< यशायाह 15 >

1 एक ही रात में मोआब का: आर नगर उजाड़ दिया गया, और उसी रात में मोआब के, कीर नगर को नाश कर दिया गया!
Et Udsagn om Moab. Ak, Ar lægges øde ved Nat, det er ude med Moab, Kir lægges øde ved Nat, det er ude med Moab.
2 दीबोन रोने के लिए अपने मंदिर में, हां उसकी ऊंची जगह में चढ़ गए; और मोआब के लोग नेबो और मेदेबा नगरों के लिये दुःखी होकर चिल्ला रहे हैं. वे दुःखी होकर अपने सिर और दाढ़ी मुंडवा रहे हैं.
Dibons Datter gaar op paa Høje for at græde, oppe paa Nebo og Medeba jamrer Moab; hvert et Hoved er skaldet, alt Skæg skaaret af,
3 और सड़कों में वे टाट ओढ़े हुए हैं; और अपने घरों की छतों और मैदानों में वे रो-रोकर, आंसू बहा रहे हैं.
paa Gader og oppe paa Tage bærer de Sæk, paa Torvene jamrer de alle, opløst i Graad.
4 हेशबोन तथा एलिआलेह नगर चिल्ला रहे हैं, और उनकी चिल्लाहट याहज़ नगर तक सुनाई दे रही है. इसलिये मोआब के सैनिक चिल्ला रहे हैं, और मोआब कांप उठा है.
Hesjbon og El'ale skriger, det høres til Jahaz. Derfor skælver Moabs Lænder, dets Sjæl er i Vaande.
5 मेरा हृदय मोआब के लिए दुःखी है; मोआब के लोग ज़ोअर, तथा एगलथ शलिशियाह के नगर में चले गए हैं. वे लूहीत की चढ़ाई, रोते हुए चढ़ रहे हैं; होरोनयिम की सड़क पर इस नाश के कारण रो रहे हैं.
Hjertet skriger i Moab, man flygter til Zoar, til Eglat-Sjelisjija. Ak, grædende stiger de op ad Luhits Skraaning, undervejs til Horonajim opløfter de Jammerskrig;
6 निमरीम नदी सूख गयी है, घास मुरझा गई है; हरियाली नहीं बची है.
Nimrims Vande bliver Ødemarker, thi Græsset visner, Grønsværet svinder, Grønt er der ikke.
7 इस कारण जो धन उन्होंने अपने लिये बचाया था वे उसे अराबीम नाले के उस पार ले जा रहे हैं.
Derfor slæber de Godset, de vandt, deres hengemte Ting over Vidjebækken.
8 मोआब के देश में सब की चिल्लाहट सुनाई दे रही है; इसके रोने की आवाज एगलयिम, तथा बेर-एलीमा नगरों तक पहुंच गयी है.
Ak, Nødraabet omspænder Moabs Land, dets Jamren naar til Eglajim og Be'er-Elim;
9 क्योंकि दीमोन के सोते खून से भरे हैं, फिर भी मैं दीमोन पर और अधिक विपत्ति डालूंगा— भागे हुए मोआबी लोग तथा उस देश के बचे हुए लोगों के विरुद्ध मैं एक सिंह भेजूंगा.
thi Dimons Vand er fuldt af Blod. Men jeg sender endnu mer over Dimon: en Løve over Moabs undslupne, Landets Rest.

< यशायाह 15 >