< याकूब 1 >
1 परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह के दास याकोब की, ओर से तितर-बितर हो रहे बारह गोत्रों को: नमस्कार.
James, servo de Deus e do Senhor Jesus Cristo, às doze tribos que estão na Dispersão: Saudações.
2 प्रिय भाई बहनो, जब तुम विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं का सामना करते हो तो इसे निरे हर्ष का विषय समझो
Conte com toda a alegria, meus irmãos, quando você cair em várias tentações,
3 क्योंकि तुम जानते ही हो कि तुम्हारे विश्वास की परीक्षा से धीरज उत्पन्न होता है.
sabendo que o teste de sua fé produz a resistência.
4 धीरज को अपना काम पूरा कर लेने दो कि तुम निर्दोष और सिद्ध हो जाओ और तुममें किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए.
Deixem que a resistência tenha seu trabalho perfeito, para que vocês possam ser perfeitos e completos, sem nada.
5 यदि तुममें से किसी में भी ज्ञान का अभाव है, वह परमेश्वर से विनती करे, जो दोष लगाये बिना सभी को उदारतापूर्वक प्रदान करते हैं और वह ज्ञान उसे दी जाएगी,
Mas se algum de vocês não tiver sabedoria, que peça a Deus, que dá a todos liberalmente e sem repreensão, e ela lhe será dada.
6 किंतु वह बिना शंका के विश्वास से मांगे क्योंकि जो संदेह करता है, वह समुद्र की उस चंचल लहर के समान है, जो हवा के चलने से उछाली और फेंकी जाती है.
Mas que peça com fé, sem qualquer dúvida, pois quem duvida é como uma onda do mar, impulsionada pelo vento e atirada.
7 ऐसा व्यक्ति यह आशा बिलकुल न करे कि उसे प्रभु की ओर से कुछ प्राप्त होगा.
Pois aquele homem não deve pensar que receberá nada do Senhor.
8 ऐसा व्यक्ति का मन तो दुविधा से ग्रस्त है—अपने सारे स्वभाव में स्थिर नहीं है.
Ele é um homem de dupla mente, instável em todos os seus modos.
9 दीन व्यक्ति अपने ऊंचे पद में गर्व करे
Let o irmão em circunstâncias humildes se gloria em sua alta posição;
10 और धनी दीनता में. जंगली फूल के समान उसका जीवन समाप्त हो जाएगा.
e o rico, em que se torna humilde, porque como a flor na grama, ele falecerá.
11 सूर्य की तेज गर्मी से घास मुरझा जाती है और उसमें खिला फूल झड़ जाता है. उसकी सुंदरता नाश हो जाती है. इसी प्रकार धनी व्यक्ति अपनी उपलब्धियों के साथ साथ धूल में मिट जाएगा.
Pois o sol nasce com o vento abrasador e murcha a grama; e a flor nela cai, e a beleza de sua aparência perece. Assim, o homem rico também se desvanecerá em suas perseguições.
12 धन्य है वह व्यक्ति, जो परख-परीक्षाओं में स्थिर रहता है क्योंकि परीक्षा में खरा साबित होने पर उसे वह जीवन-मुकुट प्रदान किया जाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने उनके लिए की है, जो उनसे प्रेम करते हैं.
Bendito é uma pessoa que suporta a tentação, pois quando for aprovado, receberá a coroa da vida que o Senhor prometeu àqueles que o amam.
13 परीक्षा में पड़ने पर कोई भी यह न कहे: “परमेश्वर मुझे परीक्षा में डाल रहे हैं,” क्योंकि न तो परमेश्वर को किसी परीक्षा में डाला जा सकता है और न ही वह स्वयं किसी को परीक्षा में डालते हैं.
Que nenhum homem diga quando for tentado, “Eu sou tentado por Deus”, pois Deus não pode ser tentado pelo mal, e ele mesmo não tenta ninguém.
14 हर एक व्यक्ति स्वयं अपनी ही अभिलाषा में पड़कर तथा फंसकर परीक्षा में जा पड़ता है.
Mas cada um é tentado quando é atraído por sua própria luxúria e seduzido.
15 तब अभिलाषा गर्भधारण करती है और पाप को जन्म देती है और फिर पाप बढ़ जाता है और मृत्यु उत्पन्न करता है.
Então a luxúria, quando concebida, carrega o pecado. O pecado, quando está em pleno crescimento, produz a morte.
16 प्रिय भाई बहनो, धोखे में न रहना.
Não se deixem enganar, meus amados irmãos.
17 हर एक अच्छा वरदान और निर्दोष दान ऊपर से अर्थात् ज्योतियों के पिता की ओर से आता है, जिनमें न तो कोई परिवर्तन है और न अदल-बदल.
Todo dom bom e todo dom perfeito vem de cima, vindo do Pai das luzes, com o qual não pode haver variação nem sombra que se transforma.
18 उन्होंने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए हमें सत्य के वचन के द्वारा नया जीवन दिया है कि हम उनके द्वारा बनाए गए प्राणियों में पहले फल के समान हों.
De sua própria vontade, ele nos deu à luz pela palavra da verdade, que devemos ser uma espécie de primícias de suas criaturas.
19 प्रिय भाई बहनो, यह ध्यान रहे कि तुम सुनने में तत्पर, बोलने में धीर तथा क्रोध में धीमे हो,
Portanto, meus amados irmãos, que cada homem seja rápido a ouvir, lento a falar e lento a irar-se;
20 क्योंकि मनुष्य के क्रोध के द्वारा परमेश्वर की धार्मिकता नहीं मिल सकती.
pois a raiva do homem não produz a justiça de Deus.
21 इसलिये सारी मलिनता तथा बैरभाव का त्याग कर नम्रतापूर्वक उस वचन को ग्रहण करो, जिसे तुम्हारे हृदय में बोया गया है, जो तुम्हारे उद्धार में सामर्थ्यी है.
Portanto, afastando toda imundícia e transbordamento de maldade, recebam com humildade a palavra implantada, que é capaz de salvar suas almas.
22 वचन की शिक्षा पर चलनेवाले बनो, न कि सिर्फ सुननेवाले, जो स्वयं को धोखे में रखते हैं
Mas sejam fazedores da palavra, e não apenas ouvintes, iludindo a si mesmos.
23 क्योंकि यदि कोई वचन की शिक्षा का सिर्फ सुननेवाले है किंतु पालन नहीं करता, वह उस व्यक्ति के समान है, जो अपना मुख दर्पण में देखता है.
Pois se alguém é um ouvinte da palavra e não um fazedor, é como um homem olhando seu rosto natural em um espelho;
24 उसमें उसने स्वयं को देखा और चला गया और तुरंत ही भूल गया कि कैसा था उसका रूप.
pois ele se vê, e vai embora, e imediatamente esquece que tipo de homem ele era.
25 किंतु जिसने निर्दोष व्यवस्था का गहन अध्ययन कर लिया है—जो वस्तुतः स्वतंत्रता का विधान है तथा जो उसी में स्थिर रहता है, वह व्यक्ति सुनकर भूलनेवाला नहीं परंतु समर्थ पालन करनेवाला हो जाता है. ऐसा व्यक्ति अपने हर एक काम में आशीषित होगा.
Mas aquele que olha para a lei perfeita da liberdade e continua, não sendo um ouvinte que esquece, mas um executor do trabalho, este homem será abençoado no que ele faz.
26 यदि कोई व्यक्ति अपने आपको भक्त समझता है और फिर भी अपनी जीभ पर लगाम नहीं लगाता, वह अपने मन को धोखे में रखे हुए है और उसकी भक्ति बेकार है.
Se alguém entre vocês se julga religioso enquanto não se refreia, mas engana seu coração, a religião deste homem é inútil.
27 हमारे परमेश्वर और पिता की दृष्टि में बिलकुल शुद्ध और निष्कलंक भक्ति यह है: मुसीबत में पड़े अनाथों और विधवाओं की सुधि लेना तथा स्वयं को संसार के बुरे प्रभाव से निष्कलंक रखना.
A religião pura e imaculada diante de nosso Deus e Pai é esta: visitar os órfãos e as viúvas em sua aflição, e manter a si mesmo sem ser manchado pelo mundo.