< होशे 1 >

1 याहवेह का वह संदेश, जो बएरी के पुत्र होशिया के पास यहूदिया के राजा उज्जियाह, योथाम, आहाज़ और हिज़किय्याह के शासनकाल में, और इस्राएल के राजा यहोआश के पुत्र यरोबोअम के शासनकाल में आया:
Riječ Jahvina koja dođe Hošei, sinu Beerijevu, u dane Uzije, Jotama, Ahaza i Ezekije, kraljeva judejskih, u dane Jeroboama, sina Joaševa, kralja izraelskog.
2 अपनी बात को शुरू करते हुए याहवेह ने होशिया से यह कहा, “जाओ, और किसी वेश्या से शादी कर लो और उससे बच्‍चे पैदा करो, क्योंकि एक व्यभिचारी पत्नी की तरह यह देश याहवेह से विश्वासघात करने का अपराधी है.”
Početak riječi Jahvinih Hošei. Jahve reče Hošei: “Idi, oženi se bludnicom i izrodi djecu bludničku, jer se zemlja bludu odala, odmetnuvši se od Jahve!”
3 अतः होशेआ ने दिबलायिम की बेटी गोमर से शादी की, और वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया.
I on ode, uze Gomeru, kćer Diblajimovu, koja zače i rodi mu sina.
4 तब याहवेह ने होशेआ से कहा, “उसका नाम येज़्रील रखो, क्योंकि शीघ्र ही येज़्रील में किए नरसंहार के लिये, मैं येहू के घराने को दंड दूंगा, और मैं इस्राएल के राज्य का अंत कर दूंगा.
Jahve mu reče: “Nadjeni mu ime Jizreel, jer još samo malo i kaznit ću pokolje jizreelske na domu Jehuovu i dokončat ću kraljevstvo doma Izraelova.
5 उस दिन मैं येज़्रील के घाटी में इस्राएल की सैन्य-शक्ति का अंत कर दूंगा.”
I u taj dan slomit ću luk Izraelov u Dolini jizreelskoj.”
6 गोमेर फिर गर्भवती हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया. तब याहवेह ने होशेआ को कहा, “तुम उसका नाम लो-रुहामाह रखो, क्योंकि अब मैं इस्राएल के प्रति कोई प्रेम नहीं दिखाऊंगा, और उन्हें किसी प्रकार से क्षमा नहीं करूंगा.
I ona opet zače i rodi kćer. I reče mu Jahve: “Nadjeni joj ime Nemila, jer mi odsad neće biti mila kuća Izraelova, od nje ću se povući;
7 किंतु मैं यहूदिया पर अपना प्रेम दिखाऊंगा; और उन्हें बचाऊंगा—यह बचाव न तो धनुष, तलवार या युद्ध के द्वारा, या घोड़ों और घुड़सवारों के द्वारा होगा, पर मैं, याहवेह उनका परमेश्वर उनको बचाऊंगा.”
a omiljet će mi kuća Judina, spasit ću je Jahvom, Bogom njihovim, a neću je spasiti lukom, mačem ni kopljem, ni konjima ni konjanicima.”
8 गोमेर ने लो-रुहामाह का दूध छुड़ाने के बाद एक और बेटे को जन्म दिया.
Kad odoji Nemilu, zače opet i rodi sina.
9 तब याहवेह ने कहा, “उसका नाम लो-अम्मी रखो, क्योंकि तुम मेरे लोग नहीं हो, और मैं तुम्हारा परमेश्वर नहीं हूं.
I reče Jahve: “Nadjeni mu ime Ne-narod-moj, jer više niste narod moj i ja vama nisam više Onaj koji jest.”
10 “फिर भी इस्राएलियों की संख्या समुद्रतट के बालू के जैसे होगी, जिन्हें न तो नापा जा सकता है और न ही गिना जा सकता है. जिस स्थान पर उनसे यह कहा गया था, ‘तुम मेरी प्रजा नहीं हो,’ उसी स्थान पर वे ‘जीवित परमेश्वर की संतान’ घोषित किए जाएंगे.
“A djece Izraelove bit će brojem k'o pijeska u moru što se izmjerit' ne može ni izbrojit'. Umjesto da im govore: 'Vi niste moj narod,' zvat će ih: 'Sinovi Boga živoga.'
11 यहूदिया के लोग और इस्राएल के लोग एक साथ इकट्ठा होंगे; वे मिलकर अपने लिए एक नेता ठहराएंगे और वे देश से निकल आएंगे, क्योंकि येज़्रील का वह दिन एक महान दिन होगा.
Ujedinit će se sinovi Judini i sinovi Izraelovi, postavit će sebi jednoga glavara i otići će iz zemlje; jer velik će biti dan jizreelski.

< होशे 1 >