< होशे 14 >

1 हे इस्राएल, याहवेह अपने परमेश्वर के पास लौट आओ. तुम्हारा पाप ही तुम्हारे पतन का कारण है!
Dwoguru ir Jehova Nyasaye ma Nyasachu, yaye Israel. Richou ema osemiyo upodho.
2 याहवेह की बातों को मानो और उसके पास लौट आओ. उससे कहो: “हमारे सब पापों को क्षमा करें, और अनुग्रहपूर्वक हमें ग्रहण करें, कि हम अपने मुंह से धन्यवाद रूपी बलि चढ़ा सकें.
Kaw wechegi kendo uduog ir Jehova Nyasaye! Wachne kama: “Wenwa richowa duto, kendo yie irwakwa gi ngʼwono, mi wanapaki gi dhowa.
3 अश्शूर हमारा उद्धार नहीं कर सकता; हम युद्ध के घोड़ों पर नहीं चढ़ेंगे. हम अपने हाथों से बनाये चीज़ों को फिर कभी न कहेंगे ‘हमारे ईश्वर,’ क्योंकि अनाथ को आपसे ही करुणा मिलती है.”
Asuria ok nyal resowa, bende ok wana idhi faresegi mag lweny. Ok wanachak wawach kendo ni, ‘Nyisechewa’ ne gik mwaloso gi lwetwa wawegi, nimar kuomi, ema, nyithi kiye yude kech.”
4 “मैं उनकी बेवफ़ाई को दूर करूंगा, और स्वछंद रूप से उन्हें प्रेम करूंगा, क्योंकि मेरा क्रोध उनके ऊपर से हट गया है.
“Anachang-gi kuom baro margi mane gibarogo, kendo anahergi maonge achuna, nimar mirimba osewuok kuomgi.
5 मैं इस्राएल के लिये ओस के समान होऊंगा; वह कुमुदिनी के फूल के समान खिलेगा. लबानोन के देवदार वृक्ष के समान उसकी जड़ें नीचे दूर-दूर तक फैलेंगी;
Anachal mana ka thoo mar okinyi ne Israel; kendo nolodhi mana ka ondanyo, kendo tiende nokar mana ka yiend Lebanon;
6 उसके कोमल अंकुर बढ़ेंगे. उसका वैभव एक जैतून के पेड़ जैसा होगा, और उसकी सुगंध लबानोन के देवदार के समान होगी.
bade nolodhi makee. Enobed maber ka yiend zeituni, kendo nodungʼ mangʼwe ngʼar ka yiend Lebanon.
7 लोग फिर से उसकी छाया में निवास करेंगे; वे अन्‍न की तरह उन्‍नति करेंगे, वे अंगूर की लता की तरह बढ़ेंगे, इस्राएल की प्रसिद्धि लबानोन के दाखमधु की तरह होगी.
Ji nochak odag e tipone. Nonyaa maber mana ka cham, kendo nonyag maber ka mzabibu mi nobed gi huma ka divai moa Lebanon.
8 हे एफ्राईम, मूर्तियों से अब मेरा और क्या काम? मैं उसे उत्तर दूंगा और उसका ध्यान रखूंगा. मैं बढ़ते हुए सनोवर पेड़ के समान हूं; तुम्हारा फलवंत होना मेरे कारण होता है.”
Yaye Efraim en angʼo ma datim gi nyiseche manonogi kendo? Anadwoke kendo rite, achalo gi obudo mangʼich, nyak mari aa kuoma.”
9 बुद्धिमान कौन है? उन्हें इन बातों का अनुभव करने दो. समझदार कौन है? उन्हें समझने दो. याहवेह के रास्ते सही हैं; धर्मी उन पर चलते हैं, परंतु विद्रोही उन पर ठोकर खाकर गिरते हैं.
En ngʼat mane mariek? Obiro fwenyo tiend gigi. En ngʼat mane manyalo fwenyo tiend wechegi? Obiro ngʼeyogi. Yore mag Jehova Nyasaye nikare, joma nikare ema wuothoe, to joma jendeke to chwanyore.

< होशे 14 >