< उत्पत्ति 44 >

1 योसेफ़ ने अपने घर के भंडारी को आदेश दिया: “इनके बोरों को जितना वे ले जा सकते हैं उतने अन्‍न से भर दो और हर एक का दिया गया धन उसी के बोरे में डाल देना.
Ele comandou o mordomo de sua casa, dizendo: “Encha os sacos dos homens com comida, tanto quanto eles possam carregar, e ponha o dinheiro de cada homem na boca de seu saco”.
2 तब सबसे छोटे भाई के बोरे में मेरा चांदी का कटोरा तथा अन्‍न के लिए लिया गया धन भी रख देना.” भंडारी ने योसेफ़ के आदेश के अनुरूप ही किया.
Ponha meu copo, o copo de prata, na boca do saco dos mais jovens, com seu dinheiro de grãos”. Ele fez de acordo com a palavra que Joseph havia falado.
3 भोर होते ही उन्हें उनके अपने-अपने गधों के साथ विदा कर दिया गया.
Assim que a manhã estava leve, os homens foram mandados embora, eles e seus burros.
4 वे नगर के बाहर निकले ही थे कि योसेफ़ ने अपने घर के भंडारी को आदेश दिया, “उठो, उनका पीछा करो. जब तुम उन तक पहुंच जाओ, तो उनसे कहना, ‘भलाई का बदला तुम बुरे से क्यों दे रहे हो?
Quando saíram da cidade, e ainda não estavam longe, Joseph disse ao seu mordomo: “Para cima, sigam os homens”. Quando você os ultrapassar, pergunte-lhes: “Por que você recompensou o mal pelo bem?
5 क्या यह वही पात्र नहीं है, जिससे हमारे स्वामी पीते हैं, जिससे वह भावी जानते हैं? आप लोगों ने यह उचित नहीं किया है.’”
Não é isto que meu senhor bebe, e pelo qual ele realmente divulga? Você fez o mal ao fazer isso”.
6 वह भंडारी उन तक जा पहुंचा और उनसे वही सब कह दिया.
Ele as ultrapassou, e lhes dirigiu estas palavras.
7 उन्होंने उसे उत्तर दिया, “मेरे स्वामी, आप यह क्या कह रहे हैं? आपके सेवक ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते!
Disseram-lhe: “Por que meu senhor fala palavras como estas? Longe de seus servos que eles devam fazer tal coisa!
8 आप देख लीजिए कि वह राशि, जो हमारे साथ चली गई थी, कनान देश से हमने आपको लौटा दी है. तो हम आपके स्वामी के आवास से चांदी अथवा स्वर्ण क्यों चुराते?
Eis que o dinheiro, que encontramos na boca de nossos sacos, trouxemos de novo para fora da terra de Canaã. Como então devemos roubar prata ou ouro da casa de vosso senhor?
9 जिस किसी के पास वह पात्र पाया जाए, उसे प्राण-दंड दे दिया जाए, और हम सभी आपके अधिपति के दास बन जाएंगे.”
Com quem de seus servos for encontrado, deixe-o morrer, e nós também seremos escravos de meu senhor”.
10 भंडारी ने उनसे कहा, “ठीक है, जैसा तुम लोगों ने कहा है, वैसा ही होगा, जिसके पास से वह पात्र पाया जाएगा, वह मेरा दास हो जाएगा, शेष निर्दोष होंगे.”
Ele disse: “Agora também que seja de acordo com suas palavras”. Aquele com quem for encontrado será meu escravo; e vós sereis irrepreensíveis”.
11 शीघ्र ही उन्होंने अपने-अपने बोरे नीचे उतारे. हर एक ने अपना बोरा खोल दिया.
Então eles se apressaram, e cada homem levou seu saco para o chão, e cada homem abriu seu saco.
12 उसने खोजना प्रारंभ किया, सबसे बड़े से सबसे छोटे के क्रम में, और कटोरा बिन्यामिन के बोरे में पाया गया.
Ele procurou, começando pelo mais velho e terminando pelo mais novo. A taça foi encontrada no saco de Benjamin.
13 यह देख हर एक ने अपने-अपने वस्त्र फाड़ डाले, गधों पर सामग्री लादी और नगर को लौट गए.
Então eles rasgaram suas roupas e cada homem carregou seu burro e voltou para a cidade.
14 जब यहूदाह तथा उसके भाई योसेफ़ के आवास पर पहुंचे, योसेफ़ वहीं थे. वे उनके समक्ष नत हुए.
Judah e seus irmãos chegaram à casa de José, e ele ainda estava lá. Eles caíram no chão diante dele.
15 योसेफ़ ने उनसे कहा, “यह क्या किया है आप लोगों ने? क्या आपको यह बोध नहीं कि मैं अपने इस पद पर होने के कारण वास्तव में भविष्य ज्ञात कर सकता हूं?”
Joseph disse-lhes: “Que ação é essa que vocês fizeram? Você não sabe que um homem como eu pode realmente fazer adivinhações?”.
16 इसका उत्तर यहूदाह ने दिया, “हम अपने स्वामी से क्या कहें? हमारे पास तो कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं. हम स्वयं को निर्दोष प्रमाणित ही नहीं कर सकते. परमेश्वर ही ने आपके सेवकों की पापिष्ठता ज्ञात कर ली है. देखिए, हम अपने अधिपति के दास होने के लिए तैयार हैं; हम सभी तथा वह जिसके बोरे में वह कटोरा पाया गया है.”
Judah disse: “O que diremos a meu senhor? O que diremos? Como vamos nos esclarecer? Deus descobriu a iniqüidade de seus servos. Eis que somos escravos de meu senhor, tanto nós quanto ele, em cuja mão se encontra o cálice”.
17 योसेफ़ ने उत्तर दिया, “मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता. मेरा दास वही व्यक्ति बनाया जाएगा, जिसके बोरे में वह कटोरा पाया गया है. शेष आप सभी अपने पिता के पास शांतिपूर्वक लौट जाएं.”
Ele disse: “Longe de mim que eu deva fazer isso”. O homem em cuja mão o copo é encontrado, ele será meu escravo; mas quanto a você, suba em paz para seu pai”.
18 यह सुन यहूदाह योसेफ़ के निकट गए और उनसे आग्रह किया, “मेरे अधिपति महोदय, क्या आप अपने सेवक को अपने कानों में कुछ कहने की अनुमति प्रदान करेंगे? कृपया आप मुझ अपने सेवक पर क्रुद्ध न हों, क्योंकि आप तो पद में फ़रोह के समान हैं.
Então Judah aproximou-se dele e disse: “Oh, meu senhor, por favor, deixe seu servo falar uma palavra aos ouvidos de meu senhor, e não deixe sua raiva arder contra seu servo; pois você é até mesmo como Faraó.
19 मेरे अधिपति, आपने अपने सेवकों से पूछा था, ‘क्या तुम्हारे पिता अथवा भाई हैं?’
Meu senhor perguntou a seus servos, dizendo: “Você tem um pai, ou um irmão?
20 हमने अपने अधिपति को उत्तर दिया था, ‘हमारे वयोवृद्ध पिता हैं तथा उनकी वृद्धावस्था में एक बालक भी है. हां, उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है. अब वह अपनी माता का एकमात्र पुत्र रह गया है. वह अपने पिता का अत्यंत प्रिय पुत्र है.’
Dissemos a meu senhor: “Temos um pai, um homem velho, e um filho de sua velhice, um pequeno; e seu irmão está morto, e só ele é deixado de sua mãe; e seu pai o ama”.
21 “तब महोदय ने अपने इन सेवकों को आदेश दिया था, ‘उस पुत्र को यहां ले आओ, कि मैं उसे देख सकूं.’
Você disse a seus servos: 'Tragam-no até mim, para que eu possa colocar meus olhos sobre ele'.
22 किंतु हमने अपने अधिपति से निवेदन किया था, ‘यह किशोर अपने पिता से दूर नहीं रह सकता, क्योंकि यदि उसे पिता से दूर किया जाएगा, तो उसके पिता की मृत्यु हो जाएगी.’
Dissemos a meu senhor: 'O menino não pode deixar seu pai, pois se ele deixasse seu pai, seu pai morreria'.
23 किंतु आपने तो अपने इन सेवकों से कहा था, ‘यदि तुम्हारा वह कनिष्ठ भाई तुम्हारे साथ यहां नहीं आएगा, तो तुम मेरा मुख न देखोगे.’
Você disse a seus servos: 'A menos que seu irmão mais novo desça com você, você não verá mais meu rosto'.
24 तब हुआ यह कि जब हम लौटकर अपने पिता के यहां पहुंचे, हमने उन्हें अपने अधिपति, आप का आदेश सुना दिया.
Quando chegamos a seu servo meu pai, dissemos-lhe as palavras de meu senhor.
25 “हमारे पिता का आदेश था, ‘पुनः मिस्र जाकर हमारे उपभोग के लिए कुछ अन्‍न ले आओ.’
Nosso pai disse: 'Vá novamente e compre um pouco de comida para nós'.
26 हमने प्रतिवाद किया, ‘हम वहां बिना हमारे कनिष्ठ भाई के नहीं जा सकते; क्योंकि हम अधिपति की उपस्थिति में बिना अपने कनिष्ठ भाई के प्रवेश कर ही नहीं सकेंगे.’
Dissemos: 'Não podemos descer'. Se nosso irmão mais novo estiver conosco, então desceremos: pois podemos não ver o rosto do homem, a menos que nosso irmão mais novo esteja conosco”.
27 “आपके सेवक हमारे पिता ने हमें स्मरण दिलाया, ‘तुम्हें स्मरण ही है कि मेरी पत्नी से मुझे दो पुत्र पैदा हुए थे,
Seu servo, meu pai, nos disse: 'Você sabe que minha mulher me deu dois filhos.
28 एक तो मैं खो चुका हूं. निश्चय ही वह कोई हिंसक पशु द्वारा फाड़ डाला गया है, तब से मैंने उसे नहीं देखा है.
Um saiu de mim, e eu disse: “Certamente ele está em pedaços”; e não o vi desde então.
29 अब यदि तुम इस कनिष्ठ को भी मुझसे दूर ले जाना चाह रहे हो और यदि उसका भी कुछ अनिष्ट हो जाता है, तो इस वृद्धावस्था में तुम मुझ पर विषादपूर्ण मृत्यु ले आओगे.’ (Sheol h7585)
If você tira este também de mim, e o mal lhe acontece, você trará para baixo meus cabelos grisalhos com tristeza ao Sheol”. (Sheol h7585)
30 “इसलिये अब आपके सेवक मेरे पिता के पास लौटूंगा और यदि यह किशोर हमारे साथ न होगा तो; वस्तुस्थिति यह है कि हमारे पिता का प्राण इस किशोर के प्राणों से संयुक्त है,
Agora, portanto, quando eu for ao seu servo meu pai, e o menino não estiver conosco; já que sua vida está ligada à vida do menino;
31 जब वह यह पाएंगे, कि हम इस किशोर को साथ लेकर नहीं लौटे हैं, तो उनके प्राण ही निकल जाएंगे. हम, आपके सेवक, हमारे पिता को उनकी वृद्धावस्था में घोर शोक के साथ अधोलोक भेज देंगे. (Sheol h7585)
acontecerá, quando ele vir que o menino não está mais, que ele vai morrer. Seus servos farão cair os cabelos grisalhos de seu servo, nosso pai, com tristeza ao Sheol. (Sheol h7585)
32 मैं आपका सेवक, अपने पिता के समक्ष इस किशोर के लिए प्रतिभूति होकर आया हूं. मैंने पिता को आश्वासन दिया था, ‘यदि मैं उसे लौटाकर आपके समक्ष लाने में असमर्थ पाया जाऊं, तो मैं अपने पिता के समक्ष सदा-सर्वदा के लिए दोषी बना रहूंगा.’
Pois seu servo tornou-se garantia para o menino para meu pai, dizendo: 'Se eu não o trouxer até você, então eu arcarei com a culpa para meu pai para sempre'.
33 “तब हे स्वामी, अब कृपा कर इस किशोर के स्थान पर मुझे अपना दास बना लीजिए.
Agora, portanto, por favor, deixe seu servo ficar no lugar do menino, escravo de meu senhor; e deixe o menino subir com seus irmãos.
34 क्योंकि मैं अब अपने पिता के समक्ष कैसे जा सकता हूं, यदि यह किशोर हमारे साथ न होगा? मुझे भय है कि इससे मेरे पिता पर अनिष्ट ही आ पड़ेगा!”
Pois como subirei com meu pai, se o menino não estiver comigo... para que não veja o mal que virá sobre meu pai”.

< उत्पत्ति 44 >