< यिर्मयाह 10 >

1 इस्राएल वंशजों, तुम्हें संबोधित बात सुनो.
Słuchajcie słowa tego, które Pan mówi do was, o domie Izraelski!
2 याहवेह कह रहे हैं: “अन्य जनताओं के आचार-व्यवहार परिपाटी एवं प्रथाओं को सीखने का प्रयास न करो और न ही आकाश में घटित हो रहे असाधारण लक्षणों से विचलित हो जाओ, यद्यपि अन्य राष्ट्र, निःसंदेह, इनसे विचलित हो जाते हैं.
Tak mówi Pan: Drogi pogańskiej nie uczcie się, a zanamion niebieskich nie bójcie się; bo się ich poganie boją.
3 क्योंकि लोगों की प्रथाएं मात्र भ्रम हैं, कारण यह वन से काटकर लाया गया काठ ही तो है, काष्ठ शिल्पी द्वारा उसके छेनी से बनाया गया है.
Ustawy zaiste tych narodów są wierutna marność; bo uciąwszy drzewo siekierą w lesie, dzieło rąk rzemieślnika,
4 वे ही इन्हें स्वर्ण और चांदी से सजाते है; इन्हें कीलों द्वारा हथौड़ों के प्रहार से जोड़ा जाता है कि ये अपने स्थान पर स्थिर रहें.
Srebrem i złotem ozdabia je, gwoździami i młotami utwierdza je, aby się nie ruchało.
5 उनकी प्रतिमाएं ककड़ी के खेत में खड़े किए गए बिजूखा सदृश हैं, जो बात नहीं कर सकतीं; उन्हें तो उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है क्योंकि वे तो चल ही नहीं सकतीं. मत डरो उनसे; वे कोई हानि नहीं कर सकतीं वस्तुतः वे तो कोई कल्याण भी नहीं कर सकतीं.”
Stoją prosto jako palma, a nie mówią; noszone być muszą, bo chodzić nie mogą. Nie bójcie się ich; bo źle czynić nie mogą, i dobrze czynić nie mogą.
6 याहवेह, कोई भी नहीं है आपके सदृश; आप महान हैं, और सामर्थ्य में असाधारण हैं आपकी प्रतिष्ठा.
Żaden z tych nie jest tobie podobny, Panie! wielkiś ty, i wielkie jest imię twoje w mocy.
7 राष्ट्रों का राजा, कौन हो सकता है वह जिसमें आपके प्रति श्रद्धा न होगी? वस्तुतः आप ही हैं इसके योग्य क्योंकि राष्ट्रों के सारे बुद्धिमानों के मध्य, तथा राष्ट्रों के सारे राज्यों में कोई भी नहीं है आपके तुल्य.
Któżby się ciebie nie bał? Królu narodów! Tobie to zaiste należy, ponieważ między wszystkimi mędrcami narodów, i we wszystkich królestwach ich nigdy nie był podobny tobie.
8 किंतु वे पूर्णतः निर्बुद्धि एवं मूर्ख हैं; उनकी शिक्षाएं धोखे के सिवा और कुछ नहीं.
A wszakże społem zgłupieli i poszaleli; z drewna brać naukę, jest wierutna marność.
9 तरशीश से पीटी हुई चांदी तथा उपहाज़ से स्वर्ण लाया जाता है. शिल्पी एवं स्वर्णकार की हस्तकला हैं वे नीले और बैंगनी वस्त्र उन्हें पहनाए जाते हैं— ये सभी दक्ष शिल्पियों की कलाकृति-मात्र हैं.
Srebro ciągnione z zamorza przywożone bywa, a złoto z Ufas, dzieło rzemieślnicze, i ręki złotnika; hijacynt i szarłat odzienie ich, wszystko to jest dzieło umiejętnych.
10 किंतु याहवेह सत्य परमेश्वर हैं; वे अनंत काल के राजा हैं. उनके कोप के समक्ष पृथ्वी कांप उठती है; तथा राष्ट्रों के लिए उनका आक्रोश असह्य हो जाता है.
Ale Pan jest Bóg prawy, jest Bóg żywy, i król wieczny; przed jego zapalczywością ziemia drży, a narody nie mogą znieść rozgniewania jego.
11 “उनसे तुम्हें यह कहना होगा: ‘वे देवता, जिन्होंने न तो आकाश की और न पृथ्वी की सृष्टि की है, वे पृथ्वी पर से तथा आकाश के नीचे से नष्ट कर दिए जाएंगे.’”
Tak im tedy powiecie: Bogowie ci, którzy nieba i ziemi nie stworzyli, niech zginą z ziemi, a niech ich nie będzie pod niebem.
12 याहवेह ही हैं जिन्होंने अपने सामर्थ्य से पृथ्वी की सृष्टि की; जिन्होंने विश्व को अपनी बुद्धि द्वारा प्रतिष्ठित किया है, अपनी सूझ-बूझ से उन्होंने आकाश को विस्तीर्ण कर दिया.
Ale on uczynił ziemię mocą swą; on utwierdził okrąg świata mądrością swoją, i roztropnością swoją rozciągnął niebiosa.
13 उनके स्वर उच्चारण से आकाश के जल में हलचल मच जाती है; वही हैं जो चारों ओर से मेघों का आरोहण बनाया करते हैं. वह वृष्टि के लिए बिजली को अधीन करते हैं तथा अपने भण्डारगृह से पवन को चलाते हैं.
Gdy on wydaje głos, szum wód bywa na niebie, i to sposabia, aby występowały pary z krajów ziemi; błyskawice z deszczem przywodzi, a wywodzi wiatry z skarbów swoich.
14 हर एक मनुष्य मूर्ख है—ज्ञानहीन; हर एक स्वर्णशिल्पी अपनी ही कृति प्रतिमा द्वारा लज्जित किया जाता है. क्योंकि उसके द्वारा ढाली गई प्रतिमाएं धोखा हैं; उनमें जीवन-श्वास तो है ही नहीं.
Tak zgłupiał każdy człowiek, że tego nie zna, iż pohańbiony bywa każdy rzemieślnik dla bałwana; bo fałszem jest to, co ulał, i niemasz ducha w nich.
15 ये प्रतिमाएं सर्वथा व्यर्थ हैं, ये हास्यपद कृति हैं; जब उन पर दंड का अवसर आएगा, वे नष्ट हो जाएंगी.
Marnością są, a dziełem błędów; czasu nawiedzenia swego poginą.
16 याहवेह जो याकोब की निधि हैं इनके सदृश नहीं हैं, क्योंकि वे सभी के सृष्टिकर्ता हैं, इस्राएल उन्हीं के इस निज भाग का कुल है— उनका नाम है सेनाओं का याहवेह.
Nie jest tym podobien dział Jakóbowy, bo on jest stworzyciel wszystkiego; Izrael także jest prętem dziedzictwa jego, Pan zastępów jest imię jego.
17 तुम, जो शत्रु द्वारा घिरे हुए जिए जा रहे हो, भूमि पर से अपनी गठरी उठा लो.
Zbierz z ziemi towary twoje, ty, która mieszkasz na miejscu obronnem.
18 क्योंकि याहवेह का संदेश यह है: “यह देख लेना कि मैं इस देश के निवासियों को इस समय प्रक्षेपित करने पर हूं; मैं उन पर विपत्तियां ले आऊंगा कि उन्हें वस्तुस्थिति का बोध हो जाए.”
Bo tak mówi Pan: Oto Ja jako z procy ugodzę obywateli ziemi jednym razem, i udręczę, aby tego doznali i rzekli:
19 धिक्कार है मुझ पर! मैं निराश हो चुका हूं! असाध्य है मेरा घाव! किंतु मैंने विचार किया, “निश्चयतः यह एक रोग है, यह तो मुझे सहना ही होगा.”
Biada mnie nad zniszczeniem mojem: bolesna jest rana moja, chociażem był rzekł: Zaiste tę niemoc będę mógł znieść.
20 मेरा तंबू नष्ट हो चुका है; रस्सियां टूट चुकी हैं. मेरे पुत्र मुझे छोड़ चुके हैं, कोई भी न रहा; जो पुनः मेरे तंबू को खड़ा करे ऐसा कोई भी नहीं, जो इसमें पर्दे लटकाए.
Namiot mój zburzony jest, i wszystkie powrozy moje porwane są; synowie moi poszli odemnie, i niemasz ich; niemasz, ktoby więcej rozbijał namiot mój, a rozciągał opony moje.
21 कारण यह है कि चरवाहे मूर्ख हैं और उन्होंने याहवेह की बातें ज्ञात करना आवश्यक न समझा; इसलिये वे समृद्ध न हो सके और उनके सभी पशु इधर-उधर बिखर गए हैं.
Bo pasterze zgłupieli, a Pana się nie dokładali; dlatego nie powodzi się im szczęśliwie, a wszystka trzoda pastwiska ich rozproszona jest.
22 समाचार यह आ रहा है, कि वे आ रहे हैं— उत्तर दिशा के देश से घोर अशांति की आवाज! कि यहूदिया के नगरों को निर्जन तथा सियारों का बसेरा बना दिया जाए.
Oto wieść pewna przychodzi, a wzruszenie wielkie z ziemi północnej, aby obrócone były miasta Judzkie w pustynie, i w mieszkanie smoków.
23 याहवेह, मैं उत्तम रीति से इस बात से अवगत हूं कि मनुष्य अपनी गतिविधियों को स्वयं नियंत्रित नहीं करता; न ही मनुष्य अपने कदम स्वयं संचालित कर सकता है.
Wiem, Panie! że nie jest w mocy człowieka droga jego, ani jest w mocy męża tego, który chodzi, aby sprawował postępki swe.
24 याहवेह मुझे अनुशासित करिये किंतु सही तरीके से— यह अपने क्रोध में न कीजिए, अन्यथा मैं तो मिट ही जाऊंगा.
Karz mię, Panie! ale łaskawie, nie w gniewie swym, byś mię snać wniwecz nie obrócił.
25 अपना कोप उन जनताओं पर उंडेल दीजिए जो आपको नहीं जानते तथा उन परिवारों पर भी, जो आपसे गिड़गिड़ाने नहीं देते. क्योंकि इन राष्ट्रों ने याकोब को समाप्‍त कर दिया है; उन्होंने याकोब को निगल कर उसे पूर्णतः नष्ट कर दिया है तथा उसके आवास को उजाड़ बना दिया है.
Wylej popędliwość twoję na te narody, które cię nie znają, i na rodzaje, które imienia twego nie wzywają; bo jedzą Jakóba, i pożerają go, aby go wszystkiego strawili, i mieszkanie jego w pustki obrócili.

< यिर्मयाह 10 >