< यशायाह 66 >
1 याहवेह यों कहते हैं: “स्वर्ग मेरा सिंहासन है, तथा पृथ्वी मेरे चरणों की चौकी है. तुम मेरे लिये कैसा भवन बनाओगे? कहां है वह जगह जहां मैं आराम कर सकूंगा?
Ovako govori Jahve: “Nebesa su moje prijestolje, a zemlja podnožje nogama! Kakvu kuću da mi sagradite i gdje da bude mjesto mog prebivališta?
2 क्योंकि ये सब मेरे ही हाथों से बने, और ये सब मेरे ही हैं.” यह याहवेह का वचन है. “परंतु मैं उसी का ध्यान रखूंगा: जो व्यक्ति दीन और दुःखी हो, तथा जो मेरे आदेशों का पालन सच्चाई से करेगा.
TÓa sve je moja ruka načinila i sve je moje” - riječ je Jahvina. “Ali na koga svoj pogled svraćam? Na siromaha i čovjeka duha ponizna koji od moje riječi dršće.
3 जो बैल की बलि करता है वह उस व्यक्ति के समान है जो किसी मनुष्य को मार डालता है, और जो मेमने की बलि चढ़ाता है वह उस व्यक्ति के समान है जो किसी कुत्ते की गर्दन काटता है; जो अन्नबलि चढ़ाता है वह उस व्यक्ति के समान है जो सूअर का लहू चढ़ाता है, और जो धूप जलाता है उस व्यक्ति के समान है जो किसी मूर्ति की उपासना करता है. क्योंकि उन्होंने तो अपना अपना मार्ग चुन लिया है, और वे अपने आपको संतुष्ट करते हैं;
Ima ih koji kolju bika, ali i ljude ubijaju; žrtvuju ovcu, ali i psu vrat lome. Netko prinosi žrtvu, ali i krv svinjsku; prinose kad, ali časte i kipove. Kao što oni izabraše svoje putove i duši im se mile gnusobe njihove,
4 अतः उनके लिए दंड मैं निर्धारित करके उन्हें वही दंड दूंगा, जो उनके लिए कष्ट से भरा होगा. क्योंकि जब मैंने बुलाया, तब किसी ने उत्तर नहीं दिया, जब मैंने उनसे बात की, तब उन्होंने सुनना न चाहा. उन्होंने वही किया जो मेरी दृष्टि में बुरा है, और उन्होंने वही चुना जो मुझे अच्छा नहीं लगता.”
tako ću i ja izabrati za njih nevolje nesmiljene, pustit ću na njih ono čega se plaše. Jer zvao sam, a nitko se ne odazva, govorio sam, a nitko ne posluša, nego su činili što je zlo u očima mojim, izabrali ono što mi nije po volji.”
5 तुम सभी जो याहवेह के वचन को मानते हो सुनो: “तुम्हारे भाई बंधु जो तुमसे नफरत करते हैं, जो तुम्हें मेरे नाम के कारण अलग कर देते हैं, ‘वे यह कह रहे हैं कि याहवेह की महिमा तो बढ़े, जिससे हम देखें कि कैसा है तुम्हारा आनंद.’ किंतु वे लज्जित किए जाएंगे.
Poslušajte riječ Jahvinu, vi koji od njegove riječi dršćete. “Govore braća vaša koja na vas mrze i odbacuju vas radi moga imena: 'Neka se proslavi Jahve, pa da radost vašu vidimo.' Ali oni će biti postiđeni.”
6 नगर से हलचल तथा मंदिर से एक आवाज सुनाई दे रही है! यह आवाज याहवेह की है जो अपने शत्रुओं को उनके कामों का बदला दे रहे हैं.
Čuj! Buka iz grada, glas iz Hrama! Glas je to Jahve koji uzvraća svojim neprijateljima.
7 “प्रसववेदना शुरू होने के पहले ही, उसका प्रसव हो गया; पीड़ा शुरू होने के पहले ही, उसे एक पुत्र पैदा हो गया.
Prije neg' bolove oćutje, eto je rodila. Prije neg' trudove osjeti, porodi dječaka.
8 क्या कभी किसी ने ऐसा सुना है? किसकी दृष्टि में कभी ऐसा देखा गया है? क्या यह हो सकता है कि एक ही दिन में एक देश उत्पन्न हो जाए? क्या यह संभव है कि एक क्षण में ही राष्ट्र बन जायें? जैसे ही ज़ियोन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई उसने अपने पुत्रों को जन्म दे दिया.
Tko je takvo što čuo, tko je takvo što vidio? Može li se zemlja u jednom danu napučiti? Može li se narod odjednom roditi? A tek što je osjetila trudove, Sionka rodi sinove!
9 क्या मैं प्रसव बिंदु तक लाकर प्रसव को रोक दूं?” याहवेह यह पूछते हैं! “अथवा क्या मैं जो गर्भ देता हूं, क्या मैं गर्भ को बंद कर दूं?” तुम्हारा परमेश्वर कहते हैं!
“Zar bih ja otvorio krilo materino a da ono ne rodi?” - govori Jahve. “Zar bih ja, koji dajem rađanje, zatvorio maternicu?” - kaže Bog tvoj.
10 “तुम सभी जिन्हें येरूशलेम से प्रेम है, येरूशलेम के साथ खुश होओ, उसके लिए आनंद मनाओ; तुम सभी जो उसके लिए रोते थे, अब खुश हो जाओ.
Veselite se s Jeruzalemom, kličite zbog njega svi koji ga ljubite! Radujte se, radujte s njime svi koji ste nad njim tugovali!
11 कि तुम उसके सांत्वना देनेवाले स्तनों से स्तनपान कर तृप्त हो सको; तुम पियोगे तथा उसकी बहुतायत तुम्हारे आनंद का कारण होगा.”
Nadojite se i nasitite na dojkama utjehe njegove da se nasišete i nasladite na grudima krepčine njegove.
12 क्योंकि याहवेह यों कहते हैं: “तुम यह देखोगे, कि मैं उसमें शांति नदी के समान, और अन्यजातियों के धन को बाढ़ के समान बहा दूंगा; और तुम उसमें से पियोगे तथा तुम गोद में उठाए जाओगे तुम्हें घुटनों पर बैठाकर पुचकारा जाएगा.
Jer ovako govori Jahve: “Evo, mir ću na njih kao rijeku svratiti i kao potok nabujali bogatstvo naroda. Dojenčad ću njegovu na rukama nositi i milovati na koljenima.
13 तुम्हें मेरे द्वारा उसी तरह तसल्ली दी जाएगी, जिस तरह माता तसल्ली देती है; यह तसल्ली येरूशलेम में ही दी जाएगी.”
Kao što mati tješi sina, tako ću i ja vas utješiti - utješit ćete se u Jeruzalemu.”
14 तुम यह सब देखोगे, तथा तुम्हारा मन आनंद से भर जाएगा और तुम्हारी हड्डियां नई घास के समान हो जाएंगी; याहवेह का हाथ उनके सेवकों पर प्रकट होगा, किंतु वह अपने शत्रुओं से क्रोधित होंगे.
Kad to vidite, srce će vam se radovati i procvast će vam kosti k'o mlada trava. Očitovat će se ruka Jahvina na njegovim slugama i gnjev nad neprijateljima njegovim.
15 याहवेह आग में प्रकट होंगे, तथा उनके रथ आंधी के समान होंगे; उनका क्रोध जलजलाहट के साथ, तथा उनकी डांट अग्नि ज्वाला में प्रकट होगी.
Jer, evo, dolazi Jahve s ognjem - bojna su mu kola poput vihora - da u jarosti gnjev svoj iskali i prijetnje svoje u ognju žarkome.
16 क्योंकि आग के द्वारा ही याहवेह का न्याय निष्पक्ष होगा उनकी तलवार की मार सब प्राणियों पर होगी, याहवेह द्वारा संहार किए गये अनेक होंगे.
Da, sudit će Jahve ognjem i mačem svakom smrtniku: pobijenih Jahvinih mnoštvo će biti.
17 याहवेह ने कहा, “वे जो अपने आपको पवित्र और शुद्ध करते हैं ताकि वे उन बागों में जाएं, और जो छुपकर सूअर या चूहे का मांस तथा घृणित वस्तुएं खाते हैं उन सभी का अंत निश्चित है.
Oni koji se posvećuju i čiste u vrtovima iza onog jednog u sredini, koji jedu svinjetinu, nečisto i miševe - svi će zajedno izginuti, riječ je Jahvina.
18 “क्योंकि मैं, उनके काम एवं उनके विचार जानता हूं; और मैं सब देशों तथा भाषा बोलने वालों को इकट्ठा करूंगा, वे सभी आएंगे तथा वे मेरी महिमा देखेंगे.
Ja dobro poznajem njihova djela i namjere njihove. “Dolazim da saberem sve puke i jezike, i oni će doći i vidjeti moju Slavu!
19 “उनके बीच मैं एक चिन्ह प्रकट करूंगा, तथा उनमें से बचे हुओं को अन्यजातियों के पास भेजूंगा. तरशीश, पूत, लूद, मेशेख, तूबल तथा यावन के देशों में, जिन्होंने न तो मेरा नाम सुना है, न ही उन्होंने मेरे प्रताप को देखा है, वहां वे मेरी महिमा को दिखाएंगे.
Postavit ću im znak i poslat ću preživjele od njih k narodima u Taršiš, Put, Lud, Mošek, Roš, Tubal i Javan - k dalekim otocima koji nisu čuli glasa o meni ni vidjeli moje Slave - i oni će naviještati Slavu moju narodima.
20 तब वे सब देशों में से तुम्हारे भाई-बन्धु याहवेह के लिए अर्पण समान अश्वों, रथों, पालकियों, खच्चरों एवं ऊंटों को लेकर येरूशलेम में मेरे पवित्र पर्वत पर आएंगे. जिस प्रकार इस्राएल वंश याहवेह के भवन में शुद्ध पात्रों में अन्नबलि लेकर आएंगे.” याहवेह की यही वाणी है.
I dovest će svu vašu braću između svih naroda kao prinos Jahvi - na konjima, na bojnim kolima, nosilima, na mazgama i jednogrbim devama - na Svetu goru svoju u Jeruzalemu” - govori Jahve - “kao što sinovi Izraelovi prinose prinos u čistim posudama u Domu Jahvinu.
21 “तब उनमें से मैं कुछ को पुरोहित तथा कुछ को लेवी होने के लिए अलग करूंगा,” यह याहवेह की घोषणा है.
I uzet ću sebi između njih svećenike, levite” - govori Jahve.
22 “क्योंकि ठीक जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्वी जो मैं बनाने पर हूं मेरे सम्मुख बनी रहेगी,” याहवेह की यही वाणी है, “उसी प्रकार तुम्हारा वंश और नाम भी बना रहेगा.
“Jer, kao što će nova nebesa i zemlja nova, koju ću stvoriti, trajati preda mnom” - riječ je Jahvina - “tako će vam ime i potomstvo trajati.
23 यह ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक सभी लोग मेरे सामने दंडवत करने आएंगे,” यह याहवेह का वचन है.
Od mlađaka do mlađaka, od subote do subote, dolazit će svi ljudi da se poklone pred licem mojim” - govori Jahve.
24 “तब वे बाहर जाएंगे तथा उन व्यक्तियों के शवों को देखेंगे, जिन्होंने मेरे विरुद्ध अत्याचार किया था; क्योंकि उनके कीड़े नहीं मरेंगे और उनकी आग कभी न बुझेगी, वे सभी मनुष्यों के लिए घृणित बन जाएंगे.”
Izlazeći, gledat ću trupla ljudi koji se od mene odmetnuše: crv njihov neće umrijeti i njihov se oganj neće ugasiti - bit će na gadost svim ljudima.