< इब्रानियों 8 >

1 बड़ी सच्चाई यह है: हमारे महापुरोहित वह हैं, जो स्वर्ग में महामहिम के दायें पक्ष में बैठे हैं,
ܪܝܫܐ ܕܝܢ ܕܟܠܗܝܢ ܐܝܬ ܠܢ ܪܒ ܟܘܡܪܐ ܐܝܢܐ ܕܝܬܒ ܡܢ ܝܡܝܢܐ ܕܟܘܪܤܝܐ ܕܪܒܘܬܐ ܒܫܡܝܐ
2 जो वास्तविक मंदिर में सेवारत हैं, जिसका निर्माण किसी मानव ने नहीं, स्वयं प्रभु ने किया है.
ܘܗܘܐ ܡܫܡܫܢܐ ܕܒܝܬ ܩܘܕܫܐ ܘܕܡܫܟܢܐ ܕܫܪܪܐ ܗܘ ܕܩܒܥ ܐܠܗܐ ܘܠܐ ܒܪܢܫܐ
3 हर एक महापुरोहित का चुनाव भेंट तथा बलि अर्पण के लिए किया जाता है. इसलिये आवश्यक हो गया कि इस महापुरोहित के पास भी अर्पण के लिए कुछ हो.
ܟܠ ܪܒ ܟܘܡܪܐ ܓܝܪ ܕܩܐ ܕܢܩܪܒ ܩܘܪܒܢܐ ܘܕܒܚܐ ܡܛܠ ܗܢܐ ܙܕܩܐ ܗܘܬ ܐܦ ܠܗܢܐ ܕܢܗܘܐ ܐܝܬ ܠܗ ܡܕ ܕܢܩܪܒ
4 यदि मसीह येशु पृथ्वी पर होते, वह पुरोहित हो ही नहीं सकते थे क्योंकि यहां व्यवस्था के अनुसार भेंट चढ़ाने के लिए पुरोहित हैं.
ܘܐܠܘ ܒܐܪܥܐ ܗܘܐ ܐܦܠܐ ܟܘܡܪܐ ܗܘܐ ܗܘܐ ܡܛܠ ܕܐܝܬܝܗܘܢ ܗܘܘ ܟܘܡܪܐ ܕܡܩܪܒܝܢ ܗܘܘ ܩܘܪܒܢܐ ܐܝܟ ܕܒܢܡܘܤܐ
5 ये वे पुरोहित हैं, जो स्वर्गीय वस्तुओं के प्रतिरूप तथा प्रतिबिंब मात्र की आराधना करते हैं, क्योंकि मोशेह को, जब वह तंबू का निर्माण करने पर थे, परमेश्वर के द्वारा यह चेतावनी दी गई थी: यह ध्यान रखना कि तुम तंबू का निर्माण ठीक-ठीक वैसा ही करो, जैसा तुम्हें पर्वत पर दिखाया गया था,
ܗܢܘܢ ܕܡܫܡܫܝܢ ܠܕܡܘܬܐ ܘܠܛܠܢܝܬܐ ܕܗܠܝܢ ܕܒܫܡܝܐ ܐܝܟ ܕܐܬܐܡܪ ܠܡܘܫܐ ܟܕ ܥܒܕ ܗܘܐ ܡܫܟܢܐ ܕܚܙܝ ܘܥܒܕ ܟܠܡܕ ܒܕܡܘܬܐ ܗܝ ܕܐܬܚܙܝܬ ܠܟ ܒܛܘܪܐ
6 किंतु अब मसीह येशु ने अन्य पुरोहितों की तुलना में कहीं अधिक अच्छी सेवकाई प्राप्‍त कर ली है: अब वह एक उत्तम वाचा के मध्यस्थ भी हैं, जिसका आदेश उत्तम प्रतिज्ञाओं पर हुआ है.
ܗܫܐ ܕܝܢ ܬܫܡܫܬܐ ܕܡܝܬܪܐ ܡܢ ܗܝ ܩܒܠ ܝܫܘܥ ܡܫܝܚܐ ܐܟܡܐ ܕܡܝܬܪܐ ܐܦ ܕܝܬܝܩܐ ܗܝ ܕܥܒܝܕ ܒܗ ܡܨܥܝܐ ܘܒܫܘܘܕܝܐ ܕܡܝܬܪܝܢ ܡܢ ܕܗܝ ܐܬܝܗܒܬ
7 यदि वह पहली वाचा निर्दोष होती तो दूसरी की ज़रूरत ही न होती.
ܐܠܘ ܓܝܪ ܐܝܬܝܗ ܗܘܬ ܩܕܡܝܬܐ ܕܠܐ ܪܫܝܢ ܠܝܬ ܗܘܐ ܐܬܪܐ ܠܗܕܐ ܕܬܪܬܝܢ
8 स्वयं परमेश्वर ने उस पीढ़ी को दोषी पाकर यह कहा: “यह देख लेना, वे दिन आ रहे हैं, यह प्रभु की वाणी है, जब मैं इस्राएल वंश के साथ तथा यहूदाह गोत्र के साथ एक नयी वाचा स्थापित करूंगा.
ܪܫܐ ܠܗܘܢ ܓܝܪ ܘܐܡܪ ܕܗܐ ܝܘܡܬܐ ܐܬܝܢ ܐܡܪ ܡܪܝܐ ܘܐܓܡܘܪ ܥܠ ܒܝܬܐ ܕܒܝܬ ܐܝܤܪܝܠ ܘܥܠ ܒܝܬܐ ܕܒܝܬ ܝܗܘܕܐ ܕܝܬܩܐ ܚܕܬܐ
9 वैसी नहीं, जैसी मैंने उनके पूर्वजों से उस समय की थी, जब मैंने उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था, क्योंकि वे मेरी वाचा में स्थिर नहीं रहे, इसलिये मैं उनसे दूर हो गया, यह प्रभु का कहना है.
ܠܐ ܐܝܟ ܗܝ ܕܝܬܩܐ ܕܝܗܒܬ ܠܐܒܗܝܗܘܢ ܒܝܘܡܐ ܕܐܚܕܬ ܒܐܝܕܗܘܢ ܘܐܦܩܬ ܐܢܘܢ ܡܢ ܐܪܥܐ ܕܡܨܪܝܢ ܡܛܠ ܕܗܢܘܢ ܠܐ ܩܘܝܘ ܒܕܝܬܩܐ ܕܝܠܝ ܐܦ ܐܢܐ ܒܤܝܬ ܒܗܘܢ ܐܡܪ ܡܪܝܐ
10 किंतु मैं इस्राएल के लोगों के साथ यह वाचा बांधूंगा यह प्रभु का कथन है उन दिनों के बाद मैं अपना नियम उनके हृदय में लिखूंगा और उनके मस्तिष्क पर अंकित कर दूंगा. मैं उनका परमेश्वर हो जाऊंगा, तथा वे मेरी प्रजा.
ܗܕܐ ܕܝܢ ܕܝܬܩܐ ܕܐܬܠ ܠܒܝܬܐ ܕܒܝܬ ܐܝܤܪܝܠ ܒܬܪ ܝܘܡܬܐ ܗܢܘܢ ܐܡܪ ܡܪܝܐ ܐܬܠܝܘܗܝ ܠܢܡܘܤܝ ܒܡܕܥܝܗܘܢ ܘܥܠ ܠܒܘܬܗܘܢ ܐܟܬܒܝܘܗܝ ܘܐܗܘܐ ܠܗܘܢ ܐܢܐ ܐܠܗܐ ܘܗܢܘܢ ܢܗܘܘܢ ܠܝ ܥܡܐ
11 तब हर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी को शिक्षा नहीं देंगे, हर एक व्यक्ति अपने सजातीय को पुनः यह नहीं कहेगा, ‘प्रभु को जान लो,’ क्योंकि वे सभी मुझे जान जाएंगे, छोटे से बड़े तक, यह प्रभु की वाणी है.
ܘܠܐ ܢܠܦ ܐܢܫ ܠܒܪ ܡܕܝܢܬܗ ܐܦܠܐ ܠܐܚܘܗܝ ܘܢܐܡܪ ܕܕܥ ܠܡܪܝܐ ܡܛܠ ܕܟܠܗܘܢ ܢܕܥܘܢܢܝ ܡܢ ܙܥܘܪܗܘܢ ܘܥܕܡܐ ܠܩܫܝܫܗܘܢ
12 क्योंकि मैं उनकी पापिष्ठता क्षमा कर दूंगा तथा इसके बाद उनका पाप मैं पुनः स्मरण ही न करूंगा.”
ܘܐܚܤܐ ܐܢܘܢ ܡܢ ܥܘܠܗܘܢ ܘܚܛܗܝܗܘܢ ܬܘܒ ܠܐ ܐܬܕܟܪ ܠܗܘܢ
13 जब परमेश्वर एक “नई” वाचा का वर्णन कर रहे थे, तब उन्होंने पहले को अनुपयोगी घोषित कर दिया. जो कुछ अनुपयोगी तथा जीर्ण हो रहा है, वह नष्ट होने पर है.
ܒܗܝ ܕܐܡܪ ܚܕܬܐ ܠܩܕܡܝܬܐ ܐܥܬܩܗ ܘܐܝܢܐ ܕܥܬܩ ܘܤܐܒ ܩܪܝܒ ܗܘ ܠܚܒܠܐ

< इब्रानियों 8 >