< यिर्मयाह 18 >
1 वह संदेश जो याहवेह द्वारा येरेमियाह के लिए प्रगट किया गया:
Leli yilizwi elafika kuJeremiya livela kuThixo lisithi:
2 “कुम्हार के घर जाओ, वहीं मैं तुम पर अपनी बातें प्रकाशित करूंगा.”
“Suka wehlele endlini yombumbi, lapho engizakutshelela khona ilizwi lami.”
3 मैं कुम्हार के आवास पर गया, जहां वह अपने चक्र पर कुछ गढ़ रहा था.
Ngakho ngehlela endlini yombumbi, ngambona esebenza ngevili.
4 किंतु वह बर्तन, जिसे वह मिट्टी से बना रहा था, वह उसके हाथों में ही विकृत हो गया; इसलिये उसने उसी से जैसा उसे उपयुक्त लगा, एक अन्य बर्तन का निर्माण कर दिया.
Kodwa imbiza ayeyibumba ngebumba yonakala ezandleni zakhe; ngakho umbumbi wayenza yaba ngenye imbiza, ngendlela ayibona ingcono kuye.
5 तब याहवेह ने अपना संदेश मुझे इस प्रकार प्रगट किया.
Ilizwi likaThixo laselifika kimi lisithi;
6 “इस्राएल वंशजों, क्या तुम्हारे साथ मैं भी वही नहीं कर सकता, जो यह कुम्हार किया करता है?” यह याहवेह की वाणी है. “यह समझ लो इस्राएल वंशजों: मेरे हाथों में तुम्हारी स्थिति ठीक वैसी ही है, जैसी कुम्हार के हाथों में उस मिट्टी की होती है.
“Wena ndlu ka-Israyeli, ngingeze ngenza kuwe njengokwenziwa ngumbumbi lo na?” kutsho uThixo. “Njengebumba esandleni sombumbi lawe unjalo esandleni sami, wena ndlu ka-Israyeli.
7 यह संभव है कि मैं एक क्षण किसी राष्ट्र अथवा किसी राज्य के अंत, पतन अथवा विध्वंस की वाणी करूं.
Nxa ngimemezela langasiphi isikhathi ukuthi isizwe loba umbuso uzasuswa udilizwe, uchithwe,
8 किंतु वह राष्ट्र, जिसके संबंध में मैंने विध्वंस की वाणी की थी, यदि अपने कुकृत्यों से विमुख हो जाता है ओर मैं उसके विरुद्ध योजित विध्वंस का विचार ही त्याग दूं.
kuthi isizwe leso engisixwayisileyo siphenduke ebubini baso, ngizaxola ngingabe ngisasehlisela ebesengimise ukusehlisela khona.
9 अथवा दूसरे क्षण में किसी राष्ट्र, किसी राज्य के विषय में उसके निर्माण अथवा रोपण का विचार व्यक्त करूं,
Njalo nxa ngesinye isikhathi ngimemezela ukuthi isizwe kumbe umbuso ngizawakha ngiwumise,
10 यदि वह राष्ट्र अथवा राज्य मेरे आदेश की अवज्ञा करते हुए मेरी दृष्टि में बुरा करता है, तब मैं उसके कल्याण के लिए की गई अपनी प्रतिज्ञा पर पुनर्विचार करूंगा.
ube ususenza ububi emehlweni ami njalo ungangilaleli, ngizacabanga kutsha ngokuhle ebesengicebe ukukwenzela khona.
11 “इसलिये अब जाकर यहूदिया तथा येरूशलेम के निवासियों से जाकर यह कहना, ‘याहवेह का संदेश यह है: यह समझ लो! मैं तुम्हारे विरुद्ध घोर विपत्ति नियोजित कर रहा हूं और तुम्हारे विरुद्ध एक योजना बना रहा हूं. ओह! तुममें से हर एक अपनी बुराई का परित्याग कर मेरे निकट लौट आए, अपनी जीवनशैली एवं आचरण को परिशुद्ध कर ले.’
Ngakho khathesi tshela abantu bakoJuda lalabo abahlala eJerusalema uthi, ‘Nanku okutshiwo nguThixo: Khangelani! Ngilungisela ukulehlisela umonakalo njalo ngibumba lecebo ngani. Ngakho phendukani ezindleleni zenu ezimbi, omunye lomunye wenu, lilungise izindlela zenu lezenzo zenu.’
12 किंतु उनका प्रत्युत्तर होगा, ‘इससे कोई भी लाभ न होगा. क्योंकि हमने अपनी रणनीति पहले ही निर्धारित कर ली है; हममें से हर एक अपने बुरे हृदय की कठोरता के ही अनुरूप कदम उठाएगा.’”
Kodwa bazaphendula bathi, ‘Akusizi lutho. Sizaqhubeka ngamacebo ethu; lowo lalowo wethu uzalandela ubulukhuni benhliziyo yakhe embi.’”
13 इसलिये याहवेह का आदेश यह है: “अब राष्ट्रों के मध्य जाकर यह पूछताछ करो: क्या कभी किसी ने भी इस प्रकार की घटना के विषय में सुना है? कुंवारी कन्या इस्राएल ने अत्यंत भयावह कार्य किया है.
Ngakho uThixo uthi: “Buzani phakathi kwezizwe ukuthi: Ngubani owake wezwa okunjengalokhu na? Kwenziwe into eyesabekayo kakhulu, yenziwe yintombi egcweleyo u-Israyeli.
14 क्या लबानोन का हिम खुले मैदान की चट्टान से विलीन हो जाता है? अथवा अन्य देश से प्रवाहित शीतल जल कभी छीना जा सका है?
Ungqwaqwane waseLebhanoni uyake unyamalale emithezukweni yayo elamatshe na? Amanzi akhona aqandayo avela kude ayake eme ukugeleza na?
15 किंतु मेरी प्रजा है कि उसने मुझे भूलना पसंद कर दिया है; वे निस्सार देवताओं के लिए धूप जलाते हैं, तथा वे पूर्व मार्गों पर चलते हुए लड़खड़ा गए हैं. वे मुख्य मार्ग पर न चलकर कदमडंडी पर चलने लगें.
Kodwa abantu bami sebengikhohliwe; batshisela izithombe eziyize impepha, ezabenza bakhubeka ezindleleni zabo lasemikhondweni yasendulo. Zabenza bahamba ngezindledlana zeganga lasemigwaqweni engalungiswanga.
16 कि उनका देश निर्जन हो जाए चिरस्थायी घृणा का विषय; हर एक जो वहां से निकलेगा चकित हो जाएगा और आश्चर्य में सिर हिलाएगा.
Ilizwe labo lizatshabalaliswa, into yokuhlekwa usulu; bonke abadlula khona bazakwethuka banyikinye amakhanda abo.
17 मैं उन्हें शत्रु के समक्ष पूर्वी वायु प्रवाह-सदृश बिखरा दूंगा; मैं उनके संकट के समय उनके समक्ष अपनी पीठ कर दूंगा न कि अपना मुखमंडल.”
Njengomoya ovela empumalanga, ngizabahlakaza phambi kwezitha zabo; ngizabafulathela ngibancitshe ubuso bami ngosuku lokuhlupheka kwabo.”
18 तब कुछ लोग विचार-विमर्श करने लगे, “येरेमियाह के विरुद्ध कोई युक्ति गढ़ी जाए; निश्चयतः पुरोहित से तो व्यवस्था-विधान दूर होगा नहीं और न बुद्धिमानों से परामर्श की क्षमता बंद होगी, उसी प्रकार भविष्यवक्ताओं से परमेश्वर का संदेश भी समाप्त नहीं किया जा सकेगा. चलो, हम उस पर वाकबाण चलाएं तथा उसके वचन को अनसुनी कर दें.”
Bona bathi, “Wozani sicebe amacebo amabi ngoJeremiya; ngoba ukufundisa kwabaphristi umthetho akusoze kuphuthe, kumbe ukweluleka kwezihlakaniphi, loba ilizwi elivela kubaphrofethi. Ngakho wozani, simhlasele ngemilomo yethu singananzi lutho alutshoyo.”
19 याहवेह, मेरी विनय पर ध्यान दीजिए; तथा मेरे विरोधियों की बातों को सुन लीजिए!
Ake ungizwe, awu Thixo; ulalele okutshiwo yizitha zami!
20 क्या संकट के द्वारा कल्याण का प्रतिफल दिया जा सकता है? उन्होंने तो मेरे लिए गड्ढा खोद रखा है. स्मरण कीजिए मैं आपके समक्ष कैसे ठहरा रहता था और उनकी सहायता में ही मत दिया करता था, कि उनके प्रति आपका क्रोध दूर किया जा सके.
Okuhle kuphindiselwa ngokubi na? Ikanti sebengimbele igodi. Khumbula ukuba ngema phambi kwakho ngabakhulumela ukuba ususe ulaka lwakho kubo.
21 इसलिये अब उनकी संतान को अकाल को सौंप दीजिए; तथा उन्हें तलवार की शक्ति के अधीन कर दीजिए. उनकी पत्नियों को संतानहीन तथा विधवा हो जाने दीजिए; उनके पतियों को मृत्यु का आहार हो जाने दीजिए, उनके लड़के युद्ध में तलवार के ग्रसित हो जाएं.
Ngakho-ke abantwababo banikele endlaleni; ubaqhubele emandleni enkemba. Abafazi babo kabangabi labantwana njalo babe ngabafelokazi; amadoda abo kawabulawe, amajaha akhona abulawe ngenkemba empini.
22 जब आप उन पर लुटेरों का आक्रमण होने दें, तब उनके आवासों से चिल्लाहट सुनाई पड़े, क्योंकि मुझे पकड़ने के लिए उन्होंने मेरे लिए गड्ढा खोद रखा है, और उन्होंने मेरे मार्ग में फंदे बिछा रखे हैं.
Kakuzwakale ukukhala ezindlini zabo, lapho usulethe abahlaseli ukuba babajume, ngoba sebegebhe igodi ukuba bangithumbe njalo bathiya inyawo zami ngemijibila.
23 फिर भी, याहवेह, मेरे समक्ष उनकी घातक युक्तियां आपको ज्ञात हैं. उनकी पापिष्ठता को क्षमा न कीजिए और न उनके पाप आपकी दृष्टि से ओझल हों. आपके ही समक्ष वे नष्ट हो जाएं; जब आप क्रुद्ध हों तब आप उनके लिए उपयुक्त कदम उठाएं.
Kodwa uyawazi, wena Thixo, wonke amaqhinga abo okungibulala. Ungabathetheleli amacala abo loba ucitshe izono zabo phambi kobuso bakho. Kabachithwe phambi kwakho; bahlasele ngesikhathi sokuthukuthela kwakho.