< यिर्मयाह 31 >

1 “उस समय,” यह याहवेह की वाणी है, “मैं इस्राएल के सारे परिवारों का परमेश्वर हो जाऊंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगी.”
Ngalesosikhathi, itsho iNkosi, ngizakuba nguNkulunkulu wensapho zonke zakoIsrayeli; bona-ke bazakuba ngabantu bami.
2 यह याहवेह की वाणी है: “वे लोग, जो तलवार प्रहार से उत्तरजीवित रह गए, जब इस्राएल ने चैन की खोज की; उन्हें निर्जन क्षेत्र में आश्रय प्राप्‍त हो गया.”
Itsho njalo iNkosi: Abantu babaseleyo benkemba bathola umusa enkangala; ngitsho uIsrayeli, lapho ngisiyamphumuza.
3 सुदूर देश में याहवेह उसके समक्ष प्रकट हुए, याहवेह ने उससे यह बात की: “मैंने तुम्हें, मेरे लोगों को, अनश्वर प्रेम से प्रेम किया है, इसलिये मैंने तुम्हें अत्यंत प्रेमपूर्वक अपनी ओर आकर्षित किया है.
INkosi yabonakala kimi ikhatshana isithi: Yebo, ngikuthandile ngothando olulaphakade, ngakho-ke ngikudonsile ngothandolomusa.
4 तब मैं पुनः तुम्हारा निर्माण करूंगा, और तुम निर्मित हो जाओगी, कुंवारी इस्राएल तुम पुनः खंजरी उठाओगी तथा उनमें सम्मिलित हो जाओगी, जो आनन्दमग्न हो रहे होंगे.
Ngizabuya ngikwakhe, wakheke, wena ntombi emsulwa yakoIsrayeli; uzabuya uvunuliswe ngezigujana zakho, uphume phakathi kokugida kwabathokozayo.
5 शमरिया की पहाड़ियों पर पुनः द्राक्षालता रोपण प्रारंभ हो जाएगा; रोपक इन्हें रोपेंगे ओर उनका सेवन करेंगे.
Uzabuya uhlanyele izivini phezu kwezintaba zeSamariya; abahlanyeli bazahlanyela, badle izithelo.
6 क्योंकि एक दिन ऐसा भी आएगा जब एफ्राईम के पर्वतों से प्रहरी पुकारेंगे, ‘चलो-चलो, हमें याहवेह हमारे परमेश्वर के समक्ष ज़ियोन को जाना है.’”
Ngoba kuzakuba khona usuku abazamemeza ngalo abalindi entabeni yakoEfrayimi besithi: Sukumani, senyuke siye eZiyoni, eNkosini uNkulunkulu wethu.
7 क्योंकि अब याहवेह का यह आदेश है: “हर्षोल्लास में याकोब के लिए गायन किया जाए; तथा राष्ट्रों के प्रमुख के लिए जयघोष किया जाए. स्तवन के साथ यह वाणी की जाए, ‘याहवेह, अपनी प्रजा को उद्धार प्रदान कीजिए, उनको, जो इस्राएल के बचे हुए लोग हैं.’
Ngoba itsho njalo iNkosi: Mhlabeleleni uJakobe ngentokozo, limemezele phakathi kwenhloko yezizwe; zwakalisani, dumisani, lithi: Nkosi, sindisa abantu bakho, insali yakoIsrayeli.
8 यह देखना, कि मैं उन्हें उत्तरी देश से लेकर आऊंगा, मैं उन्हें पृथ्वी के दूर क्षेत्रों से एकत्र करूंगा. उनमें ये सभी होंगे: नेत्रहीन, अपंग, गर्भवती स्त्री तथा वह जो प्रसूता है; एक साथ यह विशाल जनसमूह होगा, जो यहां लौट आएगा.
Khangelani, ngizabaletha bevela elizweni lenyakatho, ngibabuthe emaceleni omhlaba; phakathi kwabo kukhona iziphofu labaqhulayo, abesifazana abakhulelweyo lababelethayo ndawonye; bazabuya lapha belibandla elikhulu.
9 वे रोते हुए लौटेंगे; तथा वे प्रार्थना करेंगे और मैं उनका मार्गदर्शन करूंगा. मैं उन्हें जलधाराओं के निकट से लेकर आऊंगा, उनका मार्ग सीधा समतल होगा, जिस पर उन्हें ठोकर नहीं लगेगी, क्योंकि मैं इस्राएल के लिए पिता हूं, तथा एफ्राईम मेरा पहलौठा पुत्र है.
Bazabuya belokukhala, ngizabakhokhela belokuncenga; ngizabahambisa emifuleni yamanzi ngendlela eqondileyo, abangayikukhubeka kuyo; ngoba nginguyise kaIsrayeli, loEfrayimi ulizibulo lami.
10 “राष्ट्रों, याहवेह का संदेश सुनो, दूर तटवर्ती क्षेत्रों में घोषणा करो; जिसने इस्राएल को छिन्‍न-भिन्‍न कर दिया है: वही उन्हें एकत्र भी करेगा, वह उन्हें इस प्रकार सहेजेगा, जिस प्रकार चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों को.
Zwanini ilizwi leNkosi, lina zizwe, lilimemeze ezihlengeni ezikhatshana, lithi: Yena owachitha uIsrayeli uzambutha, amgcine, njengomelusi umhlambi wakhe.
11 क्योंकि याहवेह ने मूल्य चुका कर याकोब को छुड़ा लिया है तथा उसे उसके बंधन से विमुक्त कर दिया है, जो उससे सशक्त था.
Ngoba iNkosi imhlengile uJakobe, yamhlawulela emsusa esandleni solamandla kulaye.
12 वे लौटेंगे तथा ज़ियोन की ऊंचाइयों पर आकर हर्षोल्लास करेंगे; याहवेह की कृपादृष्टि के कारण वे आनंदित हो जाएंगे— अन्‍न, नई दाखमधु तथा प्रचूर तेल के कारण, भेड़ों एवं पशुओं के बच्चों के कारण. उनका जीवन सिंचित उद्यान सदृश होगा, वे पुनः अंत न होंगे.
Ngakho bazakuza bahlabelele ekuphakameni kweZiyoni, bagelezele kokuhle kweNkosi, ngamabele, langewayini elitsha, langamafutha, langamazinyane ezimvu, lenkomo; lomphefumulo wabo ube njengesivande esithelelweyo, kabasayikubuya babe losizi.
13 तब कुंवारी कन्या का हर्ष नृत्य में फूट पड़ेगा इसमें जवान एवं प्रौढ़, दोनों ही सम्मिलित हो जाएंगे. क्योंकि मैं उनकी छाया को उल्लास में परिवर्तित कर दूंगा; मैं उनके शोक को आनंद में ढाल कर उन्हें सांत्वना प्रदान करूंगा.
Khona intombi izathokoza ekugideni, lamajaha labadala kanyekanye; ngoba ngizaphendula ukulila kwabo kube yintokozo, ngibaduduze, ngibathokozise, bangabi losizi.
14 मेजवानी ऐसी होगी कि पुरोहितों के प्राण तृप्‍त हो जाएंगे, तथा मेरी प्रजा मेरे द्वारा किए गए कल्याण पर संतुष्ट हो जाएगी,” यह याहवेह की वाणी है.
Njalo ngizasuthisa umphefumulo wabapristi ngamanono, labantu bami bazasuthiswa ngokuhle kwami, itsho iNkosi.
15 याहवेह की बात यह है: “रामाह नगर में एक शब्द सुना गया, रोना तथा घोर विलाप! राहेल अपने बालकों के लिए रो रही है. धीरज उसे स्वीकार नहीं क्योंकि अब वे हैं ही नहीं.”
Itsho njalo iNkosi: Ilizwi lezwakala eRama, ukulila, ukukhala inyembezi okubuhlungu kakhulu; uRasheli ekhalela abantwana bakhe, esala ukududuzwa ngabantwana bakhe, ngoba bengasekho.
16 याहवेह का आदेश है: “अपने रुदन स्वर को नियंत्रित करो तथा अपनी अश्रुधारा को प्रतिबद्ध करो, क्योंकि तुम्हारे श्रम को पुरस्कृत किया जाएगा,” यह याहवेह की वाणी है. “वे शत्रु के देश से लौट आएंगे.
Itsho njalo iNkosi: Bamba ilizwi lakho ekukhaleni, lamehlo akho ezinyembezini; ngoba kulomvuzo womsebenzi wakho, itsho iNkosi, ngoba bazabuya bevela elizweni lesitha.
17 तुम्हारा सुखद भविष्य संभव है,” यह याहवेह की वाणी है. “तुम्हारे वंशज निज भूमि में लौट आएंगे.
Kukhona-ke ithemba enzalweni yakho, itsho iNkosi; ngoba abantwana bakho bazabuyela emngceleni wakibo.
18 “वस्तुस्थिति यह है कि मैंने एफ्राईम का विलाप करना सुना है: ‘जिस प्रकार उद्दंड बछड़े को प्रताड़ित किया जाता है उसी प्रकार आपने मुझे भी प्रताड़ित किया है, और मैंने इससे शिक्षा ग्रहण की है. मुझे अपनी उपस्थिति में ले आइए, कि मैं पूर्ववत हो जाऊं, क्योंकि याहवेह, आप ही मेरे परमेश्वर हैं.
Ngizwile lokuzwa uEfrayimi ezililelaesithi: Ungilayile, njalo ngalaywa njengethole elingathambanga; ngiphenduka, njalo ngizaphendula; ngoba uyiNkosi uNkulunkulu wami.
19 जब मैं आपसे दूर हो गया था, तब मैंने लौटकर पश्चात्ताप किया; जब मेरी समझ में आ गया, तब मैंने अपनी छाती पीटी; मुझे लज्जित होना पड़ा. तथा मेरी प्रतिष्ठा भी भंग हो गई क्योंकि मैं अपनी जवानी की लांछना लिए हुए चल रहा था.’
Isibili emva kokuphenduka kwami, ngazisola, lemva kokufundiswa kwami ngatshaya phezu kwethangazi lami; ngaba lenhloni, njalo ngayangeka, ngoba ngathwala ihlazo lobutsha bami.
20 क्या एफ्राईम मेरा प्रिय पुत्र है, क्या वह सुखदायक संतान है? वस्तुतः जब-जब मैंने उसके विरोध में कुछ कहा, मैंने उसे प्रेम के साथ ही स्मरण किया. इसलिये मेरा हृदय उसकी लालसा करता रहता है; इसमें कोई संदेह नहीं कि मैं उस पर अनुकम्पा करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
UEfrayimi uyindodana yami eligugu yini, ungumntwana wami othokozisayo yini? Ngoba selokhu ngakhuluma ngimelene laye, ngisamkhumbula ngoqotho; ngenxa yalokho imibilini yami iyakhala ngaye; isibili ngizakuba lesihawu kuye, kutsho iNkosi.
21 “अब अपने लिए मार्ग निर्देश नियत कर लो; अपने लिए तोड़ सूचक खड़े कर लो. तुम्हारा ध्यान राजपथ की ओर लगा रहे, उसी मार्ग पर, जिससे तुम गए थे. कुंवारी इस्राएल, लौट आओ, लौट आओ अपने इन्हीं नगरों में.
Zibekele izitshengiso zendlela, uzimisele izinsika zeziqondiso, ubeke inhliziyo yakho kumgwaqo omkhulu, indlela owahamba ngayo; phenduka, ntombi emsulwa yakoIsrayeli, uphendukele kule imizi yakini.
22 हे भटकने वाली कन्या, कब तक तुम यहां वहां भटकती रहोगी? याहवेह ने पृथ्वी पर एक अपूर्व परिपाटी प्रचलित कर दी है— अब पुरुष के लिए स्त्री सुरक्षा घेरा बनेगी.”
Koze kube nini uzulazula, ndodakazi ehlehlela nyovane? Ngoba iNkosi idale into entsha emhlabeni: Owesifazana uzahanqa indoda.
23 इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “जब मैं उनकी समृद्धि लौटा दूंगा, तब यहूदिया देश में तथा उसके नगरों में पुनः ‘उनके मुख से ये वचन निकलेंगे, पवित्र पर्वत, पूर्वजों के आश्रय, याहवेह तुम्हें आशीष दें.’
Itsho njalo iNkosi yamabandla, uNkulunkulu kaIsrayeli: Bazabuya batsho lelilizwi elizweni lakoJuda lemizini yakho, lapho ngibuyisela ukuthunjwa kwabo: Kwangathi iNkosi ingakubusisa, khaya lokulunga, ntaba yobungcwele.
24 यहूदिया के सभी नगरों के निवासी, किसान तथा चरवाहे अपने पशुओं सहित वहां एक साथ निवास करेंगे.
Njalo kuzahlala kulo uJuda layo yonke imizi yakhe ndawonye, abalimi labahamba lemihlambi.
25 क्योंकि मैं थके हुए व्यक्ति में संतोष, तथा हताश व्यक्ति में उत्साह का पुनःसंचार करता हूं.”
Ngoba ngisuthise umphefumulo okhatheleyo, ngigcwalise wonke umphefumulo ophela amandla.
26 यह सुन मैं जाग पड़ा. उस समय मुझे यह बोध हुआ कि मेरी निद्रा मेरे लिए सुखद अनुभूति छोड़ गई है.
Ngasengiphaphama, ngabona; lobuthongo bami babumnandi kimi.
27 “यह देखना, वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं इस्राएल के परिवार में तथा यहूदिया के परिवार में मनुष्य का तथा पशु का बीज रोपित करूंगा.
Khangela, insuku ziyeza, itsho iNkosi, lapho ngizahlanyela indlu kaIsrayeli lendlu kaJuda ngenhlanyelo yabantu lenhlanyelo yenyamazana.
28 जिस प्रकार मैं उनके उखाड़ने में, उनके तोड़ने में, उनके पराभव करने में, उनके नष्ट करने में तथा उन पर सर्वनाश लाने में मैं उन पर नजर रखता आया, उसी प्रकार मैं उनका परिरक्षण भी करता रहूंगा, जब वे निर्माण करेंगे तथा रोपण करेंगे,” यह याहवेह की वाणी है.
Kuzakuthi-ke njengalokho ngibalindile ukuthi ngisiphune lokuthi ngidilize lokuthi ngichithe lokuthi ngibhubhise lokuthi ngenze okubi, ngokunjalo ngizabalinda ukuze ngakhe ngihlanyele, itsho iNkosi.
29 “उन दिनों में उनके मुख से ये शब्द पुनः सुने नहीं जाएंगे, “‘खट्टे अंगूर तो पूर्वजों ने खाए थे, किंतु दांत खट्टे हुए वंशजों के.’
Ngalezonsuku kabasayikuthi: Oyise badlile izithelo zevini ezimunyu, amazinyo abantwana asetshelela.
30 किंतु हर एक की मृत्यु का कारण होगा स्वयं उसी की पापिष्ठता; हर एक व्यक्ति, जो खट्टे अंगूर खाएगा, दांत उसी के खट्टे होंगे.
Kodwa ngulowo lalowo uzafela ububi bakhe; wonke umuntu odla izithelo zevini ezimunyu, amazinyo akhe azatshelela.
31 “यह देख लेना, वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं इस्राएल वंश के साथ तथा यहूदिया वंश के साथ एक नयी वाचा स्थापित करूंगा.
Khangela, insuku ziyeza, itsho iNkosi, lapho ngizakwenza isivumelwano esitsha lendlu kaIsrayeli lendlu kaJuda;
32 उस वाचा के सदृश नहीं, जो मैंने उस समय उनके पूर्वजों के साथ स्थापित की थी, जब मैंने उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से उनका निकास किया था, यद्यपि मैं उनके लिए पति-सदृश था, उन्होंने मेरी वाचा भंग कर दी,” यह याहवेह की वाणी है.
kungeyisikho njengesivumelwano engasenza laboyise mhla ngibamba isandla sabo ukubakhupha elizweni leGibhithe, osivumelwano sami bona abasephulayo, lanxa mina ngangingumyeni wabo, itsho iNkosi.
33 “किंतु उन दिनों के बाद इस्राएल वंश के साथ मैं इस वाचा की स्थापना करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है. “उनके अंतर्मन में मैं अपना व्यवस्था-विधान संस्थापित कर दूंगा तथा उनके हृदय पर मैं इसे लिख दूंगा. मैं उनका परमेश्वर हो जाऊंगा, तथा वे मेरी प्रजा.
Kodwa yilesi isivumelwano engizasenza lendlu kaIsrayeli emva kwalezonsuku, itsho iNkosi: Ngizafaka umlayo wami emibilini yabo, ngiwubhale enhliziyweni yabo, ngibe nguNkulunkulu wabo, labo babe ngabantu bami.
34 तब हर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी को, हर एक व्यक्ति अपने सजातीय को पुनः यह कहते हुए यह शिक्षा नहीं देने लगेगा, ‘याहवेह को जान लो,’ क्योंकि वे सभी मुझे जान जाएंगे, छोटे से बड़े तक,” यह याहवेह की वाणी है. “क्योंकि मैं उनकी पापिष्ठता क्षमा कर दूंगा तथा इसके बाद उनका पाप मैं पुनः स्मरण ही न करूंगा.”
Kabasayikufundisa-ke, ngulowo lalowo umakhelwane wakhe, langulowo lalowo umfowabo, esithi: Yazi iNkosi; ngoba bonke bazangazi, kusukela komncinyane wabo kuze kufike komkhulu wabo, itsho iNkosi; ngoba ngizathethelela isiphambeko sabo, lesono sabo kangisayikusikhumbula.
35 यह याहवेह की वाणी है, जिन्होंने दिन को प्रकाशित करने के लिए सूर्य को स्थित किया है, जिन्होंने चंद्रमा तथा तारों के क्रम को रात्रि के प्रकाश के लिए निर्धारित कर दिया, जो समुद्र को हिलाते हैं कि उसकी लहरों में गर्जन आए— उनका नाम है सेनाओं के याहवेह:
Itsho njalo iNkosi, enika ilanga libe yikukhanya emini, izimiso zenyanga lezezinkanyezi zibe yikukhanya ebusuku, enyakazisa ulwandle ukuze amagagasi alo ahlokome; iNkosi yamabandla libizo layo.
36 “यदि यह व्यवस्थित विन्यास मेरे समक्ष से विघटित होता है,” यह याहवेह की वाणी है, “तब एक राष्ट्र के रूप में इस्राएल के वंशजों का अस्तित्व भी मेरे समक्ष से सदा-सर्वदा के लिए समाप्‍त हो जाएगा.”
Uba lezozimiso zingasuka phambi kwami, itsho iNkosi, inzalo yakoIsrayeli layo izaphela ekubeni yisizwe phambi kwami zonke insuku.
37 यह याहवेह की वाणी है: “यदि हमारे ऊपर विस्तीर्ण आकाशमंडल का मापा जाना संभव हो जाए तथा भूतल में पृथ्वी की नीवों की खोज निकालना संभव हो जाए, तो मैं भी इस्राएल द्वारा किए गए उन सारे कार्यों के कारण इस्राएल के सभी वंशजों का परित्याग कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Itsho njalo iNkosi: Uba engalinganiswa amazulu phezulu, zihlolwe izisekelo zomhlaba phansi, lami ngizayala yonke inzalo yakoIsrayeli ngenxa yakho konke abakwenzileyo, itsho iNkosi.
38 देखना, “वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब हनानेल स्तंभ से लेकर कोने के प्रवेश द्वार तक याहवेह के लिए नगर को पुनर्निर्माण किया जाएगा.
Khangela, insuku ziyeza, itsho iNkosi, lapho umuzi uzakwakhelwa iNkosi, kusukela emphotshongweni kaHananeli kuze kufike esangweni leNgonsi.
39 मापक डोर आगे बढ़ती हुई सीधी गारेब पर्वत तक पहुंच जाएगी, तत्पश्चात वह और आगे बढ़कर गोआह की ओर मुड़ जाएगी.
Lentambo yokulinganisa isezaphuma maqondana layo kuze kube soqaqeni lweGarebi, iphendukele ngaseGowa.
40 शवों तथा भस्म से आच्छादित संपूर्ण घाटी तथा किद्रोन सरिता तक विस्तृत खेत, पूर्व तोड़ के घोड़े-द्वार के कोण तक का क्षेत्र याहवेह के निमित्त पवित्र ठहरेगा. यह क्षेत्र तब सदा-सर्वदा के लिए न तो उखाड़ा जाएगा और न ही ध्वस्त किया जाएगा.”
Lesihotsha sonke sezidumbu lesomlotha, lawo wonke amasimu kuze kufike esifuleni seKidroni, kuze kufike engonsini yeSango lamabhiza ngempumalanga, kuzakuba yibungcwele beNkosi. Kakuyikusitshunwa kakusayikudilizwa kuze kube nininini.

< यिर्मयाह 31 >