजा के उद्यान में से होते हुए दोनों शहरपनाह के मध्य के द्वार से नगर से होते हुए पलायन कर गए, उन्होंने अराबाह घाटी की ओर भागना चाहा.
Ka Zedekia ruodh Juda kod jolweny duto nonenogi, negiringo giwuok e dala maduongʼno gotieno ka gikalo e rangach man e kind ohinga ariyo man but puoth ruoth, kendo ka gichomo Araba.
5 किंतु कसदी सेना ने उनका पीछा किया और उन्होंने येरीख़ो के मैदान में यहूदिया के राजा सीदकियाहू को जा पकड़ा. उसे बंदी बना लिया और उसे बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र की उपस्थिति में हामाथ देश के रिबलाह में ले गए, वहां सीदकियाहू पर दंड की आज्ञा प्रसारित कर दी गई.
To jolwenj Babulon nolawogi kendo ojuko Zedekia e pewe mag Jeriko. Negimake mi gitere Ribla e piny Hamath ir Nebukadneza ruodh Babulon, kama nongʼadone bura.
6 तत्पश्चात बाबेल के राजा ने सीदकियाहू के देखते-देखते रिबलाह में उसके पुत्रों का वध कर डाला, बाबेल के राजा ने यहूदिया के सारे अधिकारियों का भी वध कर दिया.
E Ribla ruodh Babulon nonego yawuot Zedekia koneno bende nonego jo-Juda duto ma joka ruoth.
7 फिर नबूकदनेज्ज़र ने सीदकियाहू की आंखें निकाल लीं और उसे कांसे की सांकलों में बांधकर बाबेल ले गए.
Eka nogolo wenge Zedekia oko kendo notweye gi rateke mag mula mondo notere Babulon.
8 कसदियों ने महलों को तथा प्रजा के आवासों को भस्म कर दिया तथा येरूशलेम की शहरपनाह तोड़ दीं.
Jo-Babulon nowangʼo kar dak ruoth kod ute ji kendo negimuko ohinga mag Jerusalem.
9 इस समय वे लोग जो नगर में शेष रह गए थे, वे लोग, जो नगर छोड़कर कसदियों की शरण में जा पहुंचे थे तथा अन्य लोगों को अंगरक्षकों का प्रधान नेबुज़रादान बंधुआई में बाबेल ले गया.
Nebuzaradan ma jatend lweny mar piny nomako joma nodongʼ e dala maduongʼ moterogi e twech Babulon, kanyakla gi jogo mane osedhi ire, kod joma moko.
10 किंतु कुछ अत्यंत निर्धन लोगों को जिनके पास कुछ भी न था, अंगरक्षकों का प्रधान नेबुज़रादान यहूदिया में ही पीछे छोड़ गया; इन्हें उसने द्राक्षाउद्यान एवं खेत सौंप दिए.
To Nebuzaradan ma jatend lweny noweyo e piny Juda joma odhier, mane onge gi gimoro; kendo e ndalogo nomiyogi puothe mzabibu kod puothe mamoko.
11 इसी समय बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने येरेमियाह के विषय में अंगरक्षकों के प्रधान नेबुज़रादान के द्वारा यह आदेश प्रसारित कर दिया था:
Koro Nebukadneza ruodh Babulon nosechiwo chike kuom Jeremia kokalo kuom Nebuzaradan ma jatend lweny mar piny kowacho ni:
12 “उसे ले जाकर उसकी देखभाल करो; ध्यान रहे उसकी कोई हानि न होने पाए, उसके साथ वही किया जाए, जिसका वह तुमसे आग्रह करता है.”
“Kawe kendo irite; kik ihinye to timne gimoro amora mokwayo.”
13 इसलिये अंगरक्षकों के प्रधान नेबुज़रादान ने रब-सारिस नबूषाज़बान तथा रब-माग नेरगल-शारेज़र के द्वारा तथा बाबेल के राजा के सारे प्रमुख अधिकारियों के द्वारा यह संदेश प्रसारित कर दिया
Omiyo Nebuzaradan ma jatend lweny, Nebushazban ma jatelo maduongʼ, Negal-Shareza ma jatelo mamalo kod jotelo duto mag ruodh Babulon
14 उन्होंने कुछ व्यक्तियों को भेजा और उन्होंने येरेमियाह को पहरे के आंगन से निकालकर शापान के पौत्र अहीकाम के पुत्र, गेदालियाह को सौंप दिया, कि वह येरेमियाह को अपने आवास ले जाए. इस प्रकार येरेमियाह लोगों के मध्य रहने लगे.
nooro wach mondo ogol Jeremia oa e laru mar jarito. Ne gitere ir Gedalia wuod Ahikam, ma wuod Shafan, mondo odwoke dalane. Omiyo nodongʼ e dier jogi owuon.
15 ऐसा हुआ कि जब येरेमियाह पहरे के आंगन में बंदी बनाकर रखे गए थे, उनके पास याहवेह का यह संदेश आ चुका था:
Sa mane Jeremia nokan e laru mar jolweny, wach Jehova Nyasaye nobirone niya:
16 “जाकर कूश देशवासी एबेद-मेलेख को यह सूचित करो, ‘इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: यह देखना, कि इस नगर के लिए की गई अपनी पूर्ववाणी को मैं कृतार्थ करने पर हूं—उस वाणी को, जो इसके विध्वंस की वाणी थी, समृद्धि की नहीं. विध्वंस के उस दिन को देखने के लिए तुम जीवित रहोगे.
“Dhiyo kendo inyis Ebed-Melek ja-Kush, ‘Ma e gima Jehova Nyasaye Maratego, ma Nyasach Israel, wacho: Achiegni timo gik mane awacho ni natim ne dala maduongʼni, ka akelo ne masiche to ok kwe. E kindeno notimgi ka ineno.
17 किंतु उस दिन मैं तुम्हें इस विध्वंस से बचा लूंगा, यह याहवेह की वाणी है; तुम उन लोगों द्वारा बंदी नहीं बनाए जाओगे, जो तुम्हारे लिए भयास्पद हैं.
Jehova Nyasaye wacho ni enoresi odiechiengʼno, ok nochiwi ne jogo miluoro.
18 क्योंकि मैं तुम्हें निःसंदेह उनसे बचा लूंगा, तुम तलवार से घात नहीं किए जाओगे. तुम्हारा अपना जीवन ही लूट सामग्री सदृश तुम्हारा छुटकारा होगा, क्योंकि तुमने मुझ पर भरोसा किया है, यह याहवेह की वाणी है.’”
Enoresi; ok nonegi gi ligangla to initony gi ngimani, nikech igeno kuoma,’” Jehova Nyasaye owacho.