< यशायाह 24 >
1 सुनो, याहवेह पृथ्वी को सुनसान और निर्जन कर देने पर हैं; वह इसकी सतह को उलट देंगे और इसके निवासियों को तितर-बितर कर देंगे—
Se, HERREN gør Jorden tom og øde og vender op og ned på dens Overflade, han spreder dens Beboere;
2 प्रजा पुरोहित के समान, सेवक अपने स्वामी के समान, सेविका अपनी स्वामिनी के समान, खरीदने और बेचनेवाले के समान, साहूकार ऋणी के समान और वह जो उधार देता है, और जो उधार लेता है सब एक समान हो जायेंगे.
det går Lægfolk som Præst, Træl som Herre, Trælkvinde som Frue, Køber som Sælger, Långiver som Låntager, Ågerkarl som Skyldner.
3 पृथ्वी पूरी तरह निर्जन हो जाएगी और लूट ली जाएगी. क्योंकि यह याहवेह की घोषणा है.
Jorden tømmes og plyndres i Bund og Grund, thi HERREN har talet dette Ord.
4 पृथ्वी रो रही है और थक गई है, संसार रो रहा है और थक गया है, और आकाश भी पृथ्वी के साथ रो रहे है.
Jorden blegner og segner, Jorderig sygner og segner, Jordens Højder sygner hen.
5 पृथ्वी अपने रहनेवालों के कारण दूषित कर दी गई; क्योंकि उन्होंने परमेश्वर की व्यवस्था और आज्ञाओं को नहीं माना तथा सनातन वाचा को तोड़ दिया.
Vanhellig blev Jorden under dem, som bor der, thi Lovene krænked de, overtrådte Budet, brød den evige Pagt.
6 इसलिये शाप पृथ्वी को निगल लेगा; और जो इसमें रहते हैं वे दोषी होंगे. इसलिये पृथ्वी के निवासियों को जला दिया जाता है, और बहुत कम बचे हैं.
Derfor fortærer Forbandelse Jorden, og bøde må de, som bor der. Derfor svides Jordens Beboere bort, kun få af de dødelige levnes.
7 नया दाखरस रो रहा है और खराब हो गया है; वे जो खुश थे अब दुःखी होगें.
Druesaften sørger, Vinranken sygner alle de hjertensglade sukker;
8 डफ की हर्ष रूपी आवाज खत्म हो चुकी है, आनंदित लोगों का कोलाहल शांत हो गया है, वीणा का सुखदायी शब्द थम गया है.
Håndpaukens Klang er endt, de jublendes Larm hørt op, endt er Citrens Klang.
9 लोग गीत गाते हुए दाखमधु पान नहीं करते; दाखमधु उनके लिए कड़वी हो गई है.
De drikker ej Vin under Sang, besk smager den stærke Drik.
10 निर्जन नगर को गिरा दिया गया है; हर घर के द्वार बंद कर दिए गए हैं कि कोई उनमें जा न सके.
Den øde Stad ligger nedbrudt, stængt er hver Boligs Indgang.
11 दाखरस की कमी के कारण गलियों में हल्ला हो रहा है; सब खुशी दुःख में बदल गई है; पृथ्वी पर से खुशी मिट गई है.
Man jamrer over Vinen på Gaden, bort er al Glæde svundet; landflygtig er Landets Fryd.
12 नगर सुनसान पड़ा, और सब कुछ नष्ट कर दिया गया है.
I Byen er Øde tilbage, og Porten er hugget i Splinter.
13 जिस प्रकार जैतून वृक्ष को झड़ाया जाता और दाख की उपज के बाद उसको जमा करने पर कुछ बच जाता है, उसी प्रकार पृथ्वी पर लोगों के बीच वैसा ही होगा.
Thi på Jorden midt iblandt Folkene går det, som når Olietræets Frugt slås ned, som ved Efterslæt, når Vinen er høstet:
14 लोग आनंदित होकर ऊंची आवाज में गाते हैं; वे याहवेह के वैभव के लिए पश्चिम दिशा से जय जयकार करते हैं.
Disse opløfter Røsten, jubler over HERRENs Storhed, råber fra Vesten:
15 तब पूर्व दिशा में याहवेह की प्रशंसा करो; समुद्रतटों में, याहवेह इस्राएल के परमेश्वर की महिमा करो.
"Derfor skal I ære HERREN i Østen, på Havets Strande HERRENs, Israels Guds, Navn!"
16 पृथ्वी के छोर से हमें सुनाई दे रहा है: “धर्मी की महिमा और प्रशंसा हो.” परंतु, “मेरे लिए तो कोई आशा ही नहीं है! हाय है मुझ पर! विश्वासघाती विश्वासघात करते हैं! और उनका विश्वासघात कष्टदायक होता जा रहा है!”
Fra Jordens Grænse hører vi Lovsange: "Hil den retfærdige!" Men jeg siger: Jeg usle, jeg usle, ve mig, Ransmænd raner, Ransmænd raner Ran,
17 हे पृथ्वी के लोगों, डरो, गड्ढे और जाल से तुम्हारा सामना होगा.
Gru og Grav og Garn over dig, som bor på Jorden!
18 तब जो कोई डर से भागेगा वह गड्ढे में गिरेगा; और गड्ढे से निकला हुआ जाल में फंस जायेगा. क्योंकि आकाश के झरोखे खोल दिये गये हैं, और पृथ्वी की नींव हिल गई है.
Den, der flygter for Gru, skal falde i Grav, og den, der når op af Grav, skal fanges i Garn. Thi Sluserne oventil åbnes, og Jordens Grundvolde vakler.
19 पृथ्वी टुकड़े-टुकड़े होकर, फट गई है और हिला दी गई है.
Jorden smuldrer og smuldrer, Jorden gynger og gynger, Jorden skælver og skælver;
20 पृथ्वी झूमती है और लड़खड़ाती है, और एक झोपड़ी समान डोलती है; और इतना अपराध बढ़ गया है, कि पाप के बोझ से दब गई और फिर कभी भी उठ न पाएगी.
Jorden raver og raver som drukken og svajer som Vogterens Hytte; tungt ligger dens Brøde på den, den segner og rejser sig ikke.
21 उस दिन याहवेह आकाश में सेना को तथा पृथ्वी पर राजाओं को दंड देंगे.
På hin Dag hjemsøger HERREN Himlens Hær i Himlen og Jordens Konger på Jorden.
22 उन सभी को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया जाएगा; और बहुत दिनों तक उन्हें दंड दिया जाएगा.
De slæbes i Fængsel som Fanger, holdes under Lås og Lukke og straffes lang Tid efter.
23 तब चंद्रमा और सूर्य लज्जित होगा, क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह ज़ियोन पर्वत से येरूशलेम में शासन करेंगे, और उनका वैभव उनके धर्मवृद्धों पर प्रकट होगा.
Månen blues og Solen skæmmes, thi Hærskarers HERRE viser, han er Konge på Zions Bjerg, i Jerusalem; for hans Ældstes Øjne er Herlighed.