< यशायाह 46 >

1 बाबेल की मूर्ति बेल और नेबो देवता झुक गए हैं; उनकी मूर्तियों को पशुओं पर रखकर ले जाया जा रहा है. जिन वस्तुओं को वे उठाए फिरते थे, वे अब बोझ बन गई है.
I Knæ er Bel, og Nebo er bøjet, deres Billeder gives til Dyr og Fæ, de læsses som Byrde paa trætte Dyr.
2 वे दोनों देवता ही झुक गए हैं; वे इन मूर्तियों के बोझ को उठा न सके, वे तो स्वयं ही बंधुवाई में चले गए हैं.
De bøjes, i Knæ er de alle, de kan ikke frelse Byrden, og selv maa de vandre i Fangenskab.
3 “हे याकोब के घराने, मेरी सुनो, इस्राएल के बचे हुए लोग, तुम भी सुनो! तुम तो जन्म ही से, मेरी देखरेख में रहे हो.
Hør mig, du Jakobs Hus, al Resten af Israels Hus, løftet fra Moders Liv, baaret fra Moders Skød.
4 तुम्हारे बुढ़ापे तक भी मैं ऐसा ही रहूंगा, तुम्हारे बाल पकने तक मैं तुम्हें साथ लेकर चलूंगा. मैंने तुम्हें बनाया है और मैं तुम्हें साथ साथ लेकर चलूंगा; इस प्रकार ले जाते हुए मैं तुम्हें विमुक्ति तक पहुंचा दूंगा.
Til Alderdommen er jeg den samme, jeg bærer jer, til Haarene graaner; ret som jeg bar, vil jeg bære, jeg, jeg vil bære og redde.
5 “तुम मेरी उपमा किससे दोगे तथा मुझे किसके समान बताओगे, कि हम दोनों एक समान हो जाएं?
Med hvem vil I jævnstille, ligne mig, hvem vil I gøre til min Lige?
6 वे जो अपनी थैली से सोना उण्डेलते या कांटे से चांदी तौलते हैं; जो सुनार को मजदूरी देकर देवता बनाते हैं, फिर उसको प्रणाम और दंडवत करते हैं.
De øser Guld af Pung, Sølv faar de vejet paa Vægt, de lejer en Guldsmed, som gør det til en Gud, de bøjer sig, kaster sig ned;
7 वे इस मूर्ति को अपने कंधे पर लेकर जाते हैं; और उसे उसके स्थान पर रख देते हैं और वह वहीं खड़ी रहती है. वह मूर्ति अपनी जगह से हिलती तक नहीं. कोई भी उसके पास खड़ा होकर कितना भी रोए, उसमें उत्तर देने की ताकत नहीं; उसकी पीड़ा से उसे बचाने की ताकत उसमें नहीं है!
de løfter den paa Skuldren og bærer den, sætter den paa Plads, og den staar, den rører sig ikke af Stedet; raaber de til den, svarer den ikke, den frelser dem ikke i Nød.
8 “यह स्मरण रखकर दृढ़ बने रहो, हे अपराधियो, इसे मन में याद करते रहो.
Kom dette i Hu, lad jer raade, I frafaldne, læg jer det paa Sinde!
9 उन बातों को याद रखो, जो बहुत पहले हो चुकी हैं; क्योंकि परमेश्वर मैं हूं, मेरे समान और कोई नहीं.
Kom i Hu, hvad er forudsagt før, thi Gud er jeg, ellers ingen, ja Gud, der er ingen som jeg,
10 मैं अंत की बातें पहले से ही बताता आया हूं, प्राचीन काल से जो अब तक पूरी नहीं हुई हैं. जब मैं किसी बात की कोई योजना बनाता हूं, तो वह घटती है; मैं वही करता हूं जो मैं करना चाहता हूं
der forud forkyndte Enden, tilforn, hvad der ikke var sket, som sagde: »Mit Raad staar fast, jeg fuldbyrder al min Vilje, «
11 मैं पूर्व दिशा से उकाब को; अर्थात् दूर देश से मेरी इच्छा पूरी करनेवाले पुरुष को बुलाता हूं. मैंने ही यह बात कही; और यह पूरी होकर रहेगी.
som fra Øst kalder Ørnen hid, fra det fjerne mit Raads Fuldbyrder. Jeg taled og lader det ske, udtænkte og fuldbyrder det.
12 हे कठोर मनवालो, तुम जो धर्म से दूर हो, मेरी सुनो.
Hør paa mig, I modløse, som tror, at Retten er fjern:
13 मैं अपनी धार्मिकता को पास ला रहा हूं, यह दूर नहीं है; मेरे द्वारा उद्धार करने में देर न हो. मैं इस्राएल के लिए अपनी महिमा, और ज़ियोन का उद्धार करूंगा.”
Jeg bringer min Ret, den er ej fjern, min Frelse tøver ikke; jeg giver Frelse paa Zion, min Herlighed giver jeg Israel.

< यशायाह 46 >