< होशे 4 >
1 हे इस्राएली लोगों, याहवेह की बात को सुनो, क्योंकि तुम जो इस देश में रहते हो, तुम्हारे ऊपर याहवेह एक दोष लगानेवाला है: “इस देश के निवासियों में परमेश्वर के प्रति न तो विश्वासयोग्यता, न प्रेम, और न ही परमेश्वर को माननेवाली बात है.
Ecoutez la parole de l’Eternel, enfants d’Israël! car l’Eternel prend à partie les habitants de ce pays, parce qu’il n’y a ni vérité, ni bonté, ni connaissance de Dieu dans ce pays.
2 यहां सिर्फ शाप, झूठ और हत्या, चोरी, और व्यभिचार है; वे सब सीमाओं को लांघ जाते हैं, और खून के बदले खून बहाते हैं.
On n’y voit que parjure et mensonge, meurtre, vol et adultère; ils renversent toutes les barrières, et le sang se mêle au sang.
3 यही कारण है कि यह देश सूख जाता है, इसमें सब रहनेवाले बेकार हो जाते हैं; भूमि के जानवर, आकाश के पक्षी और समुद्र की मछलियां नष्ट हो जाती हैं.
C’Est pourquoi ce pays est en deuil, tous ses habitants languissent, en même temps que les bêtes des champs et les oiseaux du ciel; même les poissons de la mer périssent.
4 “पर कोई भी दोष न लगाए, कोई भी दूसरे पर आरोप न लगाए, क्योंकि तुम्हारे लोग उनके समान हैं जो पुरोहित के ऊपर दोष लगाते हैं.
Toutefois, que personne ne s’avise de faire des remontrances, que personne ne morigène! Ton peuple est de ceux qui récriminent contre le prêtre.
5 तुम दिन-रात ठोकर खाते हो, और तुम्हारे साथ भविष्यवक्ता भी ठोकर खाते हैं. इसलिये मैं तुम्हारी माता को नाश कर दूंगा—
Aussi trébucheras-tu en plein jour et, avec toi, le prophète trébuchera la nuit; et j’en finirai avec ta mère.
6 मेरे लोग ज्ञान की कमी के कारण नाश होते हैं. “क्योंकि तुमने ज्ञान को अस्वीकार किया है, मैं भी तुम्हें पुरोहित के रूप में अस्वीकार करता हूं; क्योंकि तुमने अपने परमेश्वर के कानून की उपेक्षा की है, मैं भी तुम्हारे बच्चों की उपेक्षा करूंगा.
Mon peuple périt faute d’intelligence. Puisque tu as dédaigné, toi, l’intelligence, mon dédain ne te permettra pas de rester mon pontife; tu as oublié la doctrine de ton Dieu: moi de même, j’oublierai tes enfants.
7 जितने ज्यादा पुरोहित थे, उतने ज्यादा उन्होंने मेरे विरुद्ध पाप किया; उन्होंने अपने महिमामय परमेश्वर के बदले में कलंकित चीज़ को अपना लिया.
Avec leur puissance croissaient leurs péchés envers moi: je changerai donc leur gloire en opprobre.
8 मेरे लोगों के पाप इन पुरोहितों के भोजन बन गए हैं और वे उनके दुष्टता का आनंद लेते हैं.
Ils se nourrissent du péché de mon peuple, et leurs appétits cherchent satisfaction dans ses fautes.
9 और यह ऐसा ही होगा: जैसे लोगों की दशा, वैसे पुरोहितों की दशा. मैं उन दोनों को उनके चालचलन का दंड दूंगा और उन्हें उनके कार्यों का बदला दूंगा.
Il en sera du peuple, comme du pontife! Je leur ferai expier leur conduite et leur revaudrai leurs œuvres.
10 “वे खाएंगे पर उनके पास पर्याप्त भोजन नहीं होगा; वे व्यभिचार में लिप्त होंगे पर बढ़ेंगे नहीं, क्योंकि उन्होंने याहवेह को छोड़ दिया है
Ils mangeront sans se rassasier, s’adonneront à la débauche sans se multiplier, car ils ont renoncé à tenir compte de l’Eternel.
11 ताकि वे व्यभिचार कर सकें; पुरानी एवं नई दाखमधु उनकी समझ भ्रष्ट कर देती है.
La débauche, le vin et le moût leur enlèvent toute intelligence.
12 मेरे लोग लकड़ी की मूर्तियों से सलाह लेते हैं, और दैवीय छड़ी उनका भविष्य बताती है. व्यभिचार की एक आत्मा उन्हें भटका देती है; वे अपने परमेश्वर से विश्वासघात करते हैं.
Mon peuple demande des oracles à son morceau de bois, et son bâton doit le renseigner: c’est que l’esprit de débauche l’a égaré, et il se prostitue en trahissant son Dieu.
13 वे पहाड़ों के शिखर पर बलिदान करते हैं और वे पहाड़ियों पर बांज, चिनार और एला वृक्षों के नीचे भेंटों को जलाते हैं, जहां अच्छी छाया होती है. इसलिये तुम्हारी बेटियां वेश्यावृत्ति करने जाती हैं और तुम्हारी पुत्रवधुएं व्यभिचार करती हैं.
Ils sacrifient sur le sommet des montagnes et brûlent de l’encens sur les coteaux, au pied du chêne, du peuplier blanc et du térébinthe: l’ombrage en est si agréable! C’Est pourquoi vos filles se prostituent et vos brus deviennent adultères.
14 “जब तुम्हारी बेटियां वेश्यावृत्ति के लिये जाएंगी तो मैं उन्हें दंड न दूंगा, और न ही तुम्हारी पुत्रवधुओं को दंड दूंगा जब वे व्यभिचार के लिए जाएंगी, क्योंकि पुरुष स्वयं वेश्याओं के साथ रहते हैं और मंदिर की वेश्याओं के साथ बलि चढ़ाते हैं— नासमझ लोग नष्ट हो जाएंगे.
Je ne punirai pas vos filles parce qu’elles se prostituent ni vos brus parce qu’elles deviennent adultères, car eux-mêmes s’isolent avec des prostituées et sacrifient de concert avec les courtisanes sacrées. C’Est ainsi que se perd un peuple, faute de sens!
15 “हे इस्राएल, हालांकि तुम व्यभिचार करते हो, पर यहूदिया दोषी न होने पाए. “न तो गिलगाल जाओ और न ही ऊपर बेथ-आवेन को जाओ. और न ही यह शपथ खाना, ‘जीवित याहवेह की शपथ!’
Si toi, ô Israël, tu te livres à la prostitution, que Juda du moins ne se rende pas coupable! N’Allez donc pas à Ghilgal, ne montez pas à Beth-Awên, et ne jurez pas "par la vie de l’Eternel!"
16 इस्राएली लोग हठीली कलोर के समान हठीले हैं. तब याहवेह उनको चरागाह में मेमने की तरह कैसे चरा सकते हैं?
Si les gens d’Israël sont indociles comme une vache vicieuse, le Seigneur devra-t-il donc les faire pâturer comme des brebis dans de vastes prairies?
17 एफ्राईम मूर्तियों से जुड़ गया है; उसे अकेला छोड़ दो!
Ephraïm est collé aux idoles, qu’on le laisse!
18 यहां तक कि जब उनकी दाखमधु भी खत्म हो जाती है, तब भी वे वेश्यावृत्ति में लिप्त रहते हैं; उनके शासक लज्जाजनक कामों से बहुत प्रेम रखते हैं.
Leur ivresse est-elle passée, ils s’adonnent à la débauche; ils se complaisent dans l’opprobre, ceux qui doivent les protéger!
19 बवंडर उड़ाकर ले जाएगा, और उनके बलिदानों के कारण उन्हें लज्जित होना पड़ेगा.
Un vent les enveloppera dans ses ailes, alors ils auront honte de leurs sacrifices.