< यिर्मयाह 16 >

1 मुझे पुनः याहवेह का संदेश इस प्रकार प्राप्‍त हुआ:
Og Herrens Ord kom til mig, og han sagde:
2 “इस स्थान में न तो तुम पत्नी लाना और न ही पुत्र उत्पन्‍न करना और न ही पुत्रियां.”
Du skal ikke tage dig en Hustru, og du skal ikke have Sønner eller Døtre paa dette Sted.
3 इस स्थान में उत्पन्‍न पुत्र-पुत्रियों के विषय में, उनकी माताओं एवं उन पिताओं के विषय में, जिन्होंने इन्हें पैदा किया है, याहवेह की यह पूर्ववाणी है.
Thi saa siger Herren om de Sønner og om de Døtre, som fødes paa dette Sted, og om deres Mødre, som føde dem, og om deres Fædre, som avle dem i dette Land:
4 “घातक व्याधियों से उनकी मृत्यु हो जाएगी. न उनके लिए विलाप किया जाएगा और न उन्हें गाड़ा जाएगा. उनकी मृत्यु तलवार एवं अकाल से हो जाएगी, वे भूमि पर गोबर सदृश पड़े रहेंगे, उनके शव आकाश के पक्षी एवं वन्य पशुओं का आहार हो जाएंगे.”
De skulle dø en Død af svare Sygdomme, de skulle ikke begrædes og ej begraves, de skulle vorde til Møg oven paa Marken; og de skulle udryddes ved Sværdet og ved Hungeren, og deres døde Kroppe skulle blive Himmelens Fugle og Dyrene paa Jorden til Føde.
5 याहवेह का आदेश यह है: “उस घर में प्रवेश न करना जिसमें विलाप हो रहा है; न वहां शोक प्रकट करने जाना और न सांत्वना देने, क्योंकि मैंने उन पर से अपनी आशीष, अपना प्रेम तथा अपनी दया हटा ली है,” यह याहवेह की वाणी है.
Thi saa siger Herren: Du maa ikke gaa ind i Sørgehus og ikke gaa hen for at holde Klagemaal og ej vise Medynk over dem; thi jeg har borttaget min Fred fra dette Folk, siger Herren, ja, Miskundheden og Barmhjertigheden.
6 “इस देश में दोनों ही, सामान्य तथा विशिष्ट, मृत्यु की भेंट हो जाएंगे. उन्हें न गाड़ा जाएगा, न उनके लिए विलाप किया जाएगा और न कोई उनके शोक में अपने शरीर को निराश करेगा ओर न अपना सिर मुंड़ाएगा.
Og de skulle dø, store og smaa i dette Land, de skulle ikke begraves, og man skal ikke holde Klagemaal over dem, og man skal ikke saare sig og ej afrage sit Haar for deres Skyld.
7 कोई भी उनके सुविधा के लिये भोजन की पूर्ति नहीं करेगा जो शोक मृतकों के लिये शोक प्रकट करते हैं, न कोई किसी के पिता अथवा माता के लिए सांत्वना का एक प्याला ही प्रस्तुत करेगा.
Og man skal ikke bryde Sorgens Brød til dem, for at trøste nogen over en død, og ikke give dem at drikke af Trøstens Bæger, over nogens Fader og over nogens Moder.
8 “इसके सिवा तुममें से कोई भी ऐसे घर में जाकर न बैठ जाए जहां भोज आयोजित है, कि तुममें से वहां कोई भी भोज में सम्मिलित हो.
Og du skal ikke gaa ind i Gæstebuds Hus til at sidde hos dem for at æde og for at drikke.
9 क्योंकि सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: तुम यह देखोगे कि मैं इस स्थान से तुम्हारे देखते-देखते, तुम्हारे ही जीवनकाल में हर्षोल्लास का स्वर, आनंद की ध्वनि, वर तथा वधू के वार्तालाप की वाणी बंद करने पर हूं.
Thi saa siger den Herre Zebaoth, Israels Gud: Se, jeg lader ophøre fra dette Sted for eders Øjne og i eders Dage Fryds Røst og Glædes Røst, Brudgoms Røst og Bruds Røst.
10 “ऐसा होगा कि जब तुम इन लोगों को यह संपूर्ण संदेश दोगे, तो वे तुमसे प्रश्न करेंगे, ‘याहवेह द्वारा हमारे ऊपर इस महा संकट की वाणी का कारण क्या है? क्या है हमारी अधार्मिकता अथवा हमसे क्या पाप हुआ है? हमसे, जो हम याहवेह हमारे परमेश्वर के विरुद्ध कर बैठे हैं?’
Og det skal ske, naar du forkynder dette Folk alle disse Ord, og de sige til dig: Hvorfor udtaler Herren al denne store Ulykke over os? og hvilken er vor Misgerning, og hvad er vor Synd, som vi have syndet med for Herren vor Gud?
11 तब तुम्हें उनसे यह कहना होगा, ‘कारण यह है कि तुम्हारे पूर्वजों ने मेरा परित्याग कर दिया,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘परकीय देवताओं का अनुसरण करना तथा उनकी उपासना करना, उनको नमन करना तुम्हारे पूर्वजों ने उपयुक्त समझा. किंतु मुझे भूलना उन्होंने पसंद किया और मेरे व्यवस्था-विधान का अनुकरण नहीं किया.
da skal du sige til dem: Det er, fordi eders Fædre forlode mig, siger Herren, og gik efter andre Guder og tjente dem og tilbade dem, men mig forlode de, og min Lov holdt de ikke.
12 स्वयं तुमने भी तो वही किया है जो ठीक नहीं है, हां, अपने पूर्वजों से भी अधिक; क्योंकि ध्यान दो तुममें से हर एक अपने पतित हृदय के दुराग्रह में मेरी अवज्ञा कर रहा है.
Og I have gjort det værre end eders Fædre, og se, I vandre hver efter sit onde Hjertes Stivhed for ikke at ville høre mig.
13 इसलिये मैं तुम्हें इस देश में से एक ऐसे देश में प्रक्षेपित कर दूंगा, जिस देश को तुम जानते भी नहीं हो, न तुम, न तुम्हारे पूर्वज; तब तुम वहां दिन-रात परकीय देवताओं की उपासना करते रहोगे, क्योंकि मैं तुम पर किसी भी रीति से कोई कृपा न करूंगा.’
Men jeg vil kaste eder ud af dette Land til et Land, som I ikke kende, hverken I eller eders Fædre; og der skulle I tjene andre Guder Dag og Nat, thi jeg vil ikke give eder Naade.
14 “यद्यपि इस बात को स्मरण रखना: वे दिन बड़े हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब यह सूक्ति फिर कभी सुनी न जाएगी, ‘जीवित याहवेह की शपथ, जिन्होंने इस्राएल वंशजों को मिस्र देश से निकाल लाया था,’
Derfor se, de Dage komme, siger Herren, at der ikke ydermere skal siges: Saa sandt Herren lever, han, som opførte Israels Børn af Ægyptens Land!
15 किंतु यह, ‘जीवित याहवेह की शपथ, जो इस्राएल वंशजों को उत्तर दिशा के देशों से तथा उन सभी देशों से निकालकर लाए हैं, जहां उन्हें बंदी किया गया था.’ क्योंकि मैं उन्हें उन्हीं के देश में पुनःस्थापित कर दूंगा, जिसे मैंने उनके पूर्वजों को दिया था.
men derimod: Saa sandt Herren lever, han, som førte Israels Børn op af Nordenland og fra alle Landene, hvorhen han havde fordrevet dem! Og jeg vil føre dem tilbage til deres Land, som jeg gav deres Fædre.
16 “तुम देखोगे कि मैं अनेक मछुवारे बुलवाऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है, “ये मछुवारे उन्हें पकड़ लेंगे. तत्पश्चात मैं अनेक शिकारियों को बुलवाऊंगा, वे हर एक पर्वत, हर एक पहाड़ी तथा चट्टानों के दरार में से उनको निकाल डालेंगे.
Se, jeg sender Bud til mange Fiskere, siger Herren, og de skulle fiske dem; og derefter vil jeg sende Bud til mange Jægere, og de skulle jage dem paa alle Bjerge og paa alle Høje og i Klipperevnerne.
17 उनकी सारी गतिविधियों पर मेरी दृष्टि बनी हुई है; वे मेरे नेत्रों की ओट में नहीं हैं और न उनकी पापिष्ठता मेरी दृष्टि से छिप सकी है.
Thi mine Øjne ere over alle deres Veje, de ere ikke skjulte for mit Ansigt, og deres Misgerning er ikke tildækket for mine Øjne.
18 मैं उनकी अधर्मिता तथा पापिष्ठता का दूना दंड उन्हें दूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरे देश को अशुद्ध कर छोड़ा है; मेरे इस निज भाग को उन्होंने उनकी घृणास्पद प्रतिमाओं के शवों एवं उनकी तिरस्कार कृतियों से भर रखा है.”
Men jeg vil først betale dem deres Misgerning og deres Synd dobbelt, fordi de vanhelligede mit Land med deres Vederstyggeligheders døde Kroppe og fyldte min Arv med deres Afskyeligheder.
19 याहवेह, मेरे बल तथा मेरे अजेयगढ़, संकट की स्थिति में मेरे आश्रय, पृथ्वी के चारों ओर से चलकर राष्ट्र आपके निकट आकर यह स्वीकार करेंगे, “हमारे पूर्वजों ने इस निज भाग में असत्य, व्यर्थ तथा निरर्थकता के सिवा और कुछ भी प्राप्‍त नहीं किया है.
Herre, min Styrke og min Befæstning og min Tilflugt paa Nøds Dag! til dig skulle Hedningerne komme fra Jordens Ender og sige: Vore Fædre arvede kun Løgn, Forfængelighed, hvori der intet var, som kunde gavne dem.
20 क्या मनुष्य के लिए यह संभव है कि वह अपने लिए देवताओं को निर्माण कर ले? फिर भी ये देवता नहीं होते!”
Mon et Menneske kan gøre sig Guder? de ere dog ikke Guder.
21 “इसलिये यह देख लेना मैं उन्हें यह बोध करा ही दूंगा, अब तो वे अवश्य ही मेरे अधिकार एवं सामर्थ्य से परिचित हो जाएंगे. तब उन्हें यह ज्ञात हो जाएगा कि मेरा ही नाम याहवेह है.
Derfor se, jeg lader dem kende denne Gang, ja, jeg lader dem kende min Haand og min Styrke; og de skulle kende, at mit Navn er Herren.

< यिर्मयाह 16 >